महासमुंद एवं बागबाहरा जनपद पंचायत को उत्कृष्ट आवास पूर्णता कार्य हेतु किया गया सम्मानित

महासमुंद एवं बागबाहरा जनपद पंचायत को उत्कृष्ट आवास पूर्णता कार्य हेतु किया गया सम्मानित

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने में जनपद पंचायत महासमुंद और जनपद पंचायत बागबाहरा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

आज जिला पंचायत महासमुंद में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार द्वारा दोनों जनपदों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान दोनों जनपदों द्वारा आवास पूर्णता में प्रदर्शित बेहतर प्रबंधन, सतत निगरानी, पारदर्शिता तथा लाभार्थियों तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर सीईओ श्री नंदनवार ने कहा कि जनपद महासमुंद और बागबाहरा ने आवास निर्माण कार्यों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए एक उत्कृष्ट कार्य प्रस्तुत किया है। उन्होंने टीम भावना, फील्ड मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण निर्माण तथा समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने की सराहना की। कार्यक्रम में संबंधित जनपदों के अधिकारी-कर्मचारी, तकनीकी स्टाफ तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

महासमुंद/ जिले में कुल 183 प्रकरणों से संयुक्त टीम द्वारा 26765.84 क्विंटल धान जप्त

महासमुंद/ जिले में कुल 183 प्रकरणों से संयुक्त टीम द्वारा 26765.84 क्विंटल धान जप्त

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से संचालित करने हेतु अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अब तक अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय से जुड़े 165 प्रकरण दर्ज किए गए। 18 राइस मिलों का भौतिक सत्यापन कर प्रकरण दर्ज किया गया है। कुल 183 प्रकरणों से संयुक्त टीम राजस्व, मंडी, सहकारिता एवं पुलिस विभाग द्वारा 26765.84 क्विंटल धान जप्त किया गया है। जिले के प्रमुख मार्गों, अंतर्राज्यीय जांच चौकी, राइस मिलों और उपार्जन केंद्रों में लगातार निरीक्षण एवं सख्ती से निगरानी की जा रही है। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि धान उपार्जन अवधि में किसी भी प्रकार का अवैध भंडारण, परिवहन या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ताकि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इसी क्रम में अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। आज सरायपाली विकासखंड अंतर्गत सरायपाली एस डी एम अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा दो प्रकरणों में दो पिकअप और 162 बोरी धान जप्त किया गया। जिसमें पहले प्रकरण में मुरमुरी चौक पर ओड़िसा राज्य सीमा स्थित बंजारी नाका के पास अवैध धान परिवहन करते पिकअप वाहन पाया गया। जिसे मौके पर जब्त कर पिकअप वाहन समेत 100 बोरा धान थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया। वहीं दूसरे प्रकरण में पिकअप वाहन में चालक धनेश्वर साहू द्वारा खरियार रोड (ओड़िशा) से सरायपाली में 62 बोरी धान परिवहन करते हुए वाहन को जांच चौकी सल्हेझरिया में रोककर धान जब्त किया गया।

महासमुंद/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने किया भुरकोनी उपार्जन केंद्र का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

महासमुंद/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने किया भुरकोनी उपार्जन केंद्र का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज पिथौरा विकासखंड अंतर्गत भुरकोनी धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू एवं एसडीएम श्री बजरंग वर्मा मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया, व्यवस्थाओं और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और दक्षता के साथ संचालित किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने केंद्र में धान की तौल व्यवस्था, नमी परीक्षण, तौल-कांटे की सटीकता,बोरा की उपलब्धता की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े, तौल में पारदर्शिता बनी रहे तथा गुणवत्ता परीक्षण पूरी शुद्धता से किया जाए।

उन्होंने कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया कि धान की आवक बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ट्रॉली एवं वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रहे और खरीदी केंद्र में साफ–सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, टोकन और रसीद वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने स्टैकिंग, गोदामों तक परिवहन, रिकॉर्ड संधारण एवं अवैध धान परिवहन की रोकथाम के उपायों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय और मानकों के अनुरूप संपादित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने किसानों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं तथा सुझावों को सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर किसानों के हितों को सर्वोपरि रखने पर जोर दिया।

महासमुंद/आर.बी.सी. 6-4 के तहत 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद/आर.बी.सी. 6-4 के तहत 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 4 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बनियातोरा के मृतक श्री लिखितराम पटेल की पत्नी श्रीमती मानकुंवर पटेल के लिए एवं ग्राम नर्रा के मृतक श्री तातूराम साहू की पत्नी श्रीमती शकुन साहू के लिए तथा सर्पदंश से मृत्यु होने पर ग्राम खैरटकला के मृतक श्री डोमू सिंग मांझी के पुत्र नित्यानंद मांझी के लिए एवं ग्राम जुनवानी खुर्द की मृत्तिका आरती ठाकुर की माता श्रीमती महादेवी ठाकुर के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

मारपीट, जानलेवा लापरवाही, नाबालिग की मौत, जुआ एवं अवैध शराब पर पुलिस सख्त — बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अलग-अलग घटनाओं में कई अपराध दर्ज, आरोपियों पर कार्रवाई

मारपीट, जानलेवा लापरवाही, नाबालिग की मौत, जुआ एवं अवैध शराब पर पुलिस सख्त — बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अलग-अलग घटनाओं में कई अपराध दर्ज, आरोपियों पर कार्रवाई

1️⃣ ग्राम करमदा में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

करमदा।ग्राम करमदा निवासी अंबुजा सीमेंट कंपनी में ड्राइवर का काम करने वाले युवक के साथ बीती रात मोहल्ले में मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि 9 दिसंबर की रात लगभग 9.30 बजे ड्यूटी से घर लौटते समय गांव के नरेंद्र चेलक, करण एवं योगेश ने ₹2000 की मांग को लेकर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से हमला किया। मारपीट में युवक के दाहिने गाल, सिर के पीछे व सीने में चोट आई है। घटना के दौरान रोशन दास मानिकपुरी एवं राहुल दास ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने प्रकरण में धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई दर्ज की है।

2️⃣ लापरवाही से वाहन चलाने पर सड़क हादसा, युवक गंभीर घायल

खजुरी। ग्राम खजुरी से बलौदाबाजार जाते समय एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे कार चालक ने तेज व लापरवाही पूर्ण तरीके से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सुमेर गेंदले के सिर, चेहरे व हाथ में गंभीर चोट आई है, जिन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 184 एलकेएस, 125(ए) एवं 281 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

3️⃣ तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आई डेढ़ साल की बच्ची, इलाज के दौरान मौत

पलारी।दिल दहला देने वाली घटना में पलारी के शांतिनगर वार्ड निवासी 1 वर्ष 11 माह की मासूम बच्ची की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 8 दिसंबर की शाम जय मां तुरतुरिया डेली निट्स के सामने पिकअप वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्ची को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने पर बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

4️⃣ पलारी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹40,140 जब्त

पलारी।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लकड़िया रोड खेत के पास जुए के अड्डे पर छापा मारकर 5 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹40,140 नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई कर जमानत पर रिहा किया गया।

5️⃣ शराब दुकान में सरपंच प्रतिनिधि से मारपीट, धमकी देने का आरोप

छिराही।ग्राम पंचायत छिराही के सरपंच प्रतिनिधि ने हिरमी शराब दुकान में मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार शराब देने में मनमानी करते हुए दुकान में मौजूद व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी और गला दबाने का प्रयास किया। घटना को प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा। पुलिस ने धारा 115(2), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

6️⃣ लिमतरा में अवैध शराब पिलाते आरोपी गिरफ्तार

सिमगा / लिमतरा। पुलिस सहायता केंद्र लिमतरा की टीम ने गांव के प्रवेश द्वार के पास अवैध रूप से शराब पिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी शराब एवं डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। आरोपी बुघेलाल कुर्रे के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत कार्रवाई कर जमानत पर रिहा किया गया है।

सारंगढ़ -बिलाईगढ़ की खबरें : क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर संकट: महिला से अभद्रता, जमीन विवाद में मारपीट, स्कूल छात्रों पर हमला और अवैध महुआ शराब तस्करी का खुलासा

सारंगढ़ -बिलाईगढ़ की खबरें : क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर संकट: महिला से अभद्रता, जमीन विवाद में मारपीट, स्कूल छात्रों पर हमला और अवैध महुआ शराब तस्करी का खुलासा

खबर 1 : गांव के रास्ते को लेकर महिला से गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी

ग्राम बंजारी में महिला से अभद्रता, रास्ते से आने-जाने पर रोकने की धमकी महिला ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 8 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने पति के साथ पैदल घर लौट रही थी। गांव के रास्ते के मोड़ पर सेतराम यादव ने रास्ता बंद करने की बात कहते हुए महिला को नाम लेकर गंदी-गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर महिला के पति को भी गाली दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के गवाहों में समारू खुंटे, हरिशंकर निराला एवं गायत्री सहित अन्य ग्रामीण हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

🟥 खबर 2 : जमीन विवाद में चार लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज

खम्भा उखाड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चार आरोपियों पर एफआईआर ग्राम बंजारी निवासी किसान ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि 8 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे जमीन में लगे खम्भे को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कृपा सिदार, घसिया सिदार, शुभम सिदार एवं बंटी सिदार ने गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्का और डंडे से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रकरण में धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

🟥 खबर 3 : जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, मां को भी धक्का

बंजारी में रात को घर में घुसकर हमला, मां-बेटे घायल ग्राम बंजारी निवासी सेतराम यादव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 दिसंबर 2025 की रात करीब 7 बजे कुछ लोगों ने जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौच करते हुए उनके घर की बाड़ी तोड़कर अंदर घुसकर मारपीट की। आरोप है कि कृपा सिदार, घसिया सिदार, शुभम सिदार और बंटी सिदार ने हाथ-मुक्का और डंडे से हमला किया। बीच-बचाव करने आई मां लक्ष्मी यादव को भी धक्का दिया गया। मारपीट में हाथ, पैर और पेट में चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।

🟥 खबर 4 : स्कूल विवाद के बाद छात्रों से सड़क पर मारपीट

गैरहाजिरी के विवाद ने पकड़ा उग्र रूप, नाबालिग छात्रों से मारपीट ग्राम बगलोटा निवासी कक्षा 9वीं के छात्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 दिसंबर 2025 को स्कूल में गैरहाजिरी को लेकर हुए विवाद के बाद स्कूल से बाहर साथियों ने रास्ता रोककर गाली-गलौच और मारपीट की। आरोप है कि साहिल वर्मा, निखिल साहू, ध्रुव एवं अन्य साथियों ने सिर पर चूड़ा मारकर और लात-घूंसे से हमला किया। इस घटना में दो छात्रों को सिर और पीठ में चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

🟥 खबर 5 : अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सरिया पुलिस की कार्रवाई, 3 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त। थाना सरिया पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम रिसोरा अटल चौक के पास एक युवक को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम प्रदीप यादव निवासी कमरीद बताया। उसके पास से करीब 3 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 600 रुपये) बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

 

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में 12 दिसंबर को लगेगा यूरीलॉजी कैंप, विशेषज्ञ डॉ. योगेश बारापात्रे करेंगे उपचार 

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में 12 दिसंबर को लगेगा यूरीलॉजी कैंप, विशेषज्ञ डॉ. योगेश बारापात्रे करेंगे उपचार

बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में आगामी 12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को शाम 5 बजे से यूरीलॉजी कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप में प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh) द्वारा मूत्र एवं पथरी संबंधी जांच, परामर्श तथा ऑपरेशन की सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी।

कैंप में किडनी की पथरी का समुचित इलाज, प्रोस्टेट की समस्या, किडनी में सूजन/सिकुड़न, मूत्र नली में रुकावट, पुरुष बांझपन, पेशाब में रुकावट या खून आने जैसी समस्याओं का उपचार किया जाएगा।

बच्चों की यूरीलॉजी सेवाएँ तथा इमरजेंसी यूरोलॉजी (ट्रॉमा से लेकर यूरिन ब्लॉकेज तक) की सुविधा भी रहेगी।

जांच शुल्क मात्र ₹700 रखा गया है।

बीजू कार्ड/आयुष्मान कार्ड से किडनी, मूत्र, प्रोस्टेट व पथरी के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।सीटी स्कैन और एक्स-रे जांच पर 50% छूट दी जाएगी।

📰 बसना : नेत्र चिकित्सा शिविर – अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 12 दिसंबर को लगेगा नेत्र शिविर, डॉ. अंकुर सक्सेना करेंगे आंखों का इलाज

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में 12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे से नेत्र रोग विभाग द्वारा विशेष जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर सरसैना (MBBS, MS – Cornea Specialist), रायपुर मरीजों की जांच करेंगे।

कैंप में मोतियाबिंद, काला मोतिया (ग्लूकोमा), रेफ्रेक्टिव सर्जरी संबंधी समस्याएँ, डायबिटिक रेटिनोपैथी, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, आंखों की चोट, बच्चों की ROP Screening, एलर्जी, आंखों में जलन/दर्द, चश्मे का नंबर, कॉन्टैक्ट लेंस आदि सभी समस्याओं का उपचार उपलब्ध रहेगा।

आंखों की जांच कंप्यूटराइज्ड सिस्टम द्वारा की जाएगी, जिससे चश्मे का नंबर सटीकता से दिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क नंबर:

📞 77730 86100, 84618 11000, 77708 68473

 

महासमुंद “तहसील कार्यालय में रात की रहस्यमयी हरकत! आधार केंद्र का सरकारी लैपटॉप तोड़कर गायब… CCTV में कौन आया नज़र?”

महासमुंद “तहसील कार्यालय में रात की रहस्यमयी हरकत! आधार केंद्र का सरकारी लैपटॉप तोड़कर गायब… CCTV में कौन आया नज़र?”

महासमुन्द। तहसील कार्यालय महासमुन्द में संचालित आधार पंजीयन केंद्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शासकीय उपयोग वाला लैपटॉप रात्रि में गुप्त रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब ऑपरेटर विकास कुमार साहू ने 10 नवंबर की सुबह अपना लैपटॉप चालू करने की कोशिश की, परंतु वह स्टार्ट नहीं हुआ। तकनीकी जांच में पाया गया कि लैपटॉप को जोर से पटककर उसका मदरबोर्ड पूरी तरह तोड़ दिया गया था, जिसके बाद यह संदेह गहराया कि घटना किसी अंदरूनी व्यक्ति की करतूत हो सकती है।

शिकायत के अनुसार, 08 नवंबर की शाम कार्य समाप्त कर विकास साहू ने आधार किट को लकड़ी के बॉक्स में रखकर ताला बंद किया था तथा चाबी टेबल के दराज में सुरक्षित रखी थी। अगले दिन रविवार होने से कार्यालय बंद रहा। 10 नवंबर को पहुँचने पर लैपटॉप क्षतिग्रस्त मिला, लेकिन बॉक्स या ताले पर किसी प्रकार का तोड़फोड़ का निशान नहीं था।

इसी बीच CCTV फुटेज में शाम 7.45 से 8.10 बजे के मध्य सहकर्मी राकेश कुमार साहू, निवासी गुड़रू पारा, को कार्यालय खिड़की के पास संदिग्ध अवस्था में आते-जाते देखा गया। चूँकि ताला टूटा नहीं था और कार्यालय में प्रवेश की सीधी संभावना सीमित थी, इससे संदेह और गहरा गया।

विकास साहू ने यह आरोप लगाया कि व्यक्तिगत रंजिश के कारण उनके शासकीय लैपटॉप—जो आधार पंजीयन स्टेशन आईडी 59047 से जुड़ा है—को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया गया है, जिससे न केवल सरकारी धरोहर को नुकसान पहुंचा बल्कि उनके रोजगार पर भी गहरा आघात हुआ है।

शिकायत की जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी द्वारा 08 नवंबर 19.45 से 20.10 बजे के बीच कार्यालय में घुसकर लैपटॉप से छेड़छाड़ कर उसे क्षति पहुंचाई गई। इस आधार पर आरोपी राकेश कुमार साहू के विरुद्ध धारा 331(4), 324(4) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

मामले की प्रति कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार व जिला ई-गवर्नेन्स सोसायटी को भी भेजी गई है।घटना के बाद पूरे तहसील कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं मामला अब पुलिस जांच के अधीन है।

 

बसना में आधी रात आग तपते बवाल: पंछा मांगने से शुरू हुआ तनाव, पहुंचा खूनखराबे तक

बसना में आधी रात आग तपते बवाल: पंछा मांगने से शुरू हुआ तनाव, पहुंचा खूनखराबे तक

बसना। वार्ड नंबर 02 भगतसिंह वार्ड में आधी रात एक मजदूर पर दो युवकों द्वारा मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित, जो मजदूरी का काम करता है और कक्षा 5वीं तक शिक्षित है, ने पुलिस को बताया कि घटना 08 दिसंबर 2025 की रात की है।

रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद वह आदिवासी कन्या छात्रावास के पास अपने मोहल्ले के बच्चों के साथ ठंड के कारण आग ताप रहा था। तभी करीब 11 बजे वार्ड-01 निवासी सूरज यादव अपने साथी सूजल के साथ वहां पहुंचा। सूरज ने पीड़ित के पास रखा पंछा मांगा और बाद में लौटाने की बात कहकर ले गया।

जब पीड़ित ने पंछा वापस मांगा तो सूरज और सूजल विवाद पर उतर आए। पीड़ित वहां से घर जाने लगा, तभी सूरज ने अचानक पीछे से धक्का देकर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उस पर हाथ-मुक्कों और लातों से हमला किया। हमले के दौरान दोनों ने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित के अनुसार, सूरज ने हाथ में पहने चूड़ा से उसके चेहरे पर वार किया, जिससे उसे सिर, बाईं आंख, कान और पैर के पास चोटें आईं। घटना को आसपास मौजूद लोगों ने देखा और पीड़ित ने यह बात घर जाकर अपनी पत्नी को भी बताई।

पीड़ित ने 09 दिसंबर 2025 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

खल्लारी/ठेला या अवैध शराब अड्डा? पुलिस रेड में खुला गुप्त कारोबार का राज”

खल्लारी/ठेला या अवैध शराब अड्डा? पुलिस रेड में खुला गुप्त कारोबार का राज”

खल्लारी: थाना खल्लारी पुलिस ने मंगलवार 09 दिसंबर 2025 को आबकारी एक्ट के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम आंवराडबरी–बोईरगांव रोड स्थित एक चखना ठेले पर अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को पकड़ा।

प्र0आर0 खल्लारी अपने हमराह स्टाफ आर 501 और 520 के साथ पेट्रोलिंग एवं आबकारी एक्ट की कार्यवाही पर निकले थे। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक चखना ठेले में लोगों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम गवाहों के साथ बताए स्थान पर पहुँची, जहां ठेले के आसपास लोगों की भीड़ शराब पीते देखी गई। पुलिस को देखते ही सभी लोग मौके से भाग निकले।

ठेला संचालक को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने अपना नाम राकेश नेताम (48 वर्ष), निवासी आंवराडबरी बताया। उसकी कब्जे से एक 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में लगभग 90 एमएल बची शराब, एक खाली शीशी और 03 डिस्पोजल ग्लास, जिनसे शराब की गंध आ रही थी, बरामद किए गए।

आरोपी के पास शराब पिलाने की सुविधा देने का कोई दस्तावेज नहीं मिला तथा उसने लिखित में अपराध स्वीकार किया। मौके पर समस्त जप्ती कार्यवाही की गई और माल जब्त कर आरोपी को धारा 36 (C) आबकारी एक्ट के तहत 18:20 बजे गिरफ्तार किया गया।

मामला जमानतीय होने पर सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने के बाद आरोपी को मुचलका पर रिहा कर दिया गया। पूरे प्रकरण की विधिवत रिपोर्ट दर्ज करते हुए आगे की विवेचना जारी है।