महासमुंद शिविर में कुल 304 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, 152 ने कराया पंजीयन

महासमुंद शिविर में कुल 304 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, 152 ने कराया पंजीयन

महासमुंद/ दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत महासमुंद जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण, प्रमाण पत्र नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु जिला प्रशासन के निर्देश पर तथा समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 08 दिसंबर को विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत नगर पंचायत तुमगांव में सियान क्लब, वार्ड क्रमांक 07 में प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 304 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिनमें 152 ने पंजीयन कराया, 71 व्यक्तियों का प्रमाणीकरण किया गया, 26 प्रमाणपत्रों का नवीनीकरण हुआ, 10 व्यक्तियों के लिए विभिन्न उपकरणों का चिन्हांकन किया गया तथा यूडीआईडी कार्ड हेतु 97 फार्म संकलित किए गए। शिविर जिला मेडिकल बोर्ड, जिला चिकित्सालय महासमुंद की चिकित्सक टीम, समाज शिक्षा संगठक श्री हेमराज सोनबेर, जनपद पंचायत महासमुंद एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति और समन्वय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

महासमुंद जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 09 एवं 10 दिसम्बर को शंकराचार्य भवन एवं मंगल भवन खैरा में महोत्सव के संचालन के लिए विभिन्न विभागों को सौंपा गया दायित्व

महासमुंद जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 09 एवं 10 दिसम्बर को शंकराचार्य भवन एवं मंगल भवन खैरा में महोत्सव के संचालन के लिए विभिन्न विभागों को सौंपा गया दायित्व

महासमुंद/ जिला प्रशासन एवं खेल तथा युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा 09 एवं 10 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से शंकराचार्य भवन एवं मंगल भवन खैरा में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा महोत्सव के सफलतापूर्वक संचालन के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा गया है।

आयोजन स्थल में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को दी गई है, नगर पालिका द्वारा स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्णायकों और शिक्षकों की ड्यूटी लगाने, आयोजन की प्रारंभिक तैयारी, प्रतिभागियों के पंजीयन, सूची एवं परिणाम तैयार करने तथा विद्यार्थियों की उत्कृष्ट भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आयोजन स्थल पर मेडिकल किट और प्राथमिक/आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। माई भारत महासमुंद द्वारा प्रतिभागियों के पंजीयन और पुरस्कार वितरण में सहयोग किया जाएगा। उद्यानिकी विभाग द्वारा समारोह स्थल की सजावट व्यवस्था की जाएगी। परिवहन विभाग आवागमन हेतु वाहनों की व्यवस्था करेगा और जनपद पंचायतें ग्राम पंचायतों के उत्कृष्ट कलाकारों को सूचना देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) आयोजन स्थल की तैयारी, विभागीय समन्वय, आदिवासी विकास विभाग द्वारा आवश्यक कार्य हेतु कर्मचारियों की उपलब्धता और विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री रेखराज शर्मा और श्री टेकराम सेन द्वारा किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि आपसी समन्वय के साथ युवा महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं।

महासमुंद/अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी ने किया जिला जेल का निरीक्षण भोजन व्यवस्था सहित चिकित्सकीय सुविधाओं का लिया जायजा

महासमुंद/अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी ने किया जिला जेल का निरीक्षण भोजन व्यवस्था सहित चिकित्सकीय सुविधाओं का लिया जायजा

महासमुंद/अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी महासमुंद द्वारा आज बेमचा स्थित जिला जेल महासमुंद का निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद, (छ0ग0) की सचिव श्रीमती आफरीन बानो द्वारा अपने विज्ञप्ति में बताया कि माननीय छ0ग0 उच्च न्यायालय द्वारा रिट याचिका क्रमांक डब्लू.पी.पी.आई.एल 11/2013 में पारित आदेश दिनांक 15.12.2021 में प्रदत्त आदेशानुसार एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में बेमचा स्थित जिला जेल में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी के पदाधिकारों द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महासमुंद सुश्री चेतना ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय द्वारा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के पालन में बंदियो को दी जाने वाली विधिक सहायता, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, बैरकों की व्यवस्था, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था, नए बैरको का निर्माण, मुलाकात कक्ष, जेल विस्तारीकरण हेतु जमीन हस्तांतरण, बंदियों को प्रदत्त सुविधा, टायलेट की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, बंदियों के कपड़ो की दशा, पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों को दी जा रही प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया।

अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी द्वारा बंदियों से प्रत्यक्ष रूप से जेल में उनके रहन-सहन, दिए जाने वाली औपचारिक सुविधा तथा न्यायालय में लंबित उनके प्रकरण तथा उनके अधिवक्ता तथा उनके समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा नवनिर्मित अतिरिक्त बैरको का भी जायजा लिया गया। कमेटी के निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री अक्षा गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रियदर्शन गोस्वामी एवं श्री आदित्य जैन, तहसीलदार श्री जुगल किशोर, जेल चिकित्सा अधिकारी महेन्द्र चैधरी, थाना प्रथारी महासमुंद शरद दुबे सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

महासमुंद जिले में अब तक कुल 1,81,264 मीट्रिक टन धान की खरीदी कुल 172 प्रकरणों में 26,047 क्विंटल धान जप्त

महासमुंद जिले में अब तक कुल 1,81,264 मीट्रिक टन धान की खरीदी कुल 172 प्रकरणों में 26,047 क्विंटल धान जप्त

महासमुंद/ राज्य सरकार के मंशानुरूप महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और सुचारूता के साथ निरंतर जारी है। आज धान खरीदी का 17वां दिन है। जिले के 182 धान उपार्जन केंद्रों में आज दिनांक तक कुल 1,81,264 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें मोटा धान 1,51,965 टन, पतला 12.2 टन तथा सरना 29,286.9 टन धान खरीदी की गई हैं। किसान समर्थन मूल्य पर धान का उचित दाम मिलने से उत्साहित है तथा खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट हैं।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन, सहकारिता, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिला स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। केंद्रों में किसानों की सुविधा हेतु स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, तौल उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की गई है। सभी उपार्जन केंद्रों में केंद्रीय मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से प्रतिदिन खरीदी का आंकड़ा ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण तुलाई, उचित व्यवस्था तथा किसानों को सुचारू सेवा सुनिश्चित की जा रही है। समितियों में धान की गिरदावरी (फसल पंजीयन) मिलान एवं सत्यापन का कार्य भी जारी है, ताकि अवैध विक्रय पर रोक लग सके। निगरानी दलों को 24×7 सक्रिय रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई किया जा सके। राइस मिलों को मिलिंग क्षमता के अनुसार धान उठाव, भंडारण और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। भुगतान प्रक्रिया को तेजी से निपटाने के लिए बैंक व सहकारी समितियाँ समन्वय कर रही हैं। खरीदी केंद्रों से धान उठाव की प्रक्रिया भी जारी है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शिता से चलाने हेतु अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अब तक अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय से जुड़े 154 प्रकरण दर्ज किए गए। 18 राइस मिलों का भौतिक सत्यापन कर प्रकरण दर्ज किया गया है। कुल 172 प्रकरणों से संयुक्त टीम राजस्व, मंडी, सहकारिता एवं पुलिस विभाग द्वारा 26047.84 क्विंटल धान जप्त किया गया है। जिसमें महासमुंद जिला छत्तीसगढ़ राज्य में अग्रणी स्थान पर है। जिले के प्रमुख मार्गों, अंतर्राज्यीय जांच चौकी, राइस मिलों और उपार्जन केंद्रों में लगातार निरीक्षण एवं सख्ती से निगरानी की जा रही है। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि धान उपार्जन अवधि में किसी भी प्रकार का अवैध भंडारण, परिवहन या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ताकि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इसी क्रम में अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। आज बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत तहसील कोमखान एवं सरायपाली में अलग-अलग प्रकरणों में कुल 791 कट्टा धान जप्ती की कार्रवाई की गई। जिसमें तहसील कोमाखान के ग्राम लिटियादादर में परिवहन करते हुए 350 कट्टा अवैध धान टीम ने जप्त की। जप्त किए गए सभी कट्टों को आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना कोमाखान को सुपुर्द किया गया। इसी तरह तहसील सरायपाली में भी संयुक्त टीम ने ग्राम पतेरापाली में 441 कट्टा धान अवैध रूप से परिवहन किए जाने की सूचना पर तत्काल दबिश देकर धान जप्त किया गया। जप्त धान को नियमानुसार थाना सरायपाली को सौंपा गया।

महासमुंद/जिला पंचायत सीईओ श्री नंदनवार ने की वीसी के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा

महासमुंद/जिला पंचायत सीईओ श्री नंदनवार ने की वीसी के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा

महासमुंद/ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत कार्यालय की सभी संबंधित शाखाओं के प्रभारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीओ, परियोजना अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री नंदनवार ने महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत आजीविका डबरी निर्माण तथा पूर्व वर्ष के अपूर्ण और प्रगति पर चल रहे कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से जुड़े कार्यों की स्वीकृति हेतु आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र भेजने पर भी जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए सीईओ श्री नंदनवार ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि सभी स्वीकृत आवासों की प्रगति समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय, वॉटरशेड, सेग्रिगेशन शेड सहित अन्य प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिले में संचालित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तेन्दूकोना में आबकारी विभाग की बड़ी दबिश! धान मंडी और गौठान क्षेत्र में दो आरोपी पकड़ाए

तेन्दूकोना में आबकारी विभाग की बड़ी दबिश! धान मंडी और गौठान क्षेत्र में दो आरोपी पकड़ाए

महासमुंद/तेन्दूकोना। थाना तेन्दूकोना पुलिस ने शनिवार शाम पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब बेचने और पिलाने के खेल का भंडाफोड़ किया। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर कई लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर उनके पास से शराब और डिस्पोजल ग्लास बरामद किया है।

पहली कार्रवाई ग्राम तेन्दूकोना धान मंडी के पास की गई, जहां आरोपी बुधराम यादव (38 वर्ष) लोगों को शराब पिलाने की सुविधा दे रहा था। मौके से पुलिस ने 180 एमएल की बोतल में से करीब 50 एमएल देशी प्लेन शराब (कीमत ₹30) और 02 डिस्पोजल गिलास जब्त किए। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोप जमानतीय होने से बाध्य जमानतदार पर रिहा किया गया।

दूसरी कार्रवाई तेन्दूकोना गौठान क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस की घेराबंदी देखकर शराब पी रहे लोग मौके से फरार हो गए। वहां मौजूद गोवर्धन निषाद (35 वर्ष) को पकड़ा गया। आरोपी के पास भी 180 एमएल की बोतल में भरी लगभग 50 एमएल देशी शराब व दो डिस्पोजल गिलास मिले। वैध कागजात न होने पर उसके खिलाफ भी आबकारी एक्ट 36(C) के तहत अपराध दर्ज किया गया और जमानतीय अपराध होने से उसे भी जमानत पर रिहा किया गया।

पुलिस ने दोनों मामलों में शराब और सामग्री को जप्त कर आगे विवेचना जारी कर दी है।

सरायपाली में पुलिस की दबिश! सफेद बोरी लेकर भागा युवक, 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

सरायपाली में पुलिस की दबिश! सफेद बोरी लेकर भागा युवक, 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

सरायपाली।थाना सरायपाली पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बैदपाली चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने के लिए रखे हुआ है।

सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक के नेतृत्व में आरक्षक 53, 867 एवं 157 के साथ टीम मौके पर रवाना हुई। कार्यवाही के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी की पहचान गिरधारी वैष्णव पिता रविशंकर वैष्णव उम्र 20 वर्ष, निवासी बाजार के पास बैदपाली रोड ताजनगर सरायपाली के रूप में हुई। आरोपी के पास मिली सफेद बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 2 प्लास्टिक पैकेट में भरी कुल 20 लीटर (20000 ML) देशी हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹4000 आंकी गई है।

आरोपी शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शराब को जप्त कर सीलबंद किया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 11:10 बजे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामला अजमानतीय होने के कारण आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई है। आरोपी को मय माल थाना लाया गया है, जहां आगे की कार्यवाही जारी है।

पटेवा/महासमुंद रहस्य बने सड़क हादसे की गुत्थी! 65 वर्षीय महिला की मौत, अब तक नहीं मिला टक्कर मारने वाला वाहन 

पटेवा/महासमुंद रहस्य बने सड़क हादसे की गुत्थी! 65 वर्षीय महिला की मौत, अब तक नहीं मिला टक्कर मारने वाला वाहन

पटेवा/महासमुंद। ग्राम टुरीडीह की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला फुलबाई चौहान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे को एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है, फिर भी टक्कर मारने वाला वाहन और चालक अब तक अज्ञात है, जिससे मामले पर रहस्य गहराता जा रहा है।

घटना कैसे हुई? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 01 नवंबर 2025 को सुबह करीब 11:00 बजे फुलबाई चौहान महतारी वंदन योजना का पैसा निकालने झलप बैंक जा रही थीं। करीब 11:30 बजे NH-53 रोड, छिलपावन चौक के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनके सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं।

इलाज के दौरान मौत: पहले उन्हें NCC अस्पताल, झलप ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर DKS सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर रेफर किया गया।06 नवंबर 2025 दोपहर 12:35 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोटें मौत का कारण बताई गईं।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध मर्ग जांच में यह स्पष्ट हुआ कि:  “मौत अज्ञात वाहन चालक की तेज व लापरवाह ड्राइविंग से आई चोटों के कारण हुई है।” इस आधार पर थाना पटेवा पुलिस ने धारा 106(1) बीएनएस के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

अब तक अनुत्तरित सवाल…टक्कर मारने वाला वाहन कौन सा था? चालक कौन था? क्या यह सिर्फ हादसा था या इसके पीछे कोई और कारण? इन सवालों का जवाब अभी तक नहीं मिल सका है, जिससे हादसा रहस्य का रूप ले रहा है।

परिवार की अपील: फुलबाई चौहान के परिजन और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जांच पूरी कर दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की है। अब पुलिस जांच किस दिशा में जाती है, यह देखना होगा।इस हादसे का सच सामने आने में अभी भी समय लगेगा, लेकिन सवालों का सिलसिला अब भी जारी है।

बसना/सुबह की सैर बनी हादसे की वजह! तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती 

बसना/सुबह की सैर बनी हादसे की वजह! तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती

बसना/भंवरपुर।चौकी भंवरपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सैर पर निकले युवक को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसा ग्राम पंडकीपाली मेन रोड के पास पंडकीपाली नाले के आगे हुआ। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंडकीपाली निवासी शिकायतकर्ता कृष्णचंद बरिहा (65 वर्ष) के पुत्र मनोज कुमार बरिहा अपने दोस्तों कोमल निषाद और डोलामणी चौधरी के साथ मार्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रही सीडी डिलक्स बाइक क्रमांक CG 06 GD 5605 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से युवक के सिर और बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद साथियों ने तत्काल परिजनों को फोन कर सूचना दी। घायलावस्था में युवक को श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर ले जाया गया जहां उसका उपचार जारी है।

सूचना पर आरक्षक 509 देवेंद्र साव चौकी भंवरपुर ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामला जांच में लिया है। प्रत्यक्षदर्शी कोमल निषाद एवं डोलामणी चौधरी घटना के साक्षी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बसना।अग्रवाल नर्सिंग होम में 10 दिसं. से डॉ. रितेश रंजन और डॉ. अमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में बच्चों के सभी प्रकार के ऑपरेशन उपलब्ध 

बसना।अग्रवाल नर्सिंग होम में 10 दिसं. से डॉ. रितेश रंजन और डॉ. अमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में बच्चों के सभी प्रकार के ऑपरेशन उपलब्ध

बसना।अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बसना में बच्चों के लिए विशेष सर्जरी एवं उपचार सुविधा की शुरुआत की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 10 दिसंबर 2025 से बच्चों के विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किए जाएंगे।

इस ऑपरेशन शिविर में बच्चों के विशेष सर्जन डॉ. रितेश रंजन (MCH, पीडियाट्रिक सर्जन) और वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल मौजूद रहेंगे।

अस्पताल द्वारा दी जाने वाली विशेष सर्जरी सेवाओं में शामिल हैं—

बच्चों की हर्निया सर्जरी

हाइड्रोसील ऑपरेशन

मलद्वार संबंधित ऑपरेशन

किडनी की सर्जरी

छाती के ऑपरेशन

जन्मजात विकृति एवं मूत्र नली से संबंधित सर्जरी ऑपरेशन की इच्छुक मरीजों को 8 दिसंबर 2025 तक पंजीयन कराने की अपील की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बीमा कार्ड व आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध है।

👉 संपर्क नंबर: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100  स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)