बसना -/ गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद जांच कर एसडीएम ने अनुमति तो दे दी है लेकिन और एक बड़ी गलती कर रहा है मीना बाजार के संचालक ।

बसना -/ गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद जांच कर एसडीएम ने अनुमति तो दे दी है लेकिन और एक बड़ी गलती कर रहा है मीना बाजार के संचालक ।

महासमुंद हेमन्त वैष्णव

महासमुंद जिले के बसना नगर में मीना बाजार का आयोजन किया जा रहा मीना बाजार का लापरवाही सामने आया था हॉल ही के दिनों में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद वहां पंडाल के चिथड़े उड़ गए थे और गैस में आग लगने के बाद बुझाने में नाकामयाब हो गए थे चुकी मीना बाजार के पास अग्नि समन यंत्र नही था जिसके कारण आग बुझाने में कामयाब नही हो पाए और गैस सिलेण्डर ब्लास्ट हो गया

 

हालांकि यह घटना दिन के समय हुवा जिसके कारण किसीको शारीरिक हानी नही हुवा है लेकिन एक बड़ा सवाल क्या इतने बड़े आयोजक मीना बाजार के पास में अग्निशमन यंत्र भी नही था तो परमिसन कैसे मिल गया था हलाकि घटना के बाद एसडीएम हेमन्त नंदनवार ने जांच कर दोबारा अनुमति दे दी है लेकिन इसके बाद भी क्या मीना बाजार के संचालक ने सुधार किया नही बल्कि एक और बड़ी गलती किया जा रहा है जिसमे खाध विभाग को भी ध्यान देना चाहिए लेकिन नही दे रहे है दरसल मीना बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग भारी मात्रा में हो रहा है जिसमे खाध विभाग को कार्यवाही करना चाहिए यह भी घटना का एक बड़ा कारण बन सकता है ।

बसना -/ गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद जांच कर एसडीएम ने अनुमति तो दे दी है लेकिन और एक बड़ी गलती कर रहा है मीना बाजार के संचालक ।

बसना -/ गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद जांच कर एसडीएम ने अनुमति तो दे दी है लेकिन और एक बड़ी गलती कर रहा है मीना बाजार के संचालक ।

महासमुंद हेमन्त वैष्णव

महासमुंद जिले के बसना नगर में मीना बाजार का आयोजन किया जा रहा मीना बाजार का लापरवाही सामने आया था हॉल ही के दिनों में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद वहां पंडाल के चिथड़े उड़ गए थे और गैस में आग लगने के बाद बुझाने में नाकामयाब हो गए थे चुकी मीना बाजार के पास अग्नि समन यंत्र नही था जिसके कारण आग बुझाने में कामयाब नही हो पाए और गैस सिलेण्डर ब्लास्ट हो गया

 

हालांकि यह घटना दिन के समय हुवा जिसके कारण किसीको शारीरिक हानी नही हुवा है लेकिन एक बड़ा सवाल क्या इतने बड़े आयोजक मीना बाजार के पास में अग्निशमन यंत्र भी नही था तो परमिसन कैसे मिल गया था हलाकि घटना के बाद एसडीएम हेमन्त नंदनवार ने जांच कर दोबारा अनुमति दे दी है लेकिन इसके बाद भी क्या मीना बाजार के संचालक ने सुधार किया नही बल्कि एक और बड़ी गलती किया जा रहा है जिसमे खाध विभाग को भी ध्यान देना चाहिए लेकिन नही दे रहे है दरसल मीना बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग भारी मात्रा में हो रहा है जिसमे खाध विभाग को कार्यवाही करना चाहिए यह भी घटना का एक बड़ा कारण बन सकता है ।

बसना – जिले का 5 बेड वाला सबसे बड़ा डायलिसिस सेंटर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में,पॉजिटिव मरीज के लिए अब अलग से डायलिसिस मशीन की सुविधा भी उपलब्ध …..

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में अब 5 डायलिसिस मशीन की सुविधा वातानुकूलित कक्ष के साथ उपलब्ध

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना अब एडवांस यूरोलॉजी एवं नेफ्रोलॉजी विभाग प्रत्येक शुक्रवार को किडनी एवं पथरी से रिलेटेड सभी मरीजों का रायपुर के प्रख्यात युरोसर्जन द्वारा ऑपरेशन एवं इलाज
एडवांस डायलिसिस यूनिट जिसमें वातानुकुलित कमरे,पांच एडवांस डायलिसिस मशीन एवं 15 वर्षों से अनुभवी टेक्नीशियन एवं रायपुर के प्रख्यात नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ रवि धर तथा बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम के मेडिसिन विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में प्रतिदिन निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है, अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमने अपने अस्पताल में एक नया विभाग शुरू किया है जिसमें किडनी एवं मूत्र रोग से संबंधित सभी बीमारियों का इलाज किया जाएगा पांच विश्वस्तरीय  डायलिसिस मशीन वातानुकूलित डायलिसिस कक्ष जिसमें बहुत अच्छे माहौल में मरीज का डायलिसिस किया जाएगा और साथ ही साथ मरीज के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी
वैसे तो हमारे क्षेत्र में कई जगह डायलिसिस मशीन हैं पर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में पांच डायलिसिस मशीनों द्वारा मरीजों की डायलिसिस होगी,जिसमें कम समय में अधिक से अधिक मरीजों का डायलिसिस किया जाएगा और एक मशीन जो मरीज को हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी या अन्य, पॉजिटिव केस जिसे बोलते हैं ,उनके लिए भी सुरक्षित कक्ष एवं अलग मशीन के साथ प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध रहेगी|

बसना – जन्म से 18 वर्ष तक मस्तिष्क रोगों की समुचित सेवाएं एवं परामर्श 3 जून को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में ….

जन्म से 18 वर्ष तक में मस्तिष्क रोगों की समुचित सेवाएं एवं परामर्श

• मानसिक विकास में रूकावट

● मिर्गी एवं झटके आना • मांसपेशियों की समस्याएं

जैसे: मस्कुलर डिस्ट्रॉफी या न्यूरोपैथी

• सिरदर्द एवं माइग्रेन

• चिड़चिड़ापन / अधिक गुस्सा टिक्स और नींद में कमी

• वजन न बढ़ना, शरीर का विकास न होना

• बोलने चलने एवं देखने में दिक्कत

● व्यव्हार संबधित समस्याएं (ऑटिस्म)

• बौद्धिक विकलांगता

जन्मजात मस्तिष्क रोग

• नींद में बिस्तर गिला करना

• स्ट्रोक और मस्तिष्क की चोट (TBI)

• मेनिन्जाइटिस या एन्सेफलाइटिस

• सिर का छोटा होना, सिर का बड़ा होना

ब्रेन ट्यूमर

• जटिल मिर्गी एवं झटको की Video EEG द्वारा निदान

• Video EEG, EMG, NCV

★ सुनने व देखने की क्षमता की जांच BERA & VEP द्वारा

• फिजियोथेरेपी

• सेरब्रल पाल्सी की जाँच और निदान फिजियोथेरेपी

• Botox ट्रीटमेंट एवं ओर्थोपेडिक परामर्श द्वारा किया जाता है

रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क :

84618-11000 |77708-68473

बसना- क्रिश्चन स्पोर्ट्स क्लब नरसिंगपुर जगदीशपुर के तत्वधान में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन.के. अग्रवाल……

बसना- क्रिश्चन स्पोर्ट्स क्लब नरसिंगपुर जगदीशपुर के तत्वधान में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन.के. अग्रवाल जी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया |

जिसके मुख्य अतिथि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य एवं बसना अग्रवाल नर्सिंग होम के संचालक डॉ. एन. के. अग्रवाल जी थे। एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेन्द्र त्रिपाठी जी ( जिलाउपाध्यक्ष भाजपा महासमुंद ),जगदीश प्रधान जी,( पूर्व मंडल अध्यक्ष पिरदा ),हरप्रसाद पटेल अम्बु ( मंडल अध्यक्ष पिरदा ),नवीन कुमार साव ( जिलासंयोजक शोषल मीडिया भाजपा महासमुंद )पास्टर सागर उपस्थित थे |

 

आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा फूल माला पहनाकर फाटकों के साथ भव्य स्वागत किया गया खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया इस दौरान अतिथियों ने बैटिंग का लुफ्त भी उठाया|

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ एन के अग्रवाल जी ने कहा कि खेल जीवन का आवश्यक एवं अहम हिस्सा होता है खेल के दौरान हार जीत होती है जिसमें 1 टीम की विजय होती है और हारने वालों को भी जीत का प्रयास जारी रखना चाहिए इस तरह के आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से समाज में खेल के प्रति जागृति आती है।

इस अवसर पर जगदीशपुर की समिती टीम,IDFC बैंक बसना की टीम,बसना बिजली विभाग की टीम,चनोरडीह की टीम, बी पी सोना,रमेश पाढ़ी,हेमसागर,सत्वेंदर सिंग,सुमित मलिक,सोनल सोना,विनोद,बिनोय,राकेश,रूद्र पटेल,जॉन विल्सन दास,सतीश बाघ,नितेश कुमार,अभी मलेक सोनू मार्टिन रामू पटेल येशु दास,विजय मार्टिन ,मसिहदान सोना ,जयवंत सागर,सलोमित नाग,सुमित मलिक, रत्नेश कुमार,आदित्य , आहाज,निखिल, अजीत बारीक ,निशित सिंग, चन्द्रदीप सरताज वीरेंदर बाघ,सुजीत कुमार,अक्षय बारीक़, सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

महासमुंद : जिले के 417 राजीव युवा मितान क्लब को द्वितीय किस्त की राशि जारी

महासमुंद : जिले के 417 राजीव युवा मितान क्लब को द्वितीय किस्त की राशि जारी

महासमुंद, 30 मई 2023

खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय समिति से जिले के 417 क्लब को प्रदाय किए जाने अनुविभाग स्तरीय समिति को राशि एक करोड़ चार लाख पचीस हज़ार रुपए जारी कर दी गई हैं। जिला खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे ने बताया कि जिसमें अनुविभाग महासमुंद को 118 क्लब हेतु राशि 29 लाख 50 हजार रुपए, अनुविभाग पिथौरा को 123 क्लब हेतु राशि 30 लाख 75 हजार रुपए, अनुविभाग सरायपाली को 86 क्लब हेतु राशि 21 लाख 50 एवं अनुविभाग बागबाहरा को 90 क्लब हेतु राशि 22 लाख 50 हजार रुपए जारी किया गया हैं। उक्त राशि प्रति क्लब के मान से 25 हजार रुपए प्रदाय किया गया हैं जिसमें राजीव युवा मितान क्लब द्वारा खेल गतिविधियां, सामाजिक गतिविधियां, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए खर्च किए जा सकेंगे।

महासमुंद-/ बसना सरायपाली के वो लोग जिन्होंने भेंट-मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री को अपने घर खिलाया था ख़ाना अब आमंत्रण पर मुख्यमंत्री निवास सपरिवार पधारे

महासमुंद-/ बसना सरायपाली के वो लोग जिन्होंने भेंट-मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री को अपने घर खिलाया था ख़ाना अब आमंत्रण पर मुख्यमंत्री निवास सपरिवार पधारे

इस ग्राम पंचायत को उप तहसील के बाद बहुत जल्द घोषणा के बाद नगर पंचायत कालेज व नाली निर्माण की सुकृति दी

महासमुंद से हेमन्त वैष्णव

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की सभी विधानसभा सीट पर भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एक परिवार के घर भोजन किया। उन सभी परिवारों को मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्यमंत्री निवास पर न्यौता देकर रात्रिभोज कराने का अभियान शुरू किया है। पहले चरण में रायपुर संभाग की विधानसभा सीट के लोगों को आमंत्रित किया गया। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री ने एक-एक परिवार के साथ भोजन किया और उनसे संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 87 विधानसभा में भेंट मुलाकात कर चुका हूं। आप सभी ने मुझे खाने पर बुलाया था। आप सभी ने इतने सारे व्यंजन खिलाए। अलग-अलग तरह की भाजी खिलाई। भोजन खिलाने के दौरान मैंने आपमें भाईचारा देखा। सबसे खास बात मुझे यह लगी कि किसानों के जीवन में सुंदर बदलाव आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं। यह सब देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा कि हमारी किसान हितैषी नीतियों का जमीनी असर अच्छा दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने एक-एक परिवार को बड़ी आत्मीयता के साथ खाने के टेबल पर बिठाया। खुद सबके पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पिछली मुलाकात की बातें साझा की और परिवारजनों के बारे में चर्चा की। रात्रिभोज के दौरान संबंधित गांव के सरपंच और क्षेत्र के विधायक भी मौजूद थे।

इसी क्रम में महासमुंद जिले के सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद सहित अन्य विधायक  सहर और ब्लॉक अध्यक्ष भी मुख्यमंत्री निवास पर उपस्थित रहे

मुख्यमंत्री निवास मे आयोजित रात्रि भोज मे सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से सरपंच दामोदर चौहान, मोखापुटका सरपंच चैन चौहान से मुख्यमंत्री ने बात चित कर हाल चाल जाना।

मुख्यमंत्री महोदय द्वारा भँवरपुर सरपंच से पूछताछ करते हुए ग्राम की चौमुखी विकास व उप तहसील की चालू होने की सरपंच ने बधाई दी व बहुत जल्दी नगर पंचायत कालेज व नाली निर्माण की सुकृति तुरंत दी ।

कल दिनांक 28/05/2023 को मुख्यमंत्री निवास में के कार्यक्रम में भेंटवार्ता कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय भेंटवार्ता कार्यक्रम के सरपंच और जहां प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जिनके यहां खाना खाया उनके सपरिवार सहित मुख्यमंत्री निवास के आमंत्रण पर हम सब भंवरपुर श्रीमती हेमा लीला कांत पटेल सरपंच भंवरपुर व उदल सिंह पोर्ते सपरिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा सरपंच जी से पूछताछ करते हुए ग्राम की चौमुखी विकास व उप तहसील की चालू होने की सरपंच ने बधाई दी व बहुत जल्दी नगर पंचायत कालेज व नाली निर्माण की सुकृति तुरंत दी गई पश्चात आलोक चंद्राकर के टीम के सदस्य लीला कांत पटेल व विक्की वैष्णव ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को आलोक चंद्राकर जी के नेतृत्व में सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जैसे गौठान व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई जिससे माननीय मुख्यमंत्री जी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आलोक चंद्राकर जी के टीम को बधाई दी

सरायपाली-/ इस गांव में चकरी एवं गोटी नामक खेल से अवैध रूप धन अर्जन कराने के आरोप में सरायपाली पुलिस ने ओडिसा बरगढ़ बिलासपुर के 4 आरोपियों गिरफ्तार किया

सरायपाली-/ इस गांव में चकरी एवं गोटी नामक खेल से अवैध रूप धन अर्जन कराने के आरोप में सरायपाली पुलिस ने ओडिसा बरगढ़ बिलासपुर के 4 आरोपियों गिरफ्तार किया

सरायपाली हेमन्त वैष्णव

नगदी रकम 31080 रूपये (एकत्तीस हजार अस्सी रुपए ),2 नग बड़ा गोटा,02 नग छोटा गोटा , मौके पर जप्त कर

पुलिस अधीक्षक महासमुद श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरेपुंजे एवम एसडीओपी सरायपाली श्री अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली में पदस्थ निरीक्षक आशीष वासनिक को जरिए मुखबिर के सुचना मिला की दिनांक 30.05.2023
को ग्राम देवलभाटा में कुछ लोग चकरी एवं गोटी से चकरी नामक जुआ खेलाकर अवैध धन अर्जन कर रहे हैं की सूचना पर हमराह स्टाफ ग्राम देवलभाटा पहुंचकर रेड किया जुआ खेलने वाले पुलिस को देख कर भाग गए व्यक्तियो को जुआ खिलाते पकड़कर नाम पता पूछा तो अपना नाम (1) प्रदीप साहू पिता हुर्षकेश साहू उम्र 45 साल जाति कंजाड़ी साकिन अंधारीपाली थाना अंताबिरा जिला बरगढ़ उड़ीसा (2)निराकार साहू पिता प्रबीर साहू उम्र 20 साल जाति तेली साकिन केंदुमुंडा थाना गायसीलेट जिला बरगड़ उड़ीसा (3) दिलीप मेहेर पिता लाभों मेहेर उम्र 34 साल साकिन बागबाड़ी थाना बरपाली जिला बरगढ़ उड़ीसा (4)अरमान हुसैन पिता अजीज अहमद उम्र 32 वर्ष जाति मुसलमान साकिन करबला चौक वार्ड नंबर 19 थाना कोतवाली बिलासपुर जिनके संयुक्त कब्जे से नगदी रकम 31080(एकत्तीस हजार अस्सी रूपए) 02 नग बड़ा गोटा 02 नग छोटा गोटा को मुताबिक जब्ती पत्रक के जप्त किया गया आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 3 (2) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 139/2023 धारा 3 (2) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कायम कर विवेचना में लिया गया संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुखलाल भोई आर योगेंद्र बंजारे कमल जांगड़े, विक्रम लहरे, अमित जयसवाल, योगेन्द्र दुबे,ठाकुरेश्वर भुवार्या , व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा।

महासमुंद / अध्यक्ष बनने के लिए क्या कूटरचना किया गया / फर्जी पट्टा बनाकर सहकारी समिति और पंजाब बैंक से मिलीभगत कर ऋण फिर बिना सदस्यता के सहकारी समिति के अध्यक्ष बनाने का आरोप कार्यवाही के साथ नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग

महासमुंद / फर्जी पट्टा बनाकर सहकारी समिति और पंजाब बैंक से मिलीभगत कर ऋण फिर बिना सदस्यता के सहकारी समिति के अध्यक्ष बनाने का आरोप कार्यवाही के साथ नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग ?

महासमुंद हेमन्त वैष्णव mahasamund

महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत फर्जी पट्टा बनाकर पंजाब नेसनल बैंक से ऋण लिया गया है इतना ही नही सिकायत पत्र के अनुसार जो व्यक्ति समिति में सदस्य नही है उनको अध्यक्ष बनाया गया है सिकायतकर्ता ने अध्यक्ष पद पर रोक लगाने की मांग करते हुए कार्यवाही की मांग की है इसके लिए सिकायतकर्ता डालेश्वर पटेल ने कलेक्टर महासमुंद और उप पंजीयक सहकारी साखा को सिकायत पत्र लिखा है ।

सिकायत पत्र के अनुसार कुलवंत सिंह पिता अजित सिंह ,अपने नाम पर शासकीय जमीन जो कि जंगल है फर्जी पट्टा कर खसरा नम्बर 853/2 853 / 3 854/ 2 रकबा क्रमशः 0.04 0.73 0.06 हेक्टेयर भूमि से पंजाब नेसनल बैंक से बया से ( ifsc code punb 0276800 से ऋणी है

इतना ही नही इन्हीं खसरा नम्बर से खसरा नम्बर 853/ 3 से सहकारी समिति पिथौरा से मिलीभगत कर दिनांक 18 ,10 ,2022 को ऋण प्राप्त करना बतलाया गया है जबकि कुलवंत सिंह पूर्व में भी समिति का सदस्य नही है इतना ही नही जंगल भूमि का फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर पंजाब नेसनल बैंक से ऋणी है फिर उसी फर्जी ऋण पुस्तिका के लिए अध्यक्ष पद प्राप्त करने के लिए सहकारी समिति पिथौरा में दिनांक 18 , 10 , 2022 को अचानक ऋणी बनाकर दिया गया और दर्शाया गया

सिकायत के अनुसार 853/ 2 एवं 853 / 3 ही नही बल्की 853 का सम्पूर्ण भाग में वृक्ष लगा हुवा जंगल है प्राप्त जानकारी के अनुसार बी 1 खसरा में फर्जी तरीके से धनहा संचित और नककूप बनाकर फर्जी ऋण बनाया है

मामले में डालेश्वर पटेल ने कहा कि माननीय जिलाधीश महोदय जी मेरे द्वारा राजस्व सचिव नवा रायपुर व उप पंजीयक महासमुंद एवं आपके कलेक्ट्रेट में शिकायत किया हूं जोकि इस मामले में उप पंजीयक एवं जांच अधिकारी द्वारा पैसे का लेन देन कर रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है अतः आपसे सादर निवेदन है कि इस मामले में तत्काल जांच करवा कर दोषियों के ऊपर कारवाही कराने की कृपा करें

डालेश्वर पटेल सिकायत कर्ता ग्राम अर्जुनी थाना तहसील पिथौरा

 

 

लोकसभा सांसद और उनके परिवार का सरायपाली प्रवास के दौरान छग विधान सभा अध्यक्ष की पुत्री डॉ सुप्रिया का रोमी सलूजा और राजा अग्रवाल ने केक काटकर बधाई दी और चर्चा किए

लोकसभा सांसद और उनके परिवार का सरायपाली प्रवास के दौरान छग विधान सभा अध्यक्ष की पुत्री डॉ सुप्रिया का रोमी सलूजा और राजा अग्रवाल ने केक काटकर बधाई दी और चर्चा किए

सरायपाली हेमन्त वैष्णव

आज सरायपाली छग विधान सभा अध्यक्ष चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती जोत्सना महंत एवं पुत्री डॉ सुप्रिया एवं उनके पुत्र ला निजी प्रवास पर थे इस दौरान नवीन सर्किट हाउस पहुंचे वहा सरायपाली के वरिष्ठ पत्रकार रोमी सलूजा एवं कांग्रेस के युवा नेता कृषि मण्डी उपाध्यक्ष विवेक राजा अग्रवाल ने चर्चा की
बता दे की सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद जी रायपुर प्रवास पर उन्होंने रोमी सलूजा और राजा अग्रवाल को अपना प्रतिनिधि के रूप में महंत एवं कोरबा सांसद श्री मति महंत के स्वागत के लिए निर्देशित किया था ।

साथ ही उनकी बिटिया डॉ सुप्रिया का रोमी सलूजा एवम राजा अग्रवाल ने महंत परिवार सहित बर्थ डे का केट कटवाया और बधाई दी विधान सभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने एवं
डॉ सुप्रिया ने इस सरप्राईज बर्थ डे के लिए सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद  रोमी सलूजा और राजा अग्रवाल सहित कार्यकर्ताओ का धन्यवाद किया।
अरायपाली एसडीओपी केशरी सिंघोड़ा थाना प्रभारी कोशले सरायपाली तहसीलदार युवराज कुरे सहित राजस्व और जिला पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।