बसना में आज हृदय रोग विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी, श्री गोविन्द हॉस्पिटल में सुबह 9 से 11 बजे तक मरीजों की जांच
बसना/महासमुंद। क्षेत्र के हृदय रोग से संबंधित मरीजों के लिए आज 27 सितंबर 2026, रविवार को बसना में विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। श्री गोविन्द हॉस्पिटल, मेन रोड, कन्या शाला के पास, बसना में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जोगेश विशनदासानी मरीजों की जांच एवं परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।
अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार डॉ. जोगेश विशनदासानी MBBS, MD, DM (Cardiology) हैं तथा इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट एवं फिजिशियन के रूप में सेवाएं देते हैं। विशेष ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार हृदय से जुड़ी समस्याओं को लेकर परामर्श एवं जांच की सुविधा इस दौरान उपलब्ध रहेगी। मरीजों को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने का संदेश भी दिया गया है।
स्थान: श्री गोविन्द हॉस्पिटल, कन्या शाला के पास, मेन रोड, बसना
दिनांक: 27 सितंबर 2026, रविवार
समय: सुबह 9 से 11 बजे तक
रजिस्ट्रेशन/संपर्क: 9303001222


