महासमुंद/कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने ली छात्रावास-आश्रम अधीक्षकों की बैठक, दिए कड़े निर्देश

महासमुंद/कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने ली छात्रावास-आश्रम अधीक्षकों की बैठक, दिए कड़े निर्देश

महासमुंद/ आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सभी छात्रावासों और आश्रमों के अधीक्षकों की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। यह बैठक कलेक्टर श्री विनय लंगेह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने संस्थाओं के सुचारू संचालन और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय और सभी विकासखंडों के खंड प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देशित किया कि सभी अधीक्षक छात्रावास में अनुशासन, स्वच्छता एवं सुरक्षा का ध्यान रखें। निवासरत विद्यार्थियों के लिए नियमित दिनचर्या सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर कहा कि छात्रावासों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन की नियमित जांच की जाए।

छात्रावास और आश्रम बेहद संवेदनशील स्थल हैं, इसलिए सभी अधीक्षक बच्चों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करें। कलेक्टर ने दोटूक शब्दों में कहा कि बच्चों की देखभाल या व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधीक्षक के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

महासमुंद जिला सूखा प्रभावित क्षेत्र होने के कारण गर्मी के मौसम में भूजल स्तर काफी नीचे चला जाता है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जल संचयन और संरक्षण के लिए विशेष निर्देश दिए। सभी छात्रावासों और आश्रमों में भूजल को रिचार्ज करने के लिए तत्काल अपने स्तर पर सोखता गड्ढों का निर्माण समय पर पूरा किए जाने कहा गया। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों और स्टाफ को पानी के सदुपयोग के प्रति जागरूक किया जाए ताकि जल संकट से बचा जा सके। संस्थाओं के माहौल को जीवंत और हरा-भरा बनाने के लिए कलेक्टर ने किचन गार्डन और वृक्षारोपण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी छात्रावासों और आश्रमों में अनिवार्य रूप से किचन गार्डन विकसित किए जाएं।

नियमित रूप से वृक्षारोपण का कार्य किया जाए। इससे न सिर्फ बच्चों और स्टाफ में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि बच्चों को ताजी और पौष्टिक सब्जियां भी उपलब्ध हो सकेंगी। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश देते हुए सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास) और सभी विकासखंड प्रभारियों को भी सक्रिय रहने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी जिम्मेदार अधिकारी मैदानी स्तर पर जाकर छात्रावासों और आश्रमों का नियमित आकस्मिक निरीक्षण करें ताकि व्यवस्थाएं दुरुस्त बनी रहें।

महासमुंद/कलेक्टर श्री लंगेह ने जनगणना कार्य और राजस्व पखवाड़ा की तैयारियों की समीक्षा की राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत गांव गांव में मुनादी के निर्देश

महासमुंद/कलेक्टर श्री लंगेह ने जनगणना कार्य और राजस्व पखवाड़ा की तैयारियों की समीक्षा की राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत गांव गांव में मुनादी के निर्देश

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनगणना 2026 की तैयारियों के संबंध में जिले के सभी जनपद पंचायतों, तहसीलों एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जनगणना कार्य के लिए आवश्यक तैयारियों की प्रगति तथा कर्मचारी एंट्री की स्थिति पर समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा राजस्व एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारी मौजूद थे। वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, तहसीलदार, नगरीय निकायों के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय दायित्व है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना के लिए नियुक्त किए जाने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की जानकारी शीघ्रता से ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज की जाए। कर्मचारी एंट्री का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि आगे की प्रक्रिया समय पर संचालित की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जनगणना से जुड़े सभी डेटा की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखें। कलेक्टर ने कहा कि जिन कार्यालयों में कर्मचारी एंट्री का कार्य लंबित है, वे इसे प्राथमिकता से पूर्ण करें एवं प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करें। उन्होंने गणना ब्लॉक निर्धारण की समीक्षा करते हुए उसे पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जनगणना कार्य का प्रथम चरण 1 से 30 मई तक तक सम्पन्न होगा। इस दौरान प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से कुल 34 प्रश्नों की जानकारी ली जाएगी।

कलेक्टर ने 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक चलने वाले राजस्व पखवाड़ा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को प्रत्येक गांवो में मुनादी कराने के निर्दे श दिए ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को राजस्व पखवाड़ा का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित 15 बिंदुओं के आधार पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन रिपोर्ट देवें। पखवाड़ा का दूसरा और तीसरा चरण 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक एवं 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक निर्धारित किया जाएगा। इस अवधि में जिले के विभिन्न ग्रामों में रोस्टर के अनुसार शिविर आयोजित कर राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन, किसान किताब का वितरण, नक्शा खसरा का वाचन, आय, जाति निवास प्रमाण पत्र तथा आरबीसी 6-4 के तहत प्राप्त प्रकरणों को इस पखवाड़ा के अंतर्गत निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पहले से प्राप्त आवेदन जिनका निराकरण लंबित है, उनका भी निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर परिणाम देने के निर्देश दिए।

महासमुंद /गैस एजेंसी एवं होटलों से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त

महासमुंद /गैस एजेंसी एवं होटलों से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त

महासमुंद /शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री विनय लंगेह के द्वारा जिले में संचालित समस्त गैस एजेन्सियों को अपने स्टॉक की जानकारी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया था, जिसके परिपेक्ष्य में खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा गत दिवस विकासखण्ड बसना स्थित गैस एजेन्सी बंसुलीडीह इंडेन ग्रामीण वितरण की जांच किया गया। जांच में एजेन्सी में स्टॉक मूल्य बोर्ड अद्यतन नही किया जाना एवं स्टॉक पंजी संधारण नही जाना पाया गया। स्टॉक के भौतिक सत्यापन करने पर स्टॉक में सर्वर अनुसार एवं भौतिक रुप में पाये स्टॉक में अंतर पाया गया जिसके कारण संबंधित गैस एजेन्सी के द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 के प्रावधानो का उल्लंघन किये जाने के कारण गैस एजेन्सी के संचालक श्री तिरिथ राम पटेल से 648 नग गैस सिलेण्डर जप्त किया गया।

इसी तरह खाद्य विभाग के सयुंक्त जांच दल द्वारा महासमुन्द के होटलो, ढाबो एवं ठेलो में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानो की जांच की गई। जिसमें (1) दीपक चाट सेंटर में 02 नग घरेलु सिलेण्डर, (2) संदीप दाबेली सेंटर में 01 नग घरेलु सिलेण्डर, (3) ईडली दोसा सेंटर में 01 नग घरेलु सिलेण्डर, (4) शाही बिरयानी सेंटर में 01 नग घरेलु सिलेण्डर, (5) नवनीत पान चाय काफी में 01 नग घरेलु सिलेण्डर, (6) राजेश नाश्ता सेंटर में 01 नग घरेलु सिलेण्डर इस प्रकार कुल 06 प्रतिष्ठानो से कुल 7 नग घरेलु एलपीजी सिलेंडर का व्यवसायिक दुरुपयोग पाये जाने पर जप्त किया गया है। संबंधित गैस एजेन्सी एवं प्रतिष्ठानो के द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 के प्रावधानो का उल्लंघन किये जाने के कारण घरेलु गैस सिलेण्डरो की जप्ती का प्रकरण सक्षम न्यायालय महासमुन्द में प्रस्तुत किया जा रहा है।

खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव द्वारा यह अपील किया गया है कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानो में ईंधन के रुप में व्यवसायिक सिलेण्डरो का उपयोग करें। होटलो एवं ढाबो की नियमित जांच खाद्य विभाग द्वारा किया जाता रहेगा। घरेलु गैस सिलेण्डरो का व्यवसायिक उपयोग करते पाये जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

 

महासमुंद/पुरानी रंजिश में आधी रात घर घुसकर हमला, महिला समेत 3 घायल — कार में भी की तोड़फोड़

महासमुंद/पुरानी रंजिश में आधी रात घर घुसकर हमला, महिला समेत 3 घायल — कार में भी की तोड़फोड़

महासमुंद ग्राम मुरकी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। 28 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे प्रार्थी अपने घर में सो रहा था, तभी उसका ममेरा भाई टोकेश पटेल और जनक पटेल घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाकर गाली-गलौज करने लगे।

दरवाजा खोलते ही दोनों आरोपियों ने दिनेश पटेल को बाहर बुलाकर अश्लील गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रार्थी, उसकी पत्नी लता पटेल और बीच-बचाव करने आई मां बीसनी बाई पटेल के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

घटना में प्रार्थी को गर्दन और कंधे में, पत्नी को सिर, गर्दन व हाथ में तथा मां को चेहरे पर चोटें आई हैं। आरोप है कि टोकेश पटेल ने प्रार्थी की कार (CG 04 JF 7251) पर ईंट-पत्थर फेंककर शीशे तोड़ दिए।

घटना की गवाह प्रार्थी की बेटी छाया पटेल है। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं 115(2), 296, 3(5), 324(2), 351(3) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बसना में सिकलसेल मरीजों व परिजनों की जांच, विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बसना में सिकलसेल मरीजों व परिजनों की जांच, विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

महासमुंद/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में सिकल सेल उन्मूलन मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बाल आयुष फाउंडेशन, बैंगलोर के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें जिले के चिन्हित गंभीर सिकल सेल मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में बार-बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता पड़ने वाले मरीजों को विशेष परामर्श एवं उपचार सुविधा प्रदान की गई। शिविर में मरीजों के साथ उनके परिजनों की भी जांच की गई तथा उनका एचएलए टाईपिंग टेस्ट किया गया, जिससे भविष्य में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्त डोनर की पहचान संभव हो सके।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. नागेश्वर राव ने कहा कि सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी के प्रभावी नियंत्रण के लिए समय पर जांच एवं सही उपचार बेहद आवश्यक है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी रही।

महासमुंद/फील्ड में जाकर जनगणना कार्य का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया

महासमुंद/फील्ड में जाकर जनगणना कार्य का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया

महासमुंद/ जनगणना कार्य का प्रथम चरण जिले में 1 से 30 मई तक किया जाएगा। इस दौरान प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से कुल 34 प्रश्नों की जानकारी ली जाएगी। चूंकि जनगणना कार्य डिजिटल रूप में पहली बार होने वाली है, इसलिए प्रगणकों को इसके लिए पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री मनोज कुमार खांडे की उपस्थिति में प्रगणकों को प्रशिक्षण देने वाले फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जनपद पंचायत बसना में आयोजित किया गया। जिसमें सरायपाली, बसना और पिथौरा के कुल 23 फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण प्राप्त किए। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस उद्घाटन अवसर पर एसडीएम बसना श्री हरिशंकर पैकरा ने फील्ड ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें तथा हर शंका का समाधान मास्टर ट्रेनर से पूछकर अवश्य करें।

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी तथा नसीब खान द्वारा सभी फील्ड ट्रेनर्स को बसना नगर के वार्ड नंबर एक तथा ग्राम खेमड़ा ले जाकर जनगणना कार्य का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रत्येक फील्ड ट्रेनर्स द्वारा दस से पंद्रह घरों में जाकर वांछित प्रश्नों के उत्तर पूछकर मोबाइल एप द्वारा प्रविष्टि किया गया। इसमें आवास, आवास सह अन्य उपयोग, दुकान, कार्यालय, खाली मकान आदि विभिन्न इकाइयों का मकानसूचीकरण किस प्रकार की जाएगी, इसकी विस्तृत जानकारी मास्टर ट्रेनर द्वारा मौके पर व्यवहारिक रूप से दिया गया।

इस दौरान तहसीलदार श्री कृष्ण कुमार साहू, सीएमओ नगर पंचायत बसना श्री सूरज कुमार सिदार तथा उनके कार्यालयीन स्टाफ भी सहयोग के लिए उपस्थित थे। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले फील्ड ट्रेनर्स द्वारा अब अपने अपने नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रगणकों तथा सुपरवाइजरों को अप्रैल महीने में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पिथौरा हाईवे पर ट्रक से कपड़ों की चोरी, ड्राइवर की नींद का फायदा उठाकर वारदात,हजारों के कपड़े पार, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

पिथौरा हाईवे पर ट्रक से कपड़ों की चोरी, ड्राइवर की नींद का फायदा उठाकर वारदात,हजारों के कपड़े पार, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र में जामपाली ढाबा के पास खड़े ट्रक से अज्ञात चोरों ने कपड़ों के 6 बंडल चोरी कर लिए। घटना 11 फरवरी 2026 की देर रात की बताई जा रही है, जब ड्राइवर ट्रक में सो रहा था।

प्रार्थी नरेन्द्र कुमार साहू निवासी तुलसीपाल, थाना बनरपाल जिला अंगुल (ओडिशा) ने बताया कि वह रायपुर से बौद्ध (ओडिशा) पार्सल लेकर जा रहा था। जामपाली ढाबा में खाना खाने के बाद रात में ट्रक खड़ा कर सो गया।

सुबह करीब 3 बजे उठकर देखा तो ट्रक का त्रिपाल कटा हुआ था और कुछ बंडल गायब थे। बाद में माल खाली करते समय पता चला कि कुल 6 बंडल कपड़े चोरी हो चुके हैं, जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपये आंकी गई है।

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरायपाली में परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर असमंजस

सरायपाली में परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर असमंजस

सरायपाली विकासखंड में इन दिनों परीक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में दो शिक्षकों—श्रीमती अनीता चौधरी एवं गौरी शंकर पटेल—की ड्यूटी पेपर जांच (कॉपी मूल्यांकन) में लगाई गई है। वहीं दूसरी ओर, प्रधान पाठक युसुफ सिक्का केना शिशु मंदिर केंद्राध्यक्ष बनकर जाने की जानकारी सामने आ रही है।

ऐसी स्थिति में देवलभांठा स्कूल की परीक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग गया है। यदि दोनों शिक्षक पेपर जांच में व्यस्त रहेंगे और केंद्राध्यक्ष भी विद्यालय में उपस्थित नहीं रहेंगे, तो परीक्षा के दौरान स्कूल में कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं रहेगा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या केंद्राध्यक्ष अकेले ही परीक्षा का संचालन करेंगे, या फिर विद्यार्थियों की निगरानी बिना किसी जिम्मेदार शिक्षक के होगी?

स्थानीय अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों में इस व्यवस्था को लेकर चिंता देखी जा रही है। उनका कहना है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण समय में इस प्रकार की लापरवाही विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारू संचालन पर गंभीर असर पड़ सकता है।

गौरतलब है कि कक्षा 8वीं की परीक्षाएँ अभी पूर्ण भी नहीं हुई हैं, ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी पेपर जांच एवं अन्य कार्यों में लगाना समझ से परे है।

प्रशासन से मांग की जा रही है कि तत्काल इस विषय में संज्ञान लेते हुए शिक्षकों की ड्यूटी में आवश्यक संशोधन किया जाए, ताकि विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपस्थित रहें और परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

सरायपाली में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

सरायपाली में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

सरायपाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम पुलिस ने एक युवक को चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करण भोई (19 वर्ष) निवासी इस्लाम मोहल्ला, सरायपाली के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मार्च 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिव मंदिर के पास तालाब बस्ती क्षेत्र में एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

मौके पर गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के पास से एक काले रंग का चाकू बरामद किया गया, जिसकी कुल लंबाई 11 इंच पाई गई। आरोपी से चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

पुलिस द्वारा घटना स्थल का नक्शा तैयार कर आगे की कार्रवाई की जा रही

महासमुंद /आधी रात का ‘मुर्गी चोर’ बेनकाब! CCTV में कैद वारदात, 35 मुर्गियां लेकर फरार आरोपी की पहचान

महासमुंद /आधी रात का ‘मुर्गी चोर’ बेनकाब! CCTV में कैद वारदात, 35 मुर्गियां लेकर फरार आरोपी की पहचान

महासमुंद जिले के पतेरापाली स्थित एक पोल्ट्री फार्म में चोरी की वारदात सामने आई है, जहां 29 मार्च 2026 की देर रात अज्ञात व्यक्ति ने शेड की जाली तोड़कर अंदर घुसकर मुर्गियां चोरी कर लीं।

सुबह करीब 7 बजे चौकीदार विजय ध्रुव ने शेड टूटा देख फार्म संचालक को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पूरी घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति रात 1:19 से 1:31 बजे के बीच मुर्गियां चोरी करते साफ नजर आया।

फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान नयापारा महासमुंद निवासी आनंद राय के रूप में की गई है। पीड़ित के अनुसार, पिछले 8 महीनों में भी 6 बार चोरी हो चुकी थी, लेकिन उस समय कैमरा नहीं होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

इस बार आरोपी 35 नग मुर्गियां, जिसकी कीमत करीब 3500 रुपये बताई गई है, चोरी कर ले गया। मामले में पुलिस ने धारा 305(a) एवं 331(4) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।