महासमुंद 2 से 4 नवम्बर तक तीन दिवसीय जिलास्तरीय राज्योत्सव का आगाज शुभारंभ में प्रकाश अवस्थी स्टार नाइट आकर्षण का होगा केंद्र

महासमुंद 2 से 4 नवम्बर तक तीन दिवसीय जिलास्तरीय राज्योत्सव का आगाज शुभारंभ में प्रकाश अवस्थी स्टार नाइट आकर्षण का होगा केंद्र

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव-2025 का महासमुंद जिले में भव्य आयोजन किया जा रहा है। 02 से 04 नवंबर तक तीन दिवसीय इस महोत्सव में प्रदेश की समृद्ध कला-संस्कृति, लोक-नृत्य और स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम के अनुसार 02 नवंबर को अतिथियों का आगमन शाम 5:30 बजे होगा और 6:00 बजे तक स्टॉलों का अवलोकन किया जाएगा। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ राज्योत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।

02 अक्टूबर को शुभारंभ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शाम 4:00 से 4:30 बजे तक पंथी दल मुडियाडी द्वारा पंथी नृत्य की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद 4:30 से 5:30 बजे तक विभिन्न दलों द्वारा लोकनृत्य प्रस्तुतियाँ होंगी। शाम 6:45 से 7:00 बजे तक आकर्षक योग नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके उपरांत 7:00 से 8:30 बजे तक लोक प्रयाग राजीव कला मंच द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की जाएगी। इस दिन का मुख्य आकर्षण रात्रि 8:30 से 10:00 बजे तक होने वाला प्रकाश अवस्थी स्टार नाइट का कार्यक्रम रहेगा।

03 अक्टूबर को दूसरे दिन शाम 4:30 से शाम 5:00 बजे तक कमार जनजाति के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति होगी।न इसके बाद शाम 5:00 से 7:45 बजे तक अलग-अलग लोकनृत्य दल मंच पर अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे।रात 8:00 से 9:30 बजे तक फोक फ्यूज़न 36 बैंड अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेगा।

04 अक्टूबर को समापन दिवस पर शाम 4:00 से शाम 4:30 बजे तक फुलझरिया कर्म पार्टी बिलखंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 4:30 से 7:00 बजे तक विभिन्न लोकनृत्य समूह अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। शाम 7:30 से 7:45 बजे तक कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति होगी। इसके बाद 7:30 से 9:00 बजे तक श्रद्धा के फूल लोक कला मंच दर्शकों का मनोरंजन करेगा। मुख्य समापन कार्यक्रम 9:00 से 10:00 बजे तक रहेगा, जिसमें बॉलीवुड बैंड टीम अपनी शानदार प्रस्तुति देगी।

राज्योत्सव के दौरान प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन, विकास एवं उपलब्धियों और संभावनाओं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने वाले स्टॉल भी मुख्य आकर्षण रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएँ की गई हैं तथा नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और गौरव को समृद्ध करने का आग्रह किया गया है।

 

सरायपाली बसना : जवाब मांगने रायपुर पहुंचे ग्रामीण नेटवर्क कमी के पीछे कौन? चोरी, कर्मचारी या लापरवाही — सरपंच और ग्रामीणों के गंभीर आरोप

सरायपाली बसना : जवाब मांगने रायपुर पहुंचे ग्रामीण
नेटवर्क कमी के पीछे कौन? चोरी, कर्मचारी या लापरवाही — सरपंच और ग्रामीणों के गंभीर आरोप

बसना (महासमुंद) क्षेत्र के कई गाँव मे नेटवर्क को लेकर समस्या बना हुवा है ग्रामीणों ने तंग आकर इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ के रायपुर मे क़ी है ग्राम पंचायत बरतियाभाठा ने गांव में लंबे समय से चल रही मोबाइल नेटवर्क समस्या को लेकर जियो कंपनी से सुधार की मांग की है। पंचायत की ओर से श्रीमान जियो मैनेजर रायपुर को पत्र भेजकर टावर और नेटवर्क प्रणाली में सुधार की आवश्यकता बताई गई है।

ग्राम पंचायत के सरपंच सरोजिनी भोई ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरतियाभाठा, सहित आस पास के कई गांव प्रभावित है इसमें उमरिया सहित कई गांवों में जियो नेटवर्क की स्थिति अत्यंत खराब है। गांव में स्थापित जियो टावर (कोड BANA0002) पिछले दो माह से दुरुस्त नहीं है, जिससे कॉल ड्रॉप और इंटरनेट बंद रहने की समस्या लगातार बनी हुई है।

पंचायत द्वारा विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों सुधीर कुमार, कृष्णा मानिकपुरी, विकास कुकरेती से कई बार संपर्क किए जाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि नेटवर्क न होने से न केवल छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, बैंकिंग और आपातकालीन संवाद में भी दिक्कत हो रही है।

ग्राम पंचायत ने पत्र के माध्यम से जियो प्रबंधन से आग्रह किया है कि ग्रामीणों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द टावर की मरम्मत कर नेटवर्क सेवा बहाल की जाए। पत्र की प्रति दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को जियो कंपनी को प्रेषित की गई है।

बलौदाबाजार की पांच बड़ी खबरें : कही हादसे से मौत, चोरी, झगड़ा और कही मारपीट जैसे मामलों में पुलिस की त्वरित कारवाई जारी

बलौदाबाजार की पांच बड़ी खबरें : कही हादसे से मौत, चोरी, झगड़ा और कही मारपीट जैसे मामलों में पुलिस की त्वरित कारवाई जारी

1️⃣ अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हादसा : सफाई कार्य के दौरान श्रमिक की मौत :बलौदाबाजार। थाना सुहेला क्षेत्र के अंतर्गत अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र रावन में सफाई कार्य के दौरान एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक महेन्द्र कुमार वर्मा (40 वर्ष) CF Silo Field बकेट एलिवेटर की सफाई कर रहा था। उसी दौरान बिना सूचना के मशीन चालू कर दी गई, जिससे वह एलिवेटर में फंस गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे बालाजी अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां 3 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में पाया गया कि घटना के समय संयंत्र के असिस्टेंट इंजीनियर प्रेमशंकर प्रसाद सहित सुपरवाइजर एवं अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। मामले में बीएनएस की धारा 106(1), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

2️⃣ अल्ट्राटेक प्लांट से चोरों ने उड़ाए 2 लाख के रोलर :रावन (बलौदाबाजार)। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड रावन के गुमा माइंस से अज्ञात चोरों ने कन्वेयर बेल्ट के करीब 100 नग रोलर चोरी कर लिए। सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट ऑफिसर मधुसूदन दास वैष्णव ने बताया कि रात्रि 1.45 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग पिलर नंबर 48 पर चढ़कर रोलर नीचे फेंक रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। चोरी गए रोलरों की कीमत लगभग ₹2 लाख आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (धारा 303(2)-BNS)

3️⃣ दर्शन के लिए जा रही पिकअप पलटी, एक की मौत, 20 घायल: कसडोल। ग्राम डोंगरीडीह के पास एक पिकअप वाहन पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 18 से 20 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के ग्राम लावर भोथीडीह के करीब 30 ग्रामीण तुरतुरिया मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। चालक साखन साहू द्वारा पुरानी पिकअप वाहन को तेज गति से चलाने पर नियंत्रण खो गया और वाहन पलट गया। इस हादसे में रामप्रसाद केंवट (55 वर्ष) की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज कसडोल अस्पताल में जारी है। पुलिस ने चालक के विरुद्ध धारा 105 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

4️⃣ गाय खेत में घुसने पर दो पक्षों में मारपीट, महिला घायल : लवन। ग्राम मरदा में खेत में घुस आई गाय को लेकर दो परिवारों में विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक नौबत आ गई। नोहर साहू के खेत में सुरेश साहू की गाय घुस गई थी। इस बात पर हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

मारपीट में रूपेश साहू, नोहर साहू, फुलेश्वरी साहू, जयंती साहू सहित कई लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर धारा 115(2), 296, 3(5)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

5️⃣ शराब पिलाने की सुविधा देने पर महिला गिरफ्तार : बलौदाबाजार। सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम भाठागांव में एक महिला को अवैध शराब पिलाने की सुविधा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपिया धनेश्वरी भारती (35 वर्ष) अपने घर के सामने शराबियों को शराब पीने हेतु जगह उपलब्ध कराती थी। पुलिस रेड के दौरान मौके से 180 एमएल की देशी मसाला शराब की बोतल, डिस्पोजेबल गिलास और पानी पाउच जब्त किए गए।आरोपिया को धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत जमानत पर रिहा किया गया है।

महासमुंद/तेंदुकोना, तेज रफ्तार सुमो की टक्कर से दो युवक घायल, पुलिस में मामला दर्ज 

महासमुंद/तेंदुकोना तेज रफ्तार सुमो की टक्कर से दो युवक घायल, पुलिस में मामला दर्ज

महासमुंद/तेंदुकोना, पुलिस चौकी बुन्देली क्षेत्र के ग्राम भूरकोनी नदी और जगदल्‍ला मोड़ के बीच सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार सुमो वाहन (क्रमांक CG 04 B 6773) ने सामने से आ रही स्कूटी (क्रमांक CG 06 JX 9799) को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, विमला साहू, जो भूरकोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर पदस्थ हैं, ने बताया कि उनका बेटा यास साहू अपने दोस्त भीष्मराज दीवान के साथ जगदल्‍ला से भूरकोनी लौट रहा था। इसी दौरान सुमो वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में यास साहू को सिर, कंधे, छाती और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि भीष्मराज दीवान के पैर में अधिक खून बहने के कारण हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर के आशादीप अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर 112 वाहन से दोनों घायलों को पहले बागबाहरा अस्पताल, फिर जिला अस्पताल महासमुंद और तत्पश्चात अकाल पुरख अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रार्थिया विमला साहू की रिपोर्ट पर धारा 281, 125(क) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक मान सिंह, चौकी बुन्देली द्वारा की जा रही है।

सारंगढ़-सरसींवा 5 अलग अलग वारदाते : सड़क हादसे, मारपीट और धमकी की घटनाओं से हड़कंप

सारंगढ़-सरसींवा 5 अलग अलग वारदाते : सड़क हादसे, मारपीट और धमकी की घटनाओं से हड़कंप

दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत –5 अलग-अलग मारपीट के मामले दर्ज 1️⃣ तेज रफ्तार ने छीनी जान: पीछे से मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत

सारंगढ़। थाना सारंगढ़ क्षेत्र में कृष्णा वाटिका के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में हेमंत देवांगन (38 वर्ष) की मौत हो गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार मृतक 10 नवंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे मोटरसाइकिल से चंद्रपुर जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13 AY-3620 के चालक ने लापरवाही पूर्वक ठोकर मार दी। गंभीर चोट लगने से हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त कर पुलिस ने आरोपी चालक पर धारा 106(1) B.N.S. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

2️⃣ खेत में पानी विवाद ने लिया झगड़े का रूप – मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुखापाली में पानी निकासी को लेकर विवाद में गांव के व्यक्ति जीवन पटेल पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और लात-घूंसे व चप्पल से मारपीट का आरोप लगा है।पीड़ित सेतराम नायक (50 वर्ष) ने रिपोर्ट में बताया कि घटना सुबह 7 से 8 बजे के बीच हुई और बीच बचाव सरपंच एवं ग्रामीणों ने किया।पुलिस ने मामले में धारा 296, 351(2), 115(2) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।

3️⃣ चखना दुकान में विवाद, दो पक्षों में मारपीट – कान पर असर और सिर पर चोट

सरसींवा शराब दुकान क्षेत्र में शाम 4:10 बजे दो पक्षों के बीच झगड़ा मारपीट में बदल गया। पहले पक्ष के अनुसार विशाल कुर्रे और राज कुर्रे ने दुकान संचालक से गाली-गलौज कर हाथ थप्पड़ मारे जिससे उसके दोनों कानों में सुनाई कम होने की समस्या हुई। दूसरे पक्ष के अनुसार विवाद खाली शीशी को लेकर हुआ जिसमें डंडा और बोतल से मारपीट का आरोप लगाते हुए सिर पर चोट और खून निकलने की पुष्टि की गई। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

4️⃣ सुबह की सैर बनी आख़िरी – मिनी ट्रक की ठोकर से शिक्षक के भाई की मौत

सरसींवा-भटगांव मुख्य मार्ग पर सुबह 6 बजे एक और सड़क हादसे में डायस कुमार टंडेल की मौत हो गई।घटना उस समय हुई जब अशोक लीलैंड छोटे हाथी वाहन (CG-04 NZ-3856) के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पीड़ित को तत्काल पेण्ड्रावन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

5 लगातार घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

एक ही दिन में दर्ज हुए कई अपराधों—दो मौत, दो सड़क हादसे और तीन मारपीट की घटनाओं ने क्षेत्र में दहशत तथा कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पिथौरा/टोल प्लाजा से मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर फरार — पुलिस में मामला दर्ज

पिथौरा/टोल प्लाजा से मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर फरार — पुलिस में मामला दर्ज

महासमुंद। ग्राम डुमरपाली थाना पिथौरा निवासी युवक की मोटरसाइकिल टोल प्लाजा ढांक के पार्किंग स्थल से चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डुमरपाली निवासी युवक स्नातकोत्तर शिक्षित है और टोल प्लाजा ढांक में वेलिडिटर के पद पर कार्यरत है। 29 अक्टूबर 2025 को उसकी ड्यूटी शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक थी। ड्यूटी पर आने के बाद उसने अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GH 5713 को पार्किंग स्थल में खड़ी की थी।

रात्रि करीब 1 बजे जब वह घर जाने के लिए पार्किंग स्थल पहुंचा, तो देखा कि मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। आस-पास काफी खोजबीन के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला। मोटरसाइकिल का इंजन नंबर JA05EGH9C12030 और चेसिस नंबर MBLJAR033H9C09582 बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹15,000 है।

पीड़ित ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने मामला धारा 303(2)-BNS के तहत दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सरायपाली/महिला समूह की सतर्कता से उजागर हुआ अवैध शराब कारोबार, पुलिस ने पकड़ी 4.5 लीटर हाथ भट्टी शराब

सरायपाली/महिला समूह की सतर्कता से उजागर हुआ अवैध शराब कारोबार, पुलिस ने पकड़ी 4.5 लीटर हाथ भट्टी शराब

सरायपाली/थाना सरायपाली क्षेत्र के ग्राम गंधेलडीपा नूनपानी में महिला समूह की सक्रियता से एक बार फिर अवैध शराब कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक गणेशु राम बंजारे (प्र.आर. 233) ने महिला समूह की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपिया सुंदरमोती निषाद पति सुंदरसाय ऊर्फ दुकालू निषाद (51 वर्ष) के कब्जे से 4.5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 30 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 11:40 बजे, महिला समूह ने सूचना दी कि सुंदरमोती निषाद अपने घर के परछी में अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखी हुई है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गश्ती दल ग्राम पहुँचा और गवाहों पूजा बैरागी एवं तुसमती भारती की उपस्थिति में तलाशी ली।

जांच के दौरान पीले रंग की 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में लगभग 4.5 लीटर (4500 एमएल) देशी हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹900 बताई गई है।आरोपिया से जब शराब रखने और बिक्री के संबंध में वैध कागजात मांगे गए, तो कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद महिला सुंदरमोती निषाद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0/2025 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया, बाद में जमानतीय अपराध होने के कारण जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गणेशु राम बंजारे की भूमिका सराहनीय रही।

 

सरायपाली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्योत्सव कार्यक्रम में भाग लेने जनप्रतिनिधि पहुँचे

सरायपाली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्योत्सव कार्यक्रम में भाग लेने जनप्रतिनिधि पहुँचे

सरायपाली, छत्तीसगढ़ | 1 नवंबर 2025 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सरायपाली से जनप्रतिनिधियों का दल पहुँचा। पूरे क्षेत्र में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है।

इस दल में जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, जिला पंचायत सभापति लोकनाथ बारी, जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, तथा जनपद पंचायत सरायपाली की अध्यक्ष लक्ष्मी हरीश चंद्र पटेल शामिल हैं। इनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी कार्यक्रम में भाग लेने पहुँचे हैं।

बसना/तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर, दंपति घायल — NH-53 पर हुआ बड़ा हादसा

बसना/तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर, दंपति घायल — NH-53 पर हुआ बड़ा हादसा

बसना/थाना बसना क्षेत्र के एनएच-53 मार्ग पर ग्राम पर्रापाठ के पास आज एक तेज रफ्तार वाहन ने दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया।

ग्राम बरपाली (ओडिशा) निवासी मोहम्मद शाहिद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह स्नातक शिक्षित हैं और सुजुनिक्स कंपनी में निजी नौकरी करते हैं। घटना के दिन वे अपनी पत्नी रेशमा बेगम के साथ अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल (OD17AB1227) से ग्राम टेमरी (थाना बसना) स्थित अपनी दीदी सईयादा बेगम के घर जा रहे थे।

सुबह लगभग 11:45 बजे, जब वे ग्राम पर्रापाठ के पास एनएच-53 पर पहुंचे, तभी सामने से विपरीत दिशा में आ रही सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो (CG04HA2047) के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपति सड़क पर गिर पड़े। मोहम्मद शाहिद के बाएं हाथ-पैर में चोटें आईं, वहीं उनकी पत्नी रेशमा बेगम को सिर और पैर में गंभीर चोटें लगीं। मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों — मोहम्मद अख्तर और मोहम्मद अली — ने दोनों को उठाकर डायल 112 की सहायता से सीएचसी बसना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु दोनों को रामकृष्ण नर्सिंग होम, बरपाली रेफर किया। पुलिस ने मामले में धारा 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी को नमन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया माल्यार्पण

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी को नमन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया माल्यार्पण

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति के अनुरूप पूजा-अर्चना कर राज्य की धरोहर, संस्कृति, मातृशक्ति और स्वाभिमान की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी को नमन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी अस्मिता, आस्था और गर्व का प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि मातृशक्ति की आराधना वाली भूमि है और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से ही प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार आम जनता के जीवनस्तर में सुधार, महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास, युवाओं को रोजगार, आदिवासी समाज की उन्नति और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रजत जयंती वर्ष प्रदेश के लिए नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक है। यह दिन विशेष रूप से गौरव का क्षण है, क्योंकि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ आगमन भी हो रहा है और राज्य स्थापना दिवस पर अनेक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से आने वाले समय में प्रदेश देश के अग्रणी और समृद्ध राज्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।