
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रसोडा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक से दुकान जा रहे दो भाइयों का रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की गई। शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम रसोडा निवासी मुकेश कुमार बारीक दुकानदारी का काम करता है. 09 नवम्बर 2026 को 08:17 बजे वह अपने चचेरे भाई धनंजय बारीक के साथ अपने दुकान जीराडबरी मोटरसायकल से जा रहा था. विनोद तांडी के घर के सामने पहुंचे थे, उसी समय प्रियांशु तांडी, विनोद तांडी ने रास्ता रोका और पुरानी रंजीश के कारण अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने कि धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. पीछे से राधेश्याम तांडी और उसकी पत्नि मिलकर गाली गलौच कर मारपीट किये.
आरोप है कि प्रियांशु तांडी, विनोद तांडी राधेश्याम तांडी ने हाथ मुक्का से एवं राधेश्याम की पत्नि ने डंडे से एकराय होकर मारपीट की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रियांशु तांडी, विनोद तांडी, राधेश्यायम तांडी और एक अन्यय के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.




