सरायपाली/पेट दर्द को नजरअंदाज न करें, अपेंडिक्स हो सकता है कारण — ओम हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉ. राकेश साहू का परामर्श उपलब्ध

सरायपाली/पेट दर्द को नजरअंदाज न करें, अपेंडिक्स हो सकता है कारण — ओम हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉ. राकेश साहू का परामर्श उपलब्ध

सरायपाली। पेट में अचानक उठने वाला तेज दर्द कई बार सामान्य गैस या अपच नहीं, बल्कि अपेंडिक्स की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे मामलों में समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी होता है, अन्यथा स्थिति जानलेवा भी बन सकती है। इसी विषय को लेकर ओम हॉस्पिटल द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. राकेश साहू ने बताया कि अपेंडिक्स की सूजन (अपेंडिसाइटिस) होने पर मरीज को भूख में कमी, कब्ज या दस्त, पेट में सूजन, पेट के दाहिनी ओर अचानक दर्द, उल्टी व बेचैनी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

डॉ. साहू ने कहा कि यदि दर्द बढ़ता जाए या बुखार, उल्टी और चलने-फिरने में कठिनाई होने लगे तो तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। आधुनिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से अपेंडिक्स का सुरक्षित उपचार संभव है, जिसमें मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाता है।

ओम हॉस्पिटल में डॉ. राकेश साहू प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहते हैं। अस्पताल में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बीजू कार्ड तथा विभिन्न बीमा योजनाओं के माध्यम से उपचार की सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श भी प्रदान किया जाता है।

अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि पेट दर्द को हल्के में न लें और समय रहते जांच कराकर गंभीर जटिलताओं से बचें।

संपर्क: 07725-299360, 83700-08558

स्थान: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छत्तीसगढ़)

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. वैभव धवली द्वारा एंडोस्कोपी स्पाइन सर्जरी से रीढ़ की समस्याओं का आधुनिक इलाज, की सुविधा उपलब्ध 

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. वैभव धवली द्वारा एंडोस्कोपी स्पाइन सर्जरी से रीढ़ की समस्याओं का आधुनिक इलाज, की सुविधा उपलब्ध।

महासमुंद/बसना। कमर या पैरों में दर्द, सुन्नपन तथा चलने में परेशानी जैसी रीढ़ संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए अब आधुनिक एंडोस्कोपी स्पाइन सर्जरी की सुविधा बसना में उपलब्ध हो गई है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन डॉ. वैभव धवली द्वारा इस अत्याधुनिक तकनीक से उपचार किया जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में केवल 1–2 सेंटीमीटर का छोटा चीरा लगाया जाता है, जिससे दर्द और रक्तस्राव कम होता है तथा मरीज को जल्दी आराम मिलता है। अधिकांश मामलों में 24 से 48 घंटे के भीतर डिस्चार्ज संभव है और मरीज जल्द ही सामान्य कामकाज पर लौट सकता है।

यह तकनीक विशेष रूप से स्लिप डिस्क, सायटिका और स्पाइन स्टेनोसिस जैसी समस्याओं के इलाज में प्रभावी मानी जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड, TPA और CGHS के माध्यम से भी उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

अस्पताल के अनुसार अनुभवी स्पाइन सर्जन आधुनिक उपकरणों और सुरक्षित प्रक्रियाओं के साथ मरीजों की रीढ़ की सेहत का विशेष ध्यान रख रहे हैं। प्रतिदिन विशेषज्ञ परामर्श भी उपलब्ध है।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद) में इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी। अधिक जानकारी के लिए अस्पताल से संपर्क करे।

महासमुंद ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन सामाजिक भवन एवं पिथौरा में जनपद पंचायत सभाभवन निर्माण की घोषणा

महासमुंद ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन सामाजिक भवन एवं पिथौरा में जनपद पंचायत सभाभवन निर्माण की घोषणा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज महासमुंद जिले के ठाकुरदिया खुर्द में आयोजित राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति और मर्यादा के प्रतीक हैं तथा राम मंदिर का निर्माण समाज की आस्था और एकता का प्रतीक है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या में निर्मित श्री राम मंदिर सनातन समाज के संकल्प और आस्था की अद्भुत मिसाल है। उसी प्रेरणा से गांव-गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास होना चाहिए। अयोध्या के भगवान राम के मंदिर से ईंट लेकर इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। अयोध्या का श्री राम मंदिर अपने आप में विशेष है वह सनातनी मान बिंदु है, कई आक्रान्ता आये और हमारे मंदिरों को छिन्न भिन्न कर दिया था, उस समय समाज के लोगों ने संकल्प लिया होगा और 500 साल बाद राम मंदिर फिर भव्य रूप में बनकर खड़ा है।

आज इस मन्दिर का निर्माण का प्रारम्भ अयोध्या से लाई ईंट से हो रहा जो बहुत अद्भुत है। संकल्प लेकर मंदिर निर्माण का कार्य समय पर पूरा करें। उन्होंने मंदिर हेतु समाज द्वारा प्रदान किए गए दान की भी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने ठाकुरदिया खुर्द में 20 लाख रुपए की लागत से सामाजिक भवन तथा पिथौरा जनपद पंचायत में 25 लाख रुपए की लागत से सभाभवन निर्माण की घोषणा भी की।

इस अवसर पर श्री उमेशानंद गिरी महाराज, श्री कृष्णानन्द गिरी महाराज, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, पूर्व केबिनेट मंत्री आन्ध्र प्रदेश श्री अमर सिंग तिलावत, जिला भाजपा अध्यक्ष एतराम साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, जनपद अध्यक्ष उषा पुरर्षोत्तम घृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भिखम ठाकुर भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष बाला चंद्राकर, आयोजन समिति के श्री अजय नायक उपस्थित रहे।

 

छत्तीसगढ़: नक्सलगढ़ रहे गोगुण्डा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत बिहान योजना से बदली तस्वीर

छत्तीसगढ़: नक्सलगढ़ रहे गोगुण्डा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत बिहान योजना से बदली तस्वीर

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित अंचलों में विकास की नई रफ्तार देखने को मिल रही है। सुकमा जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से अब दूरस्थ और पहाड़ी ग्रामों में आजीविका के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। नियद नेल्लानार योजना में शामिल ग्रामों में विभिन्न विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने लगा है।

जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत पूर्व में घोर नक्सल प्रभावित रहे पहाड़ी ग्राम गोगुण्डा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित बिहान योजना ने महिलाओं के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। विद्या महिला संकुल संगठन के अंतर्गत राम स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती गंगी मुचाकी ने अपने घर पर ग्राम की पहली किराना दुकान प्रारंभ कर आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत की है।

उल्लेखनीय है कि प्रशासन की विशेष पहल से हाल ही में गोगुण्डा में पहली बार विद्युत सुविधा उपलब्ध हुई है। साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आधारभूत संरचना और निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। ऐसे सकारात्मक परिवर्तनों के बीच ग्राम में पहली किराना दुकान शुरू होना एक उपलब्धि है। इससे ग्रामीणों को दैनिक आवश्यक वस्तुओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, साथ ही स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बिहान योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। दुब्बाटोटा क्लस्टर की पीआरपी श्रीमती मंजू कट्टम के मार्गदर्शन से यह पहल साकार हुई। यह प्रयास सामाजिक आत्मविश्वास और समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है।

 

छत्तीसगढ़ : खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले में 27 वाहन जब्त खनिज विभाग की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ : खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले में 27 वाहन जब्त खनिज विभाग की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने खनिज विभाग द्वारा जांच-पड़ताल एवं कार्यवाही का सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान रायगढ़ जिले में खनिज अमले द्वारा कुल 27 वाहनों को जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध खनिज परिवहन के अंतर्गत रेत के 20 ट्रैक्टर एवं 02 हाईवा, खनिज मिट्टी-मुरूम के 03 ट्रैक्टर तथा चूनापत्थर के 02 हाईवा को जब्त किया गया है। जब्त किए गए सभी 27 वाहनों को सुरक्षार्थ कलेक्ट्रेट परिसर सहित थाना कोतरा रोड, भूपदेवपुर, पूंजीपथरा एवं पुसौर में रखा गया है।

खनिज विभाग द्वारा संबंधित परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के अंतर्गत विधिसम्मत प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर पूर्णतः नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु खनिज विभाग के अधिकारियों को सतत निगरानी रखने और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाही के निर्देश दिए हैं।

 

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। धनार्जन सुगम होगा।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): आज धन का निवेश न करें। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): आज धन का निवेश न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

राशि फलादेश

महासमुंद ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर का भूमिपूजन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की सामाजिक भवन व सभाभवन निर्माण की घोषणा

महासमुंद ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर का भूमिपूजन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की सामाजिक भवन व सभाभवन निर्माण की घोषणा

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज महासमुंद जिले के ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर निर्माण के लिए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मंदिर की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं तथा राम मंदिर का निर्माण समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर को सनातन समाज के संकल्प और विश्वास की ऐतिहासिक मिसाल बताते हुए कहा कि उसी प्रेरणा से गांव-गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मंदिर के निर्माण में अयोध्या से लाई गई ईंट का उपयोग किया जा रहा है, जो इसे विशेष बनाता है।

अपने संबोधन में उन्होंने समाज द्वारा मंदिर निर्माण के लिए दिए गए सहयोग और दान की सराहना करते हुए समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने ठाकुरदिया खुर्द में 20 लाख रुपये की लागत से सामाजिक भवन तथा पिथौरा जनपद पंचायत में 25 लाख रुपये की लागत से सभाभवन निर्माण की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में श्री उमेशानंद गिरी महाराज, श्री कृष्णानंद गिरी महाराज, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री (आंध्र प्रदेश) श्री अमर सिंह तिलावत, जिला भाजपा अध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, जनपद अध्यक्ष उषा पुरषोत्तम घृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष बाला चंद्राकर तथा आयोजन समिति के श्री अजय नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित

खाद्य विभाग द्वारा महासमुंद, बागबाहरा एवं तुमगांव क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना जांच की कार्रवाई की गई

खाद्य विभाग द्वारा महासमुंद, बागबाहरा एवं तुमगांव क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना जांच की कार्रवाई की गई

महासमुंद/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में होली पर्व के मद्देनजर मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान का विस्तार किया गया है। अभियान के तहत 28 फरवरी को महासमुंद, बागबाहरा एवं तुमगांव क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर दबिश देकर निरीक्षण एवं नमूना जांच की कार्रवाई की गई।

विभागीय टीम द्वारा तेंदूकोना स्थित विजय किराना स्टोर्स से बेसन एवं मैदा के विधिक नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं महासमुंद के भवानी मिष्ठान से कलाकंद, सेव, बूंदी लड्डू एवं पेड़ा के नमूने निगरानी के आधार पर जांच हेतु प्रेषित किए गए। इसी क्रम में तुमगांव स्थित शिवा होटल से मैदा, पनीर, बूंदी एवं कलाकंद के सर्विलांस नमूने लिए गए, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा, तुमगांव स्थित साईं होटल एवं ज्ञानी फैमिली ढाबा का भी सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को साफ-सफाई, खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। विभाग ने निर्देश दिए है कि त्योहारों के दौरान मिलावट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और आम जनता को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

सरायपाली/विकासखंड स्तरीय उड़न दस्ता दल का विभिन्न परीक्षा केंद्र में औचक निरीक्षण

सरायपाली/विकासखंड स्तरीय उड़न दस्ता दल का विभिन्न परीक्षा केंद्र में औचक निरीक्षण

सरायपाली/ दिनांक 28/02/ 26 दिन- शनिवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण विकास खंड स्तरीय उड़न दस्ता दल के द्वारा परीक्षा केंद्र शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केजुवां, माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर मंदिर स्कूल,बानीगिरोला,मोहदा, सरस्वती शिशु मंदिर सरायपाली एवं आई ई एम शाला कुटेला का निरीक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान और सविता साहू शिक्षक उच्च प्राथमिक शाला केना के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी बच्चे विज्ञान का परचा हल करते पाए गये। समस्त परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा सुचारू रूप से एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित पाया गया।

कुल 6 परीक्षा केन्द्रो में कुल 568 परीक्षार्थियों में से 552 उपस्थित एवं 16 अनुपस्थित पाए गए। विकासखंड सरायपाली में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल परीक्षार्थियों की संख्या 2317 उपस्थित 2268 अनुपस्थित 49 छात्र – छात्राएं रहे। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार का अनुचित साधन नहीं पाया गया।

ओडिशा सीमा पर टूटा नक्सलियों का किला: BBM कमेटी के 15 माओवादी बलौदा थाने में सरेंडर

ओडिशा सीमा पर टूटा नक्सलियों का किला: BBM कमेटी के 15 माओवादी बलौदा थाने में सरेंडर

महासमुंद। ओडिशा सीमा से लगे क्षेत्र में सक्रिय बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद (BBM) कमेटी के करीब 15 माओवादियों ने देर रात महासमुंद जिले के बलौदा थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सभी नक्सलियों ने हथियार डालते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई और मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को पतेरापाली, कापू कुंडा और जामपाली के जंगलों में प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के बाद नक्सलियों ने सरेंडर का फैसला लिया। देर रात 2 से 3 बजे के बीच उन्हें सुरक्षित तरीके से बलौदा थाना लाया गया, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण किया। बलौदा थाना ओडिशा सीमा से लगा संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।

सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के सुरक्षित आत्मसमर्पण के लिए महासमुंद और ओडिशा पुलिस ने संयुक्त रूप से पोस्टर जारी कर हथियार छोड़ने की अपील की थी, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों द्वारा जल्द ही इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने की संभावना है।

प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी हाल ही में ऑडियो संदेश जारी कर नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि सरेंडर करने वालों के पुनर्वास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें हर जरूरी सुविधा दी जाएगी। विजय शर्मा ने यहां तक कहा था कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का “रेड कार्पेट” बिछाकर स्वागत किया जाएगा।

नक्सलियों के हथियार डालने से जिले के प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के कारण कई इलाकों में योजनाएं प्रभावित थीं, जो अब तेजी से आगे बढ़ सकेंगी।

मुख्य बिंदु:

▪ देर रात 2–3 बजे के बीच किया गया आत्मसमर्पण

▪ BBM कमेटी के लगभग 15 सक्रिय माओवादी शामिल

▪ प्रतिनिधि मंडल ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

▪ बलौदा थाना, ओडिशा सीमा क्षेत्र में हुआ सरेंडर

▪ पुलिस जल्द करेगी आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस