सरायपाली : 450 कट्टा अवैध धान जप्त, राजस्व एवं मंडी टीम की संयुक्त कार्रवाई

सरायपाली : 450 कट्टा अवैध धान जप्त, राजस्व एवं मंडी टीम की संयुक्त कार्रवाई

सरायपाली/महासमुंद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025- 26 अंतर्गत कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार धान की अवैध परिवहन एवं भंडारण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड सरायपाली के ग्राम बलोदा में आज एस डी एम सरायपाली के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और मंडी प्रबंधन की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान टिकेश्वर साहू के गोदाम में अवैध रूप से संग्रहित धान पाया गया। टीम ने मौके पर 450 कट्टा अवैध धान जप्त करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। कार्रवाई के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में गोदाम को सील किया गया। जिला  प्रशासन ने कहा है कि जिले में धान की अवैध खरीदी बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने आगे भी सघन कार्रवाई जारी रहेगी।

महासमुंद/शिक्षा विभाग की समीक्षा 24 नवंबर को बैठक स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय महासमुंद में होगा आयोजित

महासमुंद/शिक्षा विभाग की समीक्षा 24 नवंबर को बैठक स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय महासमुंद में होगा आयोजित

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में 24 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम विद्यालय महासमुंद में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी संकुल प्राचार्यों, पीएम श्री प्राचार्यों एवं सेजेस प्राचार्यों को पूरे एजेण्डे की जानकारी सहित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में जिले में आयोजित होने वाली आगामी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा एवं हाल ही में संपन्न हुई छमाही परीक्षा की समीक्षा भी की जाएगी। प्रारंभिक कक्षाओं में पढ‍़ रहे बालबाड़ी के बच्चों की यू-डाइस प्रविष्टि, पीएम ई-विद्या के उपयोग को बढ़ावा देने तथा अपार आईडी निर्माण की प्रगति पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना की गुणवत्ता, विद्यालयों में एलपीजी उपयोग को बढ़ाने, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन, छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े दिशा-निर्देशों की स्थिति और शाला भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति भी समीक्षा की जाएगी।

बैठक में न्यायालयीन प्रकरणों की अद्यतन स्थिति, नशामुक्ति अभियान की प्रगति और यू-डाइस अपडेशन की वर्तमान स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

सरायपाली।ऑल इंडिया न्यूज़ बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 28 दिसंबर से

सरायपाली।ऑल इंडिया न्यूज़ बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 28 दिसंबर से

सरायपाली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीनाकाशी क्रिकेट मैदान सरायपाली में भव्य ऑल इंडिया ड्यूज़ बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन स्वर्गीय श्री रघुवीर साहू जी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रायोजक किरण कुमार साहू संस्थापक मित्रा फिट क्लब है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 दिसंबर से हो रहा है जो 4 जनवरी तक चलेगी। प्रतियोगिता में 16 टीमें पूरे भारत देश से पहुंच रही है जिसमें प्रमुख रूप से विराट क्रिकेट अकादमी कोलकाता, रांची रॉकमेन झारखंड, यूनियन स्पोर्टिंग कटक ओड़िशा, मानीगरीव क्रिकेट अकादमी रायपुर, बिलासपुर रेलवे छत्तीसगढ़, झारसुगुडा ओड़िशा, एमएमसीसी संबलपुर ओडीशा, टर्मिनेटर क्रिकेट अकादमी रायपुर छत्तीसगढ़, एमजेसीसी ऑल इंडिया, राउरकेला आशु 11 ओड़िशा, प्रोफेशन सीसी रेलवे विशाखापट्टनम, खुरदा रेलवे उड़ीसा, एमआरसीसी बैतारी छत्तीसगढ़, पुणे महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तरभा ओडीशा आदि शामिल है।

प्रतियोगिता के आयोजन मां रूद्रेश्वरी क्रिकेट क्लब बेचारी एवं ग्राम वासि है। जिसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार ₹50000 रखा गया है। प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए संरक्षक सुनील साहू, अध्यक्ष नवीन साहू, उपाध्यक्ष नीरज प्रधान, सचिव अमित शनिकर, आशीष शनिकर, राजा साहू, मानस सेठ आदि सदस्य लगे हुए हैं। आयोजक मंडल ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता का लाभ उठाने की अपील की है।

कोमाखान/ कांदाजरी नाला में चौंकाने वाली कार्रवाई — अंधेरे में चल रहा था ‘शराब सेंटर’, पुलिस पहुंचते ही मचा हड़कंप!

कोमाखान/ कांदाजरी नाला में चौंकाने वाली कार्रवाई — अंधेरे में चल रहा था ‘शराब सेंटर’, पुलिस पहुंचते ही मचा हड़कंप!

कोमाखान। थाना कोमाखान पुलिस ने शनिवार की रात भारी सस्पेंस और रोमांच से भरी छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया। लगातार मुखबीर सूचना के बाद टाउन पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम कांदाजरी नाला के पास बंधापार व डेम जाने वाली कच्ची सड़क पर पहुँची, जहाँ खुले में अवैध शराब पिलाने का गुप्त खेल चलने की खबर मिली थी।

जैसे ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुँची, शराब पी रहे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले, लेकिन शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले दोनों संचालक पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

🔻 पहली कार्रवाई – 19:55 बजे आरोपी मुकेश सेन पिता अरुण सेन, उम्र 28 वर्ष, निवासी भिलाईदादर थाना कोमाखान, को पकड़ा गया। मौके से

03 नग डिस्पोज़ल गिलास जिनसे शराब की गंध आ रही थी

02 नग देशी प्लेन शराब की खाली 180ML शीशी

02 नग फुटे चना का खाली पैकेट जप्त किया गया। आरोपी के पास कोई लाइसेंस न होने की पुष्टि पर उसे धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

🔻 दूसरी हाई प्रोफाइल कार्रवाई – 19:25 बजे कुछ दूरी पर दोबारा मुखबीर सूचना मिलते ही टीम ने फिर रेड किया और गोपाल सेन पिता छबीलाल सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिरोडा थाना कोमाखान को गिरफ्तार किया। उसके कब्ज़े से भी

03 नग डिस्पोज़ल गिलास

02 नग 180ML देशी प्लेन शराब की खाली शीशी

बरामद हुईं। गोपाल के खिलाफ भी धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत मामला कायम किया गया। दोनों आरोपी मौके पर सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किए गए। कार्रवाई पूरी कर पुलिस थाने वापस लौटकर अपराध सदर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई से उठा बड़ा सवाल लगातार मिल रही ऐसी सूचनाएँ संकेत देती हैं कि इलाके में अवैध शराब सप्लाई और ओपन ड्रिंक स्पॉट का नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन कार्रवाइयों के पीछे और कौन–कौन जुड़े हैं — और क्या आगे कोई बड़ी गिरफ्तारी होने वाली है?

महासमुंद/खल्लारी।खट्टी में ट्रांसफार्मर चोरी का सनसनीखेज मामला — रातों-रात गायब हुई 16 KVA की क्वायल, बिजली विभाग में हड़कंप!

महासमुंद/खल्लारी। खट्टी में ट्रांसफार्मर चोरी का सनसनीखेज मामला — रातों-रात गायब हुई 16 KVA की क्वायल, बिजली विभाग में हड़कंप!

महासमुंद/खल्लारी। बिजली चोरी के मामलों के बीच अब ट्रांसफार्मर तक सुरक्षित नहीं रह गए हैं। वितरण केंद्र खट्टी के अंतर्गत ग्राम अरंड बस्ती जोगीपारा में लगे 16 के.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर के अंदर की क्वायल को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसके बाद बिजली विभाग और पुलिस दोनों सतर्क हो गए हैं।

मामले की जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड खट्टी में पदस्थ लाइन परिचारक तिलेश्वर कुमार साहू ने थाना खल्लारी में आवेदन के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि दिनांक 14 नवंबर 2025 की रात 9 बजे से लेकर 15 नवंबर की सुबह 6 बजे के बीच ट्रांसफार्मर के भीतर लगी क्वायल को अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गए। चोरी की गई क्वायल की अनुमानित कीमत करीब ₹20,000 बताई जा रही है।

एक बार फिर ग्रामीण अंचल में बिजली तंत्र को नुकसान पहुंचाने वाले गिरोह की सक्रियता को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रार्थी के आवेदन पर से अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बिजली विभाग ने भी घटना को लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना भेजी है और मौके से चुराए गए ट्रांसफार्मर की तस्वीरें भी सबूत के रूप में संलग्न की गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार रात के समय क्षेत्र में संदिग्ध आवाजाही देखी जाती है, जिससे चोरी के पीछे किसी संगठित गिरोह की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत और नाराजगी दोनों देखी जा रही है, क्योंकि ट्रांसफार्मर चोरी होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। अब पुलिस की जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं कि ट्रांसफार्मर चोरों तक कानून कब और कैसे पहुंचता है।

 

महासमुंद/ दशगात्र कार्यक्रम में हंगामा! आधी रात अचानक फूटा गुस्सा – लकड़ी के डंडे से हमला, खून से लथपथ हुआ युवक

महासमुंद/ दशगात्र कार्यक्रम में हंगामा! आधी रात अचानक फूटा गुस्सा – लकड़ी के डंडे से हमला, खून से लथपथ हुआ युवक

महासमुंद। वार्ड नंबर 27 गुडरूपारा में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम के दौरान देर रात तनाव और मारपीट की बड़ी घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी कार्यालय महासमुंद में पीयून के पद पर कार्यरत युवक ने थाना पहुंचकर बताया कि दिनांक 21 नवंबर 2025 की रात लगभग 11 बजे साहू समाज भवन में आयोजित स्व. धनमतबाई साहू के दशगात्र कार्यक्रम में वह होरीलाल साहू और राजा यादव के साथ बैठकर चर्चा कर रहा था।

इसी दौरान अचानक राजा यादव आवेश में आकर युवक को मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगा। विरोध करने पर स्थिति बिगड़ गई और राजा यादव ने युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के डंडे और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं तथा सिर से खून बहने लगा।

घटना को पास में मौजूद होरीलाल साहू ने देखा-सुना और बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने 22 नवंबर 2025 को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।

बसना /ग्राम गढ़फुलझर घर के सामने ‘शराब अड्डा’ चलाते रंगेहाथ पकड़ा — पुलिस कार्रवाई से हड़कंप!

बसना /ग्राम गढ़फुलझर घर के सामने ‘शराब अड्डा’ चलाते रंगेहाथ पकड़ा — पुलिस कार्रवाई से हड़कंप!

बसना। थाना बसना पुलिस ने अवैध शराब खपाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गढ़फुलझर में चल रहे गुप्त ‘शराब अड्डे’ का भंडाफोड़ किया। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां बेदराम महिलांगे नामक व्यक्ति अपने घर के सामने लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाने और शराब पीने की पूरी सुविधा उपलब्ध करा रहा था।

पुलिस को देखते ही शराब पी रहे लोग वहां से भाग निकले, लेकिन मुख्य आरोपी को पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बेदराम महिलांगे पिता स्व. पुनीतराम महिलांगे, उम्र 35 वर्ष, निवासी गढ़फुलझर, थाना बसना बताया।

आरोपी से शराब पिलाने व सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में वैध परमिट/लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, जिस पर उसने किसी भी प्रकार का लाइसेंस न होना लिखित में स्वीकार किया। गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से 2 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी व 2 नग डिस्पोजल गिलास, जिनसे शराब की गंध आ रही थी, जप्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया।

आरोपी का कृत्य धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर 22/11/2025 को सुबह 10:40 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।पुलिस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सरायपाली/सत्कार ढाबा के सामने दिल दहला देने वाला सड़क हादसा! कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर — ब्रेड बेचकर लौट रहे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

सरायपाली/सत्कार ढाबा के सामने दिल दहला देने वाला सड़क हादसा! कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर — ब्रेड बेचकर लौट रहे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

सरायपाली/ग्राम बरतियाभांठा, थाना सरायपाली निवासी चंदर सिंह चौहान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक आसपास के गांवों में घुम-घुमकर डबलरोटी (ब्रेड) बेचने का काम करता था।

जानकारी के अनुसार दिनांक 22/11/2025 की सुबह करीब 09:00 बजे चंदर सिंह अपने हीरो होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG04ZK2805 में ब्रेड बेचने के लिए निकला था। ब्रेड बिक्री के बाद वह बसना से सरायपाली की ओर लौट रहा था कि लगभग 11:30 बजे घटना उस समय हुई जब वह एनएच–53 रोड पर सत्कार ढाबा के सामने ग्राम बिटांगीपाली पहुंचा।

उसी दौरान रायपुर की ओर से तेज रफ्तार एवं लापरवाही से आ रहे कंटेनर वाहन क्रमांक RJ07GD7189 ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि चंदर सिंह मोटरसाइकिल सहित अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और कंटेनर के पीछले चक्के के नीचे दब गया।

हादसे में उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक के भाई द्वारा थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 184 LKS, 106(1) BNS के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से कंटेनर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

छत्तीसगढ़ : मत्स्य किसानों को आर्थिक समृद्धि हेतु नवीन तकनीक एवं कौशल विकास को अपनाने की जरूरत: मंत्री श्री रामविचार नेताम

छत्तीसगढ़ : मत्स्य किसानों को आर्थिक समृद्धि हेतु नवीन तकनीक एवं कौशल विकास को अपनाने की जरूरत: मंत्री श्री रामविचार नेताम

छत्तीसगढ़/मत्स्य बीज उत्पादन में राज्य देश में 6 वें स्थान पर कृषि मंत्री विश्व मात्स्यिकी दिवस पर आयोजित कृषक संगोष्ठी में हुए शामिलकृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा मछलीपालन मंत्री श्री रामविचान नेताम आज विश्व मात्स्यिकी दिवस पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम सभागार में आयोजित एक दिवसीय मत्स्य कृषक संगोष्ठी में शामिल हुए। उन्होंने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रति वर्ष 21 नवंबर को विश्व मात्स्किी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मत्स्य पालन के महत्व, मछुआ समुदाय के अधिकारों, आर्थिक आजिविका, खाद्य सुरक्षा, सांस्कृतिक विरासत एवं समुदाय सशक्तिकरण हेतु जागरूकता लाना है। श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रजत जयंती मना रहा है। राज्य में प्राकृतिक रूप से मछली पालन के स्त्रोत प्रचूर मात्रा में उपलब्ध है। मत्स्य किसानों के विकास के लिए आवश्यकता है केवल नवीन तकनीक, मानव कौशल विकास, आर्थिक प्रोत्साहन एवं सहायता की।

मत्स्य बीज उत्पादन में राज्य देश में 6 वें स्थान पर

कृषि मंत्री श्री नेताम ने बताया कि शासन ने राज्य निर्माण के पश्चात राज्य एवं केन्द्र की विभिन्न योजनाओं जैसे कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, नील काति, प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना आदि के माध्यम से मछली पालन विकास के सतत् प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में कुल 1,30,001 जल स्त्रोत (2.039 लाख हेक्टेयर) उपलब्ध है जिनमें 98 प्रतिशत् में किसी न किसी रूप में मत्स्य पालन हो रहा है। 3571 किलोमीटर का नदीय जलक्षेत्र भी उपलब्ध है। सघन मत्स्य पालन हेतु अतिरिक्त जलक्षेत्र निर्मित किया जा रहा है, अब तक कुल 7580 हेक्टर जलक्षेत्र निजी क्षेत्र में अतिरिक्त निर्मित हो चुका है।

मछली पालन हेतु गुणतत्ता युक्त मत्स्य बीज एक आधारभूत आवश्यकता है। राज्य को मत्स्य बीज के क्षेत्र में अग्रणी बनाने हेतु निरंतर प्रयास जारी है। अब तक कुल 82 नवीन हैचरी निर्मित कर 120 हैचरियों के माध्यम से 583 करोड़ मत्स्य बीज प्रति वर्ष उत्पादित हो रहा है, एवं राज्य देश में 6 वें स्थान पर है। हमारा राज्य मत्स्य बीज उत्पादन में न सिर्फ आत्मनिर्भर हुआ अपितु अन्य राज्यों को निर्यात भी हो रहा है।

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं जांजगीर में थोक मत्स्य बाजार की स्थापना

मंत्री श्री नेताम ने कहा कि विपणन व्यवस्था को सुदृढ बनाने एवं उपभोक्ता तक ताजी मछली पहुंचाने के लिए 1008 मोटर साइकल, आईस बॉक्स, 10 थी व्हीलर एवं 05 इन्सुलेटेड ट्रक, 114 वाहन (लाइव फिश वेडिंग सेन्टर) वितरित किए गए। रायपुर दुर्ग बिलासपुर एवं जांजगीर में थोक मत्स्य बाजार की स्थापना की गई। मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर मछुआ संघ की ओर से हितग्राहियों को लाभांश राशि का चेक प्रदान किया।

मत्स्य पालन बेरोजगारी दूर करने का सशक्त साधन

कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा और रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने भी सम्बोधित किया। मछलीपालन पालन विभाग के संचालक श्री एमएस नाग ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि भारत के मध्यस्थल पर स्थित प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन विकास काफी प्रगति पर है। राज्य में उपलब्ध जल संसाधन की दृष्टि से मछली पालन एक विशिष्ट स्थान रखता है, राज्य की भौगोलिक एवं कृषि जलवायु स्थितियां भी मछलीपालन हेतु उपयुक्त है। यह ग्रामीण क्षेत्रों की बेरोजगारी दूर करने का सशक्त साधन है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी वर्ग के प्रगतिशील मछुआरों को मछलीपालन की आधुनिक तकनीकी पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 1840 प्राथमिक मत्स्य सहकारी समितियों के माध्यम से 63 हजार 280 सदस्य मत्स्य पालन कर रहे हैं।

संगोष्ठी में मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. लखन लाल धीवर, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, मछुआ कल्याण बोर्ड के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री बसंत तारख और श्री रामकृष्ण धीवर सहित बड़ी संख्या में मत्स्य किसान शामिल थे।

 

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम बच्चों के बेहतर इलाज के लिए अच्छी खबर — मिलेगा अत्याधुनिक शिशु रोग उपचार वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सांवर अग्रवाल के परामर्श के अनुसार

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम बच्चों के बेहतर इलाज के लिए अच्छी खबर — मिलेगा अत्याधुनिक शिशु रोग उपचार वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सांवर अग्रवाल के परामर्श के अनुसार

बसना, जिला महासमुंद। क्षेत्र के बच्चों के लिए राहत देने वाली खबर सामने आई है। अब शिशुओं और नवजात बच्चों के जटिल उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में शिशु रोग विभाग की सेवाएँ नए स्वरूप में शुरू की जा रही हैं, जहाँ बच्चों की बेहतर केयर के लिए आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

माँ के बाद बच्चे को सबसे ज्यादा हम समझते हैं — इसी उद्देश्य के साथ अस्पताल प्रबंधन ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को जोड़ा है।

🔶 नवजात शिशु एवं बच्चों के ICU की सुविधा

🔶 सभी तरह के गंभीर व जटिल बीमारियों का संपूर्ण इलाज व ऑपरेशन

🔶 डॉक्टर द्वारा सम्पूर्ण टीकाकरण सुविधा

इसके साथ ही अस्पताल में उन्नत मेडिकल जांच सुविधाएँ भी शुरू की जा रही हैं—

✔ 96 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन

✔ डिजिटल एक्स-रे

✔ USG एवं EEG जांच सुविधा

किफायती दरों पर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही राशन कार्ड / आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज भी संभव रहेगा, जिससे आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा।

विशेष सेवा की शुरुआत – 23 नवंबर 2025 से

इस विभाग का संचालन वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सांवर अग्रवाल करेंगे।समय – सुबह 12 बजे से