Saturday, August 2, 2025
Uncategorizedमहासमुंद सिंघोड़ा /एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त...

महासमुंद सिंघोड़ा /एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में तीन अंतर्राज्यीय फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

महासमुंद, 02 अगस्त 2025
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में तीन अंतर्राज्यीय फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त थे और पुलिस से बचते फिर रहे थे।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.11.16_1ce91489
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

दोनों मामलों में कुल 125 किलोग्राम गांजा और बोलेरो वाहन की जब्ती
पहला मामला वर्ष 2021 का है, जिसमें थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 104/21 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के अंतर्गत कार्यवाही की गई थी। आरोपियों ने बोलेरो वाहन (MP 05 BA 0389) से 100 किलोग्राम गांजा का परिवहन किया था, जिसे RTO चेक पोस्ट खम्हारपाली के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस की सतर्कता और लगातार पतासाजी से मध्य प्रदेश जाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

1. नेपाल सिंह राजपूत, पिता शेर सिंह राजपूत (उम्र 48 वर्ष), निवासी ग्वाल टोली, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), म.प्र., हाल निवासी – नर्मदा विहार, उदयपुरा, जिला रायसेन

2. पुखराज सिंह राजपूत, पिता दलीप सिंह राजपूत (उम्र 54 वर्ष), निवासी सुल्तानगंज, जिला रायसेन, म.प्र., हाल निवासी – नर्मदा विहार, उदयपुरा

 

🔹 दूसरा मामला वर्ष 2022 का है, जिसमें आरोपी ने ग्रे रंग की बिना नंबर प्लेट की सेंट्रो कार से 25 किलोग्राम गांजा का परिवहन किया था। आरोपी एनएच-53 पर स्थित श्याम ढाबा के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस की टीम ने म.प्र. के दमोह जिले से आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तीसरे आरोपी का नाम है:
3. मनोज कुमार मेहरा, पिता गया प्रसाद मेहरा (उम्र 33 वर्ष), निवासी सुरई, थाना जबेरा, जिला दमोह, म.प्र.

🔸 कड़ी निगरानी और समन्वित प्रयासों से गिरफ्तारी
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने इन मामलों में केवल मादक पदार्थों की जब्ती ही नहीं, बल्कि स्त्रोत बिंदु, डेस्टिनेशन बिंदु और वित्तीय जांच की गहराई से पड़ताल की। दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

👉 यह सफलता Anti Narcotics Task Force एवं महासमुंद पुलिस के आपसी समन्वय और कुशल नेतृत्व का परिणाम है, जो राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए एक बड़ा कदम साबित हो रहा है।

spot_img
spot_img
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_bcc6eb55
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_9614af11
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_94b98c37
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
RECENT POSTS

बसना: भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन जोगीपाली ग्राम में संपन्न

  भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु आज ग्राम जोगीपाली (बसना मंडल) के बूथ क्रमांक 179 में बूथ स्तरीय...

हेल्थ प्लस