महासमुंद रायपुर/ दुष्कर्म के आरोप में कथावाचक ज्योतिषाचार्य आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री गिरफ्तार महासमुंद जिले जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने चर्चित कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है.
चावल वाले बाबा गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन और प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(ज), 376(2)(एन) और 376(2)(एम) के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
जांच पूरी होने के बाद महासमुंद पुलिस करेगी खुलासा
महासमुंद पुलिस की टीम ने आरोपी को सिलयारी से हिरासत में लेकर बागबाहरा लाया.आरोपी की सार्वजनिक पहचान और मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे हाई प्रोफाइल मामला माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच जारी होने का हवाला देते हुए विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया है और मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली है. पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही मामले से संबंधित अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा



