महासमुंद/पटेवा थाना क्षेत्र में दो मामले दर्ज — भाई-भाभी ने की मारपीट दो घायल,अछोली गांव से मोटरसाइकिल चोरी

महासमुंद/पटेवा थाना क्षेत्र में दो मामले दर्ज — भाई-भाभी ने की मारपीट दो घायल,अछोली गांव से मोटरसाइकिल चोरी

1. भाई-भाभी ने की मारपीट, दो घायल — पटेवा थाना क्षेत्र की घटना: थाना पटेवा क्षेत्र के ग्राम सलिहाभांठा में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति की उसके भाई और भाभी ने मारपीट कर दी। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सलिहाभांठा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 7 अक्टूबर 2025 की दोपहर लगभग 1:30 बजे वह अपने तीसरे नंबर के बड़े भाई मूलचंद दीवान को घर की सफाई करने के लिए कहा। इस बात पर मूलचंद दीवान आगबबूला हो गया और उसने गाली-गलौच करते हुए हाथ तथा लोहे के सुमेला से मारपीट कर दी।शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी भाभी सेतबाई दीवान ने भी उसके दोनों हाथ पकड़कर हाथ मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए दूसरे नंबर के बड़े भाई प्रकाश दीवान को भी मूलचंद दीवान और सेतबाई दीवान ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट से शिकायतकर्ता की दाहिनी आंख, पसली और सिर में चोट आई है, वहीं प्रकाश दीवान के सिर में भी चोट लगी है। इस घटना को तुलेश्वरी दीवान और देवनारायण निषाद ने देखा।स्वास्थ्य सुधार के बाद पीड़ित ने 9 अक्टूबर 2025 को थाना पटेवा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने मामला धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2. मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज — अछोली गांव की घटना :थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम अछोली में एक मजदूर की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है।पीड़ित ने बताया कि दिनांक 16 सितंबर 2025 की रात लगभग 10 बजे वह खाना खाने के बाद अपने दोस्तों के साथ एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG04QD8397) से भोरिंग रोड की ओर घूमने निकला था। रास्ते में लीला चौक के पास गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो जाने पर उसने मोटरसाइकिल नीम के पेड़ के नीचे खड़ी कर दी और चाबी साथ लेकर पैदल चला गया।करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौटा, तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला।किसी अज्ञात चोर ने करीब 30,000 रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल, जिसका चेचिस नंबर MBLHAW146S9A51895 और इंजन नंबर HA11ECS9A01973 है, चोरी कर ली।पीड़ित ने थाना पटेवा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद/बलौदा अवैध रूप से शराब पिलाते दो आरोपी गिरफ्तार — आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

महासमुंद/बलौदा अवैध रूप से शराब पिलाते दो आरोपी गिरफ्तार — आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

बलौदा (महासमुंद)।थाना बलौदा पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो अलग-अलग स्थानों पर लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पाए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 36(C) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रआर 54 बलागत सरफराज चिश्ती थाना बलौदा में गश्त के पद पर पदस्थ हैं। दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को वे हमराह आरक्षक 265 के साथ अपराध एवं अवैध शराब की पतासाजी हेतु रवाना हुए थे।

पहला मामला – गेर्रा-छिबर्रा मार्ग पुलिया के पास से गिरफ्तारी :मुखबिर से सूचना मिली कि गेर्रा-छिबर्रा मार्ग पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने की सुविधा दे रहा है।सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कृपासिंधु बरिहा पिता उजल बरिहा (35 वर्ष), निवासी गेर्रा थाना बलौदा को पकड़ा।पुलिस को देखकर शराब पी रहे लोग मौके से भाग गए।आरोपी से पूछताछ में उसने अवैध रूप से शराब पिलाने की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से एक देशी प्लेन शराब की खाली शीशी और दो डिस्पोजल गिलास (जिनमें शराब की गंध आ रही थी) जब्त किए गए।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया, जो जमानतीय अपराध होने पर जमानतदार प्रस्तुत करने पर मुचलका पर रिहा किया गया।

दूसरा मामला – छिबर्रा स्कूल के पास से कार्रवाई उसी दिन शाम को मुखबिर से दूसरी सूचना मिली कि ग्राम छिबर्रा के स्कूल के पास एक युवक लोगों को शराब पिला रहा है।सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चुड़ामणी जोल्हे पिता स्व. खेमलाल जोल्हे (20 वर्ष), निवासी पलसापाली थाना बलौदा को पकड़ा।मौके से एक देशी प्लेन शराब की खाली पौवा और दो डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए।आरोपी ने भी अवैध रूप से शराब पिलाने की बात स्वीकार की। उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और जमानतदार प्रस्तुत करने पर मुचलका पर छोड़ा गया।दोनों मामलों में थाना बलौदा पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 36(C) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

कोमाखान/ भिलाईदादर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान रायपुर में मौत अपराध दर्ज

कोमाखान/ भिलाईदादर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान रायपुर में मौत अपराध दर्ज

कोमाखान/महासमुंद। थाना कोमाखान क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ग्राम चारभांठा निवासी एक व्यक्ति की इलाज के दौरान रायपुर में मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मर्ग जांच पूरी कर प्रकरण को अपराध में परिवर्तित कर लिया है।

थाना कोमाखान में पदस्थ प्रआर ने बताया कि थाना क्षेत्र के मर्ग क्रमांक 24/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मृतक टिकेलाल धृतलहरे पिता पुनीत धृतलहरे उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम चारभांठा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद की जांच की गई।मर्ग जांच के दौरान मृतक के पुत्र ओमप्रकाश धृतलहरे सहित अन्य गवाहों के कथन लिए गए। गवाहों ने बताया कि टिकेलाल धृतलहरे अपने निजी काम से कोमाखान गए हुए थे और शाम को घर लौटते समय भिलाईदादर मोड़ के पास अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GL 9377 को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अनियंत्रित होकर गिर गए। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आई थी।

घायल को तत्काल अग्रवाल अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 14 जून 2024 को सुबह 9:40 बजे उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना अग्रवाल अस्पताल की ओर से थाना सरस्वती नगर रायपुर को दी गई, जहां मर्ग क्रमांक 00/28/2024 धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत मर्ग कायम किया गया और शव पंचनामा कार्रवाई की गई।बाद में उक्त मर्ग डायरी को थाना कोमाखान लाकर मूल मर्ग क्रमांक 24/2025 के रूप में दर्ज किया गया। जांच उपरांत यह पाया गया कि मृतक स्वयं अपनी मोटरसाइकिल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस आधार पर मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।इस घटना की सूचना संबंधित एसडीएम महोदय को भी दी गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

आज का पञ्चाङ्ग : शुक्रवार, १० अक्टूबर २०२५, सूर्योदय: ०६:२८,सूर्यास्त: ०६:००, चन्द्रोदय:२०:०४, चन्द्रास्त: 🌜०९:४७, अयन दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय),ऋतु: 🏔️ शरद,शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु),विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी),मास 👉 कार्तिक ,पक्ष 👉 कृष्ण ,तिथि 👉 चतुर्थी (१९:३८ से पञ्चमी),नक्षत्र 👉 कृत्तिका (१७:३१ से रोहिणी),योग 👉 सिद्धि (१७:४१ से व्यतीपात),प्रथम करण 👉 बव (०९:१४ तक),द्वितीय करण 👉 बालव (१९:३८ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥ सूर्य 🌟 कन्या ,चंद्र 🌟 वृष ,मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी),बुध 🌟 तुला (उदय, पूर्व, मार्गी),गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी),शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी),शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री),राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार: अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४० से १२:२७,अमृत काल 👉 १५:२२ से १६:४८,विजय मुहूर्त 👉 १४:०० से १४:४६,गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:५२ से १८:१६,सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:५२ से १९:०६, निशिता मुहूर्त 👉 २३:३९ से २४:२९,राहुकाल 👉 १०:३७ से १२:०४,राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व, यमगण्ड 👉 १४:५८ से १६:२५, दुर्मुहूर्त 👉 ०८:३५ से ०९:२१, होमाहुति 👉 मंगल (१७:३१ से गुरु) ,दिशा शूल 👉 पश्चिमनक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (१७:३१ से),अग्निवास 👉 पाताल (१९:३८ से पृथ्वी),चन्द्र वास 👉 दक्षिण,शिववास 👉 कैलाश पर (१९:३८ से नन्दी पर)

चौघड़िया विचार: ॥ दिन का चौघड़िया ॥ १ – चर २ – लाभ ३ – अमृत ४ – काल ५-शुभ ६ – रोग ७ – उद्वेग ८ – चर ॥रात्रि का चौघड़िया॥ १ – रोग २ – काल ३ – लाभ ४ – उद्वेग५ – शुभ ६ – अमृत ७ – चर ८ – रोग

तिथि विशेष: संकष्ट (करक) करवा चौथ, विवाहादि मुहूर्त मीन (सांय ०५:३१ से ०५:४१ तक), देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०६:२७ से १०:४६ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण :आज १७:३१ तक जन्मे शिशुओ का नाम कृतिका नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (उ, ए) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम रोहिणी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (ओ, वा, वी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त: कन्या – २८:३४ से ०६:५२, तुला – ०६:५२ से ०९:१३, वृश्चिक – ०९:१३ से ११:३२, धनु – ११:३२ से १३:३६, मकर – १३:३६ से १५:१७, कुम्भ – १५:१७ से १६:४३, मीन – १६:४३ से १८:०६, मेष – १८:०६ से १९:४०, वृषभ – १९:४० से २१:३५, मिथुन – २१:३५ से २३:५०,कर्क – २३:५० से २६:११+,सिंह – २६:११+ से २८:३०+

पञ्चक रहित मुहूर्त: शुभ मुहूर्त – ०६:१५ से ०६:५२,रोग पञ्चक – ०६:५२ से ०९:१३,शुभ मुहूर्त – ०९:१३ से ११:३२,मृत्यु पञ्चक – ११:३२ से१३:३६,अग्निपञ्चक – १३:३६ से १५:१७,शुभ मुहूर्त – १५:१७ से १६:४३,रज पञ्चक – १६:४३ से १७:३१,शुभ मुहूर्त – १७:३१ से १८:०६,शुभ मुहूर्त – १८:०६ से १९:३८,रज पञ्चक – १९:३८ से १९:४०,शुभ मुहूर्त – १९:४० से २१:३५,चोर पञ्चक – २१:३५ से २३:५०,शुभ मुहूर्त – २३:५० से २६:११+,रोग पञ्चक – २६:११+ से २८:३०+,शुभ मुहूर्त – २८:३०+ से ३०:१६+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिलामहासमुंद9926826570फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल: मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ):आज दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। लेट-लतीफी के कारण कार्य बिगड़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है फिर भी धन लाभ के योग है मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है परन्तु पहले खर्च भी करना पड़ेगा। सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी। सेहत मे कुछ विकार आने की सम्भावना है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो):आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन के विचार आज मन मे ही रह जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आज आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परेसानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे लेकिन बोल चाल में सावधानी बरतें तो आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। गैस की पुरानी समस्या के चलते मध्यान तक शरीर के अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा):आज के दिन का आरंभ सामान्य रहेगा लेकिन धीरे धीरे प्रतिकूलता आती जाएगी पूर्व निर्धारित कार्य मे विघ्न आने से आरंभ करने में परेशानी होगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपको आदर की दृष्टि से देखा जाएगा लेकिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से इसका लाभ नही उठा पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अनुभव होने के बाद भी लगभग सभी कार्यो में कुछ ना कुछ त्रुटि रहेगी व्यवसाय में किसी अन्य के भरोसे रहने से हानि उठानी पड़ेगी। आज स्वयं के बल पर ही लाभ की संभावना रहेगी। परिवार में किसी सदस्य का गलत आचरण आपको आहत करेगा। थोड़ा बहुत मानसिक क्लेश दिन भर बना रहेगा। आज आप जैसा औरो के लिए सोचेंगे वैसी ही प्रतिक्रिया आपको मिलेगी। धन लाभ भागदौड़ के बाद भी सीमित रहेगा। बदहजमी अथवा कान संबंधित व्याधि हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो):आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा परन्तु आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में वातावरण अशान्त भी हो सकता है। सहकर्मियों की लापरवाही भी विवाद का कारण बनेगी परन्तु धन लाभ आज अवश्य होगा। परिजनो की इच्छा पूर्ती करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। किसी दूर रहने वाले स्वजन से मनमुटाव हो सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे):आज का दिन आप शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी इसके बाद लगभग सभी कार्यो को आराम से ही करेंगे। आज आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नही मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का वातावरण भी आज सुख की अनुभूति कराएगा परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे। लंबी यात्रा की योजना बनेगी लेकिन इससे लाभ होने संदिग्ध ही रहेगा। सर्द गरम की शिकायत हो सकती है वाणी में आज अशुद्धि भी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो):आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा फिर भी व्यवहारों में अधिक सतर्कता बरते आपका गलत आचरण किसी के दिल को ठेस पहुचायेगा आप स्वयं को अन्य लोगो पर बोझ जैसा समझेंगे। लोग आपके सामने नही बोल सकेंगे परन्तु पीछे से सारी कसर निकाल लेंगे। झूठी चुगली के कारण अपमानित होना पड़ सकता है जिससे कलह के भी प्रसंग बनेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सामान्य ही रहेगा काम धंदे से खर्च की अपेक्षा कम ही आय होगी। संचित धन के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक कार्यो के प्रति ज्यादा गंभीर नही रहेंगे। घरेलू कार्यो की अनदेखी बाद में भारी पड़ेगी। सेहत वैसे तो सामान्य रहेगी लेकिन कार्य करते समय सतर्कता बरते चोट जख्म आदि का भय है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते):आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें पेट खराब होने से मुख में छाले अथवा हिचकिया अधिक आएंगी। आकस्मिक चोटादि लगने का भी भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। आज दैनिक के साथ व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आज आप स्वभाव से भी अत्यंत संदेही रहेंगे जिससे स्नेहीजनों के दिल को ठेस पहुच सकती है इस कारण ही आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नही होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अहसास होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू):रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा लेकिन आज उधारी वाले व्यवहारो पर नियन्त्रण रखने की भी आवश्यकता है अन्यथा धन लम्बे समय तक अटक सकता है उधारी चुकाने के लिये दिन उत्तम है। आज भी धन की आमद आवश्यकता के समय होने से ज्यादा परेशान नही होना पड़ेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को आज प्रयास करने पर रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दोपहर के बाद में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे):आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा दिन के आरम्भ में स्वभाव से त्यागी संतोषि रहेंगे लेकिन मध्यान बाद इसके विपरीत आर्थिक भूख बढ़ेगी कार्य व्यवसाय से लाभ के अवसर मिलते रहने से धैर्य बना रहेगा सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे लेकिन मन मे कोई न कोई स्वार्थ अवश्य छुपा रहेगा। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। आज आप मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे। पेट मे गैस के कारण सीने में दर्द एवं गिरने से चोटादि का भय है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी):आज के दिन आपमे वैचारिक शक्ति अधिक रहेगी सोच समझ कर ही कोई निर्णय लेंगे परन्तु आज किसी की जमानत अथवा अन्य भरोसे वाले कार्य मे ना पढ़ें स्वयं के साथ परिजनों के सम्मान को ठेस लग सकती है। दिन के आरंभ में सेहत नरम रहेगी धीरे धीरे सुधार आ जायेगा। कार्यो के प्रति गंभीर रहने पर भी व्यवसाय में मंदी के कारण ज्यादा लाभ नही कमा सकेंगे। बुद्धि बल से ही आज आशाजनक लाभ प्राप्त किया जा सकता है परन्तु आज धन खर्च करने पर ही धन की प्राप्ति संभव है। संध्या के समय किसी परिचित से झगड़ा होने की संभावना है। आपके चिड़चिड़े स्वभाव के कारण परिवार में अशांति रहेगी परिजनों पर अनैतिक दबाव डालना आगे भारी पड़ सकता है। सरकारी कार्य से यात्रा होगी। गले संबंधित तकलीफ भी रहने की संभावना है।

कुंभ🍯(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा):आज का दिन आपके लिए कलहकारी रहेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल की कमी रहेगी भाई बंधुओ को भी आपके द्वारा किसी न किसी रूप में कष्ट पहुचेगा। एक दूसरे के प्रति गलतफहमियां ना पाले अन्यथा बाद में पछतावा होगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियों से विचार मेल ना खाने से काम की गति प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों से आज बच कर रहना होगा लोग आपकी गलती करने की प्रतीक्षा में रहेंगे। घर मे भी महत्त्वपूर्ण कार्य सबकी सलाह लेकर ही करें अन्यथा रूठने मनाने में ही दिन निकल जायेगा। धन का खर्च बचाते भी अनर्गल वस्तुओं पर होगा। संतानो के विषय मे राहत रहेगी। महिलाओ को मासिक धर्म एवं अन्य जातको को भी रक्त संबंधित शिकायत रह सकती है धारदार औजारों से सावधान रहें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद आज कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे साथ ही आज दान पुण्य करने का भी मन बनेगा। मित्र मंडली में आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाया जा सकता है। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आज आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे। पुरानी बीमारी के दोबारा जोर पकड़ने पर तकलीफ हो सकती है।

CG : सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं बलौदाबाजार में महाजनपद न्यूज़ डिजिटल को संवाददाता रिपोर्टर की आवश्यकता क्षेत्रीय समाचारों के प्रति रुचि रखने वाले और सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

CG : सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं बलौदाबाजार में महाजनपद न्यूज़ डिजिटल को संवाददाता रिपोर्टर की आवश्यकता क्षेत्रीय समाचारों के प्रति रुचि रखने वाले और सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

प्रसिद्ध डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म महाजनपद न्यूज़ डिजिटल ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ और बलौदाबाजार जिलों में संवाददाता रिपोर्टर की आवश्यकता जताई है।

संस्था ने बताया कि जो व्यक्ति समाचार (News) रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकारों पर कार्य करने में रुचि रखते हैं, वे  संपर्क कर सकते हैं।

महाजनपद न्यूज़ डिजिटल का उद्देश्य है —
स्थानीय स्तर की सच्ची, निष्पक्ष और जनहित की खबरों को जनता तक पहुँचाना।

संवाददाता के रूप में जुड़ने वाले व्यक्तियों को अपने क्षेत्र से समाचार रिपोर्ट तैयार करने का अवसर मिलेगा।
इस पद के लिए वही व्यक्ति उपयुक्त होंगे जो समाचारों में रुचि रखते हों और सोशल मीडिया पर सक्रिय हों।

📞 संपर्क करें: 9131614309
🌐 महाजनपद न्यूज़ – सच्ची खबर, सीधी बात।

 

महासमुंद/कलेक्टर ने ली आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक ग्राम एक्शन प्लान व्यवहारिक और क्रियान्वयन योग्य हो – कलेक्टर श्री लंगेह

महासमुंद/कलेक्टर ने ली आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक ग्राम एक्शन प्लान व्यवहारिक और क्रियान्वयन योग्य हो – कलेक्टर श्री लंगेह

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय लंगेह की अध्यक्षता में आज शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आदि कर्मयोगी अभियान की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने ग्राम एक्शन प्लान की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम का एक्शन प्लान 11 बिंदुओं पर आधारित हो तथा उसमें समस्याएं और उनके समाधान व्यवहारिक रूप से शामिल किए जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाएं बनाते समय आगामी वर्ष 2030 तक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाया जाए, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से हो सके।कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय और अंतर्विभागीय चर्चा के साथ अपने-अपने सुझाव शामिल करें। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि ग्राम एक्शन प्लान केवल सैद्धांतिक न होकर जमीनी हकीकत से जुड़ा हो और उसका वास्तविक क्रियान्वयन संभव हो।

उन्होंने बताया कि जिले के 308 ग्रामों में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से जनजातीय समुदाय के समग्र विकास हेतु वर्ष 2030 तक की रूपरेखा तैयार की जा रही है। ग्राम एक्शन प्लान तैयार होने के उपरांत अब जिला एक्शन प्लान भी बनाया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान शासन की प्राथमिकता का हिस्सा है और इसका उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में स्थायी विकास के लिए योजनाबद्ध प्रयास सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे योजनाओं के प्रत्येक बिंदु पर गंभीरता से कार्य करें, ताकि 2030 तक अभियान के उद्देश्य को पूरा किया जा सके।

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि 14 अक्टूबर तक सभी ग्राम सभाओं में ग्राम एक्शन प्लान का अनुमोदन पूर्ण कर लिया जाए, ताकि आगामी स्तर की कार्ययोजना समय पर तैयार हो सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने कहा कि ग्राम एक्शन प्लान को अंतिम रूप देते हुए योजनाओं की आवश्यकता और प्राथमिकता को भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अन्तर्विभागीय समन्वय पर भी जोर दिया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, डीईओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य, पशुपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस), कौशल विकास तथा समाज कल्याण विभाग, खाद्य विभाग एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सरायपाली : घर से स्कूल तक खतरे स्कूल भवन कंडम कबाड़ी जैसी बस में बच्चे, न हेल्पर न नंबर प्लेट

सरायपाली से शंकर लहरे की खबर शिक्षा का अधिकार बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण माहौल में पढ़ाई का अवसर देने की बात करता है, परंतु महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत गोहरापाली गांव में संचालित आनंद कुंज इंग्लिश मीडियम स्कूल में ये सब बातें सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आती हैं। यहां बच्चों की पढ़ाई एक ऐसे भवन में चल रही है, जो खुद जर्जर अवस्था में है, और बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के लिए जिस वाहन का उपयोग किया जा रहा है, उसे देखकर किसी भी अभिभावक के मन में डर बैठ जाए।

गोहेरापाली स्थित यह निजी स्कूल पुराने भवन को मरम्मत कर संचालित किया जा रहा है। भवन की दीवारें कमजोर हैं, छत पर सीमेंट की चादरें बिछाई गई हैं, और लकड़ी के पुराने सहारों से ढांचा किसी तरह टिकाए रखा गया है। एक ओर का दरवाजा पूरी तरह टूट चुका है, जिसे जुगाड़ कर किसी तरह लगाया गया है। बारिश के दिनों में यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में लगभग 54 बच्चे पढ़ते हैं। इनमें से 20 से अधिक बच्चे रोजाना एक मिनी वाहन से स्कूल आते-जाते हैं। लेकिन यह वाहन किसी मानक स्कूल बस जैसा नहीं है। वाहन पर न तो नंबर प्लेट लगी है, न ही कोई स्कूल बस का संकेत बोर्ड। अंदर न तो बच्चों के बैठने की सुरक्षित व्यवस्था है, न ही कोई हेल्पर या अटेंडर मौजूद रहता है। बच्चे खुद अपने बैग ऊपर चढ़ाकर रखते हैं और उतरते समय खुद ही संभलते हैं। यह दृश्य किसी कबाड़ी वाहन जैसा प्रतीत होता है।

मिनी बस के संचालक द्वारा मॉडिफाई करवाई गई है ताकि उसमें अधिक बच्चों को ठूंसा जा सके। बच्चों को अक्सर तंग जगह में बैठाया जाता है। न कोई सीट बेल्ट, न दरवाजे पर लॉक सिस्टम — दुर्घटना की स्थिति में परिणाम भयावह हो सकते हैं।

इस पूरे मामले ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग ऐसे स्कूलों और वाहनों को कैसे अनुमति दे देते हैं? या फिर यह सब बिना जानकारी के चल रहा है? यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तो किसी दिन एक बड़ी दुर्घटना इस लापरवाही की गवाही दे सकती है

वही मामले मे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी टीकम चंद पटेल मौक़े पर जाकर निरिक्षण करूँगा उसके बाद ही कुछ कह सकता हु

बसना : जनपद पंचायत के सभापति प्रकाश सिन्हा ने सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किए

 

बसना। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंकोरी में आज सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत के सभापति एवं जनपद सदस्य श्री प्रकाश सिन्हा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री यज्ञराम सिदार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत अंकोरी के सरपंच श्री मिश्रा दीप, श्री विनोद शंकर विशाल (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति), पत्रकार
श्री आर.के. दास, पूर्व जनपद सदस्य श्री राजेंद्र डड़सेना,
भाजपा नेता श्री हीरालाल साव, तथा शाला की स्थाई सदस्य भूमिसुता प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्री सिन्हा ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा “सरकार की यह योजना बेटियों को शिक्षा की राह में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का एक मजबूत कदम है। यह साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि उनके सपनों की सवारी है, जो उन्हें नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।”उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा इस अवसर का पूरा लाभ उठाए और अपने परिश्रम से जीवन में नई दिशा स्थापित करे।

उक्त कार्यक्रम में शिक्षक संतलाल डड़सेना, लालता प्रसाद डड़सेना, मधुमंगल बारीक, उमाशंकर भोई, हीराधर राणा, विजयकुमार कौशिक, जगतारण जांगड़े, जयंत वर्मा, आकाश डड़सेना श्रीमती नीलिमा साहू समेत अभिभावक उपस्थित रहे।

महासमुंद/राजसात वाहनों की नीलामी प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2025 को

महासमुंद/राजसात वाहनों की नीलामी प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2025 को

महासमुंद/ जिले के पुलिस थाना एवं चौकियों से आबकारी एक्ट के तहत जब्त कर राजसात किए गए वाहनों की नीलामी की जाएगी। अपर कलेक्टर ने बताया कि कुल 133 वाहन जिनमें 28 दोपहिया वाहन, 4 चारपहिया वाहन एवं 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। उक्त वाहनों की स्क्रैप नीलामी 17 अक्टूबर 2025 को की जाएगी।

प्रपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक निर्धारित की गई है तथा निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12ः00 बजे से 1ः00 बजे तक है। इसी दिन निविदा/नीलामी की कार्यवाही 10ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक किया जाएगा। नीलामी की शर्तें एवं विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में कलेक्टर कार्यालय महासमुंद एवं रक्षित केंद्र परसदा, एम.टी.ओ शाखा से प्राप्त किया जा सकता

महासमुंद/धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर कर सकते हैं संपर्क

महासमुंद/धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर कर सकते हैं संपर्क

महासमुंद/ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन आवश्यक है। एग्रीस्टैक पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस है, जिसमें किसानों का भूमि एवं आधार लिंक्ड पंजीयन किया जाता है। पंजीकरण उपरांत किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी प्राप्त होती है। यह आधार लिंक्ड डेटाबेस शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ केवल वास्तविक पात्र किसानों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तहत किसानों को सीधे भुगतान किया जाता है। अतः शासन की मंशा है कि सभी पात्र किसान सुशासन एवं पारदर्शिता के साथ इस योजना का वास्तविक लाभ प्राप्त करें। एग्रीस्टैक में आधार-आधारित पंजीयन और ई-केवाईसी की व्यवस्था से संपूर्ण प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता, सटीकता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित होगा। एग्रीस्टैक पोर्टल डिजिटल क्रांति की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा, जो छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सटीक और किसान हितैषी बनाएगा। एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क किया जा सकता है। जो किसान अभी तक पंजीयन नहीं कर पाए हैं वे अपने निकटतम सहकारी समिति या निर्धारित केंद्र में जाकर 31 अक्टूबर 2025 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।