महासमुंद। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा 21, 22 एवं 23 मई को विशेष जांच अभियान चलाते हुए अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे 5 हाइवा वाहनों को जप्त किया। जब्त वाहनों में खनिज साधारण रेत से भरे 3 हाइवा तथा गिट्टी से भरे 2 हाइवा वाहन शामिल हैं। कार्रवाई के बाद वाहनों को सुरक्षार्थ थाना तुमगांव एवं कोतवाली महासमुंद में रखा गया है। बरामद वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज विकास और विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
महासमुंद में खनिज माफियाओं पर शिकंजा: विभाग ने 3 दिनों तक चलाया विशेष अभियान, अवैध परिवहन करते 5 हाइवा जप्त
RECENT POSTS



