बसना क्षेत्र में महीनों से नेटवर्क खराब, सभापति प्रकाश सिन्हा की पहल पर कलेक्टर ने तुरंत दिए जाँच के निर्देश अंकोरी सहित कई गाँवों में नेटवर्क संकट गहराया, सभापति सिन्हा के ज्ञापन पर प्रशासन सक्रिय

बसना क्षेत्र में महीनों से नेटवर्क खराब, सभापति प्रकाश सिन्हा की पहल पर कलेक्टर ने तुरंत दिए जाँच के निर्देश अंकोरी सहित कई गाँवों में नेटवर्क संकट गहराया, सभापति सिन्हा के ज्ञापन पर प्रशासन सक्रिय

बसना। जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं क्षेत्र क्रमांक 21 अंकोरी के जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा ने ग्रामीणों की गंभीर नेटवर्क समस्या को लेकर जिला कलेक्टर महासमुंद को विस्तृत ज्ञापन सौंपा था, जिसमें कई गाँवों में लंबे समय से नेटवर्क पूरी तरह बाधित रहने की बात प्रमुख रूप से उठाई गई थी।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि जनपद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंकोरी, कायतपाली, ठाकुरपाली, पलसापाली (अ), देवरी समेत आसपास के अनेक गाँव लगातार कमजोर नेटवर्क से परेशान हैं। कई स्थानों पर नेटवर्क दिनों नहीं, बल्कि महीनों से बंद है, जिससे शासन की योजनाएँ, अस्पताल संबंधी सेवाएँ, ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग कार्य और राशन वितरण जैसी बुनियादी सुविधाएँ बाधित हो रही हैं।

सिन्हा ने कहा कि “डिजिटल युग में नेटवर्क के बिना ग्रामीण जीवन ठप हो जाता है। शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाएँ भी सही तरीके से लागू नहीं हो पा रही हैं। यह समस्या अब जनजीवन को प्रभावित करने लगी है, इसलिए इसका समाधान आवश्यक है।” सभापति सिन्हा ने जिला प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि “यह ग्रामीणों के हित में बहुत महत्वपूर्ण कदम है, और उम्मीद है कि जल्द ही परिणाम दिखाई देंगे।”

कलेक्टर ने की त्वरित कार्रवाई—संबंधित विभाग को दिए जांच के निर्देश 

ज्ञापन मिलते ही जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समस्या की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बिना देरी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के अधिकारियों को तत्काल जांच एवं तकनीकी कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए। कलेक्टर ने विभाग को स्पष्ट कहा है कि सभी प्रभावित गाँवों की मैदानी जाँच कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट दें और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

ग्रामीणों में उम्मीद की नई किरण

सिन्हा द्वारा उठाए गए इस मुद्दे और कलेक्टर की त्वरित प्रतिक्रिया से ग्रामीणों में राहत की उम्मीद बढ़ी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि नेटवर्क समस्या का समाधान हो जाता है, तो शासकीय योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बैंकिंग सेवाओं में तेजी आएगी।

NH-353 पर दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक घायल, बांस से भरी ट्राली बिखरी!

NH-353 पर दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक घायल, बांस से भरी ट्राली बिखरी!

बागबाहरा/महासमुंद। मंगलवार रात एनएच-353 पर आरएन राईम के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। वार्ड नं. 10 बर्जनसर, थाना डूंगरगढ़ (राजस्थान) निवासी किसान, जो विगत तीन वर्ष से ओंकारबंद में किराये की खेती कर रहा है, अपने ट्रेक्टर ट्रॉली (मेशी 1035 DI क्रमांक CG 08 P 4516) में बांस लादकर लौट रहा था।

रात करीब 9:30 बजे अचानक पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक CG 04 MN 6677) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में भरा बांस सड़क पर चारों तरफ बिखर गया और झटके से ट्रेक्टर में बैठे तीन युवक घायल हो गए।

घायलों की पहचान— सुखराम सिद्ध (16 वर्ष) — चेहरे और हाथ में चोट

शंकर सिद्ध (24 वर्ष) — कमर में गंभीर चोट

रामनिवास सिद्ध (21 वर्ष) — दाहिने हाथ में चोट

हादसे के बाद मौके पर डायल 112 पहुँची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल बागबाहरा ले जाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति देखते हुए तीनों को रेफर कर दिया, जिसके बाद उन्हें लक्ष्मी अस्पताल आरंग में भर्ती कराया गया।

घायलों की देखभाल में व्यस्त रहने के कारण अगले दिन 19/11/2025 को पीड़ित थाने पहुँचा और धारा 125(ए)-BNS, 281-BNS के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

बलौदाबजार की 10 बड़ी खबरें: पंचायतों से पुलिस थानों तक—दिनभर में मारपीट, धमकी, अवैध शराब और हादसों के कई मामले दर्ज

बलौदाबजार की 10 बड़ी खबरें: पंचायतों से पुलिस थानों तक—दिनभर में मारपीट, धमकी, अवैध शराब और हादसों के कई मामले दर्ज

1. पंच पर बांस के डंडे से जानलेवा हमला – दो आरोपी FIR में नामजद

ग्राम नवरंगपुर में बुधवार सुबह पंचायत वार्ड पंच कुमारे लाल खूटे पर गांव में शराब बिक्री बंद कराने को लेकर बांस के मोटे डंडे से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपी नरेन्द्र मनहर एवं उसके पिता हीराराम मनहर ने गाली-गलौज करते हुए पंच पर हमला किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव किया। पुलिस ने धारा 296, 351(3), 109, 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।

2. सरपंच के साथ गाली-गलौज और मारपीट, पानी पाइप विवाद से शुरू हुआ झगड़ा

ग्राम कुकदा में सरपंच के साथ पड़ोसी विजयपाल खंडेलवाल द्वारा गाली-गलौज व हाथापाई का मामला दर्ज कराया गया। ट्रैक्टर के पहिए से पानी पाइप दब जाने की बात पर विवाद बढ़ा और सरपंच सहित उनके पति पर हमला किया गया। गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

3. खेत में मारपीट – भतीजे व साथी युवकों पर हमला करने का आरोप

ग्राम कोदवा में धान कटाई को लेकर विवाद में आवेदक पर उसके भतीजे प्रमोद साहू व यशवंत साहू सहित साथियों ने गाली-गलौज कर हमला कर दिया। पीड़ित के बेटे को भी पत्थर से चोट पहुंचाई गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने मारपीट व धमकी का अपराध दर्ज किया है।

4. जमीन विवाद में डंडा और हसिया से हमला – मां-बेटे गंभीर रूप से घायल

ग्राम अड़बंधा में खेत के धान काटने को लेकर जेठ, जेठानी और दो दामादों ने महिला और उसके पुत्र पर डंडा व हसिया से हमला कर दिया। मां-बेटे को सिर, हाथ और हथेली में चोटें आई हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

5. आंगन में रास्ता रोकने पर देवर द्वारा मारपीट – महिला घायल

छतवन गांव में एक ही आंगन साझा होने के कारण रास्ता देने की बात पर देवर द्वारा गाली-गलौज और हाथापाई की घटना सामने आई। पीड़ित महिला के आंख के पास व कमर में चोटें आईं। पुलिस रिपोर्ट पर कार्रवाई कर रही है।

6. पुरानी रंजिश में घर के बाहर मारपीट – कान व सिर पर चोट

ग्राम डोंगरा में रात को घर के बाहर राचर बंद करते समय छोटू सतनामी और साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर आवेदक के साथ मारपीट की। पत्नी ने बीच-बचाव किया। पीड़ित के कमर, कान और सिर में चोट आई है। FIR दर्ज की गई है।

7. दुर्घटना में युवक की मौत – मर्ग जांच के बाद 304(A) में अपराध पंजीबद्ध

थाना लवन क्षेत्र में परमेश्वर पटेल की बाइक से गाय टकराने के बाद लगी चोटों से मौत के मामले में मर्ग जांच पूरी कर ली गई है। जांच में लापरवाही से वाहन चलाने पर आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 304(A) IPC में अपराध पंजीबद्ध हुआ है।

8. तालाब के पास डंडा मारकर सिर फोड़ा – सुबह-सुबह हमला

ग्राम मनोहरा में ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप लगाते हुए जितेन्द्र यदु ने तालाब के पास पीड़ित पर पीछे से डंडा मारकर हमला किया, जिससे सिर फट गया। घटना को ग्रामीणों ने देखा। पुलिस ने धारा 115(2)-BNS व 296-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।

9. डोंगरिया में अवैध शराब पिलाने पर कार्रवाई – एक पौवा व गिलास जब्त

थाना हथबंद पुलिस ने रेड कर विरेन्द्र गेण्डरे को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा। मौके से शराब, गिलास और पानी पाउच जब्त किए गए। आरोपी को 36(C) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया गया।

10. सिमगा में चखना ठेला से अवैध शराब पिलाने का मामला – बुजुर्ग आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा रोड ओवरब्रिज के पास गणेशराम रजक (65 वर्ष) को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा देते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने शराब और डिस्पोजल गिलास जब्त कर 36(C) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

छत्तीसगढ़/जनजातीय गौरव दिवस समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन 20 नवंबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़/जनजातीय गौरव दिवस समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन 20 नवंबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़/भगवान बिरसा मुण्डा की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 19 और 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ की धरती अम्बिकापुर के पी.जी कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शुरू होंगी। मुख्य अतिथि के रूप में 20 नवंबर को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस आयोजन में शिरकत करेंगी।

जनजातीय गौरव दिवस समारोह के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उईके, केंद्रीय राज्य श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, आदिम जाति मंत्री विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओमप्रकाश चौधरी, संस्कृति मंत्री श्री रजेश अग्रवाल और सरगुजा लोकसभा के सांसद श्री चिंतामणि महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होगीं। कार्यक्रम में नगर-निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत सहित मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, नगम मण्डल एवं आयोग तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि समाज के प्रबुद्धजन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गौरव जनजातीय समारोह के दौरान 19 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय गौरवशाली इतिहास एवं जन नायकों पर अधारित संगोष्ठि (स्वतंत्रता संग्राम में जनजातियों का योगदान) आयोजन होगा। साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव, शहीद वीर नारायण सिंह लोककला नृत्य प्रतियोगिता तथा सरगुजा संभाग राज्य स्तरीय जनजातीय विकास प्रदर्शनीय एवं क्राफ्ट मेला का आयोजन किया जाएगा। 20 नवंबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों जनजातीय विद्रोहों के नायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री बैगा, गुनिया, हड़जोड़ सम्मान योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

 

बसना में 20 नवंबर को निःशुल्क नेत्र रोग शिविर, आधुनिक मशीनों से होगी आंखों की जांच सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल अपनी सेवाएँ देंगे।

बसना में 20 नवंबर को निःशुल्क नेत्र रोग शिविर, आधुनिक मशीनों से होगी आंखों की जांच सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल अपनी सेवाएँ देंगे।

बसना (जिला महासमुंद)। स्थानीय अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा 20 नवंबर 2025, दिन गुरुवार को निःशुल्क नेत्र रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा, जिसमें सभी प्रकार के आंखों के रोगों की जांच और परामर्श नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा।

शिविर में ऑक्युलोप्लास्टी एवं मोतियाबिंद फेको सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल अपनी सेवाएँ देंगे। चेन्नई स्थित सत्लुग नेत्रालय चित्रकूट से प्रशिक्षित डॉ. अग्रवाल उन्नत तकनीक से नेत्र परीक्षण करेंगे।

*शिविर में उपलब्ध सेवाएँ

*मोतियाबिंद एवं लेज़र सर्जरी

*डायबिटिक रेटिनोपैथी उपचार

*आंखों का भेंगापन

*आंखों के पर्दे (रेटिना) की जांच

*आंखों की सर्जरी

*आंखों का ट्यूमर

*ब्लैक फंगस जांच

*काला मोतिया

*आंखों की एलर्जी उपचार

शिविर में आंखों की जांच अत्याधुनिक कम्प्यूटरीकृत मशीनों द्वारा की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि “आपकी आंखें अनमोल हैं, उनकी देखभाल बेहद जरूरी है,” इसी उद्देश्य से यह शिविर आम जनता को समर्पित है।

स्थान व संपर्क अग्रवाल नर्सिंग होम, बरसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) 📞 7024631494, 7773086100

महासमुंद/दिव्यांगजन प्रमाणीकरण, नवीनीकरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर बोकरामुड़ा कला शिविर में 340 व्यक्ति हुए शामिल जोगनीपाली सरायपाली में शिविर 20 नवम्बर को

महासमुंद/दिव्यांगजन प्रमाणीकरण, नवीनीकरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर बोकरामुड़ा कला शिविर में 340 व्यक्ति हुए शामिल जोगनीपाली सरायपाली में शिविर 20 नवम्बर को

महासमुंद/ जिला में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अधिसूचित 21 प्रकार के दिव्यांगता के आधार पर दिव्यांगता धारक व्यक्तियों का प्रमाणीकरण करने, पूर्व में जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण, नवीनीकरण, सहायक उपकरण चिन्हांकन/मूल्यांकन शिविर का आयोजन विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा कला में 17 नवम्बर को किया गया। शिविर में कुल 340 व्यक्ति सम्मिलित हुए। जिसमें पंजीयन 184, प्रमाणीकरण 55, नवीनीकरण 07, विभिन्न उपकरण चिन्हांकन 15 तथा यूडीआईडी कार्ड के लिए कुल 66 फार्म संकलन किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत बागबाहरा अध्यक्ष श्री केशव नायक राम चन्द्राकर द्वारा शिविर में सम्मिलित समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं हितग्राहियों को नशे से दूर रहने एवं अपने देश-राज्य व जिले को नशामुक्त बनाने हेतु शपथ दिलाई गई।

शिविर जिला प्रशासन के निर्देश पर एवं उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह के मार्गदर्शन में तथा जनपद सीईओ श्री एम.एल.मण्डावी, जिला चिकित्सालय महासमुंद के मेडिकल बोर्ड के समन्वय एवं जनपद पंचायत बागबाहरा के समाज शिक्षा संगठक श्री मानसिंग बरिहा एवं जनपद पंचायत के अधिकारी/कर्मचारी के साथ समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। आगामी शिविर 20 नवम्बर 2025 को विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम पंचायत जोगनीपाली में आयोजित किया जाएगा।

महासमुंद जिले में धान खरीदी ने पकड़ी गति, चार दिनों में तेज हुई आवक धान उपार्जन केंद्र बरौंडाबाजार में सुव्यवस्थित तरीके से हो रही धान खरीदी

महासमुंद जिले में धान खरीदी ने पकड़ी गति, चार दिनों में तेज हुई आवक धान उपार्जन केंद्र बरौंडाबाजार में सुव्यवस्थित तरीके से हो रही धान खरीदी

महासमुंद, 19 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। खरीदी शुरू हुए अभी मात्र चार दिन हुए हैं, लेकिन राज्य भर के उपार्जन केंद्रों में धान की आवक जोर पकड़ने लगी है। जिले के 130 समितियों के 182 उपार्जन केन्द्रों में से 47 केन्द्रों में 24 हजार 626 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। आज लगभग सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों से निर्बाध रूप से धान खरीदने की पूरी तैयारी है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सभी केंद्रों में पारदर्शी ऑनलाइन टोकन प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, नमी मापक यंत्र, पर्याप्त बारदाना और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई है, जिससे किसानों को कोई परेशानी नहीं हो रही। साथ ही धान बिक्री के साथ ही त्वरित भुगतान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सभी केन्द्रों में धान खरीदने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। महासमुंद जिले में भी अब किसान उत्साह से धान खरीदी केंद्रों में धान लेकर पहुंच रहे हैं। बरौंडाबाजार गांव के कृषक ताम्रध्वज साहू ने आज 13 एकड़ खेती से 150 क्विंटल धान बेचा, मचेवा गांव के प्रणव साहू ने 18 एकड़ से 75 क्विंटल धान विक्रय किया। इसके अलावा लाफिन खुर्द गांव के बसंत सिंह ठाकुर ने 6 एकड़ खेती से 60 क्विंटल धान बेचा और एक दिन पहले ही ऑनलाइन टोकन कटवाकर आसानी से उपज बेची। इन सभी किसानों ने बताया कि इस बार टोकन व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है, तौलाई सही हो रही है, बारदाने की कोई कमी नहीं है और सरकार की व्यवस्थाओं से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील किया है कि हड़ताल के बावजूद वैकल्पिक इंतजामों से धान खरीदी का कार्य सुगमता पूर्वक हो रहा है। अतः किसान बिना किसी भ्रम के उपार्जन केन्द्र पहुंचे और अपने धान का विक्रय करें।

महासमुंद/शिव चौक में रात का हंगामा! गाली–गलौज से शुरू हुआ मामला खूनी झड़प तक पहुँचा

महासमुंद/शिव चौक में रात का हंगामा! गाली–गलौज से शुरू हुआ मामला खूनी झड़प तक पहुँचा

महासमुंद। वार्ड नंबर 07 के एक युवक पर देर रात शिव चौक में अचानक हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक, जो ड्राइवरी का काम करता है, 18 नवंबर की रात करीब 10:40 बजे शिव चौक पर बैठा था। इसी दौरान नयापारा महासमुंद का समीर खान वहाँ पहुँचा और बिना वजह गाली–गलौज शुरू कर दी।

जब पीड़ित ने उसे मना किया, तो समीर ने धमकी भरे लहज़े में कहा— “तु कौन होता है मुझे मना करने वाला!”

इसके बाद उसने करण रामटेके सहित अन्य लोगों को मौके पर बुलाया और मिलकर युवक पर हाथ–मुक्कों से हमला कर दिया।

हमले के दौरान आरोपित समीर खान ने किसी ठोस वस्तु से पीड़ित के बांये पैर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में युवक के चेहरे, सिर, दांये कान और बांये पैर में चोटें आई हैं। साथ ही उसके साथ अश्लील गाली–गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी गई।

यह पूरी घटना उसके साथ मौजूद प्रहल्लाद साहू, विक्की चौधरी और माधव ने देखी व सुनी है।

पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसे उसके बताए अनुसार पढ़कर देखा गया। पुलिस ने मामले में 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS व 351(3)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पिथौरा/ग्राम गोडबहाल पीताम्बर तालाब के किनारे अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा/ग्राम गोडबहाल पीताम्बर तालाब के किनारे अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

थाना पिथौरा के प्रधान आरक्षक एवं हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 733 और 469 द्वारा दिनांक 18.11.2025 को अवैध गतिविधियों की पतासाजी हेतु देहात क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गोडबहाल का निवासी हीरासिंह विश्वकर्मा पीताम्बर तालाब के किनारे शराब पीने–पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए गवाह मोहन वासुदेव और नरेश यादव को धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा गया। पीताम्बर तालाब के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जबकि अन्य शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हीरासिंह विश्वकर्मा (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम गोडबहाल बताया। शराब सप्लाई से संबंधित वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया, जिसे आरोपी ने न होने की लिखित में जानकारी दी।

मौके से आरोपी के कब्जे से

दो नग खाली देशी प्लेन पौवा (शराब की गंधयुक्त)

दो प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास

दो पानी पाउच

एक पैकेट मिक्चर

जप्त किए गए। सभी सामग्री को गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक तैयार कर पुलिस ने कब्जे में लिया।

आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसे दिनांक 18.11.2025 को रात्रि 20:15 बजे गिरफ्तार कर मुचलका जमानत पर रिहा किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है।

के प्रधान आरक्षक एवं हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 733 और 469 द्वारा दिनांक 18.11.2025 को अवैध गतिविधियों की पतासाजी हेतु देहात क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गोडबहाल का निवासी हीरासिंह विश्वकर्मा पीताम्बर तालाब के किनारे शराब पीने–पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए गवाह मोहन वासुदेव और नरेश यादव को धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा गया। पीताम्बर तालाब के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जबकि अन्य शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हीरासिंह विश्वकर्मा (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम गोडबहाल बताया। शराब सप्लाई से संबंधित वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया, जिसे आरोपी ने न होने की लिखित में जानकारी दी।

मौके से आरोपी के कब्जे से

दो नग खाली देशी प्लेन पौवा (शराब की गंधयुक्त)

दो प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास

दो पानी पाउच

एक पैकेट मिक्चर

जप्त किए गए। सभी सामग्री को गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक तैयार कर पुलिस ने कब्जे में लिया।

आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसे दिनांक 18.11.2025 को रात्रि 20:15 बजे गिरफ्तार कर मुचलका जमानत पर रिहा किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है।

प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. चन्द्रमुखेश धावड़े 29 नवम्बर को उपलब्ध रहेंगे ओम हॉस्पिटल में देंगे विशेष परामर्श

प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. चन्द्रमुखेश धावड़े 29 नवम्बर को उपलब्ध रहेंगे ओम हॉस्पिटल में देंगे विशेष परामर्श

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण अवसर—ओम हॉस्पिटल सरायपाली में प्रदेश के जाने-माने मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. चन्द्रमुखेश धावड़े 29 नवम्बर 2025, शनिवार को विशेष परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे।

परामर्श का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।

विशेषज्ञता और सेवाएँ डॉ. धावड़े MBBS, MS, MCH (Neuro Surgeon) हैं तथा JIPMER से शिक्षित हैं। वे वेल्लोर के प्रसिद्ध SNHRC में कंसल्टेंट के रूप में सेवाएँ दे चुके हैं। मस्तिष्क व स्पाइनल समस्याओं के लिए प्रदेश में उनके द्वारा दी जाने वाली विशेषज्ञ सेवाओं की विशेष मांग रहती है।

इन रोगों का होगा उपचार मरीज निम्न समस्याओं के लिए परामर्श ले सकेंगे—

*सिरदर्द

*नसों की कमजोरी

*ब्रेन ट्यूमर (रसौली)

*डिस्क प्रोलैप्स / रीढ़ की हड्डी

*सर्वाइकल व गर्दन का दर्द

*मिर्गी / दौरे

*टी.बी.

*झनझनाहट

*माइग्रेन

*जलन

*सुन्नपन

*लकवा

*कमर का दर्द (साइयाटिका)

*याददाश्त खोना

*हाथ-पैरों में सुन्नपन

*पार्किंसन

PMJAY व बीमा कार्ड की सुविधा उपलब्ध अस्पताल में आयुष्मान कार्ड तथा राशन कार्ड धारक मरीजों को नियमों के अनुसार निःशुल्क या रियायती उपचार की सुविधा मिलेगी। बीमा कार्ड से भी उपचार संभव है।

नियमित उपलब्धता अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टर प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शुक्रवार को भी परामर्श देने उपस्थित रहेंगे। साथ ही हर गुरुवार निःशुल्क परामर्श सुविधा जारी रहेगी।

संपर्क व पता ओम हॉस्पिटल,राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छत्तीसगढ़)संपर्क: 07725-299360, 83700-08558