महासमुंद/ किसे मिलेगा तीर्थ यात्रा का मौका द्वारिका-सोमनाथ जाने वालों की तैयारी शुरू,सरकार दे रही है सीएम तीर्थ यात्रा का मौका देखिए पूरी जानकारी

महासमुंद/ किसे मिलेगा तीर्थ यात्रा का मौका द्वारिका-सोमनाथ जाने वालों की तैयारी शुरू,सरकार दे रही है सीएम तीर्थ यात्रा का मौका देखिए पूरी जानकारी

 

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत
21 से 27 सितंबर 2026 तक द्वारिका, सोमनाथ एवं नागेश्वर की तीर्थयात्रा निर्धारित महासमुंद, 02 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत संशोधित समय-सारणी के अनुसार महासमुंद जिले के तीर्थयात्रियों के लिए 21 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक द्वारिका, सोमनाथ एवं नागेश्वर की तीर्थयात्रा निर्धारित की गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित विकासखण्डवार एवं नगरीय निकायवार सीट संख्या के अनुसार कुल 323 तीर्थ यात्रियों एवं 9 अनुरक्षकों का चयन किया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि चयनित हितग्राहियों का चिकित्सकीय जांच एवं परीक्षण कराने के पश्चात पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार की जाए। साथ ही चयनित हितग्राहियों की संख्या के 10 प्रतिशत के अनुपात में प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। चयनित एवं प्रतीक्षारत हितग्राहियों की सूची निर्धारित प्रारूप में हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी (एक्सल शीट) के माध्यम से 10 सितंबर 2026 तक कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण, जिला महासमुंद को भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।यात्रा के लिए पात्र हितग्राहियों को नियत समय एवं स्थान पर उपस्थित कराने के संबंध में यात्रा तिथि से 24 घंटे पूर्व सूचना प्रेषित की जाएगी। संबंधित जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के

साथ समन्वय स्थापित कर सभी चयनित हितग्राहियों को 21 सितंबर 2026 को रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाना सुनिश्चित करने कहा गया है। इसके अलावा चयनित पात्र हितग्राहियों एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल हितग्राहियों का निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

CG सरायपाली/2 साल पंचायत-जनपद के चक्कर से नहीं निकला समाधान, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर शिकायत करते ही उग्रसेन के मामले में हुआ बड़ा बदलाव

 

महासमुंद,  सितंबर 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 मददगार साबित हो रही है। सरायपाली विकासखंड के ग्राम केन्दुढार निवासी 62 वर्षीय उग्रसेन नंदे की दो साल पुरानी पेंशन संबंधी समस्या का अब निराकरण हो गया है। शिकायत के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

बताया गया कि उग्रसेन नंदे पिछले करीब दो वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत में आवेदन कर रहे थे। पेंशन राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें दैनिक जीवन-यापन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय तक समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत समाज कल्याण विभाग महासमुंद के संज्ञान में आने के बाद उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने मामले के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इसके बाद प्रकरण की जांच और दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। जांच में उग्रसेन नंदे मुख्यमंत्री पेंशन योजना के लिए पात्र पाए गए।

इसके बाद उनके पेंशन प्रकरण को संबंधित समिति की बैठक में अनुमोदित कराया गया। साथ ही पेंशन राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक ऑनलाइन प्रविष्टि भी कर दी गई है।

अब आगामी समय में उग्रसेन नंदे को मुख्यमंत्री पेंशन योजना का नियमित लाभ मिलने की उम्मीद है। अपनी समस्या के समाधान के बाद उन्होंने राज्य शासन और प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

बसना / निर्माणाधीन मकान में छिपा रखी थीं 11 मोटर साइकल बाइक बसना, सरायपाली, सांकरा, पिथौरा और पटेवा थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 12 मोटरसाइकिलें बरामद

 

बसना। महासमुंद पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बसना, सरायपाली, सांकरा, पिथौरा और पटेवा थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

मामले की शुरुआत 10 अगस्त 2026 को गढ़फुलझर में हुई मोटरसाइकिल चोरी से हुई थी। ग्राम खरोरा निवासी नरेश डडसेना ने 11 अगस्त को थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके दोस्त चंद्रकिशन सोनी की पुरानी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GD 0158 को गढ़फुलझर के शहीद चौक स्थित यादव इलेक्ट्रिकल्स के पास खड़ा किया गया था। शाम करीब 3:30 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।

रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध क्रमांक 429/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। चोरी की बाइक बेचने निकला था आरोपी जांच के दौरान 2 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति जगदीशपुर रोड पर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना बसना पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम टिकेश्वर बाघ (37 वर्ष), निवासी ग्राम बम्हनी, थाना बसना बताया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने गढ़फुलझर से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल को अपने घर ग्राम बम्हनी में छिपाकर रखा था।

एक बाइक से खुलता गया चोरी का पूरा नेटवर्क पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बसना, सरायपाली, सांकरा, पिथौरा और पटेवा थाना क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों से 11 अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना भी स्वीकार किया। इन चोरी की गई गाड़ियों को ग्राम सावित्रीपुर में एक निर्माणाधीन मकान में छिपाकर रखा गया था।

आरोपी के मेमोरेंडम कथन और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक एचएफ डीलक्स सहित कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामद 12 मोटरसाइकिलें

1. पैशन प्रो — CG 04 LB 3350

2. CT 100 — CG 06 GW 9690

3. HF डिलक्स — CG 06 GD 0158

4. प्लेटिना — CG 06 GM 1029

5. प्लेटिना — CG 04 NK 9923

6. ड्रीम युगा — CG 06 GU 9294

7. सुपर स्प्लेंडर — CG 04 DQ 7078

8. ग्लैमर — CG 22 W 0494

9. HF डिलक्स — CG 04 HW 4770

10. CD डिलक्स — CG 04 DL 2082

11. CD डिलक्स — CG 04 DD 1417

12. हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक) — CG 04 DJ 3822

 

पुलिस की इस कार्रवाई से पांच थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। एक चोरी की बाइक की जांच से शुरू हुई कार्रवाई आखिरकार 12 चोरी की मोटरसाइकिलों और एक आरोपी तक पहुंच गई।

सांकरा बलौदा बाजार/ जिसे पांच दिन से जोंक नदी में तलाश रहे थे, वह चांदन-सुखरी की झाड़ियों में मिला जोंक नदी हादसा पर अपडेट

पांचवें दिन मिली भागीरथी साहू की लाश, जोंक नदी हादसे की तलाश का हुआ दुखद अंत; चांदन-सुखरी नदी में झाड़ियों के बीच फंसा मिला शव सांकरा/पिथौरा। महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में जोंक नदी के पुराने पुल पर पांच दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में लापता बलौदाबाजार भागीरथी साहू का शव आखिरकार पांचवें दिन बरामद कर लिया गया। लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियान के बाद बलौदाबाजार जिले के चांदन-सुखरी नदी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच फंसा भागीरथी साहू का शव मिला है।

महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे के बाद लापता बाइक सवार भागीरथी साहू का शव आखिरकार गुरुवार को बरामद कर लिया गया। भागीरथी साहू वारनवापारा के गवरौद निवासी थे। उनका शव बलौदाबाजार जिले के चांदन सूखरी नदी में झाड़ियों के बीच फंसा हुआ मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, पांच दिन पहले सांकरा थाना क्षेत्र में जोक नदी के पुराने पुल पर कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे नदी की ओर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव

30 अगस्त को पुराने जोंक नदी पुल पर कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पुल के नीचे नदी में जा गिरे थे। हादसे में कार चालक बसना दुधिपाली शिक्षक के राजकुमार निषाद की मौत हो गई थी, जबकि मोटरसाइकिल सवार भागीरथी साहू नदी के तेज बहाव में बह गए थे और तभी से लापता थे। घटना में कुल 7 लोग थे

पांच दिन तक चला सर्च ऑपरेशन बलौदा बाज़ार भागीरथी साहू की तलाश में हादसे के बाद से ही SDRF, NDRF, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की टीमें लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। भिलाई और ओडिशा से पहुंची NDRF की टीमों ने भी नदी के कई किलोमीटर क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया।

तलाश के दौरान भागीरथी की बाइक भी बरामद की गई थी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। नदी के तेज बहाव और झाड़ियों वाले इलाकों में टीमों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी।

चांदन-सुखरी नदी में मिला शव
पांचवें दिन सर्च अभियान के दौरान बलौदाबाजार जिले के चांदन-सुखरी नदी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच भागीरथी साहू का शव फंसा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना के बाद NDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की।

भागीरथी साहू का शव मिलने की खबर से उनके परिजनों और समाज में शोक की लहर है। वहीं पांच दिनों से चल रही तलाश के बाद आखिरकार अभियान को सफलता मिली, लेकिन यह सफलता परिवार के लिए बेहद दुखद अंत लेकर आई।

जन्माष्टमी पर महासमुंद में शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, 4 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित

जन्माष्टमी पर महासमुंद में शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, 4 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित

महासमुंद, 3 सितंबर 2026। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को महासमुंद जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले में शराब की बिक्री, निर्माण, भंडारण, धारण और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शासन के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में जिले में संचालित सभी देशी, विदेशी, कम्पोजिट एवं प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों को पूरे दिन सीलबंद रखने के निर्देश दिए हैं। इनमें एफ.एफ.-1(घघ), सी.एस.-2(घघ-कम्पोजिट), एफ.एल.-1(घघ-कम्पोजिट अहाता), सी.एस.-2 (ग-अहाता), कम्पोजिट अहाता, एफ.एल.-1(ख अहाता), (ख-कम्पोजिट अहाता) और एफ.एल.-3 सहित अन्य मदिरा दुकानें शामिल हैं।

इसके अलावा जिले के मद्य भंडारण भांडागार तथा आसवनी मेसर्स पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ग्राम बेलटुकरी की आसवनी (डी-1), एफ.एल.-9 एवं सी.एस.-1 (बी) इकाई को भी संपूर्ण दिवस के लिए सीलबंद रखा जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शुष्क दिवस के दौरान किसी भी प्रकार की मदिरा का विक्रय, विनिर्माण, संग्रहण, धारण अथवा परिवहन नहीं किया जा सकेगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के साथ ही अवैध शराब के विक्रय, परिवहन एवं भंडारण पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

बसना / बिना GST नंबर के बिल से कुछ पंचायत में भुगतान का खेल 14वें-15वें वित्त की राशि में अमानक बिलों से लाखों के भुगतान जनपद CEO बोले—, शिकायत पर होगी जांच कार्यवाही,!

बसना / बिना GST नंबर के बिल से कुछ पंचायत में भुगतान का खेल 14वें-15वें वित्त की राशि में अमानक बिलों से लाखों के भुगतान जनपद CEO बोले—, शिकायत पर होगी जांच कार्यवाही,!

बसना। महासमुंद जिले के बसना जनपद क्षेत्र की कुछ ग्राम पंचायतों में 14वें एवं 15वें वित्त आयोग की राशि से किए जा रहे भुगतानों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कुछ पंचायतों में ऐसे बिलों के आधार पर भुगतान और आहरण किया जा रहा है, जिनमें GST नंबर का उल्लेख नहीं है। वहीं कुछ ऐसे बिल भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिनसे संबंधित GST नंबर लंबे समय से gst नहीं भरने के कारण डीएक्टिवेट बताए जा रहे हैं।

सरकार पंचायतों में विकास कार्यों और वित्तीय भुगतान में पारदर्शिता की बात करती है, लेकिन यदि बिना आवश्यक GST विवरण वाले बिलों के आधार पर सरकारी राशि का भुगतान किया जा रहा है, तो यह व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

GST नंबर नहीं, फिर भी भुगतान? महाजनपद न्यूज के पास उपलब्ध कुछ बिलों में GST नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं कुछ बिलों के संबंध में यह दावा किया जा रहा है कि उनमें दर्ज GST नंबर लंबे समय से डीएक्टिवेट हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या संबंधित पंचायतों में बिलों की जांच किए बिना ही भुगतान प्रक्रिया पूरी की जा रही है?

मामला केवल बसना जनपद तक सीमित होने का दावा नहीं है। जानकारी के अनुसार सरायपाली और पिथौरा क्षेत्र की कुछ ग्राम पंचायतों में भी ऐसे बिलों के उपयोग को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि संबंधित पंचायतों में कितनी राशि का भुगतान इस प्रकार के बिलों के आधार पर हुआ है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

जनपद CEO ने कहा—GST जोड़ा है तो नंबर लिखना जरूरीमामले में बसना जनपद CEO पियूष सिंह ठाकुर से महाजनपद न्यूज ने चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह के बिल गलत हैं। उनका कहना था कि यदि बिल में GST जोड़ा गया है तो उस पर GST नंबर का उल्लेख होना जरूरी है।

जनपद CEO ने यह भी कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जांच हुई तो सामने आ सकता है पूरा मामला

अब सवाल यह है कि जिन ग्राम पंचायतों में इस तरह के बिल लगाए गए हैं, वहां भुगतान से पहले बिलों की वैधता, GST पंजीयन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया था या नहीं? यदि GST नंबर डीएक्टिवेट होने के बावजूद भुगतान किया गया है, तो संबंधित बिलों की वैधता और भुगतान प्रक्रिया की भी जांच जरूरी होगी।

महाजनपद न्यूज के पास उपलब्ध बिलों और सामने आ रही शिकायतों की निष्पक्ष जांच होने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं और यदि हुआ है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

सांकरा/ जोंक नदी हादसा लापता बलौदा बाजार के भागीरथी साहू का नहीं मिला सुराग, समाज में आक्रोश चक्का जाम की चेतावनी भिलाई और ओडिसा की टीम भी सर्च अभियान में एक हुई थी मृत्यु

 

 

पिथौरा। पुराने जोंक नदी पुल पर 30 अगस्त को हुए दर्दनाक हादसे के बाद नदी में लापता भागीरथी साहू (55) का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कार और बाइक की टक्कर के बाद कुल सात लोग नदी में जा गिरे थे। इनमें से पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि कार चालक राजकुमार निषाद (42) की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद से भागीरथी साहू लापता हैं।

हादसे के बाद SDRF की टीम ने तत्काल तलाश शुरू की। इसके बाद भिलाई और ओडिशा से NDRF की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। नदी में तेज बहाव और गहराई के बीच टीमें अलग-अलग हिस्सों में लगातार तलाश कर रही हैं। पुलिस और स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू टीमों की मदद कर रहे हैं।

15 से 16 किलोमीटर क्षेत्र में तलाश, बाइक बरामद

दैनिक भास्कर में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, NDRF की टीम ने हादसे वाली जगह से करीब 15 से 16 किलोमीटर के नदी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान भागीरथी साहू की बाइक बरामद कर ली गई, लेकिन उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

भिलाई और ओडिशा से पहुंची NDRF की टीमें भी लगातार नदी में सर्च अभियान चला रही हैं। टीमों को अलग-अलग दलों में बांटकर नदी के संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। इसके बावजूद भागीरथी का पता नहीं चलने से परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वाले राजकुमार थे शिक्षक

इस हादसे में कार चालक राजकुमार पिता तेजराम निषाद (42), निवासी दूधिपाली, की नदी में डूबने से मौत हो गई। स्कूल अरेकेल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक थे। उनकी मौत से दूधिपाली सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

आज 3 बजे तक सुराग नहीं मिला तो NH-53 पर चक्काजाम
दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार भागीरथी साहू की तलाश को लेकर साहू समाज और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रशासन को आवेदन सौंपकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की है। समाज ने चेतावनी दी है कि गुरुवार दोपहर 3 बजे तक भागीरथी साहू का कोई ठोस सुराग नहीं मिला तो नेशनल हाईवे-53 पर चक्काजाम किया जाएगा। फिलहाल SDRF के साथ भिलाई और ओडिशा से पहुंची NDRF की टीमें लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

लंबे समय से फरार चल रहे सरायपाली-बसना से 23 वारंटी गिरफ्तार, महासमुंद पुलिस ने पिथौरा सहित जिलेभर में 47 को दबोचा सरसीवा के मनीष अग्रवाल भी शामिल

महासमुंद पुलिस की विशेष सर्च मुहिम में 47 वारंटी दबोचे
18 स्थायी और 29 गिरफ्तारी वारंट का निष्पादन, सभी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

महासमुंद, 3 सितंबर 2026। आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण एवं रोकथाम तथा लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा 1 सितंबर से 7 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी विशेष सर्च मुहिम के तहत 3 सितंबर 2026 को जिलेभर में कुल 47 वारंटियों को दबोचा गया। इनमें 18 स्थायी वारंटी एवं 29 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। सभी के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई करते हुए संबंधित माननीय न्यायालयों के समक्ष पेश किया गया।

फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए थानावार पृथक-पृथक पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अभियान के तहत पूरे जिले में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार उक्त वारंटों में स्थानीय माननीय न्यायालयों से प्राप्त वारंट भी शामिल हैं। तामीलशुदा स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को विधिवत संबंधित माननीय न्यायालयों के समक्ष प्रस्तु 

थाना बसना में 02 स्थायी वारंट एवं 11 गिरफ्तारी वारंट का निष्पादन किया गया। कार्रवाई में मनीष अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी मूडपहार थाना सरसीवा, वर्तमान रायपुर; प्रेम सिंह पिता मानसिंह डडसेना, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड 14 आदर्श नगर बसना; लकेश्वर गिरी पिता रथु लाल गिरी, उम्र 33 वर्ष, निवासी गढ़पटनी; पप्पू सोनवानी पिता विजय कुमार सोनवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 02 बसना, जगदीशपुर रोड; श्याम लाल नायक पिता बुछा नायक, उम्र 52 वर्ष, निवासी वार्ड 03 बसना; मोहन गिरी पिता नेवरत गिरी, उम्र 36 वर्ष, निवासी बंसुला; भिष्मदेव जगत पिता चमरा जगत, उम्र 32 वर्ष, निवासी खरोरा बरिहापाली; महेश राम रात्रे पिता आसाराम, उम्र 27 वर्ष, निवासी अखराभाठा टुकड़ा; गजानंद साव पिता अमृत लाल, उम्र 34 वर्ष, निवासी बरोंली; सहोदरा केसरिया पति भगदन, उम्र 45 वर्ष, निवासी बेलडीहीपठार; गणेश टांडी पिता चंद्र मणि, उम्र 38 वर्ष, निवासी सीतापुर; गोवर्धन टांडी पिता लक्ष्मण टांडी, उम्र 58 वर्ष, निवासी सीतापुर तथा अश्वनी ग्वाल पिता आश्रित गवाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी जगदीशपुर को पकड़ा गया।

थाना बागबाहरा में 3 वारंटी

थाना बागबाहरा में 01 स्थायी एवं 02 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए। इनमें चेतराम बारिहा पिता भंवरू राम, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम नरतोरी; मोहम्मद अंसारी अली पिता इरफान अली, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 10, सुभाष चंद्र वार्ड, नवागांव तथा संजय चंद्राकर पिता नीलकंठ, निवासी बोडरीदादर, पोस्ट-मूनगाशेर, बागबाहरा शामिल हैं।

थाना पिथौरा में 7 गिरफ्तारी वारंट

थाना पिथौरा में 07 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। इनमें मुकेश कुमार पटेल पिता स्व. दूधेश्वर सिंह पटेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी मुदीपार; उमाशंकर पटेल पिता गनपत लाल पटेल, उम्र 55 वर्ष, निवासी कोचरॉ; रेवाराम सोनवानी पिता स्व. रामदीन सोनवानी, उम्र 55 वर्ष, निवासी लामीडीही; बलराम यादव पिता बिझल यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोपालपुर; रमेश बरिहा पिता अंजोर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी गोपालपुर; सदानंद यादव पिता धनीराम यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोपालपुर तथा प्रियंका बंजारे पति केशव बंजारे, निवासी कसीबाहरा, पोस्ट सोनासिल्ली को पकड़ा गया।

थाना सांकरा में 3 गिरफ्तारी वारंटी

थाना सांकरा में 03 गिरफ्तारी वारंट का निष्पादन हुआ। अंजोर सिंह सिदार पिता भगत राम सिदार, उम्र 52 वर्ष, निवासी लारीपुर कोलिहादीपा; मथामनी भोई पिता आनंद भोई, उम्र 23 वर्ष, निवासी सलड़ीह तथा जीवन लाल साहू पिता हेम कुमार साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी कंचनपुर को पकड़ा गया।

थाना सिंघोड़ा में 1 स्थायी वारंटी

थाना सिंघोड़ा में 01 स्थायी वारंटी अनिल मलिक पिता स्व. रहसौ मलिक, उम्र 31 वर्ष, निवासी छिबरा को पकड़ा गया।

सरायपाली में 10 स्थायी वारंट

थाना सरायपाली में 10 स्थायी वारंट तामील किए गए। कार्रवाई में कुष्ठो पिता साखीराम उर्फ झांकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी पलसापाली; महेशराम पिता सुप्रित चौहान, उम्र 40 वर्ष, निवासी जम्हारी; आलेख सारथी पिता धरमू सारथी, उम्र 24 वर्ष, निवासी दुलारपाली; चुड़ामणी पिता समत पटेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी बानीपाली थाना बसना; चंदन दास पिता गुरूवादास मानिकपुरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी डुडुमचुंवा; सुचित्रा कानूनगो पति कमलेश, निवासी वार्ड नंबर 12 उडियापारा सरायपाली; बजरंग दास पिता मंगलु दास मानिकपुरी, उम्र 46 वर्ष, निवासी डुडुमचुंवा; सुरेश प्रधान पिता किर्तन प्रधान, उम्र 32 वर्ष, निवासी छुआलीपतरा थाना सांकरा; गोविंददास पिता अधीनदास, उम्र 26 वर्ष, निवासी डुडुमचुंवा तथा तेज कुमार भोई पिता सारथी, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 08 सरायपाली शामिल हैं।

थाना पटेवा में 3 गिरफ्तारी वारंटी

थाना पटेवा में 03 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए। इनमें वासुदेव लहरे पिता प्रेमसागर लहरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी पचरी; डिगेश्वर बंजोर पिता भुवनेश्वर बंजारे, उम्र 36 वर्ष, निवासी बरभाटा तथा बिन्दुबाई बंजोर पति डिगेश्वर बंजारे, उम्र 32 वर्ष, निवासी बरभांठा शामिल हैं।

थाना कोमाखान में 3 गिरफ्तारी वारंटी

थाना कोमाखान में 03 गिरफ्तारी वारंट का निष्पादन किया गया। नेमीचंद नायक पिता कांसी राम नायक, उम्र 45 वर्ष, निवासी अमेरा; गिरीश साहू पिता चंपू साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी चंदरपुर तथा सोहद्रा बाई पति हेमराज नायक, उम्र 35 वर्ष, निवासी अमेरा को पकड़ा गया।

थाना महासमुंद में 2 स्थायी वारंटी

थाना महासमुंद में 02 स्थायी वारंटी पकड़े गए। इनमें जयप्रकाश पिता संतोष, जाति ईसाई, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13 भूसापारा महासमुंद तथा संतोष कोसरिया पिता रामेश्वर कोसरिया, उम्र 41 वर्ष, निवासी महासमुंद बीचपारा शामिल हैं।

थाना बलौदा में 2 स्थायी वारंटी

थाना बलौदा में 02 स्थायी वारंटी पकड़े गए। इनमें श्वेत कुमार भाई पिता पिताम्बर भोई, उम्र 53 वर्ष, निवासी भुरसापाली तथा रसंता बाई पति सेचित उर्फ सचिदानंद, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुसमीसरार थाना बलौदा शामिल हैं।

अभियान में कुल 47 वारंटी न्यायालय में पेश

महासमुंद पुलिस के अनुसार इस प्रकार विशेष अभियान के तहत कुल स्थायी वारंट-18 तथा गिरफ्तारी वारंट-29 सहित कुल 47 वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस ने कहा कि माननीय न्यायालयों द्वारा जारी स्थायी, गिरफ्तारी, जमानती वारंटों और समनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। जिले की शांति को भंग करने वाले और आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण की पुलिस की कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगी।

तुमगांव थाना:- सड़क हादसे में 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत, डिवाइडर से टकराई बाइक

 तुमगांव/महासमुंद। एनएच-53 पर ग्राम कांपा नाला के पास हुए सड़क हादसे में 53 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ताराचंद पिता सोनवा राम, निवासी गांधी चौक वार्ड नंबर 10, पाटन, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार ताराचंद 23 अगस्त 2026 को अपने मितान से मिलने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 CM 3268 से पाटन से सरायपाली के लिए निकला था। शाम करीब 4 बजे वह ग्राम कांपा नाला के पास एनएच-53 पर पहुंचा। इसी दौरान तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में ताराचंद के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लेकर पहुंची, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में थाना तुमगांव पुलिस ने मर्ग क्रमांक 69/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की। गवाहों के बयान एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मोटरसाइकिल चालक मृतक ताराचंद द्वारा तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना होना पाया गया। पुलिस ने धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

महासमुंद/कोमाखान। 16.82 किलो गांजा के साथ युवती और नाबालिग पकड़े गए, 8.41 लाख का माल जब्त

महासमुंद/कोमाखान। कोमाखान पुलिस ने एनएच-353 स्थित सुवरमाल चौक के पास कार्रवाई करते हुए 16.820 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक 20 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ मिले 16 वर्षीय किशोर को विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के रूप में अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को प्रशिक्षु उप निरीक्षक भुवन सिंह कंवर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुवरमाल चौक में नायक मुर्गी दुकान के पास एक महिला और पुरुष ट्रॉली अटैची में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।

पूछताछ में युवती की पहचान कुमारी कामिनी खाण्डे (20) निवासी हरदी, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर तथा किशोर की पहचान धनंजय निर्मलकर (16) निवासी पथरिया, जिला मुंगेली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके संयुक्त कब्जे वाली कत्था रंग की ट्रॉली अटैची से खाकी रंग के टेप में पैक किए गए छोटे-बड़े 8 पैकेट मिले।

पुलिस ने गांजे का वजन कराया, जो ट्रॉली बैग सहित 16.820 किलोग्राम पाया गया। इसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 41 हजार रुपये बताई गई। इसके अलावा दोनों के कब्जे से एक-एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया, जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है। पुलिस ने कुल 8 लाख 61 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया।

पूछताछ में दोनों ने गांजा ओडिशा के एम. रामपुर से पथरिया, मुंगेली ले जाने की बात बताई। पुलिस ने गांजा और मोबाइल जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(B)(II)(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है। युवती को विधिवत गिरफ्तार किया गया, जबकि नाबालिग को नियमानुसार विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के रूप में कार्रवाई में लिया गया। मामले की विवेचना जारी है।