महासमुंद : मूलभूत की पहली किस्त ग्राम पंचायतों को जारी, देखें सूची — सरायपाली, बसना महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा,

महासमुंद, 29 अक्टूबर 2025।
ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने के लिए जिला पंचायत महासमुंद ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली किस्त जारी कर दी है।
राशि जिले की पाँचों जनपद पंचायतों — महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली — को आबंटित की गई है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राशि का आवंटन जनसंख्या के आधार पर 60 प्रतिशत और क्षेत्रफल के आधार पर 20 प्रतिशत मानक से किया गया है।
यह राशि ग्राम पंचायतों में मूलभूत संरचना कार्यों, जैसे सड़क, पेयजल, नाली, भवन निर्माण और स्वच्छता जैसे योजनाओं में व्यय की जाएगी।

lदेखें महासमुंद l/बागबाहारा

/lपिथौरा

 

बसना

 

 

 

देखें सरायपाली

 

बसना: 20 से अधिक बीमारियों का निःशुल्क इलाज — 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मेगा शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम पर देखे पूरी जानकारी

अग्रवाल नर्सिंग होम में निःशुल्क ऑपरेशन, जांच व परामर्श शिविर — 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक

बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।
स्थानीय नागरिकों के लिए खुशखबरी — अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक निःशुल्क ऑपरेशन, जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में अनुभवी डॉक्टरों और विशेषज्ञ सर्जनों की टीम द्वारा मरीजों का परीक्षण और ऑपरेशन किया जाएगा। स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
शिविर की अवधि: 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक
संपर्क नंबर: 84618-11000, 77730-86100

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में लेजर एवं दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन की आधुनिक सुविधा उपलब्ध है। यहां की टीम में अत्यंत अनुभवी एवं समर्थ सर्जन और विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनका सफलता दर उत्कृष्ट है। अस्पताल में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, और न्यूनतम संक्रमण दर के साथ सुरक्षित सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है।

🔹 अग्रिम पंजीयन अनिवार्य

शिविर में उपचार हेतु मरीजों को पूर्व पंजीकरण कराना आवश्यक है। पंजीयन करवाने वाले मरीजों को बीमा कार्ड / आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी।

🔹 निःशुल्क उपलब्ध ऑपरेशन और जांचें :

हर्निया

गॉल ब्लैडर पथरी

ओवरीयन सिस्ट

पेट के ट्यूमर

पथरी एवं मूत्र रोग

थायराइड

कान के पर्दे के छेद (Tympanoplasty)

बवासीर

नाक, कान व गले के ऑपरेशन

कैंसर के ऑपरेशन

बायोप्सी, ट्यूमर, नस व गाठ के ऑपरेशन

मोतियाबिंद

स्त्री एवं पुरुष जननांग संबंधी ऑपरेशन

बच्चेदानी ऑपरेशन

फिशर, फिस्टुला, हाईड्रोसील आदि का निःशुल्क या न्यूनतम दरों पर ऑपरेशन

अस्पताल ने बताया कि जिन मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनके लिए न्यूनतम दरों पर भी ऑपरेशन उपलब्ध कराए जाएंगे।

🔹 शिविर की विशेषताएं :

अत्याधुनिक तकनीक से सर्जरी

अनुभवी एवं प्रशिक्षित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम

उत्कृष्ट सफलता दर

स्वच्छ और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर

न्यूनतम संक्रमण दर

आधुनिक उपकरणों से जांच व उपचार

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक स्थिति के कारण कोई भी मरीज उपचार से वंचित न रहे।

📍 स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
📅 शिविर की अवधि: 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक
📞 संपर्क नंबर: 84618-11000, 77730-86100

सरायपाली: संबलपुर, दुर्ग और भिलाई के तीन तस्कर सिंघोडा पुलिस के हत्थे चढ़े

 

महासमुंद, 29 अक्टूबर 2025।
थाना सिंघोडा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो गांजा, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल 1 लाख 35 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है।

थाना सिंघोडा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) कौशल साहू ने बताया कि वे हमराह स्टाफ के साथ शासकीय बोलेरो वाहन (CG03 A 1086) में अवैध मादक पदार्थ रेड कार्यवाही के लिए पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल में तीन व्यक्ति उड़ीसा की ओर से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं।

सूचना पर NH-53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की गई। कुछ समय बाद मोटरसाइकिल क्रमांक CG25M-6636 पर सवार तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम —

1. अनिकेत सिंह पिता हेमन्त सिंह (22 वर्ष) निवासी खेतराजपुर, सम्बलपुर (उड़ीसा)

2. आलोक कतलाम पिता रमेश कतलाम (35 वर्ष) निवासी रिशाली सेक्टर, भिलाई (दुर्ग)

3. हरीश कुमार साहू पिता अनिरुद्ध साहू (32 वर्ष) निवासी मौहारी मरोदा (दुर्ग) बताया।

 

पुलिस ने जब तलाशी ली तो हरीश साहू के पास रखे कत्थई रंग के पिट्ठू बैग से 4 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। मौके पर गवाहों की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई।

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 60 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया जाएगा।

सउनि कौशल साहू के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में हमराह आरक्षक क्रमांक 830, 731, 785 सहित स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य कैसा रहेगा आपका आज का दिन जानिए

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य कैसा रहेगा आपका आज का दिन जानिए

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓🌻गुरुवार, ३० अक्टूबर २०२५🌻सूर्योदय: 🌄 ०६:३९ ,सूर्यास्त: 🌅 ०५:४२, चन्द्रोदय: 🌝 १३:४०, चन्द्रास्त: 🌜२४:३५, अयन 🌘 दक्षिणायणे (दक्षिण गोले),ऋतु: 🌳 हेमन्त, शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु), विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी), मास 👉 कार्तिक, पक्ष 👉 शुक्ल, तिथि 👉 अष्टमी (१०:०६ से नवमी), नक्षत्र 👉 श्रवण (१८:३३ से धनिष्ठा), योग 👉 शूल (०७:२१ से गण्ड), प्रथम करण 👉 बव (१०:०६ तक), द्वितीय करण 👉 बालव (२२:१० तक)

गोचर ग्रहा: ॥ सूर्य 🌟 तुला, चंद्र 🌟 मकर, मंगल 🌟 वृश्चिक (उदित, पूर्व, मार्गी)बुध 🌟 वृश्चिक (उदय, पूर्व, मार्गी), गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी), शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी),शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री),राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार :अभिजित मुहूर्त 👉 ११:३८ से,१२:२२,अमृत काल 👉 ०७:४२ से ०९:२२,रवि योग 👉 १८:३३ से ३०:३०,विजय मुहूर्त 👉 १३:५१ से १४:३५,गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:३१ से १७:५७,सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:३१ से१८:४९,निशिता मुहूर्त 👉 २३:३५ से २४:२७, राहुकाल 👉 १३:२३ से १४:४६, राहुवास 👉 दक्षिण, यमगण्ड 👉 ०६:२९ से ०७:५२, दुर्मुहूर्त 👉 १०:१० से १०:५४, होमाहुति 👉 शुक्र, दिशा शूल 👉 दक्षिण, अग्निवास 👉 पाताल (१०:०६ से पृथ्वी), चन्द्र वास 👉 दक्षिण, शिववास 👉 श्मशान में (१०:०६ से गौरी के साथ)

☄चौघड़िया विचार☄॥ दिन का चौघड़िया ॥ १ – शुभ २ – रोग ३ – उद्वेग ४ – चर ५ – लाभ ६ – अमृत ७ – काल ८ – शुभ ॥रात्रि का चौघड़िया॥ १ – अमृत २ – चर ३ – रोग ४ – काल ५ – लाभ ६ – उद्वेग ७ – शुभ ८ – अमृतनोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा :दक्षिण-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)        तिथि विशेष :गोपाष्टमी, दुर्गाष्टमी, अक्षय आँवला नवमी, विवाहादि मुहूर्त वृष-तुला ल० (सांय ०६:३३ से अंतरात्रि ०६:३० तक) आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण :आज १८:३३ तक जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खे, खो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (ग, गी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त :तुला – २९:३३ से ०७:५४,वृश्चिक – ०७:५४ से १०:१४,धनु – १०:१४ से १२:१७,मकर – १२:१७ से १३:५८,कुम्भ – १३:५८ से १५:२४,मीन – १५:२४ से १६:४८,मेष – १६:४८ से १८:२१,वृषभ – १८:२१ से २०:१६,मिथुन – २०:१६ से २२:३१,कर्क – २२:३१ से २४:५३+,सिंह – २४:५३+ से २७:१२+,कन्या – २७:१२+ से २९:३०+

पञ्चक रहित मुहूर्त :चोर पञ्चक – ०६:२९ से ०७:५४,शुभ मुहूर्त – ०७:५४ से १०:०६,रोग पञ्चक – १०:०६ से १०:१४,शुभ मुहूर्त – १०:१४ से १२:१७,मृत्यु पञ्चक – १२:१७ से १३:५८,अग्नि पञ्चक – १३:५८ से १५:२४,शुभ मुहूर्त – १५:२४ से १६:४८,मृत्यु पञ्चक – १६:४८ से १८:२१,अग्नि पञ्चक – १८:२१ से १८:३३,शुभ मुहूर्त – १८:३३ से २०:१६,रज पञ्चक – २०:१६ से २२:३१,शुभ मुहूर्त – २२:३१ से २४:५३+,चोर पञ्चक – २४:५३+ से २७:१२+,शुभ मुहूर्त – २७:१२+ से २९:३०+,रोग पञ्चक – २९:३०+ से ३०:३०+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल : मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा लेकिन आज आपको लक्ष्य बनाए कर कार्य करना पडेगा तभी सफलता निश्चित होगी। मार्ग से भ्रमित करने वाले प्रसंग उपस्थित होंगे लाभ की जगह है वाले कार्य ज्यादा आकर्षित करेंगे दुविधा की स्थिति में जानकारों से सलाह लेकर ही कदम बढ़ाए अन्यथा लाभ होते होते हानि हो सकती है। उच्च प्रतिष्ठित लोगो की सहायता सरकारी क्षेत्र के काम आसान बनाएगी लेकिन इसके लिये अनैतिक मांगे भी माननी पड़ेंगी। पारिवारिक वातावरण शंकालु रहेगा घर के सदस्य एक दूसरे के कामो में कमियां निकालेंगे। सेहत मध्यान तक ठीक रहेगी इसके बाद हाथ पैरों में शिथिलता आएगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज का दिन भाग्योन्नति वाला रहेगा। दिन का प्रथम भाग आलस्य की भेंट चढेगा परन्तु मध्यान से कार्यो में पूरी निष्ठा से जुट जाएंगे अधूरे कार्य पूरे होने पर धन की आमद होगी। आर्थिक रूप से आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा लेकिन उधारी के व्यवहार कुछ समय के लिये परेशान करेंगे। घर मे धर्म कर्म के आयोजन होंगे। शुभ धार्मिक यात्रा की योजना भी बनायेगे। उगाही से लाभ होगा। परिजनों के साथ मित्रवत व्यवहार रहेगा। कार्य क्षेत्र पर स्त्री का सहयोग मिलेगा। पारिवार में सुख के साधनों की खरीद का विचार करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन आपके लिये प्रतिकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र पर धीमी गति से कार्य करने पर लोगो की आलोचना सुन्नी पड़ेगी आर्थिक कारण से भी किसी से तकरार होने की सम्भावना है। आप जो भी कार्य करेंगे उसका विपरीत फल ही मिलेगा। अतिरिक्त आय कमाने के प्रलोभन में हाथ लगी पूंजी ना चली जाए इसका ध्यान रखें। गलत निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा। परिजनो से मतभेद रहेंगे घरेलू झगड़े से बचने के लिये मौन धारण उत्तम उपाय है। मित्र परिचितों से भी संबंधों में उदासीनता अधिक रहेगी। धार्मिक पूजा पाठ के प्रसंग बनेंगे। दवाओं पर खर्च करना पड़ सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज भी परिस्थिति आपके लिए सहायक बन रही है। दिन के आरम्भ से लेकर अंत तक आपकी दिनचार्य अन्य दिनों से अलग रहेगी। दिन भर शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज नए प्रयोगों में रूचि दिखाएंगे। नियमित के अलावा अनैतिक मार्ग से भी धन लाभ होगा। आज घर एवं बाहर क्लेश मुक्त वातावरण बनने से राहत मिलेगी। मन मे यात्रा पर्यटन के विचार बनेंगे लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण निरस्त ही करनी पड़ेगी। महिला मित्र से मधुर मुलाकात होगी। संध्या के समय मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :आज का दिन बीते कुछ दिनों की अपेक्षा में राहत प्रदान करेगा। दिन का आरम्भ घर मे धार्मिक कार्यो से होगा इसके कारण चहल पहल भी रहेगी आध्यात्मिक पक्ष आज प्रबल रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अन्य दिन की अपेक्षा कार्य विलंब से चलेंगे मंदी भी रहेगी। आर्थिक स्थिति धन की आमद कम एवं खर्च अधिक होने से सोचनीय रहेगी। आज आपके द्वारा कोई परोपकार भी होगा जसका लाभ सम्मान के रूप में लंबे समय तक मिलेगा लेकिन विरोधियों की बातों का बुरा नही मानने से शत्रु पक्ष आगे ज्यादा उदंडता कर सकता है। महिलाये आज धैर्य रहने पर भी मन का गुबार छुपा नही सकेंगी महात्त्वकांक्षाये अधिक रहने के कारण दुखी होंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) :आज आपका स्वभाव संपर्क में आने वालों को आश्चर्य चकित करेगा। अपना मतलब साधने के लिये किसी की चापलूसी करने से भी परहेज नही करेंगे। लोगो को आपका व्यवहार हितैषी लगेगा लेकिन अंदर स्वार्थ सिद्धि की भावना रहेगी। धन संबंधित परेशानी आज नही रहेगी। दिन आपकी मनोकामनाओ की पूर्ति कराने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा। नए कार्यो में निवेश कर सकते है। पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी परन्तु परिवार के सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। फिर भी झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :आज के दिन आप मानसिक रूप से दुविधा में रहेंगे जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमे कोई ना कोई व्यवधान आने से मन खिन्न होगा। कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी नही रहेगी लेकिन भाग्य का साथ ना मिलने से अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। अपने बड़बोले पन के कारण स्वयं ही मुसीबतों को न्योता देंगे। परिजनो से आज अधिकतर कार्यो में वैचारिक मतभेद रहेंगे। महिलाये गलती करने पर लीपापोती करेंगी लेकिन सफल नही होंगी। नौकरी पेशाओ को लापरवाह होकर कार्य करने पर अधिकारियो की डांट सुन्नी पड़ेगी। स्वभाव में भी आज सुस्ती अधिक रहेगी। धन लाभ के अवसर हाथ से निकलने की संभावना है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :आज का दिन आपके लिये धन और ज्ञान वृद्धिकारक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे अपनी कार्य कुशलता का परिचय देंगे। अपने अनुकूल कार्य मे विशेष योग्यता मिलेगी। आज आपके मन में राग-द्वेष की भावना रहने से किसी प्रिय व्यक्ति से दूरी बन सकती है लेकिन सामजिक व्यवहार बढ़ने का लाभ मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक धन अथवा उपहार लाभ के योग है। आज के दिन प्रेम-प्यार से दूर रहना ही हितकर रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बनेगी यथा सम्भव आज टालें। स्वास्थ्य संबंधित समस्या कुछ समय के लिये रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे): आपके लिये आज का दिन शुभ रहेगा दिन के आरंभ में स्वास्थ्य चुस्त रहेगा मन मे धन संबंधित उलझन रहेगी लेकिन अकस्मात लाभ के समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा रुके कार्यो में गति आएगी। कुछ दिनों से टल रही मनोकामना की पूर्ति आज कर सकेंगे। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे लेकिन नए कार्य का आरंभ आज ना करें। धन का निवेश शीघ्र ही फलदायी होगा। नौकरी वाले लोग मध्यान तक कार्य के प्रति कम ही गंभीरता दिखाएंगे। मित्र अथवा रिश्तेदारों के कारण कुछ समय के लिये परेशानी में पड़ेंगे। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास ना करें ना ही किसी को मन के राज बताये।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) :आज के दिन आपके साथ आकस्मिक घटनाएं घटित होंगी इनका फल मिला जुला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान तो बढ़ेगा लेकिन किसी स्वयं जन के कारण शर्मिंदगी भी देखनी पड़ेगी। आप दिन भर किसी ना किसी कारण से व्यस्त ही रहेंगे व्यस्तता को धन के साथ ना जोड़े। आज संबंधों को ज्यादा महत्त्व दें निकट भविष्य में ये ही धन लाभ कराएंगे। कार्य व्यवसाय से काम चलाऊ आय आसानी से हो जाएगी निवेश बेझिझक होकर कर सकते है। घरेलू कार्य समय से करने पर भी परिजन किसी न किसी कारण से नाराज ही रहेंगे। गृहस्थ की बाते मित्र स्नेही जन से भी ना बांटे हानिकर हो सकता है। किसी के ऊपर छींटा कशी करने से बचे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा मन मे बड़ी बड़ी योजनाए बनती रहेंगी लेकिन सहयोग की कमी और धन के अभाव के कारण इन्हें साकार नही कर पाएंगे। धन संबंधित समस्या आज मुख्य रूप से दिनचार्य को प्रभावित करेगी धन लाभ होगा लेकिन आवश्यकता की तुलना में ना के बराबर ही। अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे आपसी संबंध को बचाना इसका मूल उद्देश्य रहेगा। लोगो की उद्दंडता को मजबूरन नजरअंदाज करना पड़ेगा। खर्च करने में भी मितव्ययता बरतेंगे। जिस भी कार्य को लेकर निश्चिन्त रहेंगे उसी में कुछ ना कुछ विघ्न उपस्थित होगा। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे नौकरी में भी उत्साह की कमी रहेगी। पेट संबंधी व्याधि से परेशानी होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज आपका विवेकी व्यवहार कार्य क्षेत्र पर सम्मान दिलाएगा लेकिन घर के सदस्यों के प्रति सनकी मिजाज रहने के कारण आपसी मतभेद रहेंगे। नए कार्य का आरंभ फिलहाल टालें पुराने अधूरे कार्य पूर्ण करने पर अधिक ध्यान दे समय पर कार्य पूरे ना करने पर सम्मान हानि हो सकती है। व्यावसायिक काम काज को लेकर अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा अवकाश भी लेना पड़ सकता है। लाभ आशानुकूल ना होने से थोड़ी निरशा भी रहेगी। महिलाये वाणी के प्रयोग में संतुलन बरते बेवजह कलह के प्रसंग बनने से रंग में भंग वाली स्थिति बन सकती है। संध्या के आस-पास थकान के कारण किसी काम मे मन नही लगेगा।

रायपुर में बनेगी अत्याधुनिक फिल्म सिटी स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच, छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान

रायपुर में बनेगी अत्याधुनिक फिल्म सिटी स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच, छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान

राजधानी रायपुर में अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने आज छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नया रायपुर में प्रस्तावित फिल्म सिटी परियोजना के प्रेजेंटेशन का अवलोकन किया और इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने फिल्म सिटी के विस्तृत खाके की जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ को फिल्म निर्माण, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक और सृजनात्मक संसाधनों से युक्त इस फिल्म सिटी के निर्माण से राज्य के युवाओं और कलाकारों को रोजगार व प्रशिक्षण के नए अवसर प्राप्त होंगे।

सुश्री मोना सेन ने कहा कि, > “रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फिल्म सिटी का निर्माण छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। इससे स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं को अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित कर राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाने की दिशा में यह परियोजना एक ठोस और दूरदर्शी पहल साबित होगी। बैठक में टूरिज्म बोर्ड के महाप्रबंधक श्री वेदव्रत सिरमौर, उपमहाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा, अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कंसलटेंट उपस्थित रहे।

बसना : करोड़ों का काला खेल: 7 महीने से सौदा पत्र गायब, लगभग 750 टन धान के शुल्क का हेराफेरी RTI ने खोला राज!

बसना : करोड़ों का काला खेल: 7 महीने से सौदा पत्र गायब, लगभग 750 टन धान के शुल्क का हेराफेरी RTI ने खोला राज!

बसना मंडी मे सात महीने तक सौदा पत्र जारी हीं नहीं हुआ करोडो का मंडी शुल्क का बंदर बाट किये जाने की आशंका
बता दे क़ृषि उपज मंडी बसना क्षेत्र अंतगर्त 100 पंचायतो से अधिक क्षेत्र आता है उन पंचायतो मे रबी फसल से लगभग 900 टन से अधिक का उपज किसानो द्वारा उपज किया जाता उन उपजो को स्थानीय व्यापारियों व राईस मिलरों द्वारा क्रय किया जाता उक्त क्रय संबधित सौदा पत्र स्थानीय मंडी द्वारा मंडी शुल्क लेकर जारी किया जाता है जिसकी 1 प्रति किसान को 1 प्रति व्यापारी को 1 प्रति क़ृषि उपज मंडी कार्यालय मे जमा होता है परन्तु क़ृषि उपज मंडी बसना द्वारा दिनांक 1/1/2025 से 1/7/2025 तक कोई भी अनुबंध जारी नहीं किया गया जबकि लायसेंस धारी व्यापारी द्वारा 1/1/2025 से 1/9/2025 तक रबी फसल का मात्र 150 टन धान को क्रय किये जाने की जानकारी आर टी आई से हुई
उक्त 150 टन उपज (धान ) को स्थानीय व्यापारियों द्वारा लगभग 1200 से 1500 के बीच मे क्रय किया गया

जबकि 100 से अधिक पंचायतो तक फैला क़ृषि उपज मंडी बसना का कार्य क्षेत्र उसमे से प्रति पंचायत से मात्र 1.5 टन की औसत से किसानो के द्वारा रबी फसल विक्रय किया जाना पाया गया जो मंडी अधिकारी व व्यापारियों की साँठ गाँठ को दर्शाता है मात्र प्रति पंचायत 1.5 टन विक्रय हुआ तो इस क्षेत्र मे लगभग 900 टन के आसपास उपज मे से बचत रबी फसल जो लगभग 750 टन कहाँ गायब हुआ या गोदामों व राईस मीलों मे दबा कर रखा गया तो नहीं जाँच का विषय है

अंदेशा है की उक्त रबी फसल धान आगामी खरीफ फसल खरीदी धान उपार्जन केन्द्रो मे शासकीय दर जो 3100 है खापाने को रखे जाने का संदेह भी है

पिथौरा : डी.जे. डांस प्रतियोगिता 2025 : सरायपाली में होगा धमाकेदार आयोजन, 4 नवंबर को संध्या 8 बजे से शुरू होगी प्रतियोगिता

पिथौरा : डी.जे. डांस प्रतियोगिता 2025 : सरायपाली में होगा धमाकेदार आयोजन, 4 नवंबर को संध्या 8 बजे से शुरू होगी प्रतियोगिता

सरायपाली (कोहाकुड़ा, पिथौरा)। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ग्राम सरायपाली में इस वर्ष एक विशेष सांस्कृतिक आयोजन होने जा रहा है। गाँव में डी.जे. डांस प्रतियोगिता 2025 का आयोजन दिनांक 04 नवंबर 2025, दिन मंगलवार को रखा गया है। आयोजन स्थल कोहाकुड़ा, पिथौरा (सरायपाली) रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 8:00 बजे से होगी।

आयोजन समिति के अनुसार, यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी — सामूहिक, युगल और एकल। प्रत्येक वर्ग में प्रतिभागियों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं।

सामूहिक वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹11,000, द्वितीय ₹7,500, तृतीय ₹5,500, चतुर्थ ₹3,000, पंचम ₹2,500 एवं षष्ठम ₹2,000 का इनाम रखा गया है।

युगल वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹4,000, द्वितीय ₹3,000, तृतीय ₹2,000, चतुर्थ ₹1,500 तथा पंचम ₹1,100 रहेगा।

वहीं एकल वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹3,000, द्वितीय ₹2,000, तृतीय ₹1,500, चतुर्थ ₹1,200 और पंचम ₹1,000 दिया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क भी तय किया गया है — सामूहिक हेतु ₹150, युगल हेतु ₹100 और एकल हेतु ₹50।
कार्यक्रम का संचालन नीलेश पटेल लस्सा एवं मोहित निषाद मिर्जाडीही द्वारा किया जाएगा।

अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए आयोजकों —
गोविन्द पटेल (मो. 9826169607), रोषेश साहू (मो. 9343531004), पुखराज पटेल (मो. 9977301247) तथा डॉ. रामकुमार पटेल (मो. 9406082922) — से संपर्क किया जा सकता है।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना और ग्राम सरायपाली को उत्सव एवं उमंग के रंगों से सराबोर करना है। आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों एवं आसपास के लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

महासमुंद/मुरूम का क्षमता से अधिक मात्रा में परिवहन पर खनिज विभाग की सतत कार्रवाई, 4 हाइवा वाहन जप्त

महासमुंद/मुरूम का क्षमता से अधिक मात्रा में परिवहन पर खनिज विभाग की सतत कार्रवाई, 4 हाइवा वाहन जप्त

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज संयुक्त टीम द्वारा महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम मालीडीह में खनिज मुरूम का क्षमता से अधिक मात्रा में परिवहन करते पाए जाने पर चार हाइवा वाहनों जप्त किया गया। वाहन को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में रखा गया है।

खनिज अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महासमुंद/भण्डारित जप्त रेत की नीलामी हेतु चतुर्थ निविदा 7 नवंबर तक आमंत्रित

महासमुंद/भण्डारित जप्त रेत की नीलामी हेतु चतुर्थ निविदा 7 नवंबर तक आमंत्रित

महासमुंद/ कलेक्टर (खनिज शाखा) जिला महासमुंद द्वारा सूचना जारी की गई है कि ग्राम बरबसपुर में शासकीय एवं निजी भूमि पर अवैध रूप से भंडारित रेत को प्रशासन द्वारा जप्त किया गया है। उक्त जप्त रेत की नीलामी बंद लिफाफा प्रणाली के माध्यम से की जाएगी।

खनिज अधिकारी ने बताया कि नीलामी में भाग लेने हेतु पात्र इच्छुक बोलीदार निर्धारित समयावधि में अपनी निविदा प्रस्तुत कर सकते हैं। नीलामी प्रक्रिया के लिए बोली आमंत्रण की प्रारंभिक तिथि 06 नवम्बर 2025 तथा अंतिम तिथि 07 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है। बोली पत्र केवल कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक जिला कार्यालय (खनिज शाखा) महासमुंद में बंद लिफाफे में जमा किए जा सकेंगे। प्राप्त निविदाओं को खोलने की कार्यवाही 07 नवम्बर 2025 को सायं 5.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में की जाएगी।

नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी जिला कार्यालय (खनिज शाखा) महासमुंद, संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटलों पर तथा जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in से प्राप्त किया जा सकता है।

महासमुन्द/मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह ने ली राजनीतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक 4 नवंबर से घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे सत्यापन

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह ने ली राजनीतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक 4 नवंबर से घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे सत्यापन

महासमुंद/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम के तहत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष महासमुंद में राजनीतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर तिथियों और अन्य आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने की। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा, जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री पोषण कुमार साहू सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के तहत की जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अवसर प्रदान करना तथा मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक एवं अद्यतन बनाना है।

कलेक्टर ने बताया कि जारी कार्यक्रम के तहत 3 नवम्बर तक प्रशिक्षण कार्य, 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक घर-घर जाकर सत्यापन, 9 दिसम्बर को मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन, 8 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज किया जाएगा। 31 जनवरी 2026 तक सुनवाई और सत्यापन तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

कलेक्टर ने इस अवसर पर राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे पुनरीक्षण के दौरान अपने बूथ स्तरीय एजेंटों के माध्यम से निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें, ताकि छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम सूची में जोड़े जा सकें और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें। उन्होंने मीडिया को जनजागरण का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए पारदर्शी, शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण में सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे निर्वाचन कार्यों में सहयोगी की भूमिका निभाते हुए आम नागरिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी व्यापक रूप से दें, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक मतदान का अधिकार प्राप्त कर सकें।

कलेक्टर ने बताया कि बी.एल.ओ, (बूथ स्तरीय अधिकारी) नए मतदाता को शामिल करने के लिए फॉर्म 6 और घोषणा पत्र एकत्र करेंगे और मिलान/लिंकिंग (आधार से जोड़ना) में सहायता करेंगे। मतदाता को ई.एफ. (इलेक्टोरल फॉर्म) भरने में मदद करेंगे उसे एकत्र करेंगे और ई.आर.ओ./ए.ई.आर.ओ. को जमा करेंगे। प्रत्येक मतदाता के घर का कम से कम 3 बार दौरा करेंगे। मतदाता, विशेषकर शहरी मतदाता/अस्थायी प्रवासी, ई.एफ. ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान करेंगे । गणना चरण के दौरान ई.एफ. के अलावा, ई.एफ. के साथ कोई अन्य दस्तावेज एकत्र करने की आवश्यकता नहीं है। ईआरओ/एईआरओ को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र नागरिक छूटा नहीं है; और कोई भी अपात्र व्यक्ति शामिल नहीं है।