आज का राशिफल: सितारों ने खोले भाग्य के राज, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल: सितारों ने खोले भाग्य के राज, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा।

राशि फलादेश

 

सरायपाली ओम हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष परामर्श शिविर, 3 फरवरी को सुबह 11 बजे से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश साहू देंगे सेवाएं

सरायपाली ओम हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष परामर्श शिविर, 3 फरवरी को सुबह 11 बजे से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश साहू देंगे सेवाएं

सरायपाली। नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर ओम हॉस्पिटल में मंगलवार 3 फरवरी 2026 को विशेष शिशु रोग परामर्श सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश साहू (MBBS, DNB, Pediatrics, PGPN) सुबह 11 बजे से बच्चों की जांच एवं परामर्श देंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यदि नवजात शिशु को बुखार, सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, दूध पीने में अरुचि, भूख कम लगना, असामान्य मल प्रक्रिया, बार-बार या कम रोना, रोने के तरीके में बदलाव, निमोनिया अथवा खून की कमी जैसी समस्याएं हों तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श कराना आवश्यक है।

ओम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं बीज कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श सेवा दी जाती है।

अस्पताल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं सही उपचार के लिए इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं।

संपर्क:फोन: 07725-299360, मोबाइल: 83700-08558

पता: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छ.ग.)

सरायपाली धान चोरी विवाद को लेकर नवागढ़ धान मंडी में मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

सरायपाली धान चोरी विवाद को लेकर नवागढ़ धान मंडी में मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद जिले के सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम नवागढ़ स्थित धान मंडी में पुरानी धान चोरी की बात को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों द्वारा गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

प्रार्थी रामरतन पटेल पिता विद्याधर पटेल उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम नवागढ़ थाना सरायपाली जिला महासमुंद ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के टीकाराम निषाद, घसिया निषाद एवं संजय बरिहा पूर्व में हुए धान चोरी की बात को लेकर आए दिन उनसे वाद-विवाद करते रहते थे।

दिनांक 29 जनवरी 2026 को शाम करीब 7 बजे ग्राम नवागढ़ के धान मंडी में वह अन्य ग्रामीणों के साथ आपसी चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान तीनों आरोपी वहां पहुंचे और पुरानी बात को लेकर चिढ़ाते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर प्रार्थी एवं देवेन्द्र पटेल के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

मारपीट में प्रार्थी रामरतन पटेल के सिर में चोट आई, वहीं देवेन्द्र पटेल के सिर में भी चोट लगी है। घटना को मौके पर मौजूद घसिया पटेल, शरद पटेल, टेकलाल पटेल एवं गुलाब पटेल ने देखा और बीच-बचाव कर झगड़े को शांत कराया।

पुलिस ने आरोपियों टीकाराम निषाद, घसिया निषाद एवं संजय बरिहा के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद/ ग्राम अट्टारहगुडी में पुरानी बात को लेकर विवाद, महिला के पति से मारपीट और गाली-गलौच, मामला दर्ज

महासमुंद/ ग्राम अट्टारहगुडी में पुरानी बात को लेकर विवाद, महिला के पति से मारपीट और गाली-गलौच, मामला दर्ज

महासमुंद जिले के ग्राम अट्टारहगुडी में 15 साल पुराने मोटर पंप के लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने महिला के पति के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब 15 साल पहले उन्होंने अपने घर में बोर खुदवाया था, उस दौरान सैंपल हेतु गांव के जितेन्द्र डडसेना से मोटर पंप मांगा गया था, जिसे नया मोटर पंप खरीदने के बाद उसी समय वापस कर दिया गया था।

दिनांक 31 जनवरी 2026 की सुबह करीब 7 बजे जितेन्द्र डडसेना उनके घर आया और मोटर पंप वापस मांगने लगा। जब महिला ने कहा कि मोटर पंप पहले ही लौटा दिया गया है, तो आरोपी गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के पति आत्माराम डडसेना के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने बताया कि मारपीट छुड़ाने के दौरान उसके कपड़े भी फट गए। मारपीट से उसके पति के बाएं अंगूठे में चोट आई तथा सीने में नाखून से खरोंच लगी है। घटना को जीवनलाल डडसेना और पूनाराम डडसेना ने देखा और सुना है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

बसना गढ़फुलझर वितरण केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन

बसना गढ़फुलझर वितरण केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, गढ़फुलझर वितरण केंद्र द्वारा राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।  यह कार्यक्रम राज्य की विद्युत विकास यात्रा, सेवा विस्तार और उपभोक्ता सहभागिता को समर्पित रहा।

कार्यक्रम में श्री जितेंद्र त्रिपाठी (जिला महामंत्री, भाजपा जिला महासमुंद), श्री प्रकाश सिंहा (जनपद सभापति), श्री नरहरी पोर्ते (मंडल अध्यक्ष, गढ़फुलझर), हरप्रीत कौर (सरपंच, ग्राम पंचायत गढ़फुलझर), श्री माधव साव (किसान मोर्चा जिला महामंत्री), नवीन कुमार साव (जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा), प्रहलाद साहू, रंजन साहू, नरेंद्र साहू, हरजिंदर सिंह हरजू (सरपंच प्रतिनिधि), शिवकिशोर साहू (पूर्व अध्यक्ष, सहकारी समिति गढ़फुलझर), खोलबहरा निराला (विधायक प्रतिनिधि, बसना), सुंदर मणि मिश्रा, सहदेव पटेल (भाजपा युवा नेता) एवं महिपाल सिंह जटाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कंपनी की पिछले 25 वर्षों की उपलब्धियों, विद्युत सेवा के व्यापक विस्तार, उपभोक्ता सुविधाओं में निरंतर सुधार तथा सेवा की गुणवत्ता को विशेष रूप से सराहा गया। महोत्सव के दौरान बीपीएल कनेक्शन के मानक अनुरूप खपत वाले उपभोक्ताओं, पिछले दो वर्षों से नियमित भुगतान करने वाले घरेलू, गैर-घरेलू एवं कृषक उपभोक्ताओं, साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के प्रथम पाँच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जितेंद्र त्रिपाठी ने विद्युत क्षेत्र में हो रही नित नई प्रगति और नवाचारों की सराहना करते हुए आम जनता से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापना हेतु उपलब्ध सरकारी सब्सिडी का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने शासन एवं विद्युत विभाग द्वारा दी जा रही उपभोक्ता सुविधाओं और सेवा की सरलता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

श्री प्रकाश सिंहा (जनपद सभापति) ने विद्युत विभाग द्वारा हर मौसम में 24 घंटे निरंतर सेवा प्रदान करने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इसे 24 घंटे सेवा देने वाला अग्रणी विभाग बताया।

इस अवसर पर बसना उपसंभाग के सहायक अभियंता श्री एन. के. आदित्य ने गढ़फुलझर क्षेत्र में विद्युत विकास की जानकारी देते हुए बताया कि बीते 25 वर्षों में कंपनी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक विद्युत आपूर्ति का व्यापक विस्तार किया है। उन्होंने कृषक जीवन ज्योति योजना, एकल बत्ती योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तथा उपभोक्ता समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु लॉन्च किए गए ‘मोर बिजली मोबाइल ऐप’ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

महोत्सव के दौरान कंपनी की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत पहुँच, स्मार्ट मीटर जैसी नई तकनीक, तथा पीएम सूर्य घर योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री देवेश सिंह राजपूत (कनिष्ठ अभियंता, गढ़फुलझर) एवं लाइन स्टाफ श्री कुशलाल पटेल द्वारा किया गया। अंत में श्री एन. के. आदित्य (उपसंभाग, बसना) द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी,जनप्रतिनिधिगण, उपभोक्तागण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

महासमुंद डांस प्रतियोगिता देखने के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद डांस प्रतियोगिता देखने के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद। नयापारा वार्ड क्रमांक 06 महासमुंद निवासी एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के भाई की रिपोर्ट पर महासमुंद थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई आर्यन तिवारी (उम्र लगभग 22 वर्ष) दिनांक 27 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे शिव मंदिर के पास मोहल्ले में आयोजित डांस प्रतियोगिता देखने गया था। इसी दौरान मोहल्ले के किशन यादव, बैसाखू यादव, पप्पु यादव एवं मयंक मानिकपुरी ने आर्यन तिवारी पर पुरानी रंजिश एवं पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया।

विवाद के दौरान चारों आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पप्पु यादव ने पास पड़े बोल्डर से आर्यन तिवारी के सिर पर हमला किया, जिससे उसके नाक और सिर में गंभीर चोट आई तथा नाक से खून बहने लगा।

घटना को प्रार्थी सहित मीना शर्मा एवं राकेश शर्मा ने अपनी आंखों से देखा और सुना। घायल आर्यन को तत्काल District Hospital Mahasamund ले जाया गया, जहां से उसे रायपुर स्थित Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital (मेकाहारा) रेफर किया गया। इलाज के बाद वर्तमान में उसका उपचार Soham Hospital Mahasamund में जारी है।

प्रार्थी ने 31 जनवरी 2026 को महासमुंद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 115(2) बीएनएस, 296 बीएनएस, 3(5) बीएनएस एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा शीघ्र ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन 3 फरवरी को खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि

सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन 3 फरवरी को खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि

महासमुंद/ ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का समापन मंगलवार 3 फरवरी को किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल शामिल होंगे तथा अध्यक्षता सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी करेंगी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक महासमुन्द श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना श्री संपत अग्रवाल, विधायक खल्लारी श्री द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली श्रीमती चातुरी नन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष महासमुंद श्री निखिल कांत साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बागबाहरा श्रीमती खिलेश्वरी बघेल, जनपद पंचायत बागबाहरा श्री केशव नायकराम चंद्राकर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरायपाली श्रीमती सरस्वती चन्द्र पटेल (मीलू), जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा श्रीमती उषा धृतलहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष बसना डॉ. खुशबू अभिषेक अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा श्रीमती डिलेश्वरी निराला, नगर पंचायत अध्यक्ष पिथौरा श्री देवेश निषाद, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरायपाली श्रीमती लक्ष्मी पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सृष्टि चंद्राकर, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड संघ छत्तीसगढ़ श्री इन्द्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती दशरी ध्रुव तथा जिला अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड संघ श्री येतराम साहू तथा गणमान्य अतिथि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

बसना गढ़फुलझर स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, बोले – शिक्षा डिग्रियों तक सीमित नहीं, यह चरित्र निर्माण की नींव है

बसना गढ़फुलझर स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, बोले – शिक्षा डिग्रियों तक सीमित नहीं, यह चरित्र निर्माण की नींव है

बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वर्ण जयंती समारोह एवं वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

समारोह के दौरान विधायक डॉ. अग्रवाल ने उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया, जिन्होंने शैक्षणिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। साथ ही उन्होंने शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

स्वर्ण जयंती समारोह एवं वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना या डिग्रियां हासिल करना नहीं है, बल्कि यह बच्चों के चरित्र निर्माण और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की नींव है। शिक्षा समाज को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है।उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं, इसलिए उन्हें संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना आवश्यक है।

विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल उन्हें उचित मंच प्रदान करने की। ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है।

विधायक ने स्वर्ण जयंती के अवसर पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह संस्थान आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।

कार्यक्रम में संचालक शिक्षा विभाग गोपाल ताण्डी, जिला महामंत्री भाजपा जितेन्द्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष गढ़फुलझर नरहरि पोर्ते, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मिलापराम निराला, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बसना मोहित पटेल, सभापति जनपद पंचायत बसना प्रकाश सिन्हा, सरपंच ग्राम पंचायत गढ़फुलझर हरप्रीत कौर, विधायक प्रतिनिधि खोलबाहरा निराला, प्राचार्य सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा महासमुंद नवीन साव, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

बसना /महासमुंद धान खरीदी में बड़ा घोटाला: कुरचुंडी उपार्जन केन्द्र प्रभारी पर लाखों  के गबन का मामला दर्ज

बसना /महासमुंद धान खरीदी में बड़ा घोटाला: कुरचुंडी उपार्जन केन्द्र प्रभारी पर लाखों  के गबन का मामला दर्ज

बसना / महासमुंद। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर (छत्तीसगढ़) शाखा गढ़फुलझर के शाखा प्रबंधक द्वारा थाना बसना में आवेदन प्रस्तुत कर धान उपार्जन केन्द्र कुरचुंडी में बड़े पैमाने पर गबन का मामला दर्ज कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला महासमुंद के आदेश क्रमांक उ.स.म./धान उपार्जन/2026/1933 दिनांक 28 जनवरी 2026 के तहत धान उपार्जन केन्द्र कुरचुंडी के प्रभारी क्षेमानिधि साव द्वारा 3,325 पैकेट धान (कुल 1,330 क्विंटल) का गबन किया जाना पाया गया है।

इस गबन से शासन को समर्थन मूल्य मद में ₹31,50,770 तथा कृषक उन्नति योजना मद में ₹9,72,230, कुल मिलाकर ₹41,23,000 की आर्थिक क्षति हुई है।

बताया गया कि 23 जनवरी 2026 को तहसीलदार बसना के निर्देशानुसार राजस्व एवं मंडी विभाग के संयुक्त दल (राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं मंडी सचिव) द्वारा कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित कुरचुंडी के धान उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया।

जांच में रिकॉर्ड के अनुसार स्टॉक 52,958 बोरा (21,183.20 क्विंटल) होना चाहिए था, जबकि मौके पर मात्र 49,633 बोरा (19,853.20 क्विंटल) धान पाया गया। इस प्रकार 3,325 बोरा (1,330 क्विंटल) धान की कमी सामने आई।

प्रकरण में आरोपी प्रभारी क्षेमानिधि साव के विरुद्ध अपराध धारा 316(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही

कोमाखान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कार व नकदी समेत करीब 20 लाख का माल जब्त

कोमाखान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कार व नकदी समेत करीब 20 लाख का माल जब्त

कोमाखान | कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को 25 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 19.84 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को सउनि. नागेन्द्र कुमार दुबे के नेतृत्व में थाना कोमाखान पुलिस टीम एनएच-353 रोड कोमाखान चौकड़ी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की टाटा जेस्ट कार क्रमांक CG 10 AS 9099 में चार व्यक्ति ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर वाहन को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर डिक्की से दो सफेद प्लास्टिक बोरियों में कुल 25 किलोग्राम नमी युक्त गांजा बरामद हुआ। गांजा की अनुमानित कीमत 12 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी –

1.प्रशांत नंदा (42 वर्ष), निवासी रंगाली, थाना संतला, जिला बलांगीर (ओडिशा)

2.धनंजय नाग (29 वर्ष), निवासी गंडापतरापाली फफ्सीभदरा, थाना संतला, जिला बलांगीर (ओडिशा)

3.दीपक महानंद (31 वर्ष), निवासी गंडापतरापाली फफ्सीभदरा, थाना संतला, जिला बलांगीर (ओडिशा)

4.शंकर हरपाल (28 वर्ष), निवासी गंडापतरापाली फफ्सीभदरा, थाना संतला, जिला बलांगीर (ओडिशा)

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टाटा जेस्ट कार, चार मोबाइल फोन, नगदी राशि, आरसी कार्ड, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, एटीएम कार्ड व पैन कार्ड भी जब्त किया है।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(B)(II)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।