सरायपाली बैतारी चौक के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक पर लापरवाही का आरोप

सरायपाली बैतारी चौक के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक पर लापरवाही का आरोप

सरायपाली | ग्राम कलेण्डा थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद निवासी युवक के साथ सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने ट्रेलर चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने का आरोप लगाते हुए थाना सरायपाली में शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 जनवरी 2026 को ग्राम कलेण्डा निवासी प्यारी लाल साहू के चचेरे भाई जगत राम साहू अपनी मोटरसाइकिल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GD 1253 से सरायपाली की ओर आ रहे थे। जब वे बैतारी चौक के पास सुबह लगभग 10:30 बजे पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG 04 PS 1324 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में जगत राम साहू के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई तथा मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और 112 वाहन सेवा को सूचना दी गई। घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

पीड़ित प्यारी लाल साहू ने ट्रेलर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(ए) एवं 281 के तहत अपराध दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सिरपुर महोत्सव 2026 महानदी आरती में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा सपत्नीक शामिल हुए

सिरपुर महोत्सव 2026 महानदी आरती में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा सपत्नीक शामिल हुए

महासमुंद/ सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के पावन अवसर पर महानदी तट पर शाम 7ः30 बजे दिव्य महानदी आरती का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए।

विधायक श्री सिन्हा ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती प्रिया सिन्हा के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया तथा श्रद्धा भाव से महानदी आरती संपन्न की। उन्होंने महानदी तट पर दीपदान कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। महानदी आरती के दौरान संपूर्ण वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि एवं मधुर भक्ति संगीत से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था और भावनाओं के साथ आरती में सहभागिता कर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति का अनुभव किया। महानदी के पावन तट पर प्रज्ज्वलित सैकड़ों दीपों की जगमगाहट, लहरों पर पड़ती रोशनी और सामूहिक आरती का मनोहारी दृश्य उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर गया।

इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, श्री प्रकाश शर्मा, श्री रमेश साहू, सिरपुर गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के श्री दाऊ लाल चंद्राकर, सरपंच सिरपुर श्रीमती पुष्पा के. माली सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु, पर्यटक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सरायपाली में महिलाओं के लिए आधुनिक स्त्री एवं प्रसूति रोग सेवाएं उपलब्ध, ओम हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा परामर्श

सरायपाली में महिलाओं के लिए आधुनिक स्त्री एवं प्रसूति रोग सेवाएं उपलब्ध, ओम हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा परामर्श

सरायपाली। महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बेहतर उपचार के लिए ओम हॉस्पिटल सरायपाली में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के अंतर्गत आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम साहू (MBBS, DGO) द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक परामर्श दिया जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पीरियड्स के दौरान दर्द, असामान्य या बीच-बीच में ब्लीडिंग, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, वेजाइनल दर्द या परेशानी, वेजाइनल डिस्चार्ज, पेल्विक पेन, बच्चेदानी या अंडाशय में गांठ, कॉम्प्लिकेटेड प्रेग्नेंसी तथा नवजात शिशु के पालन-पोषण से जुड़ी समस्याओं का उपचार यहां किया जा रहा है।

ओम हॉस्पिटल में सोनोग्राफी, एक्स-रे, सीटी-स्कैन, मेडिकल एवं लैब जांच की सुविधा के साथ-साथ 24×7 एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं। आयुष्मान कार्ड, बीज कार्ड, राशन कार्ड एवं इंश्योरेंस के माध्यम से इलाज की सुविधा भी दी जा रही है।

अस्पताल द्वारा प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाता है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिल सके।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें –

फोन: 07725-299360

मोबाइल: 83700-08558

स्थान: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छ.ग.)

सिरपुर महोत्सव के दूसरे दिन इंडियन आइडल फेम कलाकारों की होगी संगीतमय महफ़िल नितिन कुमार, नचिकेत लेले एवं वैशाली रायकवार की होगी आकर्षक प्रस्तुति

सिरपुर महोत्सव के दूसरे दिन इंडियन आइडल फेम कलाकारों की होगी संगीतमय महफ़िल नितिन कुमार, नचिकेत लेले एवं वैशाली रायकवार की होगी आकर्षक प्रस्तुति

सिरपुर महोत्सव के द्वितीय दिवस सोमवार को संगीतमय प्रस्तुतियों की भव्य श्रृंखला के अंतर्गत इंडियन आइडल फेम कलाकारों की विशेष प्रस्तुति दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगी। रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक इंडियन आइडल सीजन 10 के नितिन कुमार, सीजन 12 के नचिकेत लेले एवं सुप्रसिद्ध गायिका वैशाली रायकवार अपनी मधुर आवाज़ से समां बांधेंगे। इन लोकप्रिय कलाकारों द्वारा बॉलीवुड, सूफी, भक्ति एवं आधुनिक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम की शुरुआत सायं 4 बजे से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा शास्त्रीय गायन, वादन एवं सुगम संगीत से होगी। इसके पश्चात सूफी स्पिरिचुअल म्यूजिक, कबीर संगीत संध्या, थेरीगाथा नाट्य प्रस्तुति एवं भरतनाट्यम नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम 5ः30 बजे से भिलाई की पुष्पा साहू द्वारा नवा किस्मत लोक कला मंच की प्रस्तुति दी जाएगी।

सिरपुर महोत्सव में बाबा हंसराज रघुवंशी की भक्ति संध्या ने बांधा समां श्रद्धा, भक्ति और संगीत के संगम से गूंज उठी ऐतिहासिक नगरी सिरपुर

सिरपुर महोत्सव में बाबा हंसराज रघुवंशी की भक्ति संध्या ने बांधा समां श्रद्धा, भक्ति और संगीत के संगम से गूंज उठी ऐतिहासिक नगरी सिरपुर

महासमुंद/ प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के प्रथम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव में प्रसिद्ध लोक-भक्ति गायक बाबा हंसराज रघुवंशी की भव्य प्रस्तुति रही, जिसने हजारों श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

बाबा हंसराज रघुवंशी ने अपने लोकप्रिय भजन मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी…, शिव समा रहे मुझमें…, लागी लगन शंकरा…, भोला मस्त मलंग… अयोध्या आए मेरे प्यारे ,राम सिया राम जी और भोलेनाथ की शादी है…जैसे गीतों से समां बांध दिया। उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण गायन पर दर्शक झूम उठे और पूरा परिसर बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। बाबा हंसराज की प्रस्तुति ने सिरपुर की पावन धरती को शिवमय वातावरण में परिवर्तित कर दिया। भक्तों ने भक्ति गीतों का आनंद लिया और पूरा माहौल शिव भक्ति में रंग गया।

वहीं सुनील तिवारी लोक कला मंच के रंग-झांझर कार्यक्रम ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही महोत्सव में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति एवं देश की शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ भी हुईं। फुलझरिया कर्मा पार्टी द्वारा कर्मा नृत्य, छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच द्वारा लोक कला प्रदर्शन, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कलाकारों द्वारा कत्थक एवं लोक नृत्य ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। शास्त्रीय संगीत के अंतर्गत ध्रुपद, सितार वादन, ओडिसी नृत्य, भरथरी प्रस्तुति एवं तथागत नाटक ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बनाया।

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोमांस में सफलता मिलेगी, प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। रोमांस में सफलता मिलेगी, आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी ठीक चलेगी। धनलाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कुछ को कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): पिछले कुछ दिनों से चल रही आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): घर में शिशु आगमन से प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): अपनी कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा।

राशि फलादेश

महासमुंद /सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगभग 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

महासमुंद /सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगभग 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

महासमुंद / ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित सिरपुर महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने जिले में कुल 199 करोड़ 28 लाख 59 हजार रुपए की लागत के 99 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 40 करोड़ 88 लाख 2 हजार रुपए की लागत के 64 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 158 करोड़ 40 लाख 57 हजार रुपए की लागत के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

कार्यक्रम अंतर्गत लोकार्पण किए गए कार्यों में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अंतर्गत 24.70 – 24.70 लाख रुपए के मान से कुल 98 लाख 80 हजार रुपए की लागत से ग्राम सकरी, मोहका, खेमड़ा एवं नवागांव में महतारी सदन का निर्माण किया गया है। इसी तरह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 6 करोड़ 64 लाख 20 हजार रुपए की लागत से 19 विकास कार्यों में ग्राम पंचायत बावनकेरा, छपोराडी, लहंगर एवं परसाडीह में सामुदायिक भवन का निर्माण, 97 सीसी रोड निर्माण, पासिद एवं बिरकोनी में अहाता निर्माण, ग्राम ढांक, सलडीह में सांस्कृतिक भवन निर्माण, ग्राम तेन्दूकोना, कसीबाहरा, छोटे लोरम, कुसमीसरार, बागद्वारी, मानपाली, डीपापारा में सामुदायिक भवन निर्माण, 6 शेड निर्माण, 3 हाई मास्क लाईट स्थापना, मेनरोड से बाम्हरसरा चिंगरिया में पुलिया निर्माण, गड़बेड़ा में कारीगरों हेतु शेड निर्माण, ग्राम धनापाली, सागरपाली में सामुदायिक शेड निर्माण, ग्राम भंवरपुर, बड़ेसाजापाली, गढ़फुलझर, तोषगांव, भोथलडीह एवं मल्दामाल में अटल डिजीटल सुविधा केन्द्र/सी.एस.सी. भवन निर्माण, ग्राम सलखण्ड एवं उमरिया में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य शामिल है। आदिवासी विकास विभाग के तहत 1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रुपए की लागत से ग्राम बड़ेसाजापाली में प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास का निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 17 करोड़ 95 लाख 86 हजार रुपए की लागत से 26 विकास कार्यां में ग्राम खम्हारमुड़ा, खरोरा, बोडराबांधा, खुसरूपाली, जीवनगढ़, सोहागपुर, फुलझर, खुसरूपाली, भतकुंदा, डुमरपाली, सानटेमरी, जगदीशपुर, खुरापाली, कापुडीह, ललितपुर, केन्दमुड़ी, बांदुपाली, बलेण्डा, कालीदरहा, गेर्रा, पोटापारा, बेलडीह, कोकड़ी एंव सोनपुरी में एकल ग्राम योजना तथा ग्राम कुरचुण्डी व चिमरकेल में रेट्रोफीटिंग योजना अंतर्गत निर्माण शामिल है। इसी प्रकार विद्युत विभाग के 13 करोड़ 76 लाख 19 हजार रुपए की लागत से 14 विकास कार्यों में कंचनपुर, पथरी , कुदारीबाहरा में नवीन 33/11 केव्ही, उपकेन्द्र का निर्माण, ग्राम चिमरकेल, मामाभांचा, कोल्दा, घण्टेश्वरी व बिरकोनी में पावर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि 3.15 से 5, ग्राम तेन्दुकोना, पठियापाली, आंवलाचक्क, सुखापाली, कस्तुरबोर्ड में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर 3.15 एम.वी.ए. शामिल है।

इसी प्रकार भूमिपूजन अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के तहत 141 करोड़ 19 लाख 19 हजार रुपए की लागत के 22 विकास कार्यां में गड़बेड़ा लिंक रोड मार्ग चौड़ीकरण, मजबूतीकरण पुल पुलिया साहित निर्माण कार्य लंबाई 2.50 किलोमीटर, विकासखण्ड बसना के ठाकुरपाली से अखराभांटा टुकड़ा मार्ग लंबाई 2.50 किलोमीटर का निर्माण पुल पुलिया सहित, खुर्सीपहार सिरको जमड़ी मार्ग लंबाई 4 किलोमीटर का निर्माण कार्य, भीखापाली रामपुर थरगांव मार्ग लंबाई 4 किलोमीटर का निर्माण कार्य, बड़ेसाजापाली से खेखल्लीडीपा हेडसपाली लंबाई 4 किलोमीटर पुल पुलिया सहित, भलेसर कनेकेरा महादेव घाट मार्ग लंबाई 1.40 किलोमीटर का उन्नयन कार्य, चिंगरौद से हथखोज मार्ग लंबाई 2 किलोमीटर उन्नयन कार्य, छुईपाली से पालीडीह मार्ग कुल 18.29 किलोमीटर का मजबूतीकरण कार्य, सांकरा परसवानी मार्ग लंबाई 15.80 किलोमीटर का निर्माण कार्य, विकासखण्ड पिथौरा के सावित्रीपुर से बिजेमाल तक मार्ग लंबाई 3.60 किलोमीटर का निर्माण कार्य पुल पुलिया सहित, विकासखण्ड बसना के परसकोल मुढ़ापार मार्ग लंबाई 2.30 किलोमीटर का निर्माण कार्य, खैरजुड़ी से धुमाभांठा मार्ग लंबाई 2.60 किलोमीटर निर्माण कार्य, किसड़ी से देवलभांठा मार्ग लांर्ब 4.20 किलोमीटर पुल पुलिया सहित, तिलाईदादर से दलदली लंबाई 1.90 किलोमीटर पुल पुलिया सहित, श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर गढ़फुलझर तक पहुंच मार्ग लंबाई 1.85 किलोमीटर निर्माण कार्य, ग्राम अमेरा से बोईरगांव मार्ग लंबाई 3.30 किलोमीटर निर्माण कार्य, लाखागढ़ पिथौरा एवं सुनसुनिया बागबाहरा में कस्तूरबा गांधी बालिका, विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत डोंगरपाली, लमकेनी एवं नर्रा में बालक छात्रावास भवन व पिरदा में महाविद्यालय हेतु नया भवन निर्माण कार्य शामिल है।

इसी तरह जल संसाधन विभाग के तहत 10 करोड़ 32 लाख 72 हजार रुपए की लागत से 3 विकास कार्यों में विकासखंड पिथौरा की ताला एनीकट, विकासखण्ड बसना की बैगनडी एनीकट एवं विकासखण्ड सरायपाली की कटंगी नाला पर ग्राम अमलडीह में एनीकट निर्माण शामिल है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत 2 करोड़ 18 लाख 93 हजार रुपए की लागत से 8 विकास कार्यों में महासमुंद अंतर्गत ग्राम पंचायत झालखम्हरिया, खरोरा, खल्लारी अंतर्गत लमकेनी, ठकुरीपाली, सेनभांठा, लमकेनी, मोहन्दी, बिहाझर व रैताल में सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्राम परसदा (ब) में अहाता निर्माण कार्य, खल्लारी अंतर्गत ग्राम तेन्दूकोना, सराईपाली, दाबपाली, बसना अंतर्गत ग्राम भंवरपुर, कुदारीबाहरा व सरकण्डा में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम परसूली खल्लारी में टीना शेड निर्माण, खल्लरी में चबूतरा शेड निर्माण, सिंघनपुर बसना में प्राथमिक शाला अहाता निर्माण तथा परिवहन विभाग के तहत 4 करोड़ 69 लाख 73 हजार रुपए की लागत से 2 विकास कार्यों में महासमुंद अंतर्गत जिला परिवहन कार्यालय एवं ड्रायविंग टेस्ट ट्रैक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री दयाल दास बघेल, विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना श्री संपत अग्रवाल, सजा विधायक श्री ईश्वर साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चन्द्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपडा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष महासमुंद श्री निखिल कांत साहू, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल,राज्य मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट एवं गाइड संघ श्री इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, भारत स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में खुशखबरी: आयुष्मान कार्ड से ब्रेन, स्पाइन, नेत्र एवं नाक-कान-गला रोगों का निःशुल्क उपचार

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में खुशखबरी: आयुष्मान कार्ड से ब्रेन, स्पाइन, नेत्र एवं नाक-कान-गला रोगों का निःशुल्क उपचार

बसना नगरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अग्रवाल नर्सिंग  हॉस्पिटल में अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ब्रेन एवं स्पाइन से संबंधित समस्त रोगों के साथ-साथ नेत्र तथा नाक-कान-गला (ईएनटी) रोगों का उपचार पूर्णतः निःशुल्क किया जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को जांच से लेकर इलाज तक की सुविधाएं कैशलेस उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आधुनिक उपकरणों एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

अस्पताल प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि जिनके पास आयुष्मान कार्ड है, वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। आवश्यकता होने पर अस्पताल में संपर्क कर अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है।

पता: बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) अपॉइंटमेंट हेतु संपर्क: 84618-11000, 77730-86100

यह पहल क्षेत्र में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही

महासमुंद/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सिरपुर महोत्सव में विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी का किया अवलोकन हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरण किया

महासमुंद/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सिरपुर महोत्सव में विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी का किया अवलोकन हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरण किया

महासमुंद/ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में 1 से 3 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल एवं आकर्षक प्रदर्शनी का आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने महोत्सव स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जिला पंचायत (एनआरएलएम), कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा सिरपुर क्षेत्र विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ, प्रगति एवं भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आमजनों तक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित विभागों के हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण किया गया।

सिरपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से सिरपुर के ऐतिहासिक स्थलों की झलकियों को देखकर सिरपुर के वैभव को महसूस किया और मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी स्क्रीन एवं कला जत्था के माध्यम से राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रदर्शन की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की। प्रदर्शनी में ग्रामीण विकास, कृषि नवाचार, महिला सशक्तिकरण, पोषण अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा योजनाएं, जनजातीय विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रबंधन जैसी गतिविधियों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे मुख्यमंत्री सहित उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह गतिविधियाँ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करती हैं।

अवलोकन के दौरान खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री दयाल दास बघेल, विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना श्री संपत अग्रवाल, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चन्द्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपडा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान,नगर पालिका अध्यक्ष महासमुंद श्री निखिल कांत साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष बसना डॉ. खुशबू अभिषेक अग्रवाल, राज्य मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट एवं गाइड संघ श्री इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती दशरी ध्रुव एवं भारत स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

बसना/सबरी माता महोत्सव को ₹2 करोड़ की वार्षिक राज्य सहायता देने की मांग, सांसद निरंजन बिशी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बसना/सबरी माता महोत्सव को ₹2 करोड़ की वार्षिक राज्य सहायता देने की मांग, सांसद निरंजन बिशी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रायपुर / नई दिल्ली, निरंजन बिशी ने माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ को पत्र लिखकर बसना तहसील, जिला महासमुंद के सिंघनपुर में आयोजित होने वाले सबरी माता महोत्सव के लिए ₹2.00 करोड़ की वार्षिक राज्य सहायता/अनुदान स्वीकृत करने की मांग की है।

अपने पत्र में सांसद बिशी ने कहा कि सबरी माता महोत्सव छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख एवं ऐतिहासिक आदिवासी धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन है, जो प्रतिवर्ष लगातार दस दिनों तक आयोजित होता है। इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा एवं मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

उन्होंने बताया कि महोत्सव की विशेष पहचान यह है कि दसों दिनों तक सभी श्रद्धालुओं को बिना किसी भेदभाव के निरंतर अन्न-भोग (भंडारा) प्रदान किया जाता है। इसके अलावा जनजातीय नृत्य, संगीत, लोक परंपराओं एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन किया जाता है।

सांसद बिशी ने उल्लेख किया कि वर्तमान में इस पूरे आयोजन का वार्षिक व्यय लगभग ₹2 करोड़ है, जिसे सबर आदिवासी समाज एवं श्रद्धालु स्वयं वहन कर रहे हैं, जबकि इतने बड़े सार्वजनिक आयोजन के लिए कोई सुनिश्चित राज्य सहायता उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने यह भी मांग की कि सबरी नारायण मंदिर परिसर में भोग मंडप, कल्याण मंडप, आदिवासी सांस्कृतिक संग्रहालय एवं सीमा दीवार का निर्माण कराया जाए, जिससे महोत्सव का आयोजन सुव्यवस्थित हो सके और आदिवासी संस्कृति को स्थायी आधार मिल सके।

पत्र में सांसद बिशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लगभग 32 प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जनजातियों की है और संविधान के अंतर्गत आदिवासी आस्था स्थलों एवं संस्कृति का संरक्षण राज्य का दायित्व है। सबरी माता महोत्सव को राज्य सहायता देना खर्च नहीं, बल्कि आदिवासी कल्याण, सांस्कृतिक संरक्षण एवं समावेशी विकास में निवेश है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार इस दीर्घकालीन एवं न्यायोचित मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय ।