बागबाहरा /बसना अवैध धान पर भंडारण पर कार्रवाई 330 कट्टा धान जब्त एवं 21 एकड़ रकबा का कराया गया समर्पण

बागबाहरा /बसना अवैध धान पर भंडारण पर कार्रवाई 330 कट्टा धान जब्त एवं 21 एकड़ रकबा का कराया गया समर्पण

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर संयुक्त टीम द्वारा सतत निगरानी करते हुए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दो प्रकरणों में 330 कट्टा अवैध धान जप्त एवं एक कृषक से 21 एकड़ रकबे का समर्पण कराया गया। जिसमें बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम खिराडेरा में अवैध धान के संग्रहण की सूचना प्राप्त होने पर मंडी अमले द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए 250 कट्टा धान जब्त किया गया। संबंधित प्रकरण में मंडी अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की गई। वहीं तहसील बसना अंतर्गत ग्राम अंकोरी में अवैध धान परिवहन करते 80 कट्टा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया।

इसी तरह पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भुरकोनी (बिराजपाली) में बृजलाल साव के निवास पर धान के संबंध में सत्यापन किया गया। जांच में पाया गया कि किसान का कुल पंजीकृत रकबा 39 एकड़ है, जिसमें से 21 एकड़ रकबे में धान फसल नहीं पाई गई। इस पर किसान द्वारा 21 एकड़ रकबा समर्पण करने हेतु सहमति दी गई। जिला प्रशासन ने निर्देशित किया है कि अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन में अनियमितताओं पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी

सरायपाली : कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई,  व्यापारी सोनू अग्रवाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज अवैध धान परिवहन पर……….

सरायपाली : कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई,  व्यापारी सोनू अग्रवाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज अवैध धान परिवहन पर……….

21 जनवरी, महासमुंद//कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश एवं तहसीलदार सरायपाली द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर उड़ीसा राज्य से अवैध धान खपाने से संबंधित मामले में सरायपाली के धान व्यापारी सोनू अग्रवाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। तहसीलदार सरायपाली द्वारा की गई जांच में प्रथम दृष्टया नियमों के उल्लंघन एवं अनियमितता की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान दस्तावेजों का परीक्षण एवं संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए गए, जिसमें तथ्यों की पुष्टि हुई। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के पश्चात कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार सरायपाली विकासखंड अंतर्गत व्यापारी श्री सोनू अग्रवाल द्वारा अवैध रूप से धान का परिवहन एवं खपाने की गतिविधियां पाई गईं। जांच के दौरान कुल 04 माजदा वाहनों
से 864 पैकेट (कुल 345 क्विंटल) धान बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन करते हुए पकड़ा गया। यह धान ओडिशा से लाकर समितियों एवं किसानों को अवैध रूप से खपाने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था

उक्त प्रकरण में संबंधित सोनू अग्रवाल के विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सरायपाली के न्यायालय में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है। जांच से यह भी ज्ञात हुआ कि अवैध धान परिवहन व खपत के कारण शासन को ₹8,17,305/- (आठ लाख सत्रह हजार तीन सौ पाँच रुपये) की आर्थिक क्षति हुई है।

पिथौरा में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मुर्गी पालन का दिया गया प्रशिक्षण

पिथौरा में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मुर्गी पालन का दिया गया प्रशिक्षण

महासमुंद/ पिथौरा विकासखंड अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा ग्राम बगारपाली में स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए मुर्गियों के वैज्ञानिक पालन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मुर्गियों के रख-रखाव, टीकाकरण, कृमिनाशक, स्वच्छता तथा संतुलित आहार से संबंधित जानकारियाँ दीं गईं। ये मुर्गियां ज्यादा से ज्यादा अंडा देती है, जिससे ज्यादा लाभ अर्जित किया जा सकता है। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री नारायण ध्रुव, सरपंच श्री के. आर. ठाकुर शामिल हुए।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ पशु चिकित्सक डॉ. मनोज शुक्ला ने महिलाओं को वैज्ञानिक पद्धति से मुर्गी पालन कर कम लागत में नियमित आय अर्जित करने के उपाय बताए। उन्होंने बीमारियों से बचाव और पोषण प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अंजना नायडू ने उपस्थित समूह सदस्यों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं को अंडा देने वाली मुर्गी पालन हेतु अनुदान एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को गाय पालन, बकरी पालन एवं बैकयार्ड कुक्कुट पालन जैसी अन्य पशुपालन योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा इनसे जुड़कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. आर. जी. यादव चल पशु चिकित्सा इकाई, डॉ. दीनानाथ पटेल प्रभारी पशु चिकित्सालय, पिथौरा सहित स्व-सहायता समूह की लगभग 40 महिलाएं उपस्थित रहीं।

बलौदाबाजार की बड़ी खबरें: भाटापारा, सिमगा और सुरखी में अलग-अलग घटनाएं, पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण

बलौदाबाजार की बड़ी खबरें: भाटापारा, सिमगा और सुरखी में अलग-अलग घटनाएं, पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण

1.भाटापारा बस स्टैंड में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते युवक गिरफ्तार

भाटापारा शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 20 जनवरी 2026 को टाऊन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे हैं। सूचना पर सउनि के नेतृत्व में पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी आशिष कुमार लहरे (30 वर्ष), निवासी गुरूनानक वार्ड भाटापारा को शराब पीते हुए पकड़ा गया।

ब्रिथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। आरोपी के विरुद्ध धारा 36(च)1 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। प्रकरण विवेचना में लिया गया है।

2.एनएच 130 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने पानी टैंकर को मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल

एनएच 130 रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम लिमतरा गुलाब ढाबा के पास दिनांक 17 जनवरी 2026 को एक सड़क दुर्घटना हुई। जय दत्ता सिक्योरिटी एंड सर्विसेस कंपनी के पानी टैंकर को ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में टैंकर चालक गुलशन कुमार कमाल के सिर में गंभीर चोट आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट दिनांक 20 जनवरी को थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस ने ट्रेलर चालक के विरुद्ध धारा 184-LKS, 125(a)-BNS एवं 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3.सुरखी में शराब के नशे में विवाद, दो युवकों पर पत्थर से हमला

ग्राम सुरखी कांजी हाउस के सामने 19 जनवरी की रात शराब के नशे में विवाद के दौरान मारपीट की घटना सामने आई। पीड़ित के अनुसार करन ध्रुव एवं अर्जुन ध्रुव ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पत्थर से हमला किया।

मारपीट में पीड़ित व उसके साथी रेवादास मानिकपुरी को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

तुमगांव/महासमुंद मेला में चाकूबाजी: दो भाइयों पर युवक व उसके दोस्त पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

तुमगांव/महासमुंद मेला में चाकूबाजी: दो भाइयों पर युवक व उसके दोस्त पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

तुमगांव/महासमुंद। थाना तुमगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अछोली में मडई मेला के दौरान मामूली मजाक को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों द्वारा चाकू से हमला कर युवक एवं उसके दोस्त को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

प्रार्थी लक्ष्मीचंद बंजारे पिता नयनदास बंजारे उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम अछोली ने थाना तुमगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14 जनवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे वह अपने दोस्तों झम्मन साहू एवं अश्वनी बंजारे के साथ घर के नल के पास खड़ा था। उसी दौरान झम्मन खुंटे मोटरसाइकिल से आया, जिससे दोस्ती-यारी में मजाक हुआ।

रात्रि करीब 8 बजे मडई मेला देखने के दौरान झम्मन खुंटे एवं उसका बड़ा भाई डागेश उर्फ डग्गु खुंटे हाथ में चाकू लेकर वहां पहुंचे और मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए विवाद करने लगे। इसी दौरान डग्गु खुंटे ने लक्ष्मीचंद बंजारे के पेट में चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद उसे गांव के अमन कोसले एवं घनश्याम निषाद द्वारा तुमगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया। वहीं यह भी सामने आया कि लक्ष्मीचंद के दोस्त झम्मन साहू पर भी झम्मन खुंटे ने चाकू से हमला कर उसके हाथ एवं उंगली में गंभीर चोट पहुंचाई।

लक्ष्मीचंद की हालत गंभीर होने पर उसे मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया गया, जहां उपचार पश्चात वह 17 जनवरी को घर लौटा। वहीं झम्मन साहू का इलाज महासमुंद के सोहम अस्पताल में जारी है।

पीड़ित द्वारा 20 जनवरी 2026 को थाना तुमगांव में लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर पुलिस ने आरोपियों डागेश उर्फ डग्गु खुंटे एवं झम्मन खुंटे निवासी अछोली के विरुद्ध धारा 296, 117(2), 118(1), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

महासमुंद/ थाना सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सरायपाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक अपने हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 247, 438, 684 एवं 440 के साथ दिनांक 20 जनवरी 2026 को जुर्म जरायम पता साजी पर गश्त पर रवाना थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GE 4943 में दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर सागरपाली से सरायपाली की ओर आ रहे हैं।

सूचना पर पतेरापाली निवासी गवाह रामेश्वर सिन्हा एवं केशव चौहान को साथ लेकर ग्राम केंदुढार इमली पेड़ के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया।

मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम करण अजय (19 वर्ष) निवासी झालपाली तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम दिनेश सिदार (19 वर्ष) निवासी माधोपाली बताया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से दो प्लास्टिक बोरी में कुल 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई।

बरामद शराब की अनुमानित कीमत 10,000 रुपये तथा मोटरसाइकिल की कीमत 25,000 रुपये बताई गई है। मौके पर पंचनामा तैयार कर शराब को सील बंद कर जप्त किया गया।

आरोपियों द्वारा शराब रखने एवं परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। दोनों आरोपियों को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई की गई। मामला अजमानतीय होने से परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

बागबाहरा/  झरोखा तोड़कर सूने मकान में बड़ी चोरी, नकदी व जेवरात सहित लाखों पर हाथ साफ

बागबाहरा/ झरोखा तोड़कर सूने मकान में बड़ी चोरी, नकदी व जेवरात सहित लाखों पर हाथ साफ

बागबाहरा।वार्ड क्रमांक 14 पोटरपारा निवासी एक ड्राइवर के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित 19 जनवरी 2026 को ट्रक चलाने बाहर गया हुआ था, जबकि उसकी मां मायके आरंग गई हुई थी।

रात लगभग 9 बजे जब वह घर लौटा तो उसने देखा कि खिड़की के ऊपर लगा झरोखा टूटा हुआ था। अंदर प्रवेश करने पर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारी का ताला खुला मिला।

अलमारी में रखे एक जोड़ी सोने के झुमके, चार नग अंगूठी, एक हार, चार नग चांदी की साटी, एक चांदी का करधन तथा 26 हजार रुपये नकद गायब थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख 76 हजार रुपये आंकी गई है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) बीएनएस एवं 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

छत्तीसगढ़ : धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने राज्यभर में सघन कार्रवाई अवैध परिवहन, भंडारण व मिलिंग पर प्रशासन सख़्त, कई जिलों में बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ : धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने राज्यभर में सघन कार्रवाई अवैध परिवहन, भंडारण व मिलिंग पर प्रशासन सख़्त, कई जिलों में बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान-केंद्रित बनाए रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अवैध धान परिवहन, भंडारण, विक्रय एवं मिलिंग अनियमितताओं के विरुद्ध राज्यभर में व्यापक और सघन अभियान चलाया जा रहा है। शासन के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप राजस्व, खाद्य, मंडी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा अंतर्राज्यीय सीमाओं, धान खरीदी केंद्रों, राइस मिलों एवं संदिग्ध स्थलों पर सतत निगरानी रखते हुए कठोर कार्रवाई की जा रही है, ताकि धान उपार्जन का लाभ केवल वास्तविक किसानों तक ही सुनिश्चित हो सके।

खाद्य सचिव श्रीमती रीना कंगाले ने कहा कि राज्य सरकार धान उपार्जन व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान-हितैषी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध परिवहन, भंडारण, बिक्री अथवा मिलिंग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने  कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि धान उपार्जन का लाभ केवल वास्तविक किसानों को ही मिले। बिचौलियों, फर्जी टोकन, मिलावट, अंतर्राज्यीय अवैध परिवहन और कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध प्रारंभिक स्तर पर ही सख़्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा सतत निगरानी एवं भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जहाँ कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहाँ संबंधित व्यक्ति, संस्था अथवा मिल संचालक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश 2016, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। खाद्य सचिव ने दोहराया कि किसानों के हितों की रक्षा और धान खरीदी व्यवस्था की शुचिता बनाए रखना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसी क्रम में महासमुंद जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायपाली विकासखंड अंतर्गत रेहटीखोल क्षेत्र में बीती रात संयुक्त टीम द्वारा एक ट्रक से 694 बोरा धान जब्त किया गया। जब्त धान का कुल वजन लगभग 319 क्विंटल पाया गया। जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त ट्रक में उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर बिना किसी वैध दस्तावेज के धान का परिवहन किया जा रहा था। परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर धान से भरे ट्रक को मौके पर ही जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना सिंघोड़ा के सुपुर्द किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध धान परिवहन रोकने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की जा रही है, ताकि धान खरीदी प्रणाली की शुचिता बनी रहे।

धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के तहत धमतरी जिले में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति मर्यादित मोहदी के समिति प्रबंधक एवं ऑपरेटर को सेवा से पृथक कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान मिलावटयुक्त धान, टोकन का दुरुपयोग एवं अवैध बिक्री के प्रकरण सामने आए थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धान उपार्जन व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध प्रारंभिक स्तर पर ही कठोर कार्रवाई की जा रही है, ताकि उपार्जन का लाभ केवल वास्तविक किसानों तक ही सीमित रहे और बिचौलियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

इसी प्रकार  13 जनवरी 2026 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बिलारी (सोनाखान) में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 75 कट्टा धान सहित एक पिकअप वाहन जब्त कर पुलिस थाना सलीहा-बिलाईगढ़ के सुपुर्द किया।

सरगुजा जिले में कलेक्टर के निर्देशन में राइस मिलों का सघन भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में राजेश राइस मिल खोडरी एवं सिद्धिविनायक राइस मिल दरिमा में धान की भारी कमी पाई गई। कस्टम मिलिंग आदेश 2016 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत संबंधित मिलों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

महासमुंद जिले में अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम द्वारा कुल 217 कट्टा धान एवं एक पिकअप वाहन जब्त किया गया। अवैध परिवहन एवं भंडारण के मामलों में मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में महासमुंद जिले में अब तक की गई कार्रवाई में बीते दो दिनों में कुल 2986 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया है। कलेक्टर द्वारा अंतर्राज्यीय जांच चौकी टेमरी, नर्रा एवं खट्टी सहित धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सख़्त निर्देश दिए गए हैं। पिथौरा, बसना एवं सरायपाली क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी मात्रा में अवैध एवं संदिग्ध धान जब्त कर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कई मामलों में धान को पुलिस थाना के सुपुर्द किया गया है।

बिलासपुर जिले में धान उठाव में गंभीर गड़बड़ी सामने आने पर अमरनाथ एग्रो प्रोडक्ट राइस मिल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मिल को सील किया गया तथा संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मौके से 54 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये है। भौतिक सत्यापन में कस्टम मिलिंग के लिए जारी धान की तुलना में हजारों क्विंटल धान की कमी पाई गई। दो दिनों तक चली गहन जांच के बाद अनियमितता की पुष्टि होते ही तत्काल कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग के अनुसार बिलासपुर जिले में अब तक 56 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का धान जब्त किया जा चुका है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन के अंतर्गत की गई है। जिला प्रशासन ने दो टूक कहा है कि धान खरीदी, परिवहन, भंडारण एवं मिलिंग में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों, संस्थाओं एवं मिल संचालकों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

आज का राशिफल: प्रेम करियर और स्वास्थ्य का पूरा हाल पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

आज का राशिफल: प्रेम करियर और स्वास्थ्य का पूरा हाल पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोमांस में सफलता मिलेगी, प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। रोमांस में सफलता मिलेगी, आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।

राशि फलादेश

 

महासमुंद/सामान्य महासमुंद वनमण्डल में MSTrIPES Ecological ऐप के माध्यम से अखिल भारतीय बाघ गणना–2026 (फेज-1) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद/सामान्य महासमुंद वनमण्डल में MSTrIPES Ecological ऐप के माध्यम से अखिल भारतीय बाघ गणना–2026 (फेज-1) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद/ सामान्य वनमण्डल महासमुंद में वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक पाण्डेय के निर्देशन में आज भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून से पधारी सुश्री ऋतु प्रजापति (वन्यजीव विशेषज्ञ) द्वारा अखिल भारतीय बाघ गणना–2026 (फेज-1) के प्रोटोकॉल संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

उक्त प्रशिक्षण में MSTrIPES Ecological App के माध्यम से बाघ गणना की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई, जिसमें मांसाहारी एवं विशाल शाकाहारी वन्यजीवों हेतु चिन्ह सर्वेक्षण, शाकाहारी वन्यजीवों हेतु लाइन ट्रांजेक्ट सर्वे, वन्यजीव प्राकृतिक आवास सर्वेक्षण, तथा वन क्षेत्रों में मानवीय गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं के संकलन की विस्तृत जानकारी सम्मिलित थी। प्रशिक्षण थ्योरिटिकल एवं प्रैक्टिकल दोनों स्वरूपों में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संयुक्त वनमण्डलाधिकारी, पिथौरा सुश्री डिम्पी बैस, उप वनमण्डलाधिकारी, महासमुंद श्री गोविंद सिंह, समस्त परिक्षेत्र अधिकारी एवं क्षेत्रीय अमला उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अखिल भारतीय बाघ गणना–2026 के अंतर्गत वनमण्डल महासमुंद से संबंधित सूचनाओं का सटीक, समग्र एवं वैज्ञानिक ढंग से संकलन सुनिश्चित करना तथा इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में वनमण्डल की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है।