पिथौरा/ जमीन विवाद को लेकर ग्राम अमोदीडीह में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज
बसना/ पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमोदीडीह में पुरानी जमीन एवं रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। घटना दिनांक 10 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 07:00 बजे की बताई जा रही है, जिसमें एक ही गांव के दो परिवार आमने-सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं, वहीं जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अमोदीडीह निवासी एक व्यक्ति, जो CSEB में डेली वेजेस के रूप में कार्य करता है, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जब वह सुबह नहाने के लिए तालाब गया हुआ था, उसी दौरान उसके पड़ोसी लवकुमार निषाद, दशरथ निषाद, कुन्ती निषाद एवं कुश कुमार निषाद द्वारा पुरानी जमीन से जुड़े रास्ते की बात को लेकर उसके घर पहुंचकर उसके पिता व भाई को मां-बहन की अश्लील गालियां दी गईं। मना करने पर आरोपियों ने हाथ-लात-घूंसे से मारपीट शुरू कर दी।
रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पिता परमानंद भोई को जमीन पर पटक दिया तथा दशरथ निषाद द्वारा पिता के बाएं हाथ की उंगली को दांत से काट लिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे शिकायतकर्ता के दाहिने हाथ की उंगली को भी काट लिया गया। मारपीट में डंडों का भी प्रयोग किया गया, जिससे पिता के दाहिने जांघ, गले एवं हाथ में चोटें आईं।
वहीं दूसरी ओर, इसी घटना को लेकर ग्राम अमोदीडीह निवासी एक महिला, जो घरेलू कार्य करती है, ने भी थाने में अलग रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी मनबोध भोई, परमानंद भोई एवं सुरेश भोई ने जमीन व रास्ते के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि परमानंद भोई ने लोहे की राफा से उसके सिर पर वार किया, जिससे दाहिनी आंख के ऊपर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आए उसके ससुर दशरथ निषाद के साथ भी लात-घूंसे व थप्पड़ों से मारपीट की गई, जिससे उनके मुंह में चोट आई।
दोनों पक्षों ने अपने-अपने बयान में कहा है कि यदि आसपास के ग्रामीण, जिनमें महेंद्र साहू सहित अन्य लोग, बीच-बचाव नहीं करते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस द्वारा घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया



