महासमुंद/ग्राम साराडीह में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
महाजनपद न्यूज | ग्राम साराडीह में 9 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे एक मामूली बात को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गंभीर मारपीट और चोटिल होने तक पहुंच गया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पहले पक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम साराडीह निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने घर में था, तभी बाहर गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर देखा कि उसके भाई मानसिंग यादव के साथ पड़ोस की महिलाएं कांति यादव और मंजू यादव हाथ व डंडे से मारपीट कर रही थीं। पूछने पर बताया गया कि दीवार के पास पेशाब करने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुरानी रंजिश को लेकर लोहे की रॉड व डंडों से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोगों को सिर, हाथ, कंधे और पैरों में चोटें आईं। बीच-बचाव के लिए गांव के कुछ लोग भी पहुंचे।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि घटना प्रियांका किराना स्टोर्स के पास हुई, जहां लखन यादव और उसके परिवार के सदस्यों ने कांति यादव व लक्ष्मी यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि पेशाब करने से मना करने पर विवाद शुरू हुआ, जो अचानक हिंसक हो गया। इस मारपीट में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें एक व्यक्ति के पैर में फ्रैक्चर भी बताया गया है।
दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 115(2), 117(2), 191(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की



