सरायपाली फास्ट फूड ठेला संचालक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

सरायपाली फास्ट फूड ठेला संचालक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

सरायपाली।पीड़ित ने बताया कि वह उपरोक्त पते पर रहता है तथा कक्षा 08वीं तक पढ़ा-लिखा है। वह फास्ट फूड बेचने का कार्य करता है। दिनांक 09/02/2026 को वह अपने काम से ग्राम हर्राटार की ओर जा रहा था। दोपहर लगभग 03:30 बजे हर्राटार जाने वाले रास्ते में हनुमान मंदिर के पास उसके मोहल्ले का टीकम दास मानिकपुरी मिला, जो उसके फास्ट फूड ठेला में काम करता है।

आरोप है कि टीकम दास मानिकपुरी ने उसे देखकर यह कहते हुए कि “तुम बहुत पैसा कमाते हो और मुझे कम पैसा देते हो” गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। पीड़ित द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा।

मारपीट की घटना में पीड़ित के दोनों गाल, दाहिने गले एवं बाएं हाथ के अंगूठे के पास चोट आई है, जिससे उसे काफी दर्द हो रहा है। घटना को देखकर मौके पर मौजूद बंशी बंछोर ने बीच-बचाव कर झगड़े को छुड़वाया।

घटना के बाद पीड़ित घर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी अपने पिता मोहन दास मानिकपुरी, माता नुरा बाई मानिकपुरी एवं पत्नी कौशल्या दास मानिकपुरी को दी। पीड़ित ने मामले में कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई, जो उसके बताए अनुसार ही लिखी गई है। पुलिस ने मामले में धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बसना /ग्राम सिंघनपुर में अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 4 लीटर शराब जब्त

बसना /ग्राम सिंघनपुर में अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 4 लीटर शराब जब्त

बसना। थाना बसना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना बसना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद भोई हमराह स्टाफ आर. 274, 685 एवं म.आर. 48 के साथ जुर्म जरायम पतासाजी, टाउन/देहात पेट्रोलिंग एवं अवैध शराब रेड कार्यवाही पर शासकीय वाहन से रवाना हुए थे।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिंघनपुर में एक व्यक्ति पान ठेला के पास अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना से तत्काल थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। रास्ते में मिले गवाह खेमराज महंती एवं प्रमोद कुमार को विधिवत नोटिस देकर साथ लिया गया तथा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान ग्राम सिंघनपुर के पान ठेला के पास दबिश दी गई।

पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गाडा राय बढ़ई, पिता परसु बढ़ई, उम्र 66 वर्ष, निवासी ग्राम मोहका, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) बताया। मुखबिर सूचना से अवगत कराकर पुलिस पार्टी एवं गवाहों की तलाशी के बाद आरोपी की सहमति से तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक 5 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरा 4 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 800 रुपये आँकी गई, बरामद की गई। शराब रखने के संबंध में आरोपी से वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया, जिस पर आरोपी द्वारा कोई वैध कागजात नहीं होना लिखित में बताया गया।

उक्त शराब को गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक अनुसार जब्त कर सीलबंद किया गया तथा पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पाए जाने से मौके पर बिना नंबरी देहाती नालसी कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/2026, धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया। मामला जमानतीय होने से आरोपी को सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

महासमुंद थाना तेंदुकोना पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने की सुविधा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद थाना तेंदुकोना पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने की सुविधा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

तेंदुकोना (महासमुंद)। थाना तेंदुकोना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को हम स्टाफ आर0 561 एवं 690 के साथ टाउन/देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तेंदुकोना में बगारपाली जाने वाले कच्चा मार्ग ठेला के पास एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

मुखबीर सूचना की तस्दीक हेतु गवाहन

01- जुगेश्वर चक्रधारी पिता लोकचंद चक्रधारी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मुडागांव

02- सुमीत अग्रवाल पिता महेन्द्र अग्रवाल निवासी तेंदुकोना

को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को साथ लेकर मुखबीर के बताए गए मौके स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस पार्टी को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति मौके से फरार हो गए, वहीं एक व्यक्ति मौके पर मिला। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम सुधाकर घरडे पिता स्व. बालकिशन घरडे उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 बागडपारा पिथौरा, थाना पिथौरा जिला महासमुंद बताया।

आरोपी के कब्जे से

एक नग देशी प्लेन शराब शीशी (180 एमएल) में भरी लगभग 50 एमएल शराब,

कीमत लगभग 30 रुपये,

02 नग डिस्पोजल गिलास एवं

चखना मिक्चर

को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

आरोपी सुधाकर घरडे का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत पाए जाने पर उसे विधिवत दिनांक 07/02/2026 को समय 12.40 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

महासमुंद/खल्लारी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई स्कूटी, युवक की मौत, साथी घायल

महासमुंद/खल्लारी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई स्कूटी, युवक की मौत, साथी घायल

महासमुंद। थाना खल्लारी क्षेत्र अंतर्गत एनएच-353 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा करने पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खल्लारी में मर्ग क्रमांक 10/2026 धारा 194 BNSS के तहत मृतक योगेश सबर पिता पीलुराम सबर उम्र 29 वर्ष, निवासी खल्लारी की मर्ग जांच की गई। मर्ग जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शी गवाह राहुल यादव एवं मृतक के परिजन चन्द्रशेखर सबर के कथन लिए गए।

गवाहों के अनुसार दिनांक 28 जनवरी 2026 की रात्रि करीब 9 बजे योगेश सबर अपनी स्कूटी क्रमांक CG 06 HD 7908 से राहुल यादव के साथ ग्राम बी.के. बाहरा मड़ई देखने गया था। मड़ई देखकर वापस खल्लारी लौटते समय रात्रि करीब 10.30 बजे एनएच-353 रोड भीमखोज नाला, ग्राम खल्लारी के पास एक ट्रेलर क्रमांक NL 02 N 9667 बीच सड़क पर बिना इंडिकेटर जलाए एवं बिना किसी संकेत के लापरवाहीपूर्वक खड़ा था।

अंधेरे में खड़े ट्रेलर को देख न पाने के कारण स्कूटी ट्रेलर के पीछे से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में स्कूटी चालक योगेश सबर के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि राहुल यादव को बाएं पैर (घुटने के नीचे), कमर और पीठ में चोटें आईं।

घटना के बाद दोनों को डायल 112 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने योगेश सबर को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राहुल यादव को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए जाने पर स्वयं के खर्च से अकाल पुरख अस्पताल महासमुंद में भर्ती होकर उपचार कराया जा रहा है।

संपूर्ण जांच में यह पाया गया कि ट्रेलर चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक बीच सड़क पर बिना इंडिकेटर और संकेत के खड़ा किया था, जिससे यह हादसा हुआ। स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई तथा इस दुर्घटना में योगेश सबर की मृत्यु और राहुल यादव को चोटें आईं।

मामले में ट्रेलर चालक के विरुद्ध धारा 285, 125(A) एवं 106(1) BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। मर्ग की सूचना संबंधित एसडीएम कार्यालय को भी प्रेषित कर दी गई है।

आज का राशिफल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

आज का राशिफल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। अजनबियों पर विश्वास न करें।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्ययों में कमी करना चाहिए।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू):;राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): राजकीय बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।

राशि फलादेश

 

अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में अवैध सागौन परिवहन करते हुए महिंद्रा पिकअप वाहन जब्त

अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में अवैध सागौन परिवहन करते हुए महिंद्रा पिकअप वाहन जब्त

महासमुंद वनमंडल में अवैध वनोपज परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे सघन गश्ती अभियान के अंतर्गत, वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय के कुशल मार्गदर्शन एवं उपवनमंडलाधिकारी श्री गोविंद सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान महासमुंद वनमंडल के बागबहारा परिक्षेत्र अंतर्गत उड़ीसा सीमा पर स्थित अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में जाँच के दौरान अवैध रूप से सागौन का परिवहन करते हुए एक महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक RJ 19 H 5254 (राजस्थान पंजीकृत) को रोका गया।

वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत ट्रांजिट पास आम की लकड़ी के परिवहन हेतु जारी पाया गया, जो कि फॉरेस्ट ऑफिसर, पेंड्रूथी सेक्शन, विशाखापट्टनम रेंज द्वारा निर्गत था। ट्रांजिट पास के अनुसार वाहन में आम चिरान 300 नग (3.12 घनमीटर) परिवहन किया जाना दर्शाया गया था।

संदेह के आधार पर वाहन की गहन जाँच करने पर यह पाया गया कि आम चिरान के नीचे 1.85 घनमीटर सागौन चिरान को योजनाबद्ध रूप से छिपाकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। यह कृत्य भारतीय वन अधिनियम, 1927 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है।

उक्त अवैध सागौन चिरान सहित वाहन को अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में विधिवत जब्त किया गया। इस संबंध में वन अपराध क्रमांक 22663/05 दिनांक 09.02.2026 पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। अवैध सागौन परिवहन में प्रयुक्त वाहन को राजसात किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

इस सफल कार्रवाई में बागबहारा परिक्षेत्र अधिकारी श्री लोकनाथ ध्रुव, डिप्टी रेंजर श्री दुलार सिन्हा, फॉरेस्ट गार्ड श्री खेमराज साहू सहित जाँचनाका टेमरी में पदस्थ कर्मचारियों की सतर्कता एवं तत्परता सराहनीय रही।

वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं सतत कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

बसना–पदमपुर अंतरराज्यीय मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क बनी हादसों का कारण सभापति प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टर से की शीघ्र मरम्मत की मांग

बसना–पदमपुर अंतरराज्यीय मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क बनी हादसों का कारण सभापति प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टर से की शीघ्र मरम्मत की मांग

बसना। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बसना से पदमपुर (उड़ीसा अंतराज्यीय सीमा) को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों अत्यधिक जर्जर एवं खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुका है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े एवं गहरे गड्ढों के कारण आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

यह मार्ग कालकासा, अंकोरी, अंकोरी टांडा मार्ग एवं पलसपाली (अ) सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ता है। इन क्षेत्रों से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर, मरीज तथा दोपहिया-चारपहिया एवं भारी वाहन आवाजाही करते हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार सड़क की बदहाल स्थिति के चलते कई बार दुर्घटनाएँ घटित हो चुकी हैं। विशेषकर रात्रिकाल एवं वर्षा ऋतु में गड्ढे दिखाई न देने से हादसों की आशंका और अधिक बढ़ जाती है, जिससे आमजन में भय का माहौल है।

इस गंभीर समस्या को लेकर जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 21 अंकोरी, प्रकाश कुमार सिन्हा ने जिला कलेक्टर महासमुंद को आवेदन सौंपते हुए तत्काल मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यह विषय केवल सड़क की दुर्दशा तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर जनसुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है। यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो किसी बड़ी जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता।

महासमुंद कलेक्टर से हुई शिकायत

प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टर महासमुंद को 06 फरवरी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि संबंधित लोक निर्माण विभाग को निर्देशित कर गड्ढों की तत्काल मरम्मत अथवा आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित एवं सुचारु हो सके। साथ ही उन्होंने प्रशासन से संबंधित कार्य एजेंसी के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने की भी मांग की है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो।

सुकमा में गूंजेगा सनातन का शंखनाद, प्रेमा साईं जी महाराज का दिव्य दरबार मंगलवार को

सुकमा में गूंजेगा सनातन का शंखनाद, प्रेमा साईं जी महाराज का दिव्य दरबार मंगलवार को

सुकमा। एक दिवसीय दिव्य दरबार के आयोजन हेतु प्रेमा साईं जी महाराज सुकमा पहुँच चुके हैं। मंगलवार, 10 फरवरी को लगने वाले इस दिव्य दरबार को लेकर पूरे बस्तर अंचल में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक उमंग का वातावरण है। छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश–विदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पर्चा बनवाने और महाराज श्री के दर्शन–आशीर्वाद हेतु सुकमा पहुँच रहे हैं।

यह दिव्य दरबार छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक पहचान और गौरव का प्रतीक बनकर उभर रहा है। प्रेमा साईं जी महाराज का यह आयोजन केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति को सशक्त करने का जीवंत मंच है। बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में उनकी सक्रिय उपस्थिति से सामाजिक चेतना को नया बल मिला है और धर्मांतरण जैसी प्रवृत्तियों पर प्रभावी रोक लगी है।

महाराज श्री के प्रवास और सत्संग से बस्तर के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले सनातनी समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य हो रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि उनकी वाणी और दिव्य दरबार से लोगों में अपने धर्म, संस्कृति और परंपरा के प्रति आत्मगौरव जागृत हो रहा है।

मंगलवार, 10 फरवरी को सुकमा की धरती पर सजे इस दिव्य दरबार को लेकर पूरे क्षेत्र में उल्लास है। प्रेमा साईं जी महाराज हिंदुत्व की अलख जगा रहे हैं और सनातन चेतना को जन–जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं, जिससे बस्तर की सांस्कृतिक आत्मा और अधिक सुदृढ़ हो रही है।

सरायपाली/ नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर भर्ती, अनुभवी स्टाफ की आवश्यकता

सरायपाली/ नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर भर्ती, अनुभवी स्टाफ की आवश्यकता

सरायपाली/महासमुंद। क्षेत्र के प्रतिष्ठित नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा अस्पताल संचालन को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने केवल अनुभवी एवं योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जारी सूचना के अनुसार RMO (MBBS/BAMS/BHMS) के 02 पद, O.T. Technician / Surgery Assistant के 04 पद, Nursing Staff (B.Sc Nursing / GNM) के 06 पद तथा Ward Boy के 02 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार बायोडाटा व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं या सीधे संपर्क कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया योग्यता एवं अनुभव के आधार पर की जाएगी।

नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चीवराकुटा, सिघोड़ा, सरायपाली, जिला-महासमुंद (छ.ग.) में स्थित है। भर्ती से क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

संपर्क सूत्र:📱 9424184383 📞 87709 03234

सरायपाली ओम हॉस्पिटल में निःशुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे आयोजित

सरायपाली ओम हॉस्पिटल में निःशुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे आयोजित

बसना/सरायपाली।निःसंतान दंपतियों के लिए राहत भरी खबर है। Oasis IVF & Fertility के सहयोग से ओम हॉस्पिटल में निःशुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 फरवरी (मंगलवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःसंतानता से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श दिया जाएगा। इसमें अनियमित पीरियड्स, पीसीओडी, अंडों की गुणवत्ता में कमी, ट्यूबल ब्लॉकेज, एंडोमेट्रियोसिस, हाइड्रोसालपिंक्स, गर्भाशय में रसौली, गर्भाशय में पर्दा या पॉलिप तथा बार-बार गर्भपात जैसी समस्याओं पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा।

इस निःशुल्क शिविर में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन एवं निःशुल्क परामर्श की सुविधा रहेगी। शिविर में फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा तिवारी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगी।

आयोजकों के अनुसार, ओएसिस आईवीएफ द्वारा अब तक 1.15 लाख से अधिक शिशुओं का जन्म संभव कराया गया है और यह संस्था पारदर्शी एवं नैतिक चिकित्सा पद्धतियों के लिए जानी जाती है।

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इच्छुक दंपति 89786 56328 या 83700 08558 पर संपर्क कर सकते हैं।