महासमुंदमहासमुंद: धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी धड़कनें!

महासमुंद: धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी धड़कनें!

महासमुंद: जिले में आगामी धान खरीदी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर विनय कुमार लंगहे ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को धान खरीदी की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बारदाने की एंट्री में तेजी लाने के साथ ही खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय नोडल अधिकारी धान खरीदी अवधि के दौरान प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक बार अपने आवंटित खरीदी केंद्रों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करेंगे। खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

मौसम की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त तिरपाल, ड्रेनेज एवं पानी निकासी की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि धान को बारिश एवं नमी से सुरक्षित रखा जा सके।

गिरदावरी की त्रुटि से परेशान किसान को जनदर्शन में मिली राहत

इधर, गिरदावरी में त्रुटि के कारण धान नहीं बेच पाने की आशंका से परेशान किसान हेमंत कुमार सोनी ने जनदर्शन में अपनी समस्या रखी। इस पर कलेक्टर विनय कुमार लंगहे ने किसान को राहत देते हुए स्पष्ट किया कि तकनीकी कारणों से जिले के किसी भी किसान को धान बेचने में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गिरदावरी की त्रुटि का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त किया कि धान खरीदी के दौरान आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य किसानों को बिना परेशानी अपनी उपज बेचने की सुविधा उपलब्ध कराना है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

बसना : महिला समेत चार लोगों पर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रसोडा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक से दुकान जा...

हेल्थ प्लस

महासमुंद बसना में नौकरी का सुनहरा अवसर श्री गोविंद हॉस्पिटल में 14 पदों पर भर्ती, ड्राइवर और नर्सिंग स्टाफ के 10 पद खाली

महासमुंद बसना में नौकरी का सुनहरा अवसर श्री गोविंद हॉस्पिटल में 14 पदों पर भर्ती, ड्राइवर और नर्सिंग स्टाफ के 10 पद खाली बसना, महासमुंद...