महासमुंद/ जिले में सभी जनपदों में मनाया गया आवास दिवस एवं रोजगार दिवस निर्धारित समय से पूर्व आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को किया गया सम्मानित

महासमुंद/ जिले में सभी जनपदों में मनाया गया आवास दिवस एवं रोजगार दिवस निर्धारित समय से पूर्व आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को किया गया सम्मानित

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद अंतर्गत सभी जनपद पंचायतों में आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं वीबी-जी राम जी अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा तथा हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजन के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में ऐसे हितग्राहियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने निर्धारित समय से पूर्व अपने आवास का निर्माण पूर्ण किया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, जिससे अन्य हितग्राही भी प्रेरित हो सकें। कार्यक्रम में अपूर्ण आवासों की भी समीक्षा की गई। संबंधित हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने, सामग्री के समुचित उपयोग तथा नियमित निरीक्षण पर जोर दिया।

रोजगार दिवस के अवसर पर वीबी-जी राम जी अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सरपंच, सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

महासमुंद/खनिज विभाग द्वारा खनिज अवैध परिवहन के कुल 06 प्रकरण दर्ज कुल एक लाख 20 हजार से अधिक की समझौता राशि वसूल

महासमुंद/खनिज विभाग द्वारा खनिज अवैध परिवहन के कुल 06 प्रकरण दर्ज कुल एक लाख 20 हजार से अधिक की समझौता राशि वसूल

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खनिज राजस्व अमला द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खनिज राजस्व अमला द्वारा जोंक नदी के बल्दीडीह घाट क्षेत्र में जांच के दौरान पाई गई अनियमितताओं के संबंध में खनिज विभाग द्वारा संबंधित को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

खनिज अधिकारी श्री फागू लाल नागेश ने बताया कि बल्दीडीह रेत खदान 21 अक्टूबर 2024 से 20 अक्टूबर 2029 तक की अवधि हेतु उत्खनन पट्टा स्वीकृत है। शासन द्वारा स्वीकृत शर्तों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने हेतु सतत निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में लिलेसर रेत घाट क्षेत्र में अवैध उत्खनन की सूचना पर खनिज विभाग द्वारा 26 दिसम्बर की मध्यरात्रि में औचक जांच की गई। जांच के दौरान 01 नग चैन माउंटेन मशीन को जप्त कर ग्राम पंचायत परिसर में सीलबंद किया गया। इस संबंध में ग्राम कोटवार एवं सरपंच, ग्राम पंचायत लिलेसर को विधिवत सूचना दी गई। उक्त अवैध उत्खनन के प्रकरण में चैन माउंटेन ऑपरेटर गोविंदा डोहरे तथा चैन माउंटेन मशीन के मालिक/उत्खननकर्ता नीरज साहू, निवासी सुअरमाल, तहसील बागबाहरा, जिला महासमुंद के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा विगत एक सप्ताह में खनिज के अवैध परिवहन के कुल 06 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। खनिजवार रूप से रेत के 05 प्रकरण, फर्शी पत्थर के 02 प्रकरण तथा मुरूम का 01 प्रकरण दर्ज कर कुल एक लाख 20 हजार 150 रुपए की समझौता राशि वसूल कर निर्धारित मद में जमा कराई गई है। खनिज विभाग द्वारा जिले में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

तेंदुकोना में जुए का बड़ा फड़ ध्वस्त! 15 जुआरी गिरफ्तार, करीब 20 लाख की नकदी-वाहन जब्त

तेंदुकोना में जुए का बड़ा फड़ ध्वस्त! 15 जुआरी गिरफ्तार, करीब 20 लाख की नकदी-वाहन जब्त

तेंदुकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरदिया पाकरखार में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर सनसनीखेज कार्रवाई की है। रेड के दौरान 15 आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ते हुए ₹19.91 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मुखबिर सूचना पर त्वरित एक्शन

सउनि सुशील शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि पाकरखार में कुछ लोग ताश पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना का रोजनामचा में इंद्राज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। साक्षियों की उपस्थिति में थाना स्टाफ के साथ योजनाबद्ध तरीके से रेड की गई।

15 आरोपी मौके से धराए

रेड के दौरान अलग-अलग स्थानों से 15 जुआरी पकड़े गए, जिनके पास और जुए के फड़ से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। कई आरोपियों से महंगे स्मार्ट मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

जब्ती का पूरा ब्यौरा

नकद राशि: ₹1,80,995/-

मोबाइल फोन: 12 नग (अनुमानित कीमत ₹1,25,000/-)

वाहन: 7 मोटरसाइकिल व 3 कार

वाहनों की अनुमानित कीमत: ₹16,86,000/-

कुल जब्ती: ₹19,91,995/-

कानूनी कार्रवाई

11 आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।

जुआ आयोजित कराने व संगठित रूप से संचालन पाए जाने पर रवि अग्रवाल, सतपाल सिंह, विद्याधर पटेल एवं कुंदन पटेल के खिलाफ धारा 4 जुआ एक्ट, 112 व 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस का संदेश

पुलिस ने साफ कहा है कि क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस तरह के अवैध कृत्यों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

👉 तेंदुकोना पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जुआरियों में मचा हड़कंप, आगे और खुलासों की संभावना।

संकरा/ पुरानी लेन-देन की रंजिश में युवक से मारपीट, गाली-गलौच का आरोप

संकरा/ पुरानी लेन-देन की रंजिश में युवक से मारपीट, गाली-गलौच का आरोप

संकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सल्डीह फुलझर चौक में पुरानी पैसों की लेन-देन को लेकर एक युवक के साथ मारपीट एवं गाली-गलौच की घटना सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कौसल पटेल, निवासी ग्राम लालमाटी, जो कक्षा 10वीं तक शिक्षित हैं और खेती-किसानी का कार्य करता हैं, दिनांक 06 जनवरी 2026 को अपने पिता परिक्षित पटेल के साथ समर्सिबल पंप बनवाने हेतु फुलझर चौक स्थित उत्तर बरिहा की मोटर वाइंडिंग दुकान गया था।

इसी दौरान शाम करीब 4:40 बजे, गांव का ही शोभाराम निषाद पिता जेठू निषाद वहां पहुंचा और दिनांक 04 जनवरी 2026 को हुए पुराने विवाद व पैसों की लेन-देन की बात को लेकर कौसल पटेल से मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। घटना में पीड़ित को छाती के पास चोट आई है।

घटना को दुकान संचालक उत्तर बरिहा एवं तिलक साहू ने देखा-सुना तथा बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने थाना संकरा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले में धारा 115(2) बीएनएस एवं 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

पटेवा/ग्राम बरेकेल कला CCTV में कैद हुई धान चोरी, रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

पटेवा/ग्राम बरेकेल कला CCTV में कैद हुई धान चोरी, रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

महासमुंद (पटेवा): ग्राम बरेकेल कला थाना पटेवा क्षेत्र में धान चोरी का मामला सामने आया है, जहां किसान की सतर्कता और सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरी का प्रयास करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकाश चन्द्राकर (46 वर्ष) पिता तेजराम चन्द्राकर, निवासी ग्राम बरेकेल कला, पेशे से किसान हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी खरीफ फसल का धान गांव के ही दशरथ दीवान के ब्यारा में सुरक्षित रखा था, जिसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था।

दिनांक 05 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे, सीसीटीवी मॉनिटर में एक व्यक्ति को धान को प्लास्टिक बोरी में भरते हुए देखा गया। मौके पर पहुंचने पर आरोपी की पहचान टीकम निषाद पिता परसराम निषाद के रूप में हुई, जो धान चोरी की नीयत से बोरी भर रहा था।

घटना की सूचना तत्काल ब्यारा मालिक दशरथ दीवान एवं पड़ोसियों छबिलाल दीवान और लेखराम दीवान को दी गई, जो मौके पर पहुंचे। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की नीयत से धान भरना स्वीकार किया।

परिवारिक चर्चा के बाद प्रार्थी ने थाना पटेवा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले में संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बसना/भंवरपुर ग्राम पड़कीपाली डेम के पास अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 4 लीटर शराब जब्त

बसना/भंवरपुर ग्राम पड़कीपाली डेम के पास अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 4 लीटर शराब जब्त

बसना/भंवरपुर। चौकी भंवरपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पड़कीपाली डेम के पास एक व्यक्ति को हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आर0 क्रमांक 823 चन्द्रध्वज भोई, चौकी भंवरपुर में पदस्थ, के मार्गदर्शन में दिनांक 06 जनवरी 2026 को जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पड़कीपाली डेम के पास अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दयाराम सिदार पिता शौकीलाल सिदार (उम्र 40 वर्ष), निवासी भंवरपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 लीटर की सफेद प्लास्टिक जरीकेन में भरी करीब 4 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब (कीमत लगभग 800 रुपये) बरामद की गई। आरोपी शराब रखने व बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने मौके पर ही महुआ शराब को विधिवत जब्त कर सील किया और आरोपी के विरुद्ध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया। मामला जमानतीय होने के कारण आवश्यक जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सरायपाली/तेज रफ्तार बाइक ने हलवाई को मारी टक्कर, आई गंभीर चोटें ओम हॉस्पिटल में भर्ती

सरायपाली/तेज रफ्तार बाइक ने हलवाई को मारी टक्कर, आई गंभीर चोटें ओम हॉस्पिटल में भर्ती

सरायपाली। ग्राम बालसी, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद निवासी टेंट हाउस व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 05 जनवरी 2026 को वह अपने हलवाई परमानंद डडसेना के साथ कार से ग्राम कंचनपुर (थाना सांकरा) काम से गया था। वापस लौटते समय सुबह करीब 11 बजे, मेन रोड स्थित ममता क्लिनिक के सामने कार से उतरकर चाय पीने जा रहे थे।

इसी दौरान रोड किनारे खड़े परमानंद डडसेना को हीरो HF मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 HD 3638) के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में परमानंद डडसेना के बाएं पैर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद डायल 112 की सहायता से घायल को शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु ओम हॉस्पिटल सरायपाली रेफर किया गया। वर्तमान में उनका इलाज जारी है।

हादसे को तुलसी साहू, अशोक कुमार साहू और उत्तर भोई ने देखा। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 125(a) BNS एवं 281 BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पिथौरा/ NH-53 पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी, धारदार हथियार से हमला — दो युवक घायल

पिथौरा/ NH-53 पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी, धारदार हथियार से हमला — दो युवक घायल

पिथौरा। ग्राम धरमपुर थाना सांकरा जिला महासमुन्द निवासी एक युवक के साथ NH-53 पर गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। प्रार्थी के अनुसार वह 06 जनवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे अपने जीजा मिनिकेतन बगर्ती के साथ हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल (CG06GA 6083) से ससुराल ग्राम डोंगरीपाली जा रहा था। दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राम टेका स्थित NH-53 पर टेका निवासी सूर्या ने अपनी मोटरसाइकिल से कट मारते हुए आगे बढ़कर रास्ता रोका।

मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए अपने पास रखी धारदार वस्तु से प्रार्थी के बाएं कंधे पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने आए जीजा मिनिकेतन बगर्ती के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के बीच आरोपी को “सूर्या” कहकर पुकारे जाने पर उसकी पहचान हुई।

मामले में पुलिस ने धारा 115(2), 118(1) और 296 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पलसापाली बेरियर पर 30 किलो गांजा जब्त, कार समेत आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पलसापाली बेरियर पर 30 किलो गांजा जब्त, कार समेत आरोपी गिरफ्तार

बसना (महासमुंद)। थाना बसना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 06 जनवरी 2026 को पलसापाली बेरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सियाज कार से 30.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

कैसे हुई कार्रवाई

थाना बसना में पदस्थ सउनि जयंत बारीक अपने हमराह स्टाफ के साथ शासकीय वाहन से पलसापाली बेरियर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सियाज कार क्रमांक CG04 PV 0112 को रोकने का इशारा किया गया। चालक के हड़बड़ाने पर संदेह हुआ। पूछताछ में कार की डिक्की में दो प्लास्टिक बोरियों में गांजा होने की जानकारी मिली।

वैधानिक प्रक्रिया का पालन

मौके पर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में धारा 50 एनडीपीएस एक्ट का नोटिस देकर तलाशी ली गई। इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौल करने पर—

पहली बोरी (M-1): 20.100 किग्रा

दूसरी बोरी (M-2): 10.100 किग्रा

कुल वजन: 30.200 किग्रा गांजा

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹15,00,000 बताई गई है। जब्ती व गिरफ्तारी

पुलिस ने मौके से—

30.200 किग्रा गांजा,

सियाज कार (₹5,00,000),

विवो कंपनी का टचस्क्रीन मोबाइल (₹5,000)

को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया।

आरोपी लकेश्वर यादव (30 वर्ष), निवासी परतेवा, थाना राजिम, जिला गरियाबंद को उसी दिन 15:10 बजे गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई।

मामला दर्ज

घटना के संबंध में देहाती नालसी के आधार पर थाना बसना में अपराध क्रमांक 0/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

👉 पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार…जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार…जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। अहंकार के भाव मन में न आने दें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): धनागम होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं। स्वाध्याय के महत्व को समझें। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। विवाद न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। शत्रु से सतर्क रहें। काम के प्रति लापरवाही न करें, किसी बात पर मतभेद की संभावना है।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। थकान रहेगी। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें। मानसिक बेचैनी रहेगी। मित्रों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा। समय का सदुपयोग होगा।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होने के योग हैं।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): फालतू खर्च होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। अनसोचे कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं सूझबूझ से निपटाएं। कार्य में सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापार की चिंता रहेगी। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। आशानुरूप स्थिति बनेगी।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ में कमी आ सकती है। उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): व्यापार में लाभ होने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी।

राशि फलादेश