महासमुन्द/फाइलेरिया उन्मूलन महाभियान कलेक्टर श्री लंगेह ने दवा खिलाकर किया शुभारंभ दवाओं का अनिवार्य रूप से सेवन करने तथा लोगों को प्रेरित करने की अपील
महासमुन्द/ जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) महाभियान का शुभारंभ मंगलवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महासमुन्द में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री विनय कुमार ने हितग्राही श्रीमती चमेली निर्मलकर एवं श्रीमती अमावती ठाकुर को अपने हाथों से फाइलेरिया रोधी एल्बेन्डाजोल एवं डीईसी की दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की तथा आमजन को नियमित दवा सेवन के लिए प्रेरित किया।
यह महाभियान जिले में 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराएगी तथा उन्हें बीमारी से बचाव एवं आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करेगी।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर दवा सेवन एवं जनजागरूकता के माध्यम से इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही दवाओं का अनिवार्य रूप से सेवन करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि महासमुन्द जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक दवा पहुंचे और कोई भी इससे वंचित न रहे। इसके लिए स्वास्थ्य अमला पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि फाइलेरिया शरीर के लसीका तंत्र को प्रभावित करने वाली बीमारी है, जो लंबे समय में हाथ-पैर अथवा शरीर के अन्य अंगों में असामान्य सूजन (हाथीपांव) का कारण बनती है। इससे पीड़ित व्यक्ति को बार-बार बुखार, सूजन एवं दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह बीमारी मच्छरों के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू धृतलहरे ने जानकारी दी कि अभियान के प्रारंभिक दिनों में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा।
जिला नोडल अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें तथा स्वयं एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों को दवा अवश्य सेवन कराएं।
उन्होंने बताया कि फाइलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय सामूहिक दवा सेवन, मच्छरों से बचाव एवं स्वच्छता बनाए रखना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा चिकित्सकीय निर्देशानुसार सेवन करने से बीमारी की रोकथाम संभव है। कार्यक्रम में जायति, यशवंत साहू, दीपक तिवारी, राहुल, एकेश्वर सहित मितानिन एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बसना। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन सिरपुर महोत्सव में लखनऊ घराने की उभरती हुई कथक नृत्यांगना अश्विका साहू को उनकी उत्कृष्ट एवं भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति के लिए जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान से न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है।
बसना विखं के शाउमावि दुलारपाली में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रेमानन्द भोई ने किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तनीषा साहू ने गीत एवं कामिनी, यामिनी, तनीषा, रूपा यादव, धनेश्वरी एवं रश्मि साहू ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों के आग्रह पर कक्षा बारहवीं की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रधानमंत्री जी के परीक्षा पे चर्चा उपरांत आयोजित इस कार्यक्रम में परीक्षा से डी फोकस के उद्देश्य से एकाग्रता से संबंधित अनेक मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।
जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। अप्पी आरती, नीर दास ने कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक विद्यालयीन जीवन के अनुभव को साझा किया और अपने शिक्षकों व सहपाठियों का धन्यवाद दिया। बच्चों को सम्बोधित करते हुए शाला प्रबंधन एवं विकास समिति दुलारपाली के अध्यक्ष देवेंद्र साहू ने कहा कि अब शिक्षकों से प्राप्त ज्ञान को व्यावहारिक धरातल पर अमल में लाने का समय है। इसमें न केवल किताबी ज्ञान बल्कि बुद्धि और विवेक का उपयोग करना पड़ता है। पद्मिनी भोई, लोकेंद्र नायक, जयनारायण पटेल, द्रुपद पटेल अमित चौरसिया, शंखलाल जगत, टेकलाल पटेल, उपेंद्र बुड़ेक, रोहित कुमार साहू, रूपधर पटेल, सुशांत प्रधान, डी एल खटकर, सी एस विशाल सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने विदा हो रहे छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मानव सेवा की एक और पहल, बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श देंगे वरिष्ठ सर्जन डॉ. एन. के. अग्रवाल एवं वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक।
अब मातृत्व की राह में आर्थिक चिंता नहीं, अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 24 घंटे प्रसव सुविधा उपलब्ध