महासमुंद। जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़फूलझर में मंगलवार को भीषण आगजनी की घटना सामने आई। आग लगने से करीब 7 एकड़ में लगी धान की फसल जलकर राख हो गई, वहीं लगभग 200 एकड़ खेतों में फैला पैरावट भी आग की चपेट में आ गया
बताया जा रहा है कि पराली जलाने की लापरवाही के चलते आग लगी, जिसने तेज हवा के कारण कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें पास स्थित धान संग्रहण केंद्र तक पहुंच गईं, जहां रखे पुराने बारदाने और कैप कवर भी जलकर खाक हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



