बसना/ महासमुंद जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय मद्य निषेध दिवस सेजेस भंवरपुर में संपन्न

बसना/ महासमुंद जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय मद्य निषेध दिवस सेजेस भंवरपुर में संपन्न

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ रजत जयंती 2025 अंतर्गत बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आज 18 दिसंबर को जिला प्रशासन एवं श्रीमती संगीता सिंग उपसंचालक समाज कल्याण विभाग महासमुंद के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय मद्य निषेध दिवस का आयोजन स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भंवरपुर में किया गया |

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद श्रीमती मोंगरा किशन पटेल, अध्यक्षता कृष्ण कुमार सिदार सरपंच ग्राम पंचायत भंवरपुर, विशिष्ट तिथि श्रीमती देवकी पुरुषोत्तम दीवान सभापति जिला पंचायत महासमुंद, श्री लोकनाथ बारी सदस्य जिला पंचायत महासमुंद, कृष्ण कुमार पटेल सदस्य जनपद पंचायत बसना, तिलकराम पटेल अध्यक्ष आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह, मिलाप निराला प्रतिनिधि अध्यक्ष जनपद पंचायत बसना, श्रीमती संतोषी मोहरसाय ओगरे सरपंच ग्राम पंचायत नौगढ़ी, मनोज नंद प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भंवरपुर, अध्यक्ष भारत माता वाहिनी धनापाली श्रीमती भागवती पटेल, विजय कुमार सिंहा, ए पी द्विवेदी कार्यालय समाज कल्याण विभाग महासमुंद, राज नारायण शर्मा, गिरधारी पटेल, रूप सिंह सिदार, जयराम सिदार, प्रेमचंद बंजारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गुरु घासीदास एवं मां भारती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के साथ किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह के संस्थापक/ संचालक दुखनाशन प्रधान ने समाज में आपसी सौहार्दव समरसता का संदेश देकर मानव जाति के कल्याण हेतु संघर्ष करने वाले सतनाम पंथ के प्रवर्तक संत शिरोमणि पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा मनखे मनखे एक समान का प्रेरक संदेश देने वाले बाबा गुरु घासीदास जी ने अपने जीवन के प्रमुख सिद्धांतों में नशाखोरी जैसे बुराइयों से दूर रहने का उपदेश दिया। गुरु घासीदास जानते थे सभ्य समाज की परिकल्पना नशापन से दूर रहकर ही किया जा सकता है।

गुरु बाबा घासीदास के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा मन वचन और कर्म से अहिंसा करने तथा सभी प्राणियों के प्रति दया और करुणा रखने के लिए प्रेरित किया। कम उम्र की बच्चों द्वारा नशापन खासकर शराब सेवन की ओर अग्रसर को वर्तमान समय के लिए दुर्भाग्य जनक बताया। प्रधान द्वारा आगे कहा यदि आपको कोई दोस्ती की कसम देकर शराब पिलाने की कोशिश करें, तो आप उसे अपनी दोस्ती की कसम देकर शराब न पीने की सलाह देने की बात कही।

मुख्य अतिथि श्रीमती मोगरा किशन पटेल द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया जब तक हम स्वयं अपने घर से नशा से दूर रहने का प्रयास न करें तब तक नशामुक्ति का यह कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता , बाबा गुरु घासीदास जी ने जीवन पर्यंत समाज सुधार का कार्य क्या आज हमारा भी कर्तव्य बनता है कि उनके बताए मार्ग में चलकर अन्य को भी प्रेरित करें।

कार्यक्रम को जिला पंचायत सभापति श्रीमती देवकी पुरुषोत्तम दीवान द्वारा गांव-गांव में कम उम्र के बच्चों द्वारा शराब सेवन की प्रवृत्ति जो बढ़ रही है उस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया सर्वप्रथम बच्चों को नशा से दूर रखने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे , उन्होंने उदाहरण स्वरूप बताया कि घर से निकलते वक्त अपने बच्चों को हम सावधानी पूर्वक आने जाने की बात इसलिए करते हैं क्योंकि राह में अनेक शराब सेवन करने वाले व्यक्तियों द्वारा कहीं दुर्घटना न कर दे। उपस्थित लोगों को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

जनपद सदस्य जनपद पंचायत बसना कृष्ण कुमार पटेल द्वारा संबोधित करते हुए कहा नशापान , शराब सेवन की पुरातन प्रथा को जब तक हम मूल रूप से समाप्त नहीं कर देते तब तक विकास संभव नहीं है |मंच के माध्यम से सरकार को अवगत कराना चाहा की सरकार द्वारा ऐसी कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है जिससे शराब रूपी अभिशाप से लोग वंचित रह कर और अपनी जीवन यापन शांतिपूर्वक कर सकें। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य लोकनाथ बारी,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मिलाप निराला, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच ग्राम पंचायत भंवरपुर श्री कृष्ण कुमार सिदार, पंचगण, विजय कुमार सिंहा, ए पी द्विवेदी कार्यालय समाज कल्याण विभाग महासमुंद, राज नारायण शर्मा, गिरधारी पटेल रूप सिंह सिदार, जयराम सिदार, प्रेमचंद बंजारा, सचिव ग्राम पंचायत भंवरपुर देवधर चौहान, भुवनेश्वर चौधरी सचिव ग्राम पंचायत नौगढ़ी, ललित भोई सचिव ग्राम पंचायत उमरिया, पुरुषोत्तम दीवान, भारत माता वाहिनी के अध्यक्ष मोली बाई भोई बिछिया, भागवती पटेल धनापाली, रथबाई ओगरे नौगढ़ी, बसंती चौहान लंबर, शुभलता शर्मा भंवरपुर, पंचगण ग्राम पंचायत भंवरपुर एवं ग्रामवासी भंवरपुर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम संचालन पुरुषोत्तम दीवान द्वारा किया गया।

आज का राशिफल: जानिए राशियों का हाल सफलता या सावधानी—क्या है आपके लिए?

आज का राशिफल: जानिए राशियों का हाल सफलता या सावधानी—क्या है आपके लिए?

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा।

 

सरायपाली : भारी मात्रा मे बस्तर आर्ट मशीनों-औजारों सहित लाखों का फर्नीचर जब्त, मार्ट को सील सील कर दिया गया है

सरायपाली : बस्तर आर्ट मशीनों-औजारों सहित लाखों का फर्नीचर जब्त, मार्ट को सील सील कर दिया गया है

महासमुंद 18 दिसंबर 2025/ सरायपाली वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंसुला स्थित जगदम्बा फर्नीचर मार्ट में वन विभाग द्वारा अवैध काष्ठ के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पाण्डे एवं संयुक्त वनमंडलाधिकारी सरायपाली श्री यू.आर. बंसत के निर्देशन में की गई।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली श्री प्रत्युष टाण्डेय द्वारा कर्मचारियों की टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से फर्नीचर मार्ट में तलाशी वारंट के माध्यम से नियमानुसार जांच की गई।

तलाशी के दौरान अवैध सागौन चिरान 334 नग एवं साल चिरान 140 नग (लगभग 1.540 घन मीटर) बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त फर्नीचर मार्ट के पीछे लगभग 700 मीटर क्षेत्र में अवैध सागौन लट्ठा 84 नग (4.000 घन मीटर) एवं अवैध साल लट्ठा 31 नग (2.350 घन मीटर) जब्त किया गया। कुल अवैध काष्ठ की मात्रा लगभग 7.890 घन मीटर पाई गई।

कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में तैयार फर्नीचर भी जब्त किया गया, जिसमें डायनिंग चेयर, सोफा, मंदिर, दरवाजा, खिड़की फ्रेम, टी-टेबल, झूला, दिवान फ्रेम एवं बस्तर आर्ट से निर्मित फर्नीचर शामिल हैं। साथ ही बढ़ईगिरी के विभिन्न औजार एवं विद्युत चलित मशीनें भी जब्त की गईं। जब्त काष्ठ एवं फर्नीचर की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7

से 8 लाख रुपये बताई गई है। प्रकरण में संबंधित मशीनों सहित फर्नीचर मार्ट को सील कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 72(1)(ग) एवं छत्तीसगढ़ वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 15(1) के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में वनपाल एवं वनरक्षकों सहित सुरक्षा श्रमिकों का सराहनीय योगदान रहा।

महासमुंद/सरायपाली विकासखंड के आँगनबाड़ी केंद्रो मे सुपोषण चौपाल का आयोजन, बच्चो, महिलाओं को सुपोषण चौपाल मे बताया जा रहा पौष्टिक आहार का महत्व, बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिन बाल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवधि

महासमुंद/सरायपाली विकासखंड के आँगनबाड़ी केंद्रो मे सुपोषण चौपाल का आयोजन, बच्चो, महिलाओं को सुपोषण चौपाल मे बताया जा रहा पौष्टिक आहार का महत्व, बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिन बाल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवधि

महासमुंद/सरायपाली :- महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड के आँगनबाड़ी केंद्रो मे महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में समुदाय आधारित गतिविधि सुपोषण चौपाल के माध्यम से गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को उचित स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित सकारात्मक व्यवहारों में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया, महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक श्रीमती दीक्षा बारीक (प्रशासनिक प्रभारी सरायपाली) द्वारा महिलाओं को पोषण आहार से जुड़ी जानकारी दिया गया । आहार के बारे में बताते हुए कहा कि गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि इस समय शरीर को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिलते और माता व नवजात शिशु कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। बच्चे के जीवन के पहले 1,000 दिनों पर केंद्रित यह बाल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवधि है। पोषण पखवाड़ा स्वास्थ्यवर्धक भोजन विकल्पों को बढ़ावा देकर हर बच्चे को स्वस्थ शुरुआत का हक है, हर माँ को उचित पोषण का हक है और हर परिवार को पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए। फिर भी, भारत में लाखों लोगों के लिए कुपोषण एक खामोश संकट बना हुआ है – जो न केवल व्यक्तियों को बल्कि पूरे देश के भविष्य को प्रभावित करता है। परिवर्तनकारी कार्रवाई की आवश्यकता को पहचानते हुए, एक प्रमुख कार्यक्रम जिसका उद्देश्य समग्र दृष्टिकोण के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण परिणामों में सुधार करना है। इसकी प्रमुख पहलों में एक सुपोषण चौपाल कुपोषण को दूर करने में जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक शक्तिशाली मंच के रूप में है।

इस समय के दौरान अच्छा पोषण, प्यार, देखभाल और शुरुआती सीखने के अनुभव उन्हें एक स्वस्थ, स्मार्ट और खुशहाल व्यक्ति बनने में मदद कर सकते हैं। जीवन के पहले 1000 दिनों पर विशेष जोर दिया है, जो वास्तव में किसी भी बच्चे के लिए जादुई खिड़की है।

बसना : प्रहल्लाद पटेल बने मरार पटेल समाज फुलझर राज के अध्यक्ष

बसना : प्रहल्लाद पटेल बने मरार पटेल समाज फुलझर राज के अध्यक्ष

बसना। मरार पटेल समाज फुलझर राज के पिछले कार्यकाल में प्रहल्लाद पटेल बहुमत से निर्वाचित होकर पाँच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किये वर्तमान कार्यकाल के लिए 13 दिसंबर को मरार पटेल समाज फुलझर राज के पदाधिकारी का निर्वाचन ग्राम बड़ेडाभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक की उपस्थिति में निर्विरोध अध्यक्ष पद पर प्रहलाद पटेल को फिर से निर्वाचित किया गया एवं सत्यनारायण पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष

खेमराज पटेल को कोषाध्यक्ष और दीनबंधु नायक को महासचिव बनाया गया उपरोक्त निर्वाचन संरक्षक अनंत कुमार पटेल चैतराम पटेल डोलामणि नायक एवं खेमराज पटेल सहित समस्त फुलझर राज के पदाधिकारी एवं उपसभा के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ नवनियुक्त पदाधिकारियो को समस्त मरार पटेल समाज फुलझर राज की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

महासमुंद/ केबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना हेतु किया भूमिपूजन

महासमुंद/ केबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना हेतु किया भूमिपूजन

महासमुंद/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज 18 दिसम्बर को तहसील कार्यालय के समीप महासमुंद में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित किए जाने हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। आदिवासी समाज के परंपरागत पूजा पाठ से भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने की। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला महासमुंद, 52 गढ़ गोंड समाज महासमुंद एवं आदिवासी समाज महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चंद्रहास चंद्राकर, राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष,श्री रूप सिंह मंडावी, अनुसूचित जनजाति आयोग उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में श्री भीखम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीमती दिशा रामस्वरूप दीवान अध्यक्ष जनपद पंचायत, श्री आर.एन. ध्रुव प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, श्री कमलेश ध्रुव अध्यक्ष केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ़, श्री आर एन ध्रुव,श्री ऐतराम साहू , श्री देवीचंद राठी उपाध्यक्ष , थानसिंह दीवान, एस पी ध्रुव, श्रीमती राधेश्याम त्रिलोकी, इश्वरी भोई उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज गुरु घासी दास जयंती आज पूरे देश में मनाया जा रहा है और ऐसे विशेष अवसर में जनजातीय गौरव दिवस मना रहे हैं। यह गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि ये देश के लिए अमृत काल का समय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप यहां जनजातीय गौरव के लिए अनेक कार्य किया जा रहा है। नया रायपुर में 50 करोड़ रुपए की लागत से आदिवासी समाज के योगदान को अमिट बनाने भव्य म्यूजियम बनाया गया है। जिसे देश भर के लोग देखने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में 80 हजार करोड़ की लागत से जनजातीय उत्थान और विकास के लिए बजट दिया गया है। राज्य में धरती आबा और पी एम जनमन योजना संचालित किया जा रहा है।जिसमें आदिवासी गांवो में सड़क, बिजली, पानी और नौकरी की समुचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसानों को एकीकृत कृषि आधारित खेती करने प्रोत्साहित करें। गाय पालन भी करें। युवाओं को दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। प्रयास स्कूल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने कहा। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सबसे पहले संगठित संघर्ष कर देशभक्ति, साहस और त्याग का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी प्रतिमा की स्थापना आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास, संस्कृति और स्वाभिमान से जोड़ने का कार्य करेगी। राज्य शासन जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि महासमुंद की पावन धरती पर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित होना गर्व का विषय है। यह प्रतिमा जनजातीय समाज के संघर्ष, बलिदान और आत्मसम्मान की प्रतीक बनेगी। उन्होंने कहा कि समाज के महापुरुषों को सम्मान देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है और ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और जागरूकता बढ़ती है।

उन्होंने अंचल में विकास को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय दुगुना करने संकल्पित है। इसी कड़ी में सिंचाई क्षमता को बढ़ाने जिले में 3200 करोड़ की लागत से सिकासेर बांध गरियाबंद से शहीद वीर नारायण सिंह जलाशय कोडार में पानी लाने की व्यवस्था कर रहे है। श्री सिन्हा ने बताया कि 650 करोड़ की लागत से सिरपुर बैराज भी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोग स्वाभिमानी है और अन्याय के खिलाफ नहीं झुकते।आदिवासी समाज किसी से पीछे नहीं है।आज हमारे मुख्यमंत्री भी आदिवासी समाज से है। विकसित भारत के निर्माण में महासमुंद की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

समारोह को संबोधित करते हुए अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मंडावी ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस हमारे नायकों को स्मरण करने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का दिन है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज एक अलग ही पहचान रखता है। उन्होंने समाज के क्रमिक विकास और विस्तार के संदर्भ में जानकारी दी। समाज के पदाधिकारी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर समाज को दिशा दी। उनकी शहादत हमें सिखाती है कि अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करना आवश्यक है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री कमलेश ध्रुव एवं आर एन ध्रुव ने भी संबोधित किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा और शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत पर अपने प्रेरक विचार रखे। इन्होंने कहा कि दोनों वीर अंग्रेजी हुकूमत और प्रतिकूल परिस्थिति के खिलाफ उठ खड़े हुए।कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, परिक्षेत्र एवं बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ

पिथौरा/सड़क दुर्घटना में मौत के बाद चोरी, पिथौरा पुलिस ने दर्ज किया अपराध

पिथौरा/सड़क दुर्घटना में मौत के बाद चोरी, पिथौरा पुलिस ने दर्ज किया अपराध

पिथौरा। थाना पिथौरा अंतर्गत ग्राम सोनासिल्ली से दुरूगपाली मार्ग पर नाले के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संतोष कुलदीप (42 वर्ष) पिता गुजराज कुलदीप, निवासी जोरातराई थाना पटेवा जिला महासमुंद के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुलदीप 03 दिसंबर 2025 को अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HE 3642 से अपने बड़े पिताजी के घर ग्राम पंडरीखार गया था। 04 दिसंबर की रात वह ग्राम घोंच से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रात्रि करीब 08:30 बजे से 05 दिसंबर सुबह 07:00 बजे के बीच सोनासिल्ली–दुरूगपाली मार्ग पर नाले के पास उसकी मोटर सायकल अनियंत्रित होकर गिर गई।

हादसे में संतोष कुलदीप के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मृतक की मोटर सायकल, मोबाइल फोन एवं बाइक में रखा कार्टून किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए।

सूचना मिलने पर थाना पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता गुजराज कुलदीप की रिपोर्ट पर देहाती मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर शव पंचनामा की कार्रवाई की गई तथा पोस्टमार्टम कराया गया। जांच के दौरान पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से हुई सड़क दुर्घटना मानते हुए धारा 106(1), 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस द्वारा मामले में दुर्घटना के साथ-साथ चोरी के पहलू की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

महासमुंद/सांकरा थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो वाहन समेत 10 गौवंश जब्त

महासमुंद/सांकरा थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो वाहन समेत 10 गौवंश जब्त

महासमुंद/सांकरा। थाना सांकरा पुलिस ने गौवंश तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 10 नग भैंसा-भैंसी को जब्त किया है। इस दौरान उड़ीसा के दो आरोपियों को मौके से पकड़ा गया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 9 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 दिसंबर 2025 को झगरेंडीह फॉरेस्ट बेरियर के स्टाफ द्वारा सूचना दी गई कि दो पिकअप वाहनों में बिलाईगढ़ की ओर से उड़ीसा की तरफ गौवंश प्रजाति के मवेशियों को बुचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए थाना सांकरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक नीलकंठ नायक हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक OD26 E 1144 एवं OD05 BC 8415 में कुल 09 भैंसा एवं 01 भैंसी पाए गए। पूछताछ में चालकों ने मवेशियों को उड़ीसा के बुचड़खाने ले जाना स्वीकार किया, लेकिन खरीदी-बिक्री या परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

मौके पर गवाहों की उपस्थिति में मवेशियों का बरामदगी पंचनामा तैयार कर उन्हें जब्त किया गया। आरोपियों की पहचान पुकू राउत (26 वर्ष) निवासी ग्राम महातमतोरा एवं खेमराज राउत (21 वर्ष) निवासी ग्राम भैंसाताल, थाना खरियार रोड, उड़ीसा के रूप में हुई।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

बसना/ रात के अंधेरे में मौत का कहर: खड़े ट्रक से टकराई जायलो, एक की मौत, एक घायल

बसना/ रात के अंधेरे में मौत का कहर: खड़े ट्रक से टकराई जायलो, एक की मौत, एक घायल

बसना — ग्राम जटाकन्हार निवासी एक किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दिनांक 16 दिसंबर 2025 की शाम करीब 06 बजे, मृतक बोध प्रकाश भास्कर अपने साथी नीलाम्बर भास्कर के साथ महिन्द्रा जायलो वाहन क्रमांक OD15A1576 में निजी कार्य से ग्राम गढ़फुलझर गया था। वाहन उसका साथी नीलाम्बर भास्कर चला रहा था।

रात्रि करीब 08:30 बजे, जब दोनों गढ़फुलझर से पदमपुर मार्ग होते हुए वापस लौट रहे थे, तभी ग्राम कलकसा के पास सड़क के बीचोबीच ट्रक क्रमांक OD15H2013 को चालक द्वारा बिना किसी संकेतक के लापरवाहीपूर्वक खड़ा कर दिया गया था। अचानक सामने खड़े ट्रक से जायलो की जोरदार टक्कर हो गई।

इस भीषण दुर्घटना में जायलो में सवार बोध प्रकाश भास्कर के सिर, दाहिने हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि वाहन चालक नीलाम्बर भास्कर भी घायल हुआ। गंभीर रूप से घायल बोध प्रकाश को निजी एम्बुलेंस से सीएचसी बसना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले में धारा 184 LKS, 106(1) BNS, 125(a) BNS एवं 281 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

आज का राशिफल :जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

आज का राशिफल :जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोमांस में सफलता मिलेगी, प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। रोमांस में सफलता मिलेगी, आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी):  शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।

राशि फलादेश