आज का राशिफल — किस्मत का दरवाज़ा किसके लिए खुलेगा? जानें 12 राशियों का पूरा हाल

आज का राशिफल — किस्मत का दरवाज़ा किसके लिए खुलेगा? जानें 12 राशियों का पूरा हाल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा। बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें।

राशि फलादेश

बसना : नायब तहसीलदार बने रेमडा के हेमलाल सिदार—एक वर्ष में तीन बड़ी परीक्षाओं में शानदार सफलता

बसना : नायब तहसीलदार बने रेमडा के हेमलाल सिदार—एक वर्ष में तीन बड़ी परीक्षाओं में शानदार सफलता

(बसना)। “मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती”—इस कहावत को साकार कर दिखाया है रेमडा (बसना) के युवा हेमलाल सिदार ने, जिन्होंने एक ही वर्ष में लगातार तीन महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। पहले लेब टेक्नीशियन, फिर हॉस्टल अधीक्षक, और अब प्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर हेमलाल का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का बड़ा क्षण है।

हेमलाल की सफलता की कहानी संघर्ष, समर्पण और अनुशासन का सशक्त उदाहरण है। गांव में सामान्य परिवेश और सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने जो उपलब्धियाँ हासिल की हैं, वह युवा पीढ़ी को प्रेरित करने वाली हैं। तीन कठिन परीक्षाओं में सफलता पाना उनके मजबूत इरादों, निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है।

गांव के लोगों और क्षेत्रवासियों में हेमलाल के चयन को लेकर अपार खुशी है। सभी ने उन्हें “रेमडा का गौरव” बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा और उत्साह का नया स्रोत बनेगी। कई लोग इसे गांव के विकास और शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत भी मान रहे हैं।

हेमलाल सिदार ने सफल होने का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया और हौसला बढ़ाया। उनका मानना है कि कठिनाइयों से घबराए बिना यदि निरंतर प्रयास किया जाए, तो सफलता निश्चित रूप से हासिल होती है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से रेमडा गांव में उत्सव जैसा माहौल है। युवा वर्ग हेमलाल को एक प्रेरक आदर्श के रूप में देख रहा है, जिन्होंने साबित किया कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।

नायब तहसीलदार पद पर चयनित होने पर हेमलाल सिदार को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभाशंसा। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का सशक्त स्तंभ बनेगी।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा! रायपुर में 23-25 नवंबर तक लगेगा आवास मेला, मिलेंगी कई सुविधाएं

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा! रायपुर में 23-25 नवंबर तक लगेगा आवास मेला, मिलेंगी कई सुविधाएं

रायपुर: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) राज्य की आवासीय योजनाओं को जनता तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से 23, 24 व 25 नवम्बर को राजधानी के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में भव्य राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित कर रहा है। इस मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। जिसकी जानकारी शुक्रवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी व हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में दी।

तेजी से बढ़ा हाउसिंग बोर्ड पर लोगों का भरोसा

सिंहदेव ने कहा कि यह आयोजन मंडल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार मंडल ने कुल 2,060 करोड़ रुपए की लागत से एक साथ आवासीय परियोजनाएं शुरू करने का ऐलान किया है, जो राज्य के 22 जिलों में एक साथ होंगी। सिंहदेव बताया कि हाउसिंग बोर्ड को कर्जमुक्त कर दिया गया है और पिछले एक साल में मंडल का कारोबार बढकर 600 करोड़ तक पहुंच गया। जबकि पिछले पांच वर्षों में कुल कारोबार केवल 250 करोड़ था।

700 करोड़ का लोन चुकाया

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने हाउसिंग बोर्ड पर बकाया लगभग 700 करोड़ का लोन चुका कर मंडल को मृतप्राय स्थिति से बाहर निकाला। चौधरी ने नई नीति का हवाला देते हुए कहा कि अब किसी भी प्रोजेक्ट की टेंडरिंग और निर्माण केवल तभी शुरू होगा जब उक्त परियोजना पर कम से कम 30 फीसदी बुकिंग होगी। यह पारदर्शिता और वास्तविक मांग के अनुरूप निवेश करने का कदम है। जनवरी 2025 में लागू की गई ओटीएस-2 (वन टाइम सेटलमेंट -2) योजना को भी बाजार से अच्छा प्रतिसाद मिला।

मेले में एक ही जगह पर सब सुविधाएं मेला सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रहेगा। स्थल पर लाइव बुकिंग की सुविधा भी होगी। मेले में बैंकों के स्टाल होंगे जहां हाउसिंग लोन के विकल्प मिलेंगे, साथ ही निर्माण सामग्री, आधुनिक निर्माण तकनीक और बोर्ड के ब्रैंड पार्टनर अपने स्टॉल पर तकनीकी जानकारी देंगे।

प्रधानमंत्री की योजनाओं (जैसे ‘सूर्यघर’) की जानकारी भी मिलेगी। मेले में साइट विजिट, वास्तु-सम्बंधी परामर्श, गिफ्ट वाउचर व हैम्पर जैसी विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। अधिकारी कहते हैं कि इस बार मेले के माध्यम से 2,000 करोड़ तक की बुकिंग वैकेंसी क्रिएट करने का लक्ष्य रखा गया है, यानी मौके पर ही इच्छुक आवेदक राशि जमा कर घर बुक कर सकेंगे।

एआइ चैट बॉट और नया आबंटी पोर्टल

एआइ चैट बॉट की शुरूआत मंडल द्वारा की जा रही है। स्मार्टफोन उपयोगकर्ता सीधे चैटबॉट के माध्यम से योजनाओं के डिटेल देख सकेंगे। कोई भी व्यक्ति मंडल की चल रही आवासीय योजनाओं की पूरी जानकारी किसी भी समय प्राप्त कर सकेगा।

आबंटी पोर्टल: सभी सेवाएं अब ऑलाइन नए आबंटी पोर्टल के माध्यम से आवास से जुड़ी लगभग सभी आवश्यक सेवाएं अब डिजिटल रूप से मिलेंगी।

महासमुंद : गलत घोषणा पर दंड का प्रावधान समाचार मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के संबंध में निर्देश

महासमुंद : गलत घोषणा पर दंड का प्रावधान समाचार मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के संबंध में निर्देश

छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 04/11/2025 से शुरू हो चुका है। निर्वाचकों को गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms – EFs) का वितरण लगभग पूरा हो गया है और वर्तमान में गणना प्रपत्रों के संग्रहण व डिजिटाइजेशनका कार्य प्रगति पर है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे कृपया ध्यान दें कि मृत व्यक्ति या ऐसे व्यक्ति के संबंध में गणना प्रपत्र जमा करना, जो अब भारतीय नागरिक नहीं रहा है, या ऐसे निर्वाचक के मामले में जो जानता है कि उसका नाम निर्वाचक नामावली में एक से अधिक स्थानों पर मौजूद है और वह एक से अधिक स्थानों के संबंध में गणना प्रपत्र जमा करता है और इस प्रकार गणना प्रपत्र में एक ऐसी घोषणा करता है जो गलत है या जिसके बारे में वह जानता है या मानता है कि वह सत्य नहीं है, वह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दंडनीय है।

पिथौरा तहसील में 50 क्विंटल धान एवं एक वाहन जप्त

पिथौरा तहसील में 50 क्विंटल धान एवं एक वाहन जप्त

पिथौरा//जिला महासमुंद में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु संयुक्त टीम एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज पिथौरा तहसील में एसडीएम श्री बजरंग वर्मा के नेतृत्व में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान श्री अरुण अग्रवाल, निवासी मुढ़ीपार से

धान 75 पैकेट ,मात्रा लगभग 30 क्विंटल अवैध परिवहन करते पाया गया। इसी तरह भोजराम पटेल,निवासी मुढ़ीपार द्वारा धान 50 पैकेट,मात्रा लगभग 20 क्विंटल का अवैध भंडारण पाया गया। जिसे जप्त किया गया। इसके साथ ही वाहन मेटडोर को भी जप्त कर थाना पिथौरा में सुपुर्द किया गया है।

प्रशासन ने कहा है कि जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए आगे भी सघन कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों के हितों की रक्षा हेतु आवश्यक कदम निरंतर उठाए जा रहे हैं।

महासमुंद/फर्जी इंस्टाग्राम ID से वायरल हुए थाने के बयान! नाबालिग पीड़िता के केस में नया मोड़… शक की सुई जमानत पर छूटे आरोपी पर!

महासमुंद/फर्जी इंस्टाग्राम ID से वायरल हुए थाने के बयान! नाबालिग पीड़िता के केस में नया मोड़… शक की सुई जमानत पर छूटे आरोपी पर

महासमुंद/खल्लारी। सोशल मीडिया पर प्रतिष्ठा धूमिल करने की नीयत से फर्जी इंस्टाग्राम बनाकर आपराधिक साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम गबौद निवासी कृषक दीवान ने थाना प्रभारी खल्लारी को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के नाम से ‘poojadiwan0_1_’ नामक फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाकर थाने में दिए गए निजी कथन व मेडिकल संबंधी दस्तावेजों को अपलोड कर परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और मानसिक प्रताड़ना देने का गंभीर कृत्य किया गया है।

प्रार्थी के अनुसार उनकी पुत्री नाबालिक (उम्र 16 वर्ष) कक्षा 11वीं की छात्रा है। कुछ माह पूर्व उसकी शिकायत पर आरोपी देवकरण पिता घनश्याम विश्वकर्मा निवासी पटपरपाली थाना छुरा के विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध क्रमांक 70/2025 थाना खल्लारी में दर्ज है। प्रार्थी को संदेह है कि हाल ही में देवकरण के जमानत पर छूटने के बाद सोशल मीडिया में निजी बयान एवं दस्तावेज वायरल करवाकर मानसिक प्रताड़ना, मानहानि एवं निजता भंग करने की साजिश संभवतः उसी द्वारा की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आवेदन के आधार पर धारा 72 BNS, 66C एवं 66E IT Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। अपलोड किए गए दस्तावेजों को सोशल मीडिया से हटाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

पीड़ित परिवार ने मांग की है कि फर्जी ID बनाकर निजी बयान वायरल करने वाले आरोपी के विरुद्ध तुरंत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

10th-12th 2026 Model Paper: सीजी बोर्ड दसवीं-बारहवीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

10th-12th 2026 Model Paper: सीजी बोर्ड दसवीं-बारहवीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इससे प्रदेशभर के विद्यार्थियों और शिक्षकों को परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

इन विषयों के मॉडल पेपर उपलब्ध

कक्षा 10वीं – हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सहित सभी मुख्य विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र जारी किए गए हैं।

कक्षा 12वीं – हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, गणित, लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र और भारतीय संगीत सहित सभी स्ट्रीम्स के मॉडल पेपर्स अपलोड किए गए हैं।

मॉडल प्रश्नपत्र क्यों उपयोगी? माशिमं अधिकारियों के अनुसार, मॉडल प्रश्नपत्रों से विद्यार्थी प्रश्नपत्र की संरचना और पैटर्न को अच्छी तरह समझ सकेंगे।

मल्टीपल चॉइस, लघुउत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का सही अनुपात और फॉर्मेट स्पष्ट है। इससे छात्रों को समय प्रबंधन, लेखन कौशल और परीक्षा रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। शिक्षकों को भी ब्लूप्रिंट के आधार पर बेहतर शिक्षण योजना तैयार करने में सुविधा होगी।

स्कूलों में शुरू हुई तैयारी मॉडल प्रश्नपत्र जारी होने के बाद प्रदेश के कई विद्यालयों ने इन पेपर्स के आधार पर अभ्यास सेट तैयार करना, कक्षा परीक्षण आयोजित करना, प्री-बोर्ड की तैयारी तेज करने जैसी गतिविधियाँ शुरू कर दी हैं।

जनवरी में होंगे प्री-बोर्ड इस वर्ष 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी में प्रस्तावित हैं। ऐसे में मॉडल प्रश्नपत्र छात्रों के लिए तैयारी की दिशा तय करने में बेहद उपयोगी साबित होंगे।

Maoist Surrender: हिड़मा की मौत के बाद संगठन में दहशत… तेलंगाना में आज आज़ाद, एर्रा समेत कई शीर्ष माओवादी कर सकते हैं समर्पण

Maoist Surrender: हिड़मा की मौत के बाद संगठन में दहशत… तेलंगाना में आज आज़ाद, एर्रा समेत कई शीर्ष माओवादी कर सकते हैं समर्पण

जगदलपुर: शीर्ष माओवादी हिड़मा के मारे जाने के बाद माओवादी संगठन के भीतर अब मारे जाने का खौफ देखा जा रहा है। यह जानकारी आ रही है कि शीर्ष माओवादी आजाद, एर्रा समेत संगठन के कुल 37 सदस्य शनिवार को तेलंगाना डीजीपी शिवधर रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन के कई बड़े और प्रभावशाली कैडर शामिल हैं। बताया जा रहा है, इनमें केंद्र और राज्य समिति स्तर के कई सदस्य हैं, जो बस्तर में सक्रिय रहे हैं और यहां फोर्स का दबाव बढ़ने के बाद तेलंगाना भाग गए थे।

अधिकारियों का मानना है कि इतने बड़े स्तर पर आत्मसमर्पण से न सिर्फ माओवादी संगठन की ताकत कमजोर होगी, बल्कि क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। सरकार और सुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों और सार्थक कदमों से देश में माओवाद अब अपने अंतिम सांसे गिन रहा है।

अंतिम सांसे ले रहा माओवाद पिछले कुछ समय में बसव राजू, हिड़मा जैसे बड़े माओवादी नेताओं की मौत और 1600 से अधिक छोटे-बड़े माओवादी नेताओं के सरेंडर करने के बाद यह विचारधारा बिलकुल सिमटती जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से मार्च 2026 तक देश के माओवाद को पूरी तरह जड़ से समाप्त कर देने की घोषणा की गई है। उस दिशा में लगातार प्रयास जारी है।

कुख्यात माओवादी नेता और कमांडर हिड़मा के इनकाउंटर में मारे जाने के बाद अन्य माओवादियों में खौफ हो गया है। कुछ दिनों पहले सुकमा और आंध्र प्रदेश की सीमा पर हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 13 माओवादियों को ढेर कर दिया था। जिसमें हिड़मा, शंकर हिड़मा की पत्नी ज्योति सहित कई बड़े नेता शामिल थे।

पिथौरा: जगदीशपुर में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमीं की 37 छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण किया गया। 

पिथौरा: जगदीशपुर में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमीं की 37 छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, विशिष्ठ अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत जगदीशपुर रिद्धि मनसा नायक, सरपंच ग्राम पंचायत नरसिंगपुर नवनील माझी, शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष, तथा प्राचार्य सोना जी के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकल योजना ने कई छात्राओं की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इस योजना के तहत शासन द्वारा छात्राओं को मुफ्त साइकिलें वितरित की जा रही हैं ताकि वे स्कूल तक आसानी से पहुंच सकें। इसी कड़ी में आज जेनसेन मेमोरियल स्कूल जगदीशपुर विकासखंड पिथौरा में सरस्वती सायकल योजना के तहत 37 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यकर्म के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले छात्राओं की सुविधाओं और उनके शिक्षा में निरंतर को बढ़ावा देना है।

आज यहां सरस्वती सायकल पाकर छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किए। सरस्वती सायकल योजना ने न केवल छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में मदद की है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। अब वे स्कूल जाने के लिए उत्साहित हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं। इस योजना के तहत शासन ने अब तक लाखों छात्राओं को मुफ्त साइकिलें वितरित की हैं। यह योजना न केवल छात्राओं को शिक्षा के अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रही है। इस योजना के परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ में छात्राओं की स्कूल उपस्थिति में वृद्धि हुई है। अब वे स्कूल जाने के लिए उत्साहित हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं। आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में मंच संचालन व्याख्याता टी.के दास ने किया एवं समस्त स्टाफ गण तथा बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

सरायपाली /बिछिया गांव में बैठक के बाद बढ़ा विवाद: पिता–पुत्र ने अश्लील गाली व लाठी–डंडे से हमला, तीन लोग घायल

सरायपाली /बिछिया गांव में बैठक के बाद बढ़ा विवाद: पिता–पुत्र ने अश्लील गाली व लाठी–डंडे से हमला, तीन लोग घायल

सरायपाली। गांव बिछिया में जमीन संबंधी मामले को लेकर हुई बैठक के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिछिया निवासी जगेश्वर चौहान (61 वर्ष) ने थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दिनांक 20 नवंबर 2025 की शाम लगभग 7 से 7:30 बजे के बीच गांव में जमीन विवाद के संबंध में बैठक समाप्त होने के बाद सिताराम चौहान उन्हें घर छोड़ने के लिए आ रहे थे।

इसी दौरान गनपत चौहान ने पैसों की लेन-देन को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया और कथित तौर पर धक्का देकर गिरा दिया। शोर सुनकर जगेश्वर के पुत्र भागीरथी और रामकुमार बचाने के लिए पहुंचे तो गनपत चौहान एवं दयाराम चौहान ने मिलकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दयाराम चौहान ने लाठी-डंडा से हमला कर भागीरथी को चोट पहुंचाई, जबकि झगड़े में जगेश्वर चौहान के दाहिने हाथ के कंधे में तथा रामकुमार के दाहिने पैर के टखने में चोटें आईं।

पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी गनपत चौहान एवं दयाराम चौहान के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।पीड़ित ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आगे की विवेचना में जुटी हुई है।