कोमाखान पुलिस की लगातार दो रेड में दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराबखोरी पर बड़ी कार्रवाई

कोमाखान पुलिस की लगातार दो रेड में दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराबखोरी पर बड़ी कार्रवाई

कोमाखान। अवैध शराब पिलाने–पिलवाने के गुप्त ठिकानों के खिलाफ कोमाखान पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। रेलवे स्टेशन के पास झोपड़ी से लेकर सुवरमाल मोड़ तक चल रहे दो अवैध अड्डों का भंडाफोड़ किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से शराब पिलाने के उपयोग की सामग्री जप्त की गई।

पहली कार्रवाई : रेलवे स्टेशन के पास नीम पेड़ की झोपड़ी पर छापा

निरीक्षक, थाना कोमाखान की टीम — आरक्षक 835 प्रमोद ध्रुव व 708 कौशल ध्रुव के साथ टाउन पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास नीम पेड़ के नीचे बनी झोपड़ी में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

तुरंत गवाह कन्हैया धीवर व राकेश जोसफ को साथ लेकर पुलिस ने रेड की। पुलिस को देखते ही शराब पीने वाले लोग भाग निकले, लेकिन शराब पिलाने वाला आरोपी पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी — हेमलाल साहू पिता बिसम्भर साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी लिटियादादर, थाना बागबाहरा।

आरोपी के पास से मिले— 03 डिस्पोजल गिलास जिनसे शराब की गंध आ रही थी 02 खाली देशी प्लेन शराब की खाली शीशियां (180 एमएल) 03 फटे पोपट मिक्चर पैकेट

लाइसेंस न होने पर मौके पर ही धारा 94 BNSS का नोटिस देकर कार्रवाई की गई। आरोपी को धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत 19:15 बजे गिरफ्तार किया गया और जमानतीय अपराध होने पर मुचलका पर रिहा किया गया।

दूसरी कार्रवाई : सुवरमाल–भटगाँव मोड़ के पास चल रहा था दूसरा अवैध अड्डा

इसी दिन पुलिस देहात पेट्रोलिंग पर ग्राम सुवरमाल–चंदरपुर–पटपरपाली की ओर थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने सुवरमाल चौक से मिले गवाहों को साथ लेकर मोड़ के पास रेड की। यहाँ भी पुलिस को देखते ही शराब पीने वाले लोग फरार हो गए, लेकिन शराब पिलाने वाला व्यक्ति पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी — ✔ देवालाल निराला पिता गैतन निराला, उम्र 30 वर्ष, निवासी भटगांव, थाना कोमाखान।

आरोपी के कब्जे से— 03 प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास (शराब की गंध सहित) 02 देशी प्लेन शराब की खाली शीशी (180 एमएल) 03 पोपट मिक्चर के फटे पैकेट लाइसेंस के अभाव में आरोपी को धारा 94 BNSS का नोटिस दिया गया। धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत 17:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। जमानतदार प्रस्तुत करने पर उसे मुचलका पर रिहा किया गया।

पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप — कोमाखान क्षेत्र में अवैध शराब अड्डों पर अब बढ़ेगी सख्ती दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है। लगातार दो रेड के बाद क्षेत्र में अवैध मदिरा गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी का संदेश गया है।

 

राजधानी में सरायपाली का बस ड्राइवर शराब के नशे में पकड़ा गया, यात्रियों की जान से खिलवाड़

राजधानी में सरायपाली का बस ड्राइवर शराब के नशे में पकड़ा गया, यात्रियों की जान से खिलवाड़

छत्तीसगढ़ की राजधानी में सरायपाली रूट की एक निजी बस के ड्राइवर को पुलिस ने शराब के नशे में पकड़ा। जांच के दौरान ड्राइवर के शरीर में अधिक मात्रा में अल्कोहल पाए जाने की पुष्टि हुई,

पुलिस के अनुसार, नशे की स्थिति में बस चलाना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यात्रियों की जान के लिए सीधा खतरा है। जिस बस में रोज़ सैकड़ों लोग सफर करते हैं, उसी बस का ड्राइवर अगर शराब के नशे में हो तो किसी भी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बस ड्राइवर नशे की हालत में  पुलिस के हाथों पकड़ा जा रहा है। यह वीडियो लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर जिस वाहन में वे सफर कर रहे होते हैं, क्या उसके ड्राइवर जिम्मेदार है या नहीं।

यात्रियों के लिए चेतावनी

यह घटना एक गंभीर चेतावनी है कि यात्रा शुरू करने से पहले यात्रियों को भी सतर्क रहना चाहिए। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी बस या वाहन का ड्राइवर संदिग्ध अवस्था में दिखे तो तुरंत इसकी सूचना दें, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

मानव जीवन को खतरे में डालना—कानून सख्त

शराब पीकर वाहन चलाना मानव जीवन को खतरे में डालने की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में पुलिस कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पर काम कर रही है। राजधानी में पकड़े गए इस बस ड्राइवर का मामला भी इसी श्रेणी में दर्ज किया गया है।

पटेवा/ गांव चौकबेड़ा गली में आग तापते समय अचानक हमला! जमीन विवाद पर भड़की रंजिश? 

पटेवा/गांव चौकबेड़ा गली में आग तापते समय अचानक हमला! जमीन विवाद पर भड़की रंजिश?

पटेवा/ गांव चौकबेड़ा में बुधवार देर शाम आग ताप रहे एक किसान पर अचानक हुए हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना ज़मीन खरीदी के विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस जांच में ही इसकी पुष्टि होगी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित ग्रामीण, जो खेती-किसानी करता है,10 दिसम्बर रात करीब 7 बजे अपने घर के सामने गली में आग ताप रहा था, उसके साथ गांव के महेश महेश्वरी, धनेश महेश्वरी और रेशकुमार बंजारे भी मौजूद थे। इसी दौरान गांव का भुनेश्वर जोगी वहां आया और जमीन संबंधी बात पर कहासुनी करते हुए अचानक मां-बहन की गाली गलौज करने लगा।

आरोपी ने देखते ही देखते हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित के नाक में चोट आने पर खून बहने लगा। पूरी घटना को आसपास मौजूद लोगों ने देखा और सुना, जिसकी पुष्टि वे भी करेंगे।पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट थाना पटेवा में दर्ज कराई है। प्रकरण धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत लिया गया है। पुलिस जांच में हमले के पीछे की वास्तविक वजह सामने आएगी।

“महानदी ओवरब्रिज पर मौत की टक्कर… ट्रक चालक का तेजी-लापरवाही भरा सफर बना युवक का आखिरी रास्ता!”

“महानदी ओवरब्रिज पर मौत की टक्कर… ट्रक चालक का तेजी-लापरवाही भरा सफर बना युवक का आखिरी रास्ता!”

महासमुंद थाना में पदस्थ म० प्रधान आरक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली में मर्ग क्रमांक 181/25, धारा 194 BNSS के तहत मृतक खेलन निषाद (27 वर्ष) पिता स्व. यादराम निषाद, निवासी लाफिनखुर्द, की मर्ग जांच की गई।

जांच में सामने आया कि दिनांक 16/11/2025 को खेलन निषाद अपने साथी मोतीराम निषाद की मोटरसाइकिल क्र. CG 04 QA 4834 लेकर आरंग गया था। आरंग से महासमुंद लौटते समय वह महानदी ओवरब्रिज पर लगभग 18:30 बजे पहुंचा। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 04 PN 4829 के चालक ने अपने वाहन को तेजी और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए खेलन की बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि खेलन निषाद को सिर, माथे, सीने और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं। तत्काल 108 एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

अस्पताल से प्राप्त अस्पताली मेमो को सूचक नूतन देवांगन (वार्ड बॉय) द्वारा थाना में प्रस्तुत किया गया। डॉ. आकांक्षा क्षत्रीय, जूनियर रेजिडेंट (सर्जरी), ने खेलन निषाद को मृत घोषित किया और शव को पोस्टमार्टम हेतु चीरघर भेजा गया।

जांच में तथ्य पाए जाने पर ट्रक चालक के विरुद्ध धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।कायमी की सूचना एसडीएम महासमुंद को भी भेजी गई है।

बसना/ग्राम देवलगढ़ में खेत पर कब्जे की कोशिश या पारिवारिक साज़िश? हंसिया लेकर हमला, जान से मारने की धमकी

बसना/ग्राम देवलगढ़ में खेत पर कब्जे की कोशिश या पारिवारिक साज़िश? हंसिया लेकर हमला, जान से मारने की धमकी

बसना/ ग्राम देवलगढ़ में पारिवारिक विवाद एक बार फिर हिंसा में बदल गया। जानकारी के अनुसार, खजुरडोली स्थित उस खेत में, जिसे शरद कुमार साहू का हिस्सा बताया गया है और परिवार विगत 28 वर्षों से जिसका उपयोग करता आ रहा है, 10 दिसंबर 2025 की दोपहर करीब 2:30 बजे गंभीर विवाद खड़ा हो गया।

पीड़िता के अनुसार, जब वह अपने पति शरद कुमार साहू के साथ खेत पहुंची तो देखा कि उनकी देवरानी बसंती साहू हंसिया से धान की फसल काट रही थी और सास गुलाबाई साहू वहीं मेड पार बैठी हुई थी। आपत्ति जताने पर बसंती साहू ने गाली-गलौज करते हुए विवाद बढ़ा दिया।

बताया गया कि बसंती साहू ने हाथ में रखे हंसिया से पीड़िता पर हमला करने की कोशिश की, बीच बचाव के दौरान उसके दाहिने हाथ की कलाई के पास चोट भी लगी। आरोप है कि बसंती साहू ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और यहां तक कहा कि “तुम्हारे पति को झूठे केस में फंसा दूंगी।”

पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत दर्ज किया गया है। पीड़िता का कहना है कि रिपोर्ट उसके बताए अनुसार सही लिखी गई है और वह उचित कार्रवाई की मांग करती है।

सरायपाली ओम हॉस्पिटल में नि:शुल्क निसंतानता शिविर 18 दिसंबर (गुरुवार) – डॉ. प्रवीणा तिवारी व डॉ. दीपिका अग्रवाल देंगी विशेषज्ञ परामर्श

सरायपाली ओम हॉस्पिटल में नि:शुल्क निसंतानता शिविर 18 दिसंबर (गुरुवार) – डॉ. पप्रतिभा तिवारी व डॉ. दीपिका अग्रवाल देंगी विशेषज्ञ परामर्श

सरायपाली। ओम हॉस्पिटल में 18 दिसंबर (गुरुवार) को नि:शुल्क निसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर ओएसिस IVF & Fertility के सहयोग से रखा गया है, जिसमें निःशुल्क रजिस्ट्रेशन और निःशुल्क परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

शिविर में डॉ. प्रतिभा तिवारी (MBBS, MS-OBG, DNB-OBG) एवं डॉ. दीपिका अग्रवाल (MBBS, DNB, OBS & GYN) मरीजों को बांझपन एवं प्रजनन संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगी।

शिविर का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तय किया गया है। आयोजन स्थल ओम हॉस्पिटल, स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाइवे, सरायपाली (छ.ग.) रहेगा।

ओएसिस IVF केंद्र अब तक 1,15,000 से अधिक सफल जन्म तथा उच्च सफलता दर के लिए जाना जाता है। यहां पारदर्शी एवं नैतिक उपचार प्रक्रिया अपनाई जाती है।

शिविर में महिला व पुरुष दोनों प्रकार की निसंतानता से जुड़े उपचारों की जानकारी दी जाएगी, जिनमें—

IVF, ICSI, IUI, IVM, PGT

स्पर्म रिकवरी, माइक्रो TESE, सीमन फ्रीजिंग, DNA fragmentation आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए संपर्क: 8978656328, 83700 08558

पिथौरा/कागजों में जांच पूरी, ज़मीनी स्तर पर शून्य कार्रवाई — आत्मानंद विद्यालय पिरदा मामला

पिथौरा/कागजों में जांच पूरी, ज़मीनी स्तर पर शून्य कार्रवाई — आत्मानंद विद्यालय पिरदा मामला

पिथौरा/स्वामी आत्मानंद हिंदी अंग्रेज़ी माध्यामिक विद्यालय पिरदा के प्राचार्य की गंभीर लापरवाही के मामले में जांच पूरी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जांच किए लगभग 15 दिन होने वाले हैं, लेकिन जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस मामले में ढील दिखाते नजर आ रहे हैं।

*जांच रिपोर्ट सौंप दी गई, कार्रवाई अटकी*

सूत्रों के अनुसार, शिकायत के बाद एक जांच टीम गठित की गई थी। टीम ने रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारी को सौंप दी है। जांच में प्राचार्य के द्वारा स्वयं के नाम से राशि का आहरण किया गया है एवं भिन्नता पाई गई है तथा पुरानी कुर्सी टेबल की ना ही स्टॉक पंजी है ना ही पुरानी कुर्सी टेबल है। इसके बावजूद जिला शिक्षाधिकारी की तरफ से कार्रवाई में देरी की जा रही है, जिससे संदेह गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कहीं प्राचार्य को बचाने की कोशिश तो नहीं चल रही।

*10 नवंबर को शाला विकास समिति अध्यक्ष ने की थी शिकायत* आवेदन में प्राचार्य तरुण पटेल के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी।

*प्रशासन की निष्क्रियता से जनता में नाराजगी*

लोगों का कहना है कि इतनी स्पष्ट लापरवाही के बाद भी कार्रवाई न होना शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है। यदि यही स्थिति बनी रही तो मामले की शिकायत शिक्षा मंत्री से की जायेगी।

*राजनीतिक हस्तक्षेप की भी चर्चा*

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि कुछ राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा प्राचार्य को बचाने की कोशिश की जा रही है। पहले इसे अफवाह माना जा रहा था, लेकिन घटनाक्रम को देखते हुए लोगों को शक पक्का होता दिख रहा है।

*जनता का भरोसा दांव पर*

यदि समय पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग के उच्च अधिकारियों पर लोगों का विश्वास कमजोर होगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना मुश्किल हो जाएगा। स्थानीय लोग चाहते हैं कि इस मामले में स्पष्ट और निर्णायक कदम उठाया जाए ताकि अन्य स्कूलों को भी सीख मिल सके।

आज का राशिफल: किस्मत दे रही है संकेत, जानें आपका दिन कैसा रहेगा!

आज का राशिफल: किस्मत दे रही है संकेत, जानें आपका दिन कैसा रहेगा!

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): आज लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। घर में तनाव रह सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।

महासमुंद/पुलिस आरक्षक भर्ती पर उठे सवाल, कट-ऑफ सार्वजनिक करने की मांग को लेकर मोक्ष कुमार प्रधान ने सरकार को घेरा

महासमुंद/पुलिस आरक्षक भर्ती पर उठे सवाल, कट-ऑफ सार्वजनिक करने की मांग को लेकर मोक्ष कुमार प्रधान ने सरकार को घेरा

महासमुंद/छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रदेशभर में असंतोष के स्वर तेज हो रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि पुलिस आरक्षक भर्ती में जारी कट-ऑफ को लेकर अभ्यर्थियों में भारी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। युवाओं का आरोप है कि परिणाम जारी करने की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं है, जिससे संदेह उत्पन्न हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार को प्रत्येक वर्ग का कट-ऑफ स्पष्ट रूप से सार्वजनिक करना चाहिए और चयन सूची को पूरी पारदर्शिता के साथ जारी किया जाना चाहिए। अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत जानकारी गुप्त रखते हुए यह स्पष्ट किया जाए कि किस वर्ग में कितने अंकों पर चयन हुआ है, ताकि किसी भी तरह की शंका की गुंजाइश न रहे।

मोक्ष कुमार प्रधान ने राज्य सरकार से मांग की कि भर्ती प्रक्रिया में न्याय सुनिश्चित किया जाए तथा सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को समानता और पारदर्शिता का भरोसा दिया जाए।

महासमुन्द/ नवंबर माह के राशन नहीं मिलने से बिरकोनी के 650 परिवार परेशान :अशवंत तुषार

महासमुन्द/ नवंबर माह के राशन नहीं मिलने से बिरकोनी के 650 परिवार परेशान :अशवंत तुषार

महासमुन्द/ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरकोनी मे चौपाल लगाकर भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने सुना ग्रामीणों की समस्या ग्रामीण मोरध्वज साहू ने बताया नवंबर माह के 650 परिवार को राशन न मिलने परेशान :: गरीब परिवारों के लिए मुख्य भोजन का स्रोत राशन होता है, जो न मिलने से भुखमरी की स्थिति पैदा हो सकती है.

आर्थिक बोझ: अनाज खरीदने के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ते हैं, जिससे परिवार के अन्य खर्चे प्रभावित होते हैं. ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द नवंबर माह के राशन दिलाने का मांग किया है मोरज साहू, रेमान साहू, सुरेश चन्द्राकर, हरिशंकर साहू, राजेन्द्र चन्द्राकर, मोहन निसाद, दुशयन्त चन्द्राकर, फलेशवर पटेल, टिकम साहू, रिन्कु पटेल, लोकेश साहू अत्यधिक संख्या ग्रामीण जन उपस्थित रहे