महासमुंद/ बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में 9 सितंबर को मिलेगा रक्त रोग व ब्लड कैंसर विशेषज्ञ से परामर्श, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगे डॉ. अदम्य गुप्ता

बसना। क्षेत्र के मरीजों के लिए चिकित्सा परामर्श से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। संजिवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना के संयुक्त तत्वावधान में 9 सितंबर 2026 को रक्त संबंधी विकार एवं ब्लड कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक की विशेष परामर्श सेवा आयोजित की जा रही है।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में डॉ. अदम्य गुप्ता (MD Medicine, DM Clinical Hematologist, Bone Marrow Transplanter एवं CAR-T Expert) मरीजों को परामर्श देंगे। चिकित्सक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे।

विशेषज्ञ परामर्श में खून की कमी, बार-बार खून चढ़ाने की आवश्यकता, प्लेटलेट्स की कमी, WBC की कमी, सिकलीन, थैलेसीमिया तथा ब्लड कैंसर जैसे AML और CML से संबंधित समस्याओं के लिए मरीज परामर्श ले सकेंगे। अस्पताल की ओर से सभी प्रकार की जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बसना और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। मरीजों को विशेषज्ञ से परामर्श लेने के लिए 9 सितंबर को निर्धारित समय में अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना पहुंचने की अपील की गई है।

महासमुंद/ जब खाते में आने लगे 50 हजार-1 लाख के ट्रांजेक्शन, युवक को पता चला उसके नाम पर चल रहा है बड़ा खेल

 

महासमुंद। पैन कार्ड बनवाने की चाहत में एक युवक को अपने ही नाम से खुले बैंक खाते और उसमें हो रहे लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली तो उसके होश उड़ गए। युवक ने अपने परिचित पर बिना अनुमति उसके नाम से जारी सिम, पैन कार्ड और बैंक खाते का इस्तेमाल कर लाखों रुपये का लेनदेन करने का आरोप लगाया है। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम परसकोल वार्ड नंबर 11 निवासी नागेन्द्र साहू (23) ने 5 सितंबर को थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में लिखित शिकायत प्रस्तुत की। शिकायत में उसने बताया कि वह योगेश चन्द्राकर उर्फ मोनू, निवासी बीटीआई रोड वार्ड नंबर 29 महासमुंद को पहले से जानता है। मार्च 2026 में उसे पैन कार्ड बनवाना था। इसकी जानकारी उसने योगेश चन्द्राकर को दी थी।

आवेदन के मुताबिक, करीब 5-6 मार्च को योगेश उसे महासमुंद के गोस्वामी मोबाइल ले गया, जहां उसके नाम से नया सिम जारी कराया गया। सिम की जरूरत पूछने पर उसे पैन कार्ड के लिए सिम जरूरी होने की बात बताई गई। इसके अगले दिन उसे जीएसटी सुविधा केंद्र (च्वाइस सेंटर) ले जाकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए और उसके नाम से बैंक खाता भी खुलवाया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसके बाद उसे न तो सिम दिया गया और न ही बैंक खाते की जानकारी दी गई।

बार-बार मांगने पर भी नहीं मिली जानकारी, तब हुआ खुलासा नागेन्द्र के अनुसार, वह कई बार अपना सिम और बैंक खाता मांगता रहा, लेकिन उसे नहीं दिया गया। इसके बाद 5 सितंबर को जीएसटी सुविधा केंद्र जाकर आधार कार्ड के माध्यम से जानकारी ली, तब उसके नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलने की जानकारी सामने आई। बैंक शाखा में पता करने पर उसे जानकारी मिली कि उसके नाम से खाता 9 मार्च 2026 को खोला गया था।

 

इसके बाद खाते का स्टेटमेंट निकलवाने पर शिकायतकर्ता के अनुसार उसमें लगातार बड़ी रकम के ट्रांजेक्शन सामने आए। स्टेटमेंट में 50 हजार और 1 लाख रुपये जैसी रकम के लेनदेन दर्ज होने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया कि ये ट्रांजेक्शन उसके द्वारा नहीं किए गए हैं और उसने संबंधित बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी भी आवेदन के साथ पुलिस को दी है।

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रथम दृष्टया आरोपी योगेश चन्द्राकर के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस अब बैंक खाते, सिम, पैन कार्ड और उसमें हुए ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खाते से कितनी रकम का लेनदेन हुआ और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया।

तुमगांव। पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत

तुमगांव। नवजीवन मिशन स्कूल के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही बाइक ने आगे जा रही मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार 28 वर्षीय शिवकुमार गहरवाल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी लियाकत अखतर घायल हो गय

 

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को शिवकुमार गहरवाल अपने दोस्त लियाकत अखतर के साथ उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GU 0429 से लियाकत के बच्चों को लेने नवजीवन मिशन स्कूल तुमगांव जा रहा था। मोटरसाइकिल लियाकत चला रहा था और शिवकुमार पीछे बैठा था। दोपहर करीब 2:30 बजे स्कूल के पास पहुंचने के दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QQ 8790 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में शिवकुमार के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि लियाकत के सिर, बाएं गाल, बाएं कंधे, कान और घुटने में चोट लगी। डायल-112 की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। लियाकत को प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद के अकाल पुरख अस्पताल रेफर किया गया।

मर्ग जांच, मौका गवाहों के कथन एवं उपलब्ध चिकित्सकीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने पाया कि शिवकुमार की मृत्यु दुर्घटना में सिर पर आई चोट के कारण हुई। मामले में मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QQ 8790 के चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस एवं धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

महासमुंद/ ​ किशनपुर के कंतरा नाला पिथौरा एवं ग्राम बाधामुड़ा (कोमाखान) में पुलिस की दबिश दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

महासमुंद/ ​ किशनपुर के कंतरा नाला पिथौरा एवं ग्राम बाधामुड़ा (कोमाखान) में पुलिस की दबिश
दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

महासमुंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरा और कोमाखान पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 65 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पहली कार्रवाई पिथौरा थाना क्षेत्र में ग्राम किशनपुर के कंतरा नाला के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मिलकर अवैध रूप से हाथभट्ठी महुआ शराब बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी तो पुलिस की भनक लगते ही तीन लोग मौके से फरार हो गए, जबकि सुखराम बरिहा (45) पुलिस के हाथ लग गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब कीमत करीब 10 हजार रुपये और शराब बनाने के दो बर्तन कीमत करीब 3 हजार रुपये जब्त किए गए।

पूछताछ में सुखराम ने अन्य लोगों के साथ मिलकर शराब बनाने की बात बताई है। मामले में पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दूसरी कार्रवाई कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बाधामुड़ा में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि महुआ पेड़ के नीचे बनी बांस की झोपड़ी में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने बलराम सतनामी (21) को पकड़ा। उसके कब्जे से तीन प्लास्टिक जरिकेन में रखा 15 लीटर महुआ शराब कीमत करीब 3 हजार रुपये जब्त की गई।

दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना/  6 सितंबर को लगेगा विशेष नेत्र चिकित्सा शिविर, आंखों की जांच से लेकर सर्जरी तक की सुविधा

 अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में नेत्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए 6 सितंबर 2026, रविवार को विशेष नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं फेको तथा ऑक्यूलोप्लास्टी सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल (MBBS, DO, FCO, FOO) द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।

शिविर में मोतियाबिंद, कम दिखाई देना, कांचबिंद, ग्लूकोमा, आंखों में रूखापन, बार-बार संक्रमण, लगातार बदलते चश्मे का नंबर, झुकी पलकें, अंदर या बाहर मुड़ी पलकें, आंखों से आंसू आना तथा आंखों में खुजली, जलन और लालिमा जैसी समस्याओं की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

पोस्टर के अनुसार, आंखों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही बीज काई के अंतर्गत निःशुल्क इलाज उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। इच्छुक मरीज अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बसना/ सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, मटका फोड़ व राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

 

रसोड़ा। आज 4 सितंबर, शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिनेश कुमार डडसेना, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला बंसुला, विशिष्ट अतिथि श्री प्रवीण कुमार बेहरा, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बंसुला एवं श्री संजय अग्रवाल जी उपस्थित रहे। साथ ही शारदा शिक्षण समिति के सभी सदस्य, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनुपमा साहू, आचार्य, दीदी एवं भैया-बहन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों, शारदा शिक्षण समिति के सदस्यों, प्रधानाचार्य, आचार्य-दीदी एवं भैया-बहनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण की आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी ने मिलकर जन्माष्टमी पर्व की खुशियां मनाईं।

तत्पश्चात विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा रसोड़ा ग्राम भ्रमण किया गया। इस दौरान मटका फोड़ कार्यक्रम, राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन किया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की सुंदर वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मटका फोड़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात पालक श्री जयदेव मेहर के द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों, आचार्य एवं दीदी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस सहयोग के लिए विद्यालय परिवार ने श्री जयदेव मेहर का दिल से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

विद्यालय परिवार ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन से बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक भावनाओं के प्रति संस्कार और जागरूकता विकसित होती है। जन्माष्टमी का पूरा कार्यक्रम उत्साह, भक्ति एवं आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ।

सरायपाली में साड़ी प्रेमियों के लिए खास ठिकाना बना श्री कलेक्शन हाउस

सरायपाली। शादी, पार्टी, फंक्शन या किसी खास मौके के लिए खूबसूरत और आकर्षक साड़ी की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए श्री कलेक्शन हाउस, लेडीज वियर सरायपाली में नए डिजाइनों की शानदार रेंज उपलब्ध है।

श्री कलेक्शन हाउस में सुभाष, लक्ष्मीपति और विशाल जैसे ब्रांड की लेटेस्ट साड़ियों का कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। यहां ग्राहकों को अलग-अलग रंग, डिजाइन और पैटर्न में साड़ियां मिल रही हैं, जिससे हर खास मौके के लिए अपनी पसंद की साड़ी चुनने का विकल्प मिलता है।

दुकान की खासियत नए डिजाइन, बेहतर क्वालिटी और हर बजट में उपलब्ध आकर्षक कलेक्शन है। शादी समारोह से लेकर पार्टी और अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए ग्राहकों को पसंद के अनुरूप साड़ी कलेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

श्री कलेक्शन हाउस, लेडीज वियर, सरायपाली (छत्तीसगढ़) में पहुंचकर ग्राहक नए ट्रेंड की खूबसूरत साड़ियों का कलेक्शन देख सकते हैं।

बसना में सड़क पर दुकानदारी पड़ गई भारी, कृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस ने दो लोगों पर की कार्रवाई

 

बसना। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान बसना के शहीद वीर नारायण चौक स्थित बेहरा पूजा सामग्री दुकान के पास सड़क पर टेंट-तिरपाल लगाकर सामान बेचने का मामला सामने आया। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए टेंट-तिरपाल सहित सड़क पर लगाए गए टिन के स्टॉल को जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार 4 सितंबर 2026 को बसना थाना में पदस्थ सउनि हमराह आरक्षक क्रमांक 129 कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शांति व्यवस्था ड्यूटी के लिए टाउन पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान शहीद वीर नारायण चौक के पास कृष्ण चंद्र बेहरा (44) और राहुल बेहरा (26), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 9, दीनदयाल उपाध्याय नगर बसना, द्वारा बिना अनुमति सड़क पर टेंट/तिरपाल लगाकर पूजा सामग्री की दुकान संचालित करते पाए गए।

पुलिस का कहना है कि सड़क पर इस तरह दुकान लगाने से आम लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। मौके पर पुलिस ने टेंट-तिरपाल और रोड पर लगाए गए टिन के स्टॉल को गवाहों के समक्ष जब्ती पत्रक के अनुसार जब्त किया।

मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 285 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। अब सवाल यह है कि त्योहारों के दौरान सड़क और चौक-चौराहों पर इस तरह अस्थायी अतिक्रमण करने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी या नहीं?

बागबाहरा। तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

 महासमुंद/बागबाहरा। बागबाहरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे मोटरसाइकिल चालक ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीय हुलेश विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(A) और 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, मृतक हुलेश विश्वकर्मा पिता टेटकू राम विश्वकर्मा, निवासी ग्राम लमकेनी, थाना बागबाहरा, 26 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे मनहरण बरिहा के साथ मोटरसाइकिल से निकला था। अगले दिन 27 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि हुलेश विश्वकर्मा कल्याणपुर के साजा पेड़ के नीचे पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इस पर थाना बागबाहरा में मर्ग क्रमांक 44/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।

मर्ग जांच के दौरान चश्मदीद गवाह परमानंद बरिहा और मनहरण बरिहा के बयान लिए गए। गवाहों ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान मृतक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HB 9310 चला रहा था। रात करीब 10:30 बजे राहुल अग्रवाल के राइस मिल के पास सामने से आ रहे एक ट्रक की हेडलाइट देखकर मृतक ने अपनी बाइक की गति कम की। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GW 8571 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मृतक की बाइक से टकरा गया।

टक्कर के कारण मृतक सहित दोनों चश्मदीद गवाह सड़क पर गिर गए। हादसे में हुलेश विश्वकर्मा को गंभीर चोटें आईं और उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला चालक कुछ देर वहां रुका, लेकिन बाद में मौके से चला गया। गवाहों ने उसकी मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया था।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर सीएचसी बागबाहरा में पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट एवं मर्ग जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GW 8571 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर पीछे से टक्कर मारने की बात प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाई। इसके बाद आरोपी चालक के खिलाफ धारा 125(A), 106(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

महासमुंद/ चक्का जाम और मुर्दाबाद के नारे झलप-बागबाहरा मार्ग पर सड़क बदहाली के खिलाफ चक्काजाम, लोगो ने लगाए मुर्दाबाद के नारे; दो ट्रक फंसने के बाद बिगड़े हालात देखिए वीडियो

महासमुंद/ चक्का जाम और मुर्दाबाद के नारे झलप-बागबाहरा मार्ग पर सड़क बदहाली के खिलाफ चक्काजाम, लोगो ने लगाए मुर्दाबाद के नारे; दो ट्रक फंसने के बाद बिगड़े हालात देखिए वीडियो झलप छिलपावन चौक हाइवे सड़क पर जक्का जाम 

महासमुंद के झलप-बागबाहरा मुख्य मार्ग की बदहाल सड़क को लेकर आखिरकार ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। कल रात को सड़क पर दो ट्रक फंसने के बाद आवागमन बाधित हुआ। इसके बाद हाईवे पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है लोग सड़क की बदहाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाते नजर आए।

सड़क की खराब हालत के कारण भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। दो ट्रकों के सड़क पर फंसने के बाद स्थिति और बिगड़ गई और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मार्ग पर चक्काजाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।

ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य मार्ग की बदहाली के कारण आए दिन वाहन फंसने और आवागमन बाधित होने की स्थिति बन रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों और वाहन चालकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

फिलहाल सड़क पर चक्काजाम के कारण यातायात प्रभावित है और कई वाहन कतार में खड़े हैं। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कैसे समझाता है और बदहाल सड़क को दुरुस्त कराने के लिए क्या कदम उठाता है।