छत्तीसगढ़: सीएम हेल्पलाईन एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली से जनसामान्य की शिकायतों का होगा निराकरण

छत्तीसगढ़: सीएम हेल्पलाईन एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली से जनसामान्य की शिकायतों का होगा निराकरण

छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग की सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। लोगों द्वारा विभिन्न माध्यमों से शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी। इसमें दूरभाष, व्हाट्सएप, पोर्टल पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी। मुख्यमंत्री के जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों के आवेदनों निराकरण भी सीएम हेल्पलाईन से किया जा सकेगा एवं जिलों में कलेक्टर द्वारा जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों को भी सीएम हेल्पलाईन में दर्ज किया जाएगा। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहूल भगत की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाईन योजना हेतु नामांकित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों एवं सहायक नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में तकनीकी सपोर्ट टीम द्वारा अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के तहत कार्य करने का प्रेजेंटेशन के जरिये तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहूल भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में जनसामान्य की शिकायतों का निराकरण शीघ्रता से हो, इसके लिए सीएम हेल्पलाईन एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से शिकायतों को पंजीकृत कर निर्धारित समय-सीमा मंे समस्याओं का निराकरण होगा। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी कि वे प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करें। राज्य शासन के विभागों के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों को पंजीकृत किया जाएगा। इसकी जानकारी विभाग के सचिव को होगी। विभागीय सचिव को यह जानकारी होगी की दर्ज शिकायत का निराकरण किस स्तर के अधिकारी द्वारा कर दिया गया है। यदि यह कार्य निर्धारित समय-सीमा में शिकायत का निवारण नहीं करते है तो उनकों उस शिकायत के निराकरण के संबंध में स्पष्ट हेल्पलाईन पर करना होगा। सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से एक प्लेटफार्म पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी शिकायत कर सकेंगे। शिकायत पंजीकृत कर संबंधित शिकायतकर्ता को एक यूनिक आईडी प्रदान किया जाएगा। जिसके माध्यम से वह अपनी समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेगा। बैठक सह प्रशिक्षण के इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

 

श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में किडनी-मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कनी दयाल खरे देंगे सेवाएं, 1 मार्च को विशेष परामर्श शिविर

श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में किडनी-मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कनी दयाल खरे देंगे सेवाएं, 1 मार्च को विशेष परामर्श शिविर

भंवरपुर। गुर्दा एवं मूत्र रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है। श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में रविवार 1 मार्च 2026 को किडनी व मूत्र रोगों का विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एमबीबीएस, एमएस (जनरल सर्जरी) एवं एमसीएच यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. कन्नी दयाल खरे सुबह 10 बजे से मरीजों की जांच, परामर्श तथा उपचार की सुविधा प्रदान करेंगे।

शिविर में बार-बार पेशाब आना, पेशाब में खून आना, पेशाब रुकना या रुक-रुक कर आना, किडनी की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं, पेशाब की थैली में गांठ, अंडकोष में सूजन व दर्द, गुर्दे का कैंसर तथा मूत्र नली में सिकुड़न जैसी बीमारियों की जांच एवं इलाज किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को ऑपरेशन संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के मरीजों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर समय रहते अपनी बीमारी की जांच कराएं। परामर्श हेतु मरीज 7772056711 और 7772056655 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह शिविर श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली रोड, तहसील बसना, जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा।

आज का राशिफल: किस राशि के लिए बनेगा सुनहरा मौका, किसे रहना होगा सावधान जानिए राशिफल 

आज का राशिफल: किस राशि के लिए बनेगा सुनहरा मौका, किसे रहना होगा सावधान जानिए राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्रा‍प्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): देव दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएँगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। कुसंगति से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी। संत-समागम होगा।

राशि फलादेश

सरायपाली /प्राचार्य सहदेव प्रधान पर सूचना के अधिकार आवेदक को कमरा में बंद करने प्रयास का आरोप

सरायपाली /प्राचार्य सहदेव प्रधान पर सूचना के अधिकार आवेदक को कमरा में बंद करने प्रयास का आरोप

सरायपाली /सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 तहत् आवेदन करने वाले आवेदक को किस तरह से प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है तत्कालीन उदाहरण सामने आया है मामला जिला महासमुन्द के विकासखण्ड सरायपाली में स्थित माधव राव सदाशिवराव गोलवलकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली का मामला है। बता दें वर्ष 25/01/ 2023 को स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के जारी आदेश के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से 445 रुपए वार्षिक शुल्क एवं शासकीय हाईस्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों का वार्षिक शुल्क 410 रुपए ही लिया जाना है।

इसी संदर्भ में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द (छ.ग.) के आदेश पत्र क्र. 3040/शिकायत/स्पष्टीकरण/2025 जारी महासमुन्द दिनांक 27/06/2025 के अनुसार प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुनगासेर विकारासण्ड बागबाहरा एवं प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुरकोनी विकासखण्ड पिथौरा के हाईस्कूल विद्यार्थियों से 410 एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यार्थियों से 445 से अधिक शुल्क लेने के मामले में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था।

उपरोक्त सम्बन्ध में पारदर्शिता जानने के लिए आवेदक ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत् माधव राव सदाशिवराव गोलवलकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में संचालित समस्त बैंक खातों का स्टेटमेंट एवं अन्य दस्तावेज सम्बन्ध में सत्यप्रमाणित प्रतिलिपि जानकारी हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

आवेदक सम्बन्धित जनसूचना अधिकारी के कार्यालय में जाकर आवेदन प्रस्तुत पावती मांगी लेकिन जनसूचना अधिकारी प्राचार्य सहदेव प्रधान का गतिविधि संदेहास्पद रहा। आवेदन को पढ़ने के बाद पावती देने के बजाय कुछ देर बैठों बोलकर पांच-छह लोगों को कॉल कर बुलाने लगा, जब आवेदक ने अपने बिमारी पिता जी के लिए दवाई लेने जल्दी जाने की बात कह पावती देने की बात कही तो जनसूचना अधिकारी प्राचार्य सहदेव प्रधान ने आवेदक को धमकी देने लगा, इससे आवेदक को खतरा महसूस होने लगा।

उक्त सम्बन्ध में जनसूचना अधिकारी प्राचार्य सहदेव प्रधान के द्वारा कमरा में बंद करने का प्रयास, धक्का-मुक्की करने, झूठा मामला में फंसाने का धमकी देने वाले वाले प्राचार्य सहदेव प्रधान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के सम्बन्ध में थाना सरायपाली में प्रस्तुत आवेदन के अनुसार दिनांक 25/02/2026 समय लगभग 11:55 AM को मावध राव सदाशिवराव गोलवलकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 तहत् आवेदन प्रस्तुत करने गया था। आवेदन प्राचार्य सहदेव प्रधान के समक्ष प्रस्तुत किया। उसने सूचना का अधिकार आवेदन लगाते हो करके मुझे धमकाने लगा और आवेदन को रखकर पावती देने से मना किया। मुझे दूसरे कमरे में लें गया, आवेदक को बोला कि मेरे लोगों फोन किया हूं आ रहें हैं तब तक इस कमरे से बाहर मत निकलना। रूक तेरे विरुध्द पुलिस थाने में झूठा मामला बनवाऊंगा। सूचना का अधिकार आवेदन को मैं चप्पल के नीचे रखता हूं, मैं कानून संविधान मैं नहीं मानता फिर मैं बाहर निकलने की कोशिश किया तो मुझे धक्का-मुक्की करते कमरा में बंद करने का प्रयास किया एवं जान से मारने की धमकी दिया। उसके बाद में अपने आपको बचाते हुए बाहर निकलकर चला आया।

सूचना के अधिकार आवेदक ने उपरोक्त घटना से भयभीत होकर थाना सरायपाली में प्राचार्य सहदेव प्रधान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है, देखने दिलचस्प होगा कि इस तरह सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत् आवेदन करने कानून को नहीं मानने वाले बेलगाम प्राचार्य सहदेव प्रधान के विरुद्ध क्या कार्यवाही होती है।

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिले के 1 लाख 49 हजार से अधिक किसानों के खातों में पहुँची 745 करोड़ से अधिक की अंतर राशि सभी विकासखंड मुख्यालयों में वृहद किसान सम्मेलन आयोजित

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिले के 1 लाख 49 हजार से अधिक किसानों के खातों में पहुँची 745 करोड़ से अधिक की अंतर राशि सभी विकासखंड मुख्यालयों में वृहद किसान सम्मेलन आयोजित

महासमुंद/ किसानों को दोनों फसलों के लिए पानी की व्यवस्था कर रहे हैं – विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा बजट में सिकासेर कोडार जलाशय लिंक परियोजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान होली से पूर्व उनके बैंक खातों में अंतरित किया गया। 28 फरवरी को बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा योजना अंतर्गत राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर महासमुंद जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में कृषक उन्नति योजना के तहत वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आज खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 1 लाख 49 हजार 759 किसानों के बैंक खातों में कुल 745 करोड़ 30 लाख 36 हजार रुपए की अंतर राशि अंतरित की गई। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कुल 10 लाख 19 हजार 568 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया। यह राशि सीधे किसानों के खातों में पहुँचने से जिले के ग्रामीण अर्थतंत्र को नई मजबूती मिली है।

पीटियाझर मंडी प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित

पीटियाझर मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से किया गया हर वादा पूरा किया है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की गई, जो देश में सर्वाधिक है।

उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण तभी संभव है जब किसान समृद्ध होगा। सिकासेर का पानी कोडार जलाशय तक लाने हेतु 3047 करोड़ रुपए की बजट स्वीकृति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में दोनों फसलों के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। झलप और पटेवा क्षेत्र को भी सिंचाई सुविधा देने का वादा पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सिरपुर बैराज के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है तथा नहरों की लाइनिंग का कार्य भी किया जाएगा। किसानों के बच्चों की शिक्षा के लिए भी विशेष पहल की जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष राज्य में 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की अंतर राशि होली पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की जा रही है, जिसे पूरे प्रदेश में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। विधायक श्री सिन्हा ने बताया कि महासमुंद विकासखंड में 23 समितियों और 38 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 35 हजार 670 किसानों से 2 लाख 18 हजार 731.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 159 करोड़ 89 लाख रुपए की राशि किसानों के खातों में जारी की गई।

इस अवसर पर पीटियाझर सोसायटी के अध्यक्ष श्री रमेश साहू ने कहा कि आज किसानों को उनकी मेहनत का फल मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के संवेदनशील नेतृत्व और विधायक की सक्रिय भूमिका की सराहना की। नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी ने कहा कि सिकासेर-कोडार जलाशय लिंक के लिए 3047 करोड़ रुपए की स्वीकृति क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। सिरपुर बैराज के लिए 647 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। साथ ही नर्सिंग कॉलेज की स्थापना और सड़क विकास कार्यों को भी गति दी जा रही है।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कहा कि जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में वृहद किसान सम्मेलन का अयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि महासमुंद जिले में 1,49,759 किसानों के खातों में 745 करोड़ 30 लाख 36 हजार रुपए की राशि अंतरित की गई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे ।

किसानों ने कहा सरकार ने अपना वादा ईमानदारी से पूरा किया

ग्राम अछोला से पहुंचे किसान श्री अजय साहू ने कहा कि आज सरकार ने अपना वादा पूरा किया। हम सब परिवार सहित होली अच्छे से मनाएगें। जो मेरा निर्माणाधीन मकान है उसे पूरा करूंगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और विधायक का हार्दिक आभार करते हुए कहा आज कृषक उन्नति योजना से मेरे खाते में 36 हजार की राशि मिली।

इसी तरह किसान रोम पाल चंद्राकर ग्राम सोरिद ने कहा कि इस राशि से मुझे चिंता से मुक्ति मिली है। मै इसका उपयोग आगामी खरीफ की तैयारी के लिए करूंगा। उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया। वहीं श्रीमति बहुरा बाई पीटीयाझर को 17 हजार की राशि मिली। इससे वे परिवार सहित होली मनाएंगे और मकान बनाएंगे।

कृषक उन्नति योजना एवं आदान सहायता राशि वितरण समारोह

कृषक उन्नति योजना वर्ष 2025-26 में महासमुंद जिले में 1 लाख 60 हजार 99 कृषकों द्वारा 2 लाख 45 हजार 5 सौ 50 हेक्टर रकबे में धान फसल का पंजीयन किया गया है, जिसके तहत 1 लाख 49 हजार 759 कृषकों से 10 लाख 19 हजार 568 मि.टन धान का उर्पाजन किया गया है। जिले के अंतर्गत समर्थन मूल्य में 1 लाख 49 हजार 753 कृषकों को 2 हजार 415 करोड़ रुपए का भुगतान किसान भाईयो को किया जा चुका है।

महासमुंद विकासखण्ड में 35670 कृषकों से 218761.92 मि.टन, धान उपार्जन कर पांच सौ 18 करोड़ 60 लाख का भुगतान किया जा चुका है एवं आज दिनांक को एक सौ 59 करोड़ 89 लाख का भुगतान किया जा रहा है, विकासखण्ड बागबाहरा में 31975 कृषकों से 199995.64 मि.टन धान का उपार्जन कर 473 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है एवं 146 करोड़ रूपये भुगतान किया जा रहा है, विकासखण्ड पिथौरा में 30491 कृषकों से 227070.80 मि.टन धान का उपार्जन कर 537 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है एवं 165 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा रहा है, विकासखण्ड बसना में 26183 कृषकों से 178642.76 मि.टन का उपार्जन कर 423 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है एवं 130 करोड़ का भुगतान किया जा रहा है, विकासखण्ड सरायपाली के 25440 कृषकों से 195127.00 मि.टन धान का उपार्जन कर 462 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है एवं 142 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा रहा है।

सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा प्रारंभ, क्षेत्र की गर्भवती माताओं को बड़ी सौगात

सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा प्रारंभ, क्षेत्र की गर्भवती माताओं को बड़ी सौगात

महासमुंद/ जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली में सिजेरियन (ऑपरेशन द्वारा) प्रसव सुविधा की सफल शुरुआत की गई है। यह सुविधा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं, विशेषकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। अब जटिल एवं आपातकालीन प्रसव की स्थिति में महिलाओं को महासमुंद, रायपुर अथवा अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे समय पर उपचार सुनिश्चित होगा तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार आएगा। साथ ही गरीब एवं ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक व मानसिक राहत मिलेगी।

यह उपलब्धि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से संभव हो सकी है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में प्रारंभ की गई है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के कुशल निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवश्यक तैयारियां पूर्ण कीं।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुशल नायक के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन थियेटर, आवश्यक उपकरण, प्रशिक्षित चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसके परिणामस्वरूप सिजेरियन प्रसव सेवा को सफलतापूर्वक प्रारंभ किया जा सका। इस उपलब्धि में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. भागेश्वर (शुभा नर्सिंग होम), नर्सिंग टीम, प्रगति सिस्टर, समीर पटेल, स्मृति एवं अंकिता का विशेष योगदान रहा। समस्त टीम के सामूहिक प्रयासों से प्रथम सिजेरियन प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।सिजेरियन सुविधा के तहत ग्राम खैरमल निवासी प्रमिला मांझी (27 वर्ष), पति खिरसागर मांझी का प्रसव सुरक्षित रूप से कराया गया। मां एवं नवजात दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं तथा चिकित्सकों की सतत निगरानी में हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा 

सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा की शुरुआत क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे ग्रामीण महिलाओं को समय पर सुरक्षित उपचार मिलेगा और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार होगा। जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक सुलभ हों। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने कहा कि सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू होने से जिले की मातृ स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। अब जटिल प्रसव मामलों में त्वरित उपचार संभव हो सकेगा, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। हमारा लक्ष्य है कि दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं को भी गुणवत्तापूर्ण मातृत्व सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएं।

वर्तमान में यह सुविधा पूर्व नियोजित प्रसव के लिए प्रारंभ की गई है। शीघ्र ही इसे सभी प्रकार के प्रसव मामलों के लिए विस्तारित किया जाएगा, जिससे सेवा को और अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके।स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सरायपाली एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों के लिए वरदान बताया है।

महासमुंद जिले के प्रत्येक विकासखंड में आज दोपहर 12 बजे से होगा वृहद किसान सम्मेलन

महासमुंद जिले के प्रत्येक विकासखंड में आज दोपहर 12 बजे से होगा वृहद किसान सम्मेलन

महासमुंद / जिले के सभी विकासखंडों में कल दोपहर 12 बजे से वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कृषि उपज मंडी प्रांगणों में आयोजित इस सम्मेलन में किसानों को धान खरीदी का अंतर राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही किसानों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं, नवीन तकनीकों, बीज एवं उर्वरक प्रबंधन, फसल विविधीकरण तथा बाजार सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

कृषि उपसंचालक ने बताया कि 28 फरवरी को सभी विकासखंड मुख्यालयों में अलग-अलग स्थानों पर सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

महासमुंद विकासखंड में महासमुंद कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित सम्मेलन में योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक महासमुंद मुख्य अतिथि होंगे।

बागबाहरा विकासखंड के बागबाहरा कृषि उपज मंडी प्रांगण में चंद्रहास चंद्राकर, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड तथा

पिथौरा विकासखंड के पिथौरा कृषि उपज मंडी प्रांगण में येतराम साहू, जिला अध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसी तरह

बसना विकासखंड के बसना कृषि उपज मंडी प्रांगण में डॉ. संपत अग्रवाल, विधायक बसना मुख्य अतिथि होंगे ।

इसी प्रकार सरायपाली विकासखंड के सरायपाली कृषि उपज मंडी प्रांगण में रूपकुमारी चौधरी, सांसद महासमुंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। सम्मेलन के दौरान किसानों को आदान सामग्री वितरण उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक उपकरणों के उपयोग, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि ऋण, बीज वितरण एवं विपणन व्यवस्था संबंधी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

सरायपाली/ उड़न दस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्र में दी दबिस

सरायपाली/ उड़न दस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्र में दी दबिस

सरायपाली- आज दिनांक 26/02/ 2026 दिन- गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण विकास खंड स्तरीय उड़न दस्ता दल के द्वारा परीक्षा केंद्र शासकीय हायर सेकेंडरी कन्या शाला सरायपाली और माधवराव सदाशिव गोलवलकर मंदिर स्कूल का निरीक्षण (IAS)सुश्री अनुपमा आनंद एसडीएम सरायपाली, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल,बीआरसी देवानंद नायक और सविता साहू शिक्षक उच्च प्राथमिक शाला केना के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी बच्चे सामाजिक विज्ञान का परचा हल करते पाए गये। कक्षा कक्ष की व्यवस्था शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित पाया गया। बैठक व्यवस्था कमरों की संख्या 5 ,पर्वेक्षकों की संख्या 10 थी।

शासकीय कन्य शाला में दर्ज संख्या 153 और उपस्थित 153 अनुपस्थित निरंक और मंदिर स्कूल में दर्ज संख्या 139 उपस्थित 138 अनुपस्थित 1 रहा। इन परीक्षा केन्द्रों में शासकीय कन्या शाला सरायपाली,सरस्वती शिशु मंदिर बालसी, गौरव विद्या मंदिर सरायपाली, केपी इंटरनेशनल स्कूल चट्टीगिरोला के बच्चे शामिल थे। विकासखंड सरायपाली में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल परीक्षार्थियों की संख्या 2313 उपस्थित 2262 अनुपस्थित 51 छात्र – छात्राएं रहे।

आज का भविष्यफल: नौकरी, धन और प्रेम में क्या होगा खास जानिए राशिफल 

आज का भविष्यफल: नौकरी, धन और प्रेम में क्या होगा खास जानिए राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो):

भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

 

महासमुंद/लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन को बढ़ाने और गति देने इंडस्ट्री बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद/लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन को बढ़ाने और गति देने इंडस्ट्री बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद/ जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहयोग से लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन को बढ़ाने और गति देने ¼RAMP) योजना अंतर्गत बुधवार को श्री अग्रसेन भवन पिथौरा में इंडस्ट्री बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में जिले के स्थानीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख बैंकों छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, एचडीएफसी बैंक सहित अन्य बैंकों के अधिकारियों ने उपस्थित उद्यमियों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं, मुद्रा योजना, प्रौद्योगिकी उन्नयन बाजार पहुंच क्रेडिट गारंटी योजना के लाभ के बारें में जानकारी दी। कार्यक्रम में औद्योगिक विकास नीति 2024-30, पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना के प्रावधानों, छूट एवं रियायतों पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बैंक अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिला। उपस्थित उद्यमियों ने अपने व्यापार से जुड़ी समस्याओं को साझा किया, जिन पर बैंक अधिकारियों ने समाधान और मार्गदर्शन प्रदान किया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री मोहन लाल साहू ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को सशक्त करने की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं और भविष्य में ऐसे और भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी बैंकों और उपस्थित उद्यमियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।