बसना – बसना विकासखंड के ग्राम पर्रापाट में एक दिवसीय रामायण कथा का आयोजन होने वाला है. पर्रापाट में 1 जून से रामायण कथा की महफिल सजेगी, जिसमें नीलकुमार मानस मंडली पहंदा (सारंगढ़), रमेश साहू मानस परिवार – पेण्ड्री हसौद (सक्ती) सहित अंचल के कई सुप्रसिद्ध मानस मंडलियां अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगी.
आयोजन समिति ने बताया कि 1 जून 2026 को भव्य कलशयात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुवात होगी. अगले दिन 02 जून को पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण किया जाएगा. इस रामायण कथा में आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे और कथा श्रवण करेंगे. इन दो दिनों में राम भजन से गाँव का माहौल भक्तिमय रहेगा. समिति द्वारा जोर-शोर से आयोजन की तैयारी की जा रही है. ग्रामीण आयोजन की तैयारी में सहयोग प्रदान कर रहे हैं.
आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से गाँव में सुख-समृद्धि के साथ ही एकता की भावना का विकास होता है.



