पिथौरा पुलिस की कार्रवाई: 50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिथौरा पुलिस ने ग्राम किशनपुर के कंतरा नाला के पास दबिश देकर 50 लीटर हाथभट्ठी से निर्मित महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ग्राम भ्रमण एवं अपराध पतासाजी के दौरान किशनपुर क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कंतरा नाला के पास कुछ लोग भट्ठी जलाकर अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण कर रहे हैं। सूचना पर गवाहों की मौजूदगी में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि सुखराम बरिहा (45 वर्ष), निवासी कुरकुटी, थाना राजादेवरी, जिला बलौदाबाजार को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान पांच अलग-अलग सफेद प्लास्टिक झिल्लियों में करीब 10-10 लीटर, कुल 50 लीटर (50,000 एमएल) महुआ शराब बरामद हुई।

इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे दो पुराने जर्मन बर्तन भी जब्त किए गए। जब्त शराब की कीमत करीब 10 हजार रुपये तथा बर्तनों की कीमत करीब 3 हजार रुपये, इस प्रकार कुल जब्ती करीब 13 हजार रुपये बताई गई है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नारायण राणा उर्फ बाबू, मिलन बारिक और गोविन्द गोड के साथ मिलकर अवैध महुआ शराब का निर्माण कर रहा था। पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामले में थाना पिथौरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान जब्त शराब को सीलबंद किया गया तथा पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई।

सरायपाली  : 24 भैंसों की तस्करी का मामला, 4 आरोपी पुलिस के हवाले; 2 भागे, उड़ीसा से आया तस्कर भी फरार

सरायपाली  : 24 भैंसों की तस्करी का मामला, 4 आरोपी पुलिस के हवाले; 2 भागे, उड़ीसा से आया तस्कर भी फरार

महासमुंद/सरायपाली, 3 सितंबर 2026।

सरायपाली क्षेत्र में 24 नग भैंसों को अवैध रूप से उड़ीसा ले जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों ने कथित तस्करी में शामिल लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मामले में कुल 6 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से 4 आरोपियों को 24 भैंसों के साथ पुलिस को सौंपा गया, जबकि 2 आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्राप्त आवेदन के अनुसार, 2 सितंबर की रात करीब 10 बजे सरायपाली से तोरेसिंहा मार्ग पर भैंसों की अवैध तस्करी कर उड़ीसा ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर आवेदक विजय शर्मा और उनके साथियों ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर 24 नग भैंसों को ले जा रहे 6 लोगों को रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में कथित रूप से पता चला कि भैंसों को उड़ीसा सीमा तक ले जाने की तैयारी थी। इसके बाद 3 सितंबर की सुबह करीब 3:50 बजे डायल 112 को सूचना दी गई। आवेदन के मुताबिक, दो आरोपियों को साथ लेकर उड़ीसा सीमा की ओर तस्कर को बुलाने के लिए संपर्क किया गया।

बताया गया कि उड़ीसा सीमा पर एक व्यक्ति सफेद महिंद्रा वाहन से पहुंचा। उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, इसी दौरान वाहन में बैठे दो आरोपी भाग निकले। उड़ीसा से आए व्यक्ति के साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी वाहन से उतरकर जंगल की ओर फरार हो गया।

आवेदन के अनुसार, एक व्यक्ति को पकड़कर वापस लाया जा रहा था। तोरेसिंहा-पदमपुर मार्ग पर पुल के पास पूछताछ के दौरान वह अचानक नाले में कूदकर फरार हो गया। बाद में बचे हुए 4 आरोपियों को 24 भैंसों के साथ पुलिस के सुपुर्द किया गया।

आवेदक ने पुलिस से मामले की जांच कर भैंसों की कथित तस्करी में शामिल आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही तस्करी, आरोपियों की भूमिका और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

 

सरायपाली/ तस्कर और पुलिस के बीच रात से सुबह तक चला पकड़ने-भागने का खेल; ओडिशा कनेक्शन में 4 आरोपी पुलिस के हवाले, दो कार से फरार होने की खबर

 

सरायपाली। सरायपाली-तोरेसिंहा मार्ग से 24 भैंसों को कथित रूप से अवैध तरीके से ओडिशा ले जाने का मामला सामने आया है। 2 सितंबर की रात करीब 10 बजे मिली सूचना के बाद कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर भैंसों को ले जा रहे छह लोगों को रोक लिया। घटनाक्रम के दौरान दो आरोपी भाग निकले, जबकि ओडिशा से पहुंचे कथित तस्कर समेत अन्य लोग भी मौके से फरार हो गए। बाद में चार लोगों को 24 भैंसों के साथ पुलिस के सुपुर्द किया गया।

इस संबंध में बागबाहरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 लालपुर निवासी विजय शर्मा ने 3 सितंबर को थाना सरायपाली में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, विजय शर्मा स्नातक तक पढ़े हैं और बेकरी व्यवसाय करते हैं।

रात में मिली थी तस्करी की सूचना।आवेदन में बताया गया है कि 2 सितंबर की रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि सरायपाली से तोरेसिंहा मार्ग होते हुए भैंसों को अवैध रूप से ओडिशा ले जाया जा रहा है। सूचना पर विजय शर्मा अपने साथियों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां 24 भैंसों को ले जा रहे छह लोगों को रोककर पूछताछ की गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, पूछताछ में कथित तौर पर पता चला कि बस्ती सरायपाली निवासी के माध्यम से भैंसों को छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा तक पहुंचाया जाना था। इसके बाद 3 सितंबर की सुबह करीब 3.50 बजे डायल 112 को सूचना दी गई।

ओडिशा से वाहन लेकर पहुंचा व्यक्ति।आवेदन के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में भूपेश बरिहा और ज्ञानेन्द्र लोहार को साथ लेकर उनके मोबाइल से ओडिशा के कथित तस्कर को फोन किया गया और पैसे ले जाने के लिए सीमा क्षेत्र में बुलाया गया। कुछ देर बाद ओडिशा की ओर से एक व्यक्ति सफेद महेन्द्रा वाहन जैसे वाहन से वहां पहुंचा।

शिकायतकर्ता का कहना है कि वह और उसका साथी ललित कार से उतरकर उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े, तभी कार में बैठे भूपेश बरिहा और ज्ञानेन्द्र लोहार वहां से भाग गए। वहीं ओडिशा से आए व्यक्ति के साथ मौजूद उसका साथी भी वाहन से उतरकर जंगल की ओर भाग गया। बताया गया कि वह वाहन की चाबी वहीं छोड़ गया।

पुल के पास नाले में कूदकर भागा
विजय शर्मा के अनुसार, एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी गाड़ी की चाबी लेकर उसे अपनी कार में बैठाया गया और तोरेसिंहा-पदमपुर मार्ग स्थित पुल के पास लाया गया। वहां कुछ अन्य साथी भी मौजूद थे। कथित तस्कर से पूछताछ के लिए वाहन रोका गया, तभी वह अचानक गाड़ी से उतरकर नाले में कूद गया और भाग निकला।

इसके बाद बचे चार लोगों को पुलिस को बुलाकर 24 भैंसों सहित सौंप दिया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, बाद में मौके पर छोड़े गए वाहन के पास जाने पर वह वहां नहीं मिला।

पुलिस जांच से साफ होगी स्थिति
विजय शर्मा ने आवेदन में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। भैंसों को कहां से लाया गया था, उन्हें ओडिशा में किसे सौंपा जाना था और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल थे, यह जांच का विषय है।

CG बसना/ स्कूलों का बिजली बिल गबन करने वाले बसना के तत्कालीन बीईओ और मौजूदा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी डीईओ निलंबित

CG बसना/ स्कूलों का बिजली बिल गबन करने वाले बसना के तत्कालीन बीईओ और मौजूदा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी डीईओ निलंबित

महासमुंद के बसना क्षेत्र में 2018 से 2025 तक रकम निकाली पर नहीं पटाया स्कूलों का बिजली बिल, सस्पेंड हुए सारंगढ़
शासकीय स्कूलों के बिजली बिल की राशि के गबन के मामले में बसना के तत्कालीन बीईओ और मौजूदा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी डीईओ जोईधा राम डहरिया को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) रायपुर द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है।

जारी आदेश के अनुसार, तत्कालीन बीईओ जोईधा राम डहरिया ने शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं के बिजली बिल की आहरित राशि जमा नहीं की। राशि का गबन किया गया। इससे शासन को भारी क्षति पहुंची।

मामले को लेकर विनोद कुमार दास और विवेक साहू ने इसकी शिकायत जेडी, रायपुर से की थी। इसके बाद संभागीय संयुक्त संचालक ने जांच टीम गठित की थी। बसना बीईओ कार्यालय में वर्ष 2018-19 से 2024-25 के दौरान बिजली बिल भुगतान की राशि बिना किसी सक्षम स्वीकृति और नस्ती के, चेक से नकद आहरित कर ली गई थी।

जांच के दौरान तत्कालीन लेखापाल सूर्यकांत मिश्रा और तत्कालीन बीईओ, दोनों को गबन का जिम्मेदार पाया गया था। इस मामले में तत्कालीन लेखापाल/लिपिक को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब तत्कालीन बीईओ पर भी गाज गिरी है।

CG रायगढ़ में 41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, स्थानीय से लेकर देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार बिखरेंगे सुर और संस्कृति के रंग कविता कृष्णमूर्ति की सुरों की महफिल से अनुज शर्मा की लोकधुनों तक, 10 दिनों तक गूंजेगा चक्रधर समारोह

CG रायगढ़ में 41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, स्थानीय से लेकर देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार बिखरेंगे सुर और संस्कृति के रंग
कविता कृष्णमूर्ति की सुरों की महफिल से अनुज शर्मा की लोकधुनों तक, 10 दिनों तक गूंजेगा चक्रधर समारोह

पद्मश्री उषा बारले की पंडवानी, भारती बंधु के कबीर भजन और सुरेन्द्र शर्मा की काव्य संध्या बनेगी खास आकर्षण
अमित साना की गायकी से रामलाल बरेठ के कथक तक, देशभर के दिग्गज कलाकार सजाएंगे रायगढ़ की शाम
14 से 23 सितम्बर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन महाराजा चक्रधर सिंह की कला-साधना और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का भव्य आयोजन 14 से 23 सितम्बर तक रामलीला मैदान, रायगढ़ में होगा। स्थानीय प्रतिभाओं से लेकर देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध और नामचीन कलाकारों से सजे इस सांस्कृतिक महाकुंभ में दस दिनों तक सुर, ताल और नृत्य की अनूठी महफिल सजेगी। शास्त्रीय नृत्य की विविध विधाओं, छत्तीसगढ़ी लोककला, पंडवानी, लोकसंगीत, कबीर भजन, गजल और वाद्य प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय कला एवं संस्कृति के अनेक रंग दर्शकों के सामने जीवंत होंगे।

संस्कृति विभाग, पर्यटन मंडल एवं जनसहयोग से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में पद्मश्री सम्मानित कलाकारों के साथ इंडियन आइडल फेम कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। प्रतिदिन शाम 6 बजे से शुरू होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में हर दिन कला की एक नई विधा और नया रंग देखने को मिलेगा, जबकि 23 सितम्बर को पद्मश्री सम्मानित सुप्रसिद्ध गायिका कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी प्रस्तुति के साथ समारोह का भव्य समापन होगा। समारोह का शुभारंभ 14 सितम्बर को श्री वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति से होगा। इसके बाद पद्मश्री सम्मानित श्री अनुज शर्मा लोक कला एवं संगीत तथा पद्मश्री सम्मानित डॉ. उषा बारले पंडवानी की प्रस्तुति देंगी।

सांस्कृतिक संध्या समारोह में अगले दिन 15 सितम्बर को निशित गंगानी-तबला वादन, टी. लक्ष्मी रेड्डी कुचिपुड़ी, स्टार्क सोसाइटी बाड़मेर द्वारा राजस्थानी फोक, तरुणा साहू एवं समूह द्वारा पंडवानी तथा माधवरस बैंड द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। 16 सितम्बर को छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के साथ शास्त्रीय नृत्य की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी। जिसमें मौमाला नायक द्वारा कथक, भूपेन्द्र साहू एवं समूह द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, डॉ. यास्मीन सिंह एवं समूह तथा सुश्री विभूति शर्मा द्वारा कथक और पायल साहू एवं समूह द्वारा लोक कला की प्रस्तुति होगी। 17 सितम्बर को बादल-बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट्स एवं लिटरेचर द्वारा लोक कला एवं संगीत, मधुमिता रॉय मिश्रा द्वारा कथक, जान्हवी बेहरा द्वारा ओडिसी, शिवरंजनी हरीश एवं श्री विद्या शैलेश द्वारा भरतनाट्यम तथा शिव शक्ति कला संस्थान द्वारा कथक की प्रस्तुति दी जाएगी। 18 सितम्बर को डॉ. मंजू इलंगबम द्वारा मणिपुरी, पद्मश्री सम्मानित श्री भारती बंधु द्वारा कबीर भजन, श्वेता नायक एवं समूह द्वारा कुचिपुड़ी तथा श्री अनुराग शर्मा द्वारा लोक संगीत की प्रस्तुति होगी।

19 सितम्बर को काव्य और नृत्य की यह शाम कला प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण रहेगी। जिसमें गौरी शंकर दाश द्वारा ओडिसी, पद्मश्री सम्मानित श्री सुरेन्द्र शर्मा एवं अन्य कलाकारों द्वारा काव्य संध्या तथा रीला होता द्वारा ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। 20 सितम्बर को श्री बी. साहू एवं समूह द्वारा गोटीपुआ, अमित साना-इंडियन आइडल फेम द्वारा गायन तथा पद्मश्री सम्मानित रामलाल बरेठ के निर्देशन में भूपेन्द्र बरेठ एवं समूह द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दिन लोकनृत्य, गायन और शास्त्रीय नृत्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 21 सितम्बर को श्री रूद्रशंकर सिन्हा द्वारा बनारस घराने का कथक, श्री सोनू गुप्ता एवं समूह द्वारा लोकगीत, वांसती वैष्णव एवं समूह द्वारा कथक, त्रिवेणी संगम द्वारा संतूर-पखावज-तबला वादन, संस्कार कला संघ द्वारा नृत्य नाटिका तथा नृत्यांजलि द्वारा बनारस घराने के कथक की प्रस्तुति दी जाएगी। 22 सितम्बर को गुरु कोट्टक्कल नंदकुमारन नायर द्वारा कथकली, सुश्री दीक्षा रथ द्वारा ओडिसी नृत्य, प्रो. डॉ. लवली शर्मा द्वारा सितार वादन, श्री पुनरिक साहू-लहरंगगा द्वारा लोक संगीत तथा रायगढ़ के राकेश शर्मा द्वारा सूफी गायन एवं गजल की प्रस्तुति होगी। समारोह की यह शाम शास्त्रीय नृत्य, वाद्य संगीत और सूफियाना अंदाज से सजेगी। समारोह के अंतिम दिन 23 सितम्बर को पद्मश्री सम्मानित प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्णमूर्ति अपनी सुरमयी संगीत प्रस्तुति देंगी। उनकी प्रस्तुति के साथ दस दिवसीय 41 वें चक्रधर समारोह-2026 का भव्य समापन होगा।

महासमुंद में बस कंडक्टर पर चाकू से हमला, ड्राइवरी की बात को लेकर हुआ विवाद

महासमुंद में बस कंडक्टर पर चाकू से हमला, ड्राइवरी की बात को लेकर हुआ विवाद

महासमुंद, 3 सितंबर 2026।

महासमुंद में ड्राइवरी करने की बात को लेकर हुए विवाद में एक बस कंडक्टर पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल कंडक्टर को उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता वार्ड नंबर 16, इंदिरा चौक, लखोली, थाना आरंग का निवासी है और कक्षा 9वीं तक पढ़ाई करने के बाद आरंग स्थित जैन बस ट्रेवल्स में कंडक्टर का काम करता है। शिकायत के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 को करीब 11 बजे वह महासमुंद में जय अंबे किराना स्टोर्स के सामने मौजूद था।

इसी दौरान ड्राइवर हेमलाल देवांगन, निवासी नयापारा महासमुंद के साथ ड्राइवरी करने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि हेमलाल ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे सब्जी काटने वाले चाकू से कंडक्टर के बाएं पैर में घुटने के ऊपर जांघ पर वार कर दिया। हमले में चोट लगने से खून निकलने लगा।

घटना को अश्शु खान द्वारा देखे जाने की बात शिकायत में कही गई है। इसके बाद साथी ड्राइवर प्रवीण कुमार गायकवाड़ घायल कंडक्टर को उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले गए। उपचार कराने के बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, पुलिस को दी गई रिपोर्ट उसके बताए अनुसार लिखी गई है। मामले में पुलिस द्वारा घटना के कारणों, गवाहों और आरोपी के संबंध में जांच की जा रही है।

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री आवास योजना की अपात्र सूची जारी, 16 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री आवास योजना की अपात्र सूची जारी, 16 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

बलौदाबाजार, 3 सितंबर 2026। जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की स्थायी प्रतीक्षा सूची तथा मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की सूची में शामिल अपात्र हितग्राहियों के नाम विलोपित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में संबंधित जनपद पंचायतों द्वारा ग्रामसभा के प्रस्ताव सहित अपात्र हितग्राहियों की सूची जिला पंचायत को उपलब्ध कराई गई है। सूची के आधार पर अपात्र हितग्राहियों के नामों को विलोपित किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और वेबसाइट पर उपलब्ध सूची

अपात्र हितग्राहियों की सूची संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। नागरिक एवं संबंधित हितग्राही सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

जिला प्रशासन की वेबसाइट balodabazar.gov.in पर भी सूची उपलब्ध है, जहां नागरिक सूची में अपना अथवा संबंधित हितग्राहियों का नाम देख सकते हैं।

16 सितंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति

सूची में शामिल किसी भी नाम के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को आपत्ति है, तो वह कार्यालय जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए संबंधित नागरिकों एवं हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा के भीतर सूची का अवलोकन कर आवश्यक होने पर अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें।

महत्वपूर्ण: अपात्र हितग्राहियों की सूची संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा जिला प्रशासन की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 है।

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री आवास योजना की अपात्र सूची जारी, 16 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री आवास योजना की अपात्र सूची जारी, 16 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

बलौदाबाजार, 3 सितंबर 2026। जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की स्थायी प्रतीक्षा सूची तथा मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की सूची में शामिल अपात्र हितग्राहियों के नाम विलोपित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में संबंधित जनपद पंचायतों द्वारा ग्रामसभा के प्रस्ताव सहित अपात्र हितग्राहियों की सूची जिला पंचायत को उपलब्ध कराई गई है। सूची के आधार पर अपात्र हितग्राहियों के नामों को विलोपित किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और वेबसाइट पर उपलब्ध सूची

अपात्र हितग्राहियों की सूची संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। नागरिक एवं संबंधित हितग्राही सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

जिला प्रशासन की वेबसाइट balodabazar.gov.in पर भी सूची उपलब्ध है, जहां नागरिक सूची में अपना अथवा संबंधित हितग्राहियों का नाम देख सकते हैं।

16 सितंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति

सूची में शामिल किसी भी नाम के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को आपत्ति है, तो वह कार्यालय जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए संबंधित नागरिकों एवं हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा के भीतर सूची का अवलोकन कर आवश्यक होने पर अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें।

महत्वपूर्ण: अपात्र हितग्राहियों की सूची संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा जिला प्रशासन की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 है।

रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान

मलेशिया में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने जीता कांस्य पदक, सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया के प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित

 

रायपुर, 3 सितंबर 2026।

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की तीन प्रतिभाशाली बेटियों सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने भारतीय महिला टीम की इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए तीनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।

भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि में रायगढ़ की सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया की भूमिका उल्लेखनीय रही।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि केवल रायगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। तीनों खिलाड़ियों की सफलता प्रदेश की अन्य बेटियों और युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, प्रतिभा और उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

📰 रायपुर : ‘देवभोग’ बनेगा गुणवत्ता और विश्वास की राष्ट्रीय पहचान, डेयरी क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार

दुग्ध किसान सम्मेलन में मंत्री रामविचार नेताम ने किया नवीन कैंटीन का उद्घाटन, दुग्ध संयंत्र का लिया जायजा

रायपुर, 03 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के उरला (कुम्हारी) स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (देवभोग) द्वारा आयोजित दुग्ध किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ‘देवभोग’ अपनी गुणवत्ता और शुद्धता के कारण उपभोक्ताओं के विश्वास का प्रतीक बन चुका है और देश में अपनी अलग पहचान कायम कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री नेताम ने उरला दुग्ध संयंत्र में नवीन कैंटीन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने दुग्ध संयंत्र की विभिन्न प्रणालियों का निरीक्षण कर उत्पादन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

📘 पशुपालकों के लिए विशेष मार्गदर्शिका का विमोचन

मंत्री श्री नेताम ने पशुपालकों के लिए तैयार विशेष मार्गदर्शिका पुस्तिकाओं का विमोचन किया। इसके साथ ही ‘देवभोग’ के रेडियो जिंगल, रिंगटोन एवं प्रेरक गीत का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य डेयरी क्षेत्र को आत्मनिर्भर, आधुनिक और प्रतिस्पर्धी बनाना है। इससे किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के साथ उन्हें पशुपालन को मजबूत आजीविका के रूप में अपनाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

🐄 दुग्ध उत्पादकों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता

मंत्री श्री नेताम ने कहा कि पशुपालन को आजीविका का मजबूत आधार बनाने के लिए दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, विपणन नेटवर्क और तकनीकी सेवाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुग्ध उत्पादकों और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डेयरी विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप ‘देवभोग’ को देशभर में गुणवत्ता और विश्वास के प्रतीक के रूप में स्थापित करने के लिए दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, आधुनिक उत्पादन व्यवस्था, विपणन नेटवर्क और किसानों की भागीदारी को और मजबूत किया जा रहा है।

इससे दुग्ध उत्पादक किसानों की आय, आत्मनिर्भरता और समृद्धि में निरंतर वृद्धि होने की उम्मीद है।

सम्मेलन में पशु चिकित्सा सेवाएं के संचालक श्री चंद्रकांत वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसान एवं महिला पशुपालक उपस्थित रहे।