Monday, May 18, 2026
बसनाकम बारिश की आशंका के बीच बसना के किसानों ने 'सरना धान'...

कम बारिश की आशंका के बीच बसना के किसानों ने ‘सरना धान’ पर जताया भरोसा।

बसना। फुलझरराज में खरीफ धान सीजन की तैयारियां शुरू होते ही किसानों के बीच इस वर्ष कम बारिश की आशंका सबसे बड़ी चिंता बनकर उभर रही है। मौसम वैज्ञानिकों और ओड़िया पंचांग द्वारा सामान्य से कम वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद किसान अब ऐसी धान किस्मों की तलाश में हैं, जो विपरीत मौसम में भी बेहतर उत्पादन दे सके। ऐसे दौर में एक बार फिर सरना धान किसानों की पहली पसंद बनकर सामने आई है। किसानों का कहना है कि कम पानी, तेज गर्मी , अत्यधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता और अनिश्चित मौसम के बावजूद सरना धान संतोषजनक उत्पादन देने वाली सबसे भरोसेमंद किस्म मानी जाती है।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के फुलझर राज यानी बसना-सरायपाली क्षेत्र में सरना धान पिछले लगभग 41 वर्षों से किसानों की सबसे लोकप्रिय धान किस्म बनी हुई है। बदलते कृषि दौर, नई उन्नत किस्मों और आधुनिक तकनीकों के बावजूद इसकी स्थिर उत्पादन क्षमता, रोग प्रतिरोधक क्षमता, मजबूत दाना और बाजार मांग ने इसे आज भी किसानों की पहली पसंद बनाए रखा है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि आज तक सरना धान जैसी दीर्घकालीन लोकप्रियता किसी अन्य धान किस्म को नहीं मिली। बीते चार दशकों में सैकड़ों नई किस्में आईं, कुछ वर्षों तक चलीं और धीरे-धीरे विलुप्त होती चली गईं। किसानों के अनुसार क्रांति धान भी लगभग 15 से 20 वर्षों तक ही प्रभाव में रही, जबकि सरना धान पिछले 41 वर्षों से लगातार किसानों की सबसे भरोसेमंद धान किस्म बनी हुई है।  यही कारण है कि आज बसना-सरायपाली क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बड़े पैमाने पर इसकी परम्परागत खेती की जाती है।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

बीते एक सप्ताह से कम बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों के बीच धान बीज चयन को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। किसानों ने बताया कि 1965 की हरित क्रांति के दौर में क्षेत्र में क्रांति धान, 1001, सफरी, भुलाउ, गुरमुटिया और महामाया जैसी किस्मों की खेती बड़े पैमाने पर होती थी। उस समय क्रांति धान अधिक उत्पादन देने वाली प्रमुख फसल थी और देश में खाद्यान्न संकट के दौर में लोगों का पेट भरने में इसकी बड़ी भूमिका रही। मजदूर वर्ग को मेहनताना भी धान के रूप में ही देने का प्रचलन था। हालांकि अधिक ऊंचाई, फसल गिरने और खड़ी बाली रोग की समस्या के कारण किसान परेशान रहने लगे थे। वर्ष 1984-85 तक क्रांति धान का प्रभाव बना रहा, लेकिन इसके बाद सरना धान का दौर शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार वर्ष 1985 में आंध्रप्रदेश से विकसित सरना धान का बीज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचा, जहां से इसका प्रसार 1986 – 87 में क्षेत्र में प्रारंभ हुआ। किसानों को 5 किलो वाले मिनी किट बीज वितरित किए गए। कम जोखिम, मजबूत पौधे और कम बारिश में भी बेहतर उत्पादन ने किसानों को तेजी से आकर्षित किया और देखते ही देखते सरना धान 1990 में फुलझर राज की प्रमुख फसल बन गई। विगत 15 से 20 वर्षों के धान उपार्जन आंकड़ों में भी सरना धान की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही है। जानकारी के अनुसार कुल धान खरीदी में इसकी हिस्सेदारी लगभग 38 से 43 प्रतिशत तक दर्ज की गई, जो किसानों के अटूट विश्वास को दर्शाती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सरना धान की सबसे बड़ी विशेषता इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और विपरीत मौसम में टिकाऊ उत्पादन है। इससे निकलने वाला चावल पतला, चमकदार, मुलायम और स्वादिष्ट होता है, जिसकी बाजार में लगातार मांग बनी रहती है। किसानों का कहना है कि सामान्य से कम वर्षा में भी सरना धान की फसल संतोषजनक उत्पादन देती है। इसके पौधे मजबूत होते हैं तथा फसल गिरने की संभावना कम रहती है। कृषि जानकारों के मुताबिक यह मध्यम अवधि में पकने वाली किस्म है, जिससे किसान समय पर कटाई कर अगली रबी फसल की तैयारी आसानी से कर लेते हैं।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

सरना धान राइस मिलरों की पहली पसंद

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

राइस मिलरों के अनुसार लाल सरना धान की मिलिंग रिकवरी भी बेहतर मानी जाती है। इससे औसतन 64 से 68 प्रतिशत चावल तथा 22 से 26 प्रतिशत भूसा प्राप्त होता है। दाना मजबूत होने के कारण मिलिंग में टूटन कम होती है, जिससे व्यापारियों और राइस मिलरों के बीच इसकी मांग बनी रहती है।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

सरना धान बनी फुलझर राज के खेती संस्कृति का हिस्सा

फुलझर राज क्षेत्र की मिट्टी और जलवायु भी सरना धान के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। किसान बताते हैं कि अत्यधिक गर्मी और कम बारिश की स्थिति में भी इसका प्रदर्शन संतोषजनक रहता है। विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम और अनिश्चित वर्षा के दौर में सरना धान किसानों के लिए सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरी है। स्वाद, उत्पादन क्षमता और विपरीत परिस्थितियों में भी स्थिर प्रदर्शन के दम पर सरना धान आज फुलझरराज सहित पूरे छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

CHHATTISGARH : अमेरिका में मिली 43 साल पहले छत्तीसगढ़ से चोरी हुई मूर्ति

महासमुंद. महासमुंद के ऐतिहासिक सिरपुर से 43 साल पहले जो दुर्लभ अवलोकितेश्वर कांस्य मूर्ति चोरी हो गई थी, वो अब फिर से छत्तीसगढ़ लौटने वाली...

हेल्थ प्लस

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में 16 मई को मस्तिष्क, स्पाइन, किडनी एवं मूत्र रोगों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का विशेष स्वास्थ्य शिविर

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में 16 मई को मस्तिष्क, स्पाइन, किडनी एवं मूत्र रोगों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का विशेष स्वास्थ्य शिविर 1. मस्तिष्क एवं स्पाइन...