महासमुंद/ जिले में राशन भंडारण एवं वितरण सुचारू रूप से जारी

महासमुंद/ जिले में राशन भंडारण एवं वितरण सुचारू रूप से जारी

महासमुंद/ जिला प्रबंधक CGFSA ने बताया कि विकासखंड महासमुंद अंतर्गत संचालित कुल 130 उचित मूल्य दुकानों हेतु खाद्य संचालनालय, रायपुर द्वारा माह फरवरी 2026 के लिए जारी आबंटन के विरुद्ध सभी दुकानों में चावल का भंडारण पूर्ण करा लिया गया है। साथ ही, उपलब्धता के अनुसार शक्कर का भंडारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 15 फरवरी 2026 को माह मार्च 2026 हेतु प्राप्त आबंटन के चावल का भंडारण कार्य भी प्रगतिशील अवस्था में है। उचित मूल्य दुकान बिरकोनी, तुमगांव एवं अछोली नवागांव में भी चावल का भंडारण किया जा चुका है। आबंटन मात्रा अधिक होने एवं दुकानों में उपलब्ध स्थान के अनुरूप चरणबद्ध रूप से भंडारण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, उचित मूल्य दुकान संचालकों द्वारा माह फरवरी 2026 के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त खाद्यान्न की मांग की गई है, जिसका भी समय पर भंडारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

वर्तमान में शासन के निर्देशानुसार दो माह (फरवरी एवं मार्च 2026) का CGFSA योजना अंतर्गत चावल का एकमुश्त वितरण किया जा रहा है। भंडारण एवं वितरण की समुचित व्यवस्था होने के कारण किसी भी उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण प्रभावित नहीं हुआ है।

विधानसभा पहुँचे बसना के छात्र: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की पहल से बच्चों ने समझा लोकतंत्र का पाठ

विधानसभा पहुँचे बसना के छात्र: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की पहल से बच्चों ने समझा लोकतंत्र का पाठ

रायपुर। बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की अनूठी पहल पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखीपाली (पिथौरा) के विद्यार्थियों को नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन ‘मितान’ का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्रों ने विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझा।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले विद्यार्थियों ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल से मुलाकात कर विधानसभा भवन देखने और शासन के शीर्ष नेतृत्व से मिलने की इच्छा जताई थी। विधायक ने बच्चों की इस जिज्ञासा को गंभीरता से लेते हुए तुरंत व्यवस्था कराई और स्वयं उनके साथ मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे।

भ्रमण का सबसे खास क्षण तब आया जब विद्यार्थियों की मुलाकात प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से हुई। मंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें विधानसभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों और शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में अपार प्रतिभा होती है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की है। विधानसभा वह स्थान है जहाँ जनता से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं, इसलिए बच्चों को इसे करीब से देखना जरूरी है ताकि वे बड़े सपने देख सकें।

इस दौरान विद्यार्थियों ने सदन की भव्यता को निहारते हुए यह भी जाना कि एक विधायक किस प्रकार जनता की समस्याओं को सदन में उठाता है और कानून बनने की प्रक्रिया क्या होती है। इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों के भीतर लोकतंत्र, नागरिक कर्तव्यों और शासन व्यवस्था के प्रति नई समझ विकसित हुई।

महासमुंद/जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत प्रबंधकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न

महासमुंद/जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत प्रबंधकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न

महासमुंद/ कलेक्टर एवं जिला खनिज न्यास के अध्यक्ष श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं पदेन सचिव, जिला खनिज संस्थान न्यास श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू एवं सदस्यगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में छत्तीसगढ़ राजपत्र के अंतर्गत संशोधित छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 (संशोधन 2025) के प्रावधानों के अनुसार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित क्षेत्रों की अद्यतन सूची तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में न्यास की आय-व्यय की स्थिति की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लेखा परीक्षण प्रतिवेदन एवं उसके पालन प्रतिवेदन पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही न्यास द्वारा स्वीकृत कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र प्रस्तुत करने तथा अपूर्ण कार्यों की शेष राशि ब्याज सहित न्यास में वापस करने के निर्देश दिए गए। निरस्त किए गए कार्यों से संबंधित राशि की वसूली की प्रक्रिया को भी तेज करने पर सहमति बनी। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के त्रैमासिक प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट के अनुमोदन पर चर्चा की गई। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि डीएमएफ की राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता एवं नियमों के अनुरूप खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इंडस्ट्री और बैंकर्स मीट का आयोजन 25 फरवरी को पिथौरा में

इंडस्ट्री और बैंकर्स मीट का आयोजन 25 फरवरी को पिथौरा में

महासमुंद/ रेजिग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफारमेन्स (RAMP) योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, महासमुंद के तत्वाधान में इंडस्ट्रीज और बैंकर्स मीट का आयोजन अग्रसेन भवन पिथौरा में बुधवार 25 फरवरी को अपरान्ह 03.00 बजे से किया जाएगा।

कार्यशाला सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों एवं बैंक अधिकारियों के बीच बैंकिग सेवाओं, ऋण योजनाओं एवं वित्तीय सहायता की उपलब्धता से अवगत कराने तथा आने वाली वित्तीय चुनौतियों का समाधान सुनिश्चित कराने के उदेश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यशाला में बैंक अधिकारी, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमी तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं अन्य व्यक्ति शामिल होकर लाभ ले सकते है।

इण्डस्ट्री और बैंकर्स मीट के अलावा औद्योगिक नीति 2024-30 के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाएं छूट, अनुदान एवं रियायतें तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी प्रदान की जायेगी। विकासखण्ड पिथौरा के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों से आग्रह है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग ले सकते है।

छत्तीसगढ़: ऑयल पाम खेती को बढ़ावा देने सरकार का बड़ा कदम: किसानों को प्रशिक्षण और एक्सपोजल विजिट राज्य के 40 कृषक आन्ध्रप्रदेश के पेदवेगी के लिए रवाना

छत्तीसगढ़: ऑयल पाम खेती को बढ़ावा देने सरकार का बड़ा कदम: किसानों को प्रशिक्षण और एक्सपोजल विजिट राज्य के 40 कृषक आन्ध्रप्रदेश के पेदवेगी के लिए रवाना

राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि और देश को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नेशनल मिशन ऑन एडिबल आयल्स-ऑयल पाम योजना के तहत ऑयल पाम की खेती को विस्तार देने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य के किसानों को ऑयल पाम संस्थान द्वारा कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसके लिए राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित 40 कृषकों का दल आंध्र प्रदेश के पेदवेगी के लिए रवाना किया गया है। यह पहल किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को ऑयल पाम की उन्नत किस्मों, वैज्ञानिक रोपण पद्धति, संतुलित पोषण प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा आधुनिक सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है। विशेषज्ञों द्वारा खेत स्तर पर प्रशिक्षण के माध्यम से कृषकों को नवीन तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव कराया जाएगा, जिससे वे अपने क्षेत्र में बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ अर्जित कर सकें।

ऑयल पाम खेती को दीर्घकालिक एवं स्थिर आय का प्रभावी माध्यम माना जा रहा है। यह फसल 25 से 30 वर्षों तक सतत उत्पादन देती है तथा अंतरवर्ती फसलों के माध्यम से अतिरिक्त आय का अवसर भी प्रदान करती है। कम लागत में अधिक लाभ की संभावना, शासकीय अनुदान एवं तकनीकी मार्गदर्शन के कारण यह खेती किसानों के लिए सुरक्षित और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही है।

राज्य सरकार की इस पहल से किसानों में आधुनिक एवं व्यावसायिक कृषि के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। ऑयल पाम खेती के विस्तार से जहां किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, वहीं देश की खाद्य तेल आयात निर्भरता कम करने में भी प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होगी।

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): व्यापार-व्यवसाय में बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।

राशि फलादेश

महासमुंद/कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

महासमुंद/कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जन चौपाल में आज कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए।

जन चौपाल में ग्राम पंचायत नर्रा के श्री शेख फरीद ने पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए नलकूप खनन हेतु आवेदन दिए। इसी तरह ग्राम तेंदुकोना निवासी कमला साहू ने आकस्मिक मृत्यु होने पर नियम के तहत मुआवजा राशि के संबंध में, ग्राम मुढ़ेना निवासी श्री हेमलाल सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ दिलाने, वार्ड भानपुर बागबाहरा निवासी श्री संजय ध्रुव ने निजी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण पर रोक लगाने हेतु, ग्राम लभरा खुर्द महासमुंद निवासी श्री बलराम सेन ने श्रमिक पंजीयन कार्ड में संशोधन हेतु, ग्राम पंचायत बम्हनी के ग्रामवासियों ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेत, ग्राम कोसरंगी निवासी श्री डोमन लाल साहू ने किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने हेतु, ग्राम चोरभट्टी निवासी दिनेश यादव ने आकस्मिक मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि प्राप्त के लिए एवं ग्राम घोड़ारी निवासी फनिया ठाकुर ने शौचालय एवं गैस कनेक्शन प्रदाय करने हेतु आवेदन किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

महासमुंद/कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश धान उठाव की समीक्षा

महासमुंद/कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश धान उठाव की समीक्षा

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी मंगलवार और बुधवार को अनिवार्य रूप से प्रातः 10 बजे समय पर कार्यालय पहुंचे तथा आधार बेस्ड उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई-ऑफिस प्रणाली में नियमित पत्राचार करते हुए इसे व्यवहार में प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए।

अभी हाल ही में सम्पन्न हुए एसआईआर कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न होने पर कलेक्टर श्री लंगेह ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी, बीएलओ तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को विशेष बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में बिना किसी अवरोध के कार्य पूर्ण किया जाना सराहनीय है। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान संपूर्णता अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी संकेतकों को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर सतत निगरानी रखते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने धान उठाव की समीक्षा करते हुए प्रतिदिन लगभग 20 हजार क्विंटल धान उठाव के निर्देश दिए। संभावित बारिश को ध्यान में रखते हुए कैप कवर सुनिश्चित करने तथा जल निकासी के लिए नाली निर्माण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही धान को नमी से बचाने एवं सुरक्षित रखने हेतु नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने जप्त धान के संबंध में तहसीलदार को आज शाम तक पीवी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि 24 फरवरी की स्थिति में कुल 8 लाख 21 हजार 969 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध अब तक 6 लाख 21 हजार 451 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। इसी तरह जिन राशन दुकानों में अब तक खाद्यान्न का वितरण नहीं हुआ है, उस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए समय पर भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा संबंधित एसडीएम को व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने एवं नियमित निरीक्षण करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि राशन दुकानों में प्रतिमाह चावल उत्सव अनिवार्य रूप से आयोजित करें।

कलेक्टर ने पीएम श्री स्कूलों का 21 बिंदुओं के आधार पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्होंने इन विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने, वोकेशनल ट्रेनिंग प्रारंभ करने, लैब एवं लाइब्रेरी को सुव्यवस्थित करने तथा शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण सुनिश्चित करने एवं बाला कांसेप्ट पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। इन शालाओं में निर्माण कार्यों का सतत निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि इन स्कूलों के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और पीएम श्री शालाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण मानकों के अनुरूप विकसित करें। उन्होंने जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिन ग्राम पंचायतों में कचरा वाहनों की खरीदी हो चुकी है, वहां डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की शुरुआत करें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए। पीएम सूर्य घर योजना के तहत अधिकतम पात्र परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखें। इसके अलावा कलेक्टर ने अपार कार्ड, आधार कार्ड, वय वंदन योजना तथा आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्यों की प्राप्ति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय-सीमा पत्रक और राजस्व प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महासमुंद/सेक्टर बैठक के अंतर्गत सरायपाली, बसना, पिथौरा, खल्लारी एवं गड़फुलझर के स्वास्थ्य संस्थानों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा

महासमुंद/सेक्टर बैठक के अंतर्गत सरायपाली, बसना, पिथौरा, खल्लारी एवं गड़फुलझर के स्वास्थ्य संस्थानों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा

महासमुंद/ जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित सेक्टर बैठक में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का विजिट कर कार्यक्रमों की स्थिति का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

सेक्टर बैठक के अंतर्गत सरायपाली, बसना, पिथौरा, खल्लारी एवं गड़फुलझर सेक्टर के स्वास्थ्य संस्थानों में विजिट किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली, बसना, पिथौरा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा, तोषगांव, लम्बर, भंवरपुर, बहमनी, सलडीह, खल्लारी, खमरिया, खट्टी, बरौली एवं सेक्टर गड़फुलझर में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एमडीए कार्यक्रम की प्रगति, मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में कमी, एनसीडी स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड निर्माण, टीबी केस खोज एवं उपचार तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करना विभाग की प्राथमिकता है। नियमित सेक्टर बैठक एवं फील्ड विजिट के माध्यम से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक एवं विजिट में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू घृतलहरे, नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह, डॉ. ज्योति साहू, आर सी एच नोडल, आरएमएनसीएच ए सलाहकार श्री संदीप चंद्राकर एनएलईपी सलाहकार श्री एकेश्वर शुक्ला, नोडल अधिकारी डॉ. विकास चंद्राकर, डीटीसी (एनटीईपी) श्री उत्तम श्रीवास, पीएमडीटीसी श्री घनश्याम देशमुख, सीपीएम श्री राहुल ठाकुर एवं एफएलसी श्री तेजस राठौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

महासमुंद/ कलेक्टर ने पीएम श्री, स्वामी आत्मानंद स्कूल तुमगांव का किया सघन निरीक्षण 

महासमुंद/ कलेक्टर ने पीएम श्री, स्वामी आत्मानंद स्कूल तुमगांव का किया सघन निरीक्षण

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल तुमगांव का सघन निरीक्षण एवं अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय तथा अन्य शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। जिसमें सैचुरेशन के 21 बिंदुओं को एक-एक पॉइंट विषयवार निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री लंगेह ने कक्षा छठवीं के बच्चों के साथ ट्रैफिक सिग्नल पर चर्चा करते हुए हेलमेट की उपयोगिता सीट बेल्ट बांधना और गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का उपयोग न करने पर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने खेल के महत्व के बारे में भी बच्चों को समझाया तथा पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए रिवीजन को आवश्यक आवश्यक बताते हुए बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाने तथा मोबाइल की उपयोगिता को कम करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के साथ चर्चा के दौरान पढ़ाई के महत्व को समझाते हुए कहा कि जो चीज समझ में नहीं आता उसे बार-बार पढ़ा जाए पूछा जाए और उसको सीखने की कोशिश की जाए तो वह दो से तीन बार में समझ में आने लगेगी। इंग्लिश रीडिंग के साथ हिंदी में समझ भी आना चाहिए। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों में टीएलएम बल फीचर्स, जादुई पिटारा एवं पीयर लर्निंग के माध्यम से अधिक से अधिक गुणवत्ता सुधार करने का प्रयास किए जाए। इस दौरान उन्होंने पीएम श्री तुमगांव में चल रहे निर्माण कार्य की भी समीक्षा किया और जल्द से जल्द बिल्डिंग बनाकर मार्च तक पूर्ण करने निर्देशित किया गया।

उन्होंने पीएम श्री योजना अंतर्गत निर्धारित विभिन्न मानकों एवं घटकों जैसे स्मार्ट क्लास, व्यावसायिक शिक्षा, इंटरनेट सुविधा, सुसज्जित पुस्तकालय, एकीकृत विज्ञान प्रयोगशाला, खेल सुविधाएं, ग्रीन स्कूल फीचर्स, नवाचार परिषद, ईको क्लब, शिक्षक क्षमता संवर्धन, टीएलएम का उपयोग, करियर काउंसलिंग, बालिका सुरक्षा प्रशिक्षण, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, छात्र उपस्थिति ट्रैकिंग, आईडी कार्ड वितरण एवं बैगलेस डे आदि को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि सभी बिंदुओं पर गुणवत्ता के साथ कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यालय आगामी केंद्रीय टीम के निरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। उन्होंने विशेष रूप से शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, स्वच्छता तथा नवाचार गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा, प्राचार्य श्री देवेंद्र कुमार अगलावे, एपीसी श्रीमती सम्पा बोस, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती तरीका कुंजाम, संकुल समन्वयक सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।