रायगढ़ महासमुंद : फर्जी सेल कंपनियों के नाम पर 106 करोड़ का मिनरल घोटाला, कई कंपनियां जांच के दायरे में
महासमुंद : दिनांक 25/02/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक सी जी 04 जेसी 4585, सीजी 07 एवी 5290 के माध्यम से अवैध स्पंज आयरन परिवहन किया जा रहा है कि सूचना तस्दीक पर पुलिस स्टाफ के माध्यम से उक्त ट्रक के ड्रायवर सोनूलाल मोंगरे एवं रामेश्वर मानिकपुरी से उक्त स्पंज आयरन के संबंध में पुछताछ कर दस्तांवेज प्रस्तुत करने बताया गया। जिस पर ड्रायवरों द्वारा दस्तावेज नही होना बताये जाने पर उक्त माल को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त किया गया था।
उक्त मामले में अग्रिम जांच कार्यवाही में आरोपी रंजित सिंह पिता रामेश्वर सिंह उम्र 45 साल साकिन लोहराचट्टी थाना सोहेला जिला बरगढ़ उडिसा के द्वारा अवैध लाभ अर्जन करने के आशय से विभिन्न ट्रकों से चोरी किये हुए स्पंज आयरन को अवैध भंडारण कर
कुटरचित बिल को प्रयुक्त कर स्पंज आयरन का परिवहन लोहराचट्टी से थाना सोहेला जिला बरगढ़ उडिसा से रायपुर उरला परिवहन करने का अपराध घटित कर ना पाये जाने से आरोपीगण सोनूलाल मोंगरे एवं रामेश्वर मानिकपुरी एवं रंजीत सिंह के विरूद्ध थाना बसना में अप. क्र.84/26 अंतर्गत धारा 318(4), 316(4), 317(2), 336(2), 338, 340, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था और आरोपीगण सोनूलाल मोंगरे, रामेश्वर मानिकपुरी एवं रंजित सिंह को गिरफ्तार किया गया था।
प्रकरण के अग्रिम विवेचना जांच में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने और जप्तशुदा अवैध स्पंज आयरन के संबंध में प्राप्त दस्तावेज का अवलोकन करने पर आरोपियों द्वारा लोहराचट्ठी से रायपुर परिवहन हेतु रायगढ की एक इस्पात कम्पनी के संचालक तारक घोष एवं उनके सहयोगियों द्वारा फर्जी बिल प्रदाय करना बताये जाने से गढउमरिया पुसौर रायगढ स्थित इस्पात फर्म जाकर तस्दीक दौरान इस्पात फर्म की गतिविधियों से फर्म संचालक की अपराध में संलिप्तता पाये जाने से उक्त इस्पात के संचालक तारक घोष पिता विजय कुमार घोष उम्र 56 वर्ष निवासी शांती बिहार कालोनी माझापारा रैताराई जिला रायगढ को दिनांक 08/03/2026 को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के अब तक के संकलित दस्तावेजी साक्ष्य व
गिरफ्तार आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त मामला 106 करोड रूपयों से अधिक का होना पाया गया। प्रकरण में मासिक वेतन पर कार्यरत 03 कामगारो के नाम पर सेल कंपनी बनाकर फेक इनवाईसिंग के जरिये फर्जीवाडा किया जाता है। जांच में करोडो के हवाला लेनदेन के भी सबूत मिल रहे है। प्रकरण में आरोपियों द्वारा स्पंज आयरन एक स्थान से दूसरे स्थान पर परिवहन व अवैध भण्डारण हेतु अन्य कम्पनियों से फर्जी बिल प्राप्त कर हाईवे में फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल किया जाता था तथा करोडों का हवाला लेन देन किया जाता था इस प्रकार जांच के दायरे में कई कंपनी और नए आरोपी आ सकते है । प्रकरण की विवेचना जांच हेतु स्पेशल टीम गठित कर प्रकरण के अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।

महासमुंद/ विकासखंड सरायपाली अंतर्गत ग्राम कुटेला में शनिवार को राज्य शासन की गौधाम योजना के अंतर्गत जिले के प्रथम गौधाम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बिलासपुर के लखासार गौधाम से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न गौधामो सहित कुटेला गौधाम का शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, गौ सेवा आयोग के जिला एवं विकासखंड पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर एवं सेवा आयोग के जिला एवं विकासखंड पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो द्वारा गौमाता की पूजा कर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानक सागर साहिब में ‘होला महल्ला’ की धूम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने किया नवनिर्माण का भूमि पूजन
होला महल्ला के पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में हुआ ‘टक्क’ विधान, विधायक डॉ संपत अग्रवाल बोले-गुरु चरणों से पवित्र बसना की धरा अब विश्व पटल पर चमकेगी जो बोले सो निहाल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने गुरु चरणों में टेका मत्था, नवनिर्माण की रखी आधारशिला
सिख धर्म की परंपराओं के अनुरूप, गुरुद्वारा साहिब के प्रस्तावित भव्य ढांचे के लिए विधिवत ‘टक्क’ (भूमि पूजन) लगाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रतीकात्मक रूप से कार्य का शुभारंभ किया। इस नवनिर्माण से गुरुद्वारा नानक सागर साहिब आने वाले समय में देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा।
बसना/महासमुंद, बसना क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पवित्र स्थल गढ़फुलझर स्थित नानकसागर में आयोजित होला मोहल्ला कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उन्होंने यहां पहुंचकर पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका तथा विशेष कीर्तन समागम और अरदास में भाग लिया। इस अवसर पर सिख समाज की ओर से मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए उन्हें सरोफा भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि गढ़फुलझर की पावन भूमि स्थित नानकसागर अत्यंत पवित्र स्थल है, जहां पूज्य गुरु नानक जी का चरण रज पड़े हैं। छत्तीसगढ़ की भूमि जहां महान संतों के चरण पड़े हैं। यह भूमि संतों की तपोभूमि रही है और यहां आकर उन्हें अत्यंत गर्व और आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी तीर्थस्थलों का विकास किया जाए और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने बताया कि गढ़पुलझर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा पहलेभी की जा चुकी है और इसके विकास के लिए लगभग 2.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। विकास कार्य जारी भी है।इसे और शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ।उन्होंने कहा कि नानकसागर क्षेत्र के विकास के लिए सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी और यहां पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
महासमुंद/ न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण एवं पक्षकारों के त्वरित सुलह एवं समझौते के आधार पर उनके प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से आज 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद की प्रभारी सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री चेतना ठाकुर द्वारा जानकारी दी गई कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के अधीन आज जिला न्यायालय महासमुंद एवं तहसील पिथौरा, सरायपाली, बसना और बागबाहरा स्थित सिविल, श्रम न्यायालय एवं राजस्व न्यायालयों सहित 25 खण्डपीठो का गठन कर नेशनल लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिला न्यायालय परिसर के सभाकक्ष में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का विधिवत् शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश श्री प्रफुल्ल कुमार सोनवानी, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुश्री संघपुष्पा भतपहरी, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री आनंद बोरकर, खंडपीठों के अन्य पीठासीन अधिकारीगण, खंडपीठो के लिए नियुक्त सुलहकर्ता सदस्यगण, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्री संदीप साहू, एवं अन्य अधिवक्तागण, बैकर्स व विभिन्न विभागों के आए अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। नेशनल लोक अदालत की उक्त सभी खण्डपीठों में श्रमिक विवाद, बैंक रिकवरी प्रकरण, विद्युत एवं देयकां के अवशेष बकाया की वसूली और राजीनामा योग्य अन्य मामले के बकाया की वसूली संबंधी प्री-लिटिगेशन मामले, राजस्व न्यायालयों से संबंधित प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गये थे। उक्त मामलों के अलावा राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरण, परक्राम्य लिखत अधि0 की धारा-138 के अधीन परिवाद पर संस्थित मामले, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संबंधी मामले तथा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा-135 (क) के तहत विद्युत बकाया अथवा विद्युत चोरी के मामले तथा सिविल मामले भी नियत किये गये थे। उक्त खण्डपीठों में उपरोक्त सभी मामलों की सुनवाई करते हुए जिला महासमुंद स्थित विभिन्न न्यायालयों में प्रकरणों का निराकरण किया गया।