सरायपाली : किस्मत लाल का जनसम्पर्क अमित जोगी ने तो राजनीति तक छोड़ने की दावा कर चुके है क्या अपने पार्टी को जीत दिलाएंगे या कांग्रेस को हार ।
सरायपाली की राजनीति में बदलाव देखा जा रहा है कांग्रेस से टिकट नही मिलने पर विधायक किस्मत लाल नंद बागी हो जाएंगे ये किसीको अंदाजा नही था पिछले बार बम्फर फाड़ वोटो से जीत दिलाने वाले विधायक किस्मत लाल नंद पर उनके कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता टिकट कट जाने से नाराज थे लेकिन पार्टी का आदेश कहे या फैसला सर्वोपरि है कहकर किस्मत लाल नंद के कई चाहने वाले अब कांग्रेस प्रत्यासी चातुरी नंद के साथ है किस्मत लाल नंद के साथ वे कार्यकर्ता गायब हो चुके है जो उनके आगे पीछे घूमते रहते थे बता दें बात तो यह भी चल रहा है कि जिन धान खरीदी केंद्रों में विधायक किस्मत लाल नंद के अनुसंसा में अध्यक्ष बनाया गया वे कहा है ऐसे लोगो का कहना है किस्मत को लेकर अमित जोगी तो बयान तक दे चुके है की किस्मत लाल नंद चुनाव हार जाते है तो राजनीति छोड़ दूंगा ।
विधायक किस्मत लाल नंद का अंतिम तक टिकट कन्फर्म माना जा रहा था लेकिन कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता किस्मत लाल नंद के ख़िलाप लगातार नारे बाजी कर रहे थे और अंत मे कांग्रेस से टिकट चातुरी नंद के झोली में आई ऐसे भी चातुरी नंद टिकट नही मिलने से पहले से जोरो सोरों की तैयारी में थे लेकिन नाराज विधायक किस्मत लाल नंद गाडा समाज और अपने समर्थकों के साथ लेकर जनता कांग्रेस से चुनाव लड़ने का फैसला लिया वे कल नामांकन भर कर वापिस आए और वाहनों के काफिला के साथ गांव गांव में जाकर दोबारा मौका मांग रहे है सरायपाली के प्रेस कांफ्रेंस में दिए बयान के अनुसार पूरा गाडा समाज किस्मत लाल नंद के साथ है यह सब देखकर ऐसा लगता है कि भले ही किस्मत लाल नंद अपने पार्टी को जीत ना दिला पाए लेकिन कांग्रेस को हराने में कामयाब भी हो सकते है वही इस बात का फायदा भाजपा प्रत्यासी सरला कोसरिया को भी हो सकता है ।
वही महाजनपद न्यूज से हेमन्त वैष्णव ने भंवरपुर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता लीला कांत से बात चीत करने पर पूछा गया कि क्या विधायक किस्मत लाल नंद को बागी होकर जनता कांग्रेस से चुनाव लड़ने पर क्या कांग्रेस के चातुरी नंद को नुकसान होगा इस पर लीला कांत ने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी को कोई नुकसान नही है कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम कर रही है और हम जीत रहे है ।



