Monday, March 9, 2026
बसनाबसना अग्रवाल नर्सिंग होम में 10 मार्च को सुबह 11 बजे से...

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में 10 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किडनी रोग एवं प्रत्यारोपण जांच परामर्श ओपीडी, विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंघल देंगे सेवाएं

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में 10 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किडनी रोग एवं प्रत्यारोपण जांच परामर्श ओपीडी, विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंघल देंगे सेवाएं

बसना (महासमुंद)। रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संयुक्त तत्वावधान में गुर्दा रोग एवं प्रत्यारोपण जांच परामर्श ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष ओपीडी 10 मार्च 2026, मंगलवार को आयोजित होगी, जिसमें किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. संदीप सिंघल (MBBS, MD जनरल मेडिसिन, DrNB नेफ्रोलॉजी), कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट फिजिशियन मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी परामर्श देंगे।

आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना (जिला महासमुंद) में किया जाएगा।

ओपीडी में उन मरीजों को विशेष रूप से परामर्श दिया जाएगा जिन्हें चेहरे व पैरों में सूजन, बार-बार पेशाब आना, पेशाब में दिक्कत, पेशाब कम आना, कम उम्र में हाई ब्लड प्रेशर, चलने पर सांस फूलना या मधुमेह व हृदय रोग से जुड़ी किडनी की समस्या जैसी शिकायतें हैं।

आयोजकों ने बताया कि स्मार्ट कार्ड और राशन कार्ड धारकों के लिए किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी उपलब्ध है, साथ ही सभी प्रमुख बीमा कंपनियों की सुविधा भी मान्य है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक मरीज अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना से संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

बागबाहरा/दारगांव तालाब किनारे शराब पिलाने की सुविधा देने वाला युवक गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

बागबाहरा/दारगांव तालाब किनारे शराब पिलाने की सुविधा देने वाला युवक गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई बागबाहरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से लोगों को...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...