महासमुंद/युवाओं के लिए सुनहरा मौका: पीएम रोजगार और सीएम रोजगार योजना के आवेदन शुरू
महासमुंद जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करने उद्देश्य से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित योजना है। इस योजना के तहत बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
✔ सेवा क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए 20 लाख रुपये तक
✔ निर्माण क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए 50 लाख रुपये तक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
योजना में ग्रामीण हितग्राहियों को 35% एवं शहरी हितग्राहियों को 25% तक अनुदान का लाभ मिलेगा। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 25% और शहरी क्षेत्र में 15% अनुदान निर्धारित है।
आवेदनकर्ताओं को सामान्य पुरुष श्रेणी में 10% तथा महिला एवं अन्य श्रेणी के हितग्राहियों को 5% स्वयं का अंशदान जमा करना होगा। इस योजना का आवेदन ऑनलाइन उपलब्ध है: www.kvic.in/pmegponline
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में भी मौका इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए—
✔ सेवा क्षेत्र में 1 लाख रुपये
✔ निर्माण क्षेत्र में 3 लाख रुपये तक की परियोजनाओं को स्वीकृति दी जाएगी।
इस योजना में भी 35% अनुदान का प्रावधान है। इच्छुक आवेदक आवेदन दो प्रतियों में सहायक संचालक, ग्रामोद्योग कार्यालय, जिला पंचायत महासमुंद में जमा कर सकते हैं।
किन उद्योगों को मिलेगा लाभ?
परंपरागत व्यवसाय:
✦ सेलून
✦ ईंट निर्माण
✦ सिलाई
✦ फर्नीचर निर्माण
✦ पीतल मूर्ति निर्माण
✦ लोहारी/फेब्रिकेशन
✦ बुनाई कार्य
मांग आधारित व्यवसाय:
✦ मोबाइल रिपेयरिंग
✦ ऑटो रिपेयरिंग
✦ फोटोकॉपी
✦ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रिपेयरिंग
✦ सेंट्रिंग कार्य
✦ आटा चक्की
✦ स्टोन कटिंग एवं पॉलिशिंग
जिला प्रशासन ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं का व्यवसाय शुरू करें और आत्मनिर्भर बनें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में सहायक संचालक, ग्रामोद्योग कार्यालय, जिला पंचायत महासमुंद से संपर्क किया जा सकता है।



