CG: महासमुंद बलौदाबाजार पुलिस की तड़के कार्रवाई — सैकड़ों ठिकानों पर दबिश, 100 आरोपी गिरफ्तार, गांजा-शराब व हथियार जप्त 

CG: महासमुंद बलौदाबाजार पुलिस की तड़के कार्रवाई — सैकड़ों ठिकानों पर दबिश, 100 आरोपी गिरफ्तार, गांजा-शराब व हथियार जप्त

महासमुंद : 17 टीमों ने 25 स्थानों पर दी दबिश, 15 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही :गली मोहल्लो तक पहुँच रही टीम “वही ऑपरेशन निश्चय 3.0” में बलौदाबाजार पुलिस की तड़के कार्रवाई — 57 ठिकानों पर दबिश, 85 आरोपी गिरफ्तार, गांजा-शराब व हथियार जप्त

महासमुंद बलौदा बाजार, 12 अक्टूबर। रिपोर्ट : mahajanpad news mahasamund महाजनपद न्यूज़ / महासमुंद ब्यूरो दिनांक : 12 अक्टूबर 2025 / जिला पुलिस महासमुंद ने ऑपरेशन “NISCHAY” के तहत नशे और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के निर्देशानुसार जिले में 17 टीमों का गठन कर 25 स्थानों पर दबिश दी गई, जिसमें 15 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।वही

“NISCHAY” का अर्थ है — Narcotics, Investigation, Suppression, Control, Halt, Action for Youth & Society, अर्थात् नारकोटिक्स पर नियंत्रण, सघन जांच, अपराधों की रोकथाम, निर्णायक पुलिस कार्रवाई और युवाओं को सुरक्षित भविष्य देना।

10 अक्टूबर को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देशानुसार गली-मोहल्लों और छोटी दुकानों में नशे का कारोबार करने वाले पैडलर्स, अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाओं की बिक्री एवं निर्माण में लिप्त व्यक्तियों पर सघन निगरानी कर कार्रवाई की गई। थाना एवं चौकी प्रभारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।

अभियान की उपलब्धियां: NDPS एक्ट : 04 प्रकरण, 07 आरोपी गिरफ्तार, 9.50 किलो गांजा, 10 नग ट्रामाडोल कैप्सूल, 48 नग एम्पुल इंजेक्शन व 16 सिरिंज जप्त।

आबकारी एक्ट : 03 प्रकरण, 03 आरोपी गिरफ्तार, 34 लीटर अवैध शराब जप्त:

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई : 05 व्यक्तियों के विरुद्ध। वारंट तामिली : 01 गिरफ्तारी व 01 स्थायी वारंट तामिल।कुल मिलाकर 17 टीमों ने 25 स्थानों में दबिश देकर NDPS एक्ट के 04 प्रकरणों में 07 व्यक्तियों से 9.50 किलोग्राम गांजा व नशीली दवाएं, आबकारी एक्ट के 03 प्रकरणों में 03 व्यक्तियों से 34 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इसके अलावा 05 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तथा 02 वारंट तामिल किए गए। जिला पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन निश्चय” आगे भी जारी रहेगा। इस अभियान का उद्देश्य समाज में नशे की रोकथाम और युवाओं को नशामुक्त व सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में चला “ऑपरेशन निश्चय 3.0” – नशा, अवैध शराब और असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई :बलौदाबाजार पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा शनिवार की तड़के सुबह से “ऑपरेशन निश्चय 3.0” चलाया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना था। पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा के मार्गदर्शन में राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में 25 विशेष टीमों का गठन किया गया। ये टीमें आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को प्रातः 4 बजे से जिले के 57 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ सक्रिय हुईं और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई।अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों, अवैध शराब और हथियारों की जब्ती करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।

नशे के विरुद्ध कार्रवाई में – 12 प्रकरणों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.984 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई में – 38 आरोपियों को गिरफ्तार कर 133.540 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।  धारदार हथियार रखने वाले 3 आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, शांति व्यवस्था भंग करने वाले 31 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नशे एवं अपराध के विरुद्ध पुलिस की सतत मुहिम “ऑपरेशन निश्चय” के आगामी चरणों में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। जिला पुलिस बलौदाबाजार-भाटापारा ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे और अवैध गतिविधियों की जानकारी #Dial112 या निकटतम थाने में दें।इस अभियान में समस्त थाना प्रभारियों, क्राइम ब्रांच एवं साइबर सेल की संयुक्त भूमिका रही।

CG: महासमुंद बलौदाबाजार :  पुलिस की तड़के कार्रवाई — सैकड़ों ठिकानों पर दबिश, 100 आरोपी गिरफ्तार, गांजा-शराब व हथियार जप्त

CG: महासमुंद बलौदाबाजार :  पुलिस की तड़के कार्रवाई — सैकड़ों ठिकानों पर दबिश, 100 आरोपी गिरफ्तार, गांजा-शराब व हथियार जप्त

महासमुंद : 17 टीमों ने 25 स्थानों पर दी दबिश, 15 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही गली मोहल्लो तक पहुँच रही टीम “वही ऑपरेशन निश्चय 3.0” में बलौदाबाजार पुलिस की तड़के कार्रवाई — 57 ठिकानों पर दबिश, 85 आरोपी गिरफ्तार, गांजा-शराब व हथियार जप्त

महासमुंद बलौदा बाजार, 12 अक्टूबर। रिपोर्ट : mahajanpad news mahasamund महाजनपद न्यूज़ / महासमुंद ब्यूरो दिनांक : 12 अक्टूबर 2025 / जिला पुलिस महासमुंद ने ऑपरेशन “NISCHAY” के तहत नशे और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के निर्देशानुसार जिले में 17 टीमों का गठन कर 25 स्थानों पर दबिश दी गई, जिसमें 15 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।वही

“NISCHAY” का अर्थ है — Narcotics, Investigation, Suppression, Control, Halt, Action for Youth & Society, अर्थात् नारकोटिक्स पर नियंत्रण, सघन जांच, अपराधों की रोकथाम, निर्णायक पुलिस कार्रवाई और युवाओं को सुरक्षित भविष्य देना।

10 अक्टूबर को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देशानुसार गली-मोहल्लों और छोटी दुकानों में नशे का कारोबार करने वाले पैडलर्स, अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाओं की बिक्री एवं निर्माण में लिप्त व्यक्तियों पर सघन निगरानी कर कार्रवाई की गई।
थाना एवं चौकी प्रभारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
अभियान की उपलब्धियां

NDPS एक्ट : 04 प्रकरण, 07 आरोपी गिरफ्तार, 9.50 किलो गांजा, 10 नग ट्रामाडोल कैप्सूल, 48 नग एम्पुल इंजेक्शन व 16 सिरिंज जप्त।

आबकारी एक्ट : 03 प्रकरण, 03 आरोपी गिरफ्तार, 34 लीटर अवैध शराब जप्त।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई : 05 व्यक्तियों के विरुद्ध।

वारंट तामिली : 01 गिरफ्तारी व 01 स्थायी वारंट तामिल।

कुल मिलाकर 17 टीमों ने 25 स्थानों में दबिश देकर NDPS एक्ट के 04 प्रकरणों में 07 व्यक्तियों से 9.50 किलोग्राम गांजा व नशीली दवाएं, आबकारी एक्ट के 03 प्रकरणों में 03 व्यक्तियों से 34 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
इसके अलावा 05 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तथा 02 वारंट तामिल किए गए।

जिला पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन निश्चय” आगे भी जारी रहेगा। इस अभियान का उद्देश्य समाज में नशे की रोकथाम और युवाओं को नशामुक्त व सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में चला “ऑपरेशन निश्चय 3.0” – नशा, अवैध शराब और असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई

बलौदाबाजार।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा शनिवार की तड़के सुबह से “ऑपरेशन निश्चय 3.0” चलाया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना था।

पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा के मार्गदर्शन में राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में 25 विशेष टीमों का गठन किया गया। ये टीमें आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को प्रातः 4 बजे से जिले के 57 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ सक्रिय हुईं और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों, अवैध शराब और हथियारों की जब्ती करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।
👉 नशे के विरुद्ध कार्रवाई में – 12 प्रकरणों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.984 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
👉 अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई में – 38 आरोपियों को गिरफ्तार कर 133.540 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
👉 धारदार हथियार रखने वाले 3 आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
👉 वहीं, शांति व्यवस्था भंग करने वाले 31 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नशे एवं अपराध के विरुद्ध पुलिस की सतत मुहिम “ऑपरेशन निश्चय” के आगामी चरणों में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

जिला पुलिस बलौदाबाजार-भाटापारा ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे और अवैध गतिविधियों की जानकारी #Dial112 या निकटतम थाने में दें।
इस अभियान में समस्त थाना प्रभारियों, क्राइम ब्रांच एवं साइबर सेल की संयुक्त भूमिका रही।

बलौदाबाज़ार ग्राम देवरीकला (कसडोल) में गंभीर रूप से मारपीट करने वाले 03 अपचारी बालक सहित 09 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 

बलौदाबाज़ार ग्राम देवरीकला (कसडोल) में गंभीर रूप से मारपीट करने वाले 03 अपचारी बालक सहित 09 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा चाकू एवं लोहे के चुडा से वार करते हुए पहुंचाया गया गंभीर चोट मामले में ग्राम देवरीखुर्द निवासी 01 व्यक्ति को आई है गंभीर चोट तथा 06 अन्य को आई है सामान्य चोंटे डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान आरोपियों द्वारा मारपीट की घटना को दिया गया अंजाम ग्राम देवरीखुर्द एवं ग्राम देवरीकला के ग्रामवासियों के मध्य पूर्व से ही, चल रहा है वाद विवाद पुलिस द्वारा घरपकड़ अभियान चलाकर एवं आकस्मिक दबिश देकर 09 आरोपियों को घटना 28 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं लोहे का एक चूड़ा किया गया जप्त

आरोपियों के नाम:1. दिलेश्वर दास वैष्णव उम्र 21 साल निवासी ग्राम देवरीकला थाना कसडोल 2. हरिशंकर कैवर्त उम्र 19 साल निवासी ग्राम देवरीकला थाना कसडोल 3. डुगेश्वर वैष्णव उम्र 25 साल निवासी ग्राम देवरीकला थाना कसडोल 4. हुमेंद्र पैकरा उम्र 21 साल निवासी ग्राम देवरीकला थाना कसडोल 5. बालेश्वर वैष्णव उम्र 34 साल निवासी ग्राम देवरीकला थाना कसडोल 6. धनेश्वर ध्रुव उम्र 18 साल निवासी ग्राम देवरीकला थाना कसडोल 7. अपचारी बालक 03 नफर पुलिस की कारवाई जारी है।

 

बसना : साहू समाज बंसुला परिक्षेत्र में उमेश साव बने अध्यक्ष, प्रचंड बहुमत से मिली जीत, समाज में जश्न का माहौल

बसना : साहू समाज बंसुला परिक्षेत्र में उमेश साव बने अध्यक्ष, प्रचंड बहुमत से मिली जीत, समाज में जश्न का माहौल

बसना। महासमुंद जिले के बंसुला परिक्षेत्र साहू संघ का बहुप्रतीक्षित चुनाव तहसील साहू संघ बसना के संरक्षक जन्मजय साव के नेतृत्व में पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत भवन पथरला में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस निर्वाचन में परिक्षेत्र के 34 गांवों के कुल 130 महिला एवं पुरुष मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। मतगणना पूर्ण होने के पश्चात जन्मजय साव पैनल से उमेश साव बंसुला ने अध्यक्ष पद पर 89 मत प्राप्त कर इंदल साव आरंगी को 53 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। इंदल साव को पंकज साव एवं महेंद्र साव समर्थित पैनल से 36 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मोहन साव मिलाराबाद ने 84 मत पाकर राजकुमार साव दुरूकपाली को 44 मतों से हराया। पुरुष संगठन सचिव पद पर योगेश्वर साव बीटांगीपाली ने 93 मत प्राप्त कर झलेश साव मोहगांव को 60 मतों के अंतर से पराजित किया। इसी प्रकार महिला संगठन सचिव पद पर मोहिनी रूपानंद साव ने 93 मत प्राप्त कर पार्वती परक्षित साव दलालखार को 61 मतों से हराया। महिला उपाध्यक्ष के रूप में बहन मोगरा वेदकुमार साव निर्वाचित हुईं।

परिणाम घोषित होते ही समाज में हर्ष और उत्सव का माहौल बन गया। समर्थकों ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी व्यक्त की और कर्मा माता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी बोहारपार स्थित भक्तिन माता कर्मा देवी मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने माथा टेककर समाज की खुशहाली और एकता की कामना की।

चुनाव को लेकर समाज में जहाँ उत्साह का वातावरण रहा, वहीं मतदान केंद्र को बंसुला साहू सदन मुख्यालय के बजाय लगभग 20 किलोमीटर दूर सुदूर वनांचल क्षेत्र पथरला में बनाए जाने को लेकर वरिष्ठजनों और महिलाओं ने असंतोष भी जताया। उनका कहना था कि दूरस्थ मतदान स्थल के कारण बुजुर्गों एवं महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस निर्णय को समाज विरोधी और पक्षपातपूर्ण बताते हुए समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने वर्तमान तहसील अध्यक्ष पंकज साव पर अपने समर्थित प्रत्याशी को लाभ पहुँचाने का आरोप लगाया।

संरक्षक जन्मजय साव ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बंसुला परिक्षेत्र साहू संघ की नई टीम समाज उत्थान के लिए ठोस कार्य करेगी। आने वाले समय में युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं माता कर्मा जयंती जैसे सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुटता के सूत्र में बाँधने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति एकता, सहभागिता और सहयोग से ही संभव है।

महासमुंद/अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका सशक्तिकरण के लिए ग्राम पंचायतों में विविध कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद/अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका सशक्तिकरण के लिए ग्राम पंचायतों में विविध कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद/ आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिलेभर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम बालिकाओं को सशक्त करें, समाज को सशक्त करें के अनुरूप, ग्राम पंचायत स्तर पर बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, समान अवसर एवं सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में बालिकाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने, उनके नेतृत्व को प्रोत्साहित करने, उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने तथा समग्र विकास के मार्ग को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

पीरामल फाउंडेशन द्वारा चयनित ग्राम पंचायतों पीढ़ी, मोंगरा, खट्टी, बिरकोनी, लभरा-कला एवं घोड़ारी में पंचायतों के सहयोग से बालिका सशक्तिकरण पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत मोंगरा में आयोजित सत्र के दौरान छात्राओं को गुड टच-बैड टच, आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने के विषय में जानकारी दी गई। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर श्रीमती नीलम नाशिने ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर विशेष सत्र लिया, जिसमें हाथ धोने की सही विधि, आयरन सप्लीमेंट्स का महत्व, डीवॉर्मिंग (Albendazole) के लाभ, मासिक धर्म स्वच्छता तथा पोषण संबंधी सुझाव साझा किए गए। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच श्री रिखी राम साहू ने छात्राओं को फल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्वस्थ, स्वावलंबी एवं आत्मविश्वासी बनने का संदेश दिया।

वहीं ग्राम पंचायत पीढ़ी में ग्राम पंचायत प्लानिंग एंड फैसिलिटेशन टीम द्वारा बालिकाओं के अधिकार एवं सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत बालिका जागरूकता रैली से हुई, जिसमें बालिकाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समान अवसर और आत्मनिर्भरता से जुड़े प्रेरक नारे लगाते हुए पूरे ग्राम में रैली निकाली। इसके पश्चात पंचायत प्रांगण में उत्कृष्ट बालिकाओं को पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बालिकाओं के उत्साहवर्धन हेतु खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर पंचायत, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों ने बालिकाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सरपंच श्री धारेंद्र कुमार साहू, सचिव श्रीमति वर्षा बघेल एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा।

रायपुर : कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 : 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, कलेक्टरों को धान खरीदी की तैयारियां करने के निर्देश

रायपुर : कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 : 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, कलेक्टरों को धान खरीदी की तैयारियां करने के निर्देश

रायपुर, 12 अक्टूबर 2025 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, कलेक्टरों को धान खरीदी की तैयारियां करने के निर्देश, धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर  कलेक्टर होंगे जिम्मेदार, प्रभारी सचिवों को जिलों में धान खरीदी की पैनी निगरानी करने के निर्देश, संवेदनशील केंद्रों की गहन निगरानी करने के निर्देश, पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ हो धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से बढ़ेगी चौकसी, अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में करें विशेष निगरानी,

विशेष पिछड़ी जनजातियों के किसानों के पंजीयन की हो सुगम व्यवस्था, कलेक्टरों को विशेष शिविरों के माध्यम से शत प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में न छूटें कोई पात्र किसान, योजना का लाभ दिलाने समय सीमा निर्धारित कर काम करें कलेक्टर ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन की कमिश्नर करें समीक्षा, बस्तर और सरगुजा संभाग में संवेदनशीलता के साथ विशेष फोकस करें अधिकारी

महासमुंद : छात्राओं की चीखें दब गईं फाइलों में — बसना छात्रावास में जांच पूरी, पर इंसाफ़ लापता अधिकारी अब भी मौन!

महासमुंद : छात्राओं की चीखें दब गईं फाइलों में — बसना छात्रावास में जांच पूरी, पर इंसाफ़ लापता अधिकारी अब भी मौन!

बसना ब्लॉक छात्रावास विवाद: छात्राओं से अश्लील वीडियो दिखाने व टॉर्चर का आरोप, जांच पूरी लेकिन कानूनी कार्रवाई अब भी लंबित महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में पदस्थ शिक्षिका एवं छात्रावास प्रभारी गीता पटेल पर गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगे थे। छात्राओं ने अधीक्षिका पर अश्लील वीडियो दिखाने, जबरन मालिश कराने, कपड़ों से सफाई करवाने और मानसिक व शारीरिक टॉर्चर जैसे कृत्यों का आरोप लगाया था।

यह शिकायत पालको ने सीधे जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को सौंपी गई थी। मामला मीडिया में आने के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया और तत्काल जांच के आदेश जारी किए गए।

विभागीय जांच पूरी, लेकिन कार्रवाई वहीं की वहीं जांच का जिम्मा जिला छात्रावास विभाग की ज़िला अधिकारी शिल्पा साय को सौंपा गया था।
खण्ड प्रभारी रोहित पटेल के साथ गठित टीम ने छात्रावास का दौरा किया, छात्राओं से बयान लिए और रिपोर्ट में आरोपों को गंभीर व प्रमाणिक माना गया।

परिणामस्वरूप गीता पटेल को बसना ब्लॉक के खोखसा छात्रावास से हटाकर मूल शाला में पदस्थ कर दिया गया।
लेकिन यह कार्रवाई केवल स्थानांतरण तक सीमित रही — न तो FIR दर्ज हुई, न ही किसी तरह की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ी।

महीनों बाद भी अधिकारी चुप
जांच पूरी हुए अब कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन मामला वहीं अटका हुआ है।
विभागीय अधिकारी अब बयान देने से बच रहे हैं।
ट्रायबल विभाग की प्रभारी शिल्पा साय, जिन्होंने जांच की थी, अब फोन तक नहीं उठा रही हैं।
स्थानीय पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि —

> “मामले को धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, जबकि इसमें नाबालिग छात्राओं की गरिमा का सवाल जुड़ा है।”

शिक्षा विभाग ने जिम्मेदारी टाल दी

जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे ने पहले कहा था,

> “यह मामला छात्रावास से संबंधित है, इसलिए कार्रवाई का अधिकार आदिम जाति कल्याण विभाग का है।”
हालांकि अब ट्रायबल विभाग भी मौन है।

विधायक चातुरी नंद का बयान
सरायपाली विधायक चातुरी नंद

> “यदि आरोप सही हैं तो केवल तबादला पर्याप्त नहीं। यह POCSO एक्ट और आईटी एक्ट के तहत गंभीर अपराध है। आरोपी पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।”

जनता और समाज में आक्रोश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वकीलों और समाजसेवियों ने कहा है कि –

> “सरकार ऐसे मामलों में केवल दिखावटी कार्रवाई कर रही है। छात्राओं से जुड़े इस प्रकार के मामले में विभागीय जांच नहीं बल्कि पुलिस FIR जरूरी है।”

न्याय की राह पर प्रशासन मौन
बसना छात्रावास प्रकरण आज भी न्याय की प्रतीक्षा में है।
कई महीनों के बाद भी कोई कानूनी प्रगति नहीं हुई, और विभागीय अधिकारी लगातार मौन हैं।
यह मौन अब प्रशासनिक लापरवाही से आगे बढ़कर संवेदनशीलता की कमी बनता जा रहा है।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में न्याय दिलाने के लिए आगे आता है या यह मामला अन्य फाइलों की तरह रफ्ता-रफ्ता गुमशुदा हो जाएगा।

महासमुंद में एक ही दिन में पांच बड़ी कार्रवाई :गांजा-शराब तस्कर गिरफ्तार, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला,घर पर पथराव

महासमुंद में एक ही दिन में पांच बड़ी कार्रवाई :गांजा-शराब तस्कर गिरफ्तार, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, घर पर पथराव

1️⃣ गांजा बेचते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार :थाना महासमुंद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को रेड कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 08 नयापारा निवासी ऋषभ यादव (18 वर्ष) को 350 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दलदली रोड स्थित यादव दुग्ध डेयरी के पास प्लास्टिक के थैले में गांजा रखकर बिक्री की तैयारी कर रहा था।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा और तलाशी में उसके कब्जे से 350 ग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजा की कीमत लगभग 3,500 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

2️⃣ नहर किनारे अवैध शराब बेचते एक व्यक्ति गिरफ्तार :महासमुंद पुलिस ने शनिवार को भलेसर रोड स्थित श्मशान घाट के आगे नहर किनारे रेड कार्रवाई कर एक व्यक्ति को देशी प्लेन शराब की 49 पौव्वा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नोहर साहू (55 वर्ष), वार्ड नंबर 27 पुराना सिविल लाइन निवासी के रूप में हुई है।उसके कब्जे से 8820 एमएल देशी प्लेन शराब (कीमत ₹3,920) और ₹230 नकद बिक्री रकम जब्त की गई। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाया गया। पुलिस ने मौके पर शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

3️⃣ शराब परिवहन करते युवक को पुलिस ने दबोचा :थाना महासमुंद पुलिस ने शनिवार को तुमाडबरी नहर पार के पास रेड कार्रवाई कर एक युवक को 30 पौव्वा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम ओमकार विश्वकर्मा (26 वर्ष), निवासी ग्राम बेमचा बताया गया है।आरोपी के कब्जे से 20 पौव्वा रोमियो मसाला देशी शराब और 10 पौव्वा शोले प्लेन शराब, कुल 5400 एमएल (कीमत ₹2,800) बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

4️⃣ विवाद की रंजिश में घर पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा: महासमुंद पिटीयाझर वार्ड क्रमांक 23 निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गणेश विसर्जन के समय हुए विवाद की रंजिश में तीन लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया।शिकायतकर्ता ने बताया कि शनिवार रात प्रेमलाल यादव, प्रेमलाल साहू और खेमू ध्रुव तीनों एक राय होकर घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पत्थर फेंककर खिड़की का शीशा तोड़ दिया। बीच-बचाव करने पर मारपीट की, जिससे उसकी आंख के पास चोट लगी। पुलिस ने मामला धारा 115(2), 296, 3(5), 324(4), 351(2) BNS के तहत दर्ज किया है।

5️⃣ महासमुंद बिरकोनी में युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला :बिरकोनी में शुक्रवार रात तीन युवकों ने किराना दुकान संचालक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। घायल युवक मुकेश ढीढी को गंभीर हालत में रायपुर रिफर किया गया है।शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई मुकेश ढीढी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में आर्यन सोनवानी, राकेश मारकंडे और आकाश ध्रुव ने मोटरसाइकिल हटाने की बात को लेकर झगड़ा कर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके पेट, छाती और जांघ पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

बसना पुलिस की कार्यवाही : अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस की कार्यवाही : अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बसना (जिला महासमुंद)। थाना बसना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई करते हुए ग्राम गिधली मार्ग से एक व्यक्ति को देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2000 रुपये बताई जा रही है।

थाना बसना में पदस्थ प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटेल ने बताया कि दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 771 और 685 के साथ अपराध पतासाजी एवं अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु टाउन/देहात क्षेत्र में रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गिधली जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे है और ग्राहकों की तलाश कर रहा है।

सूचना पर तत्काल प्रभारी अधिकारी को अवगत कराते हुए गवाह खेमराज महंती एवं प्रमोद कुमार को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुभाष बरिहा पिता स्व. सालिकराम (उम्र 42 वर्ष), निवासी ग्राम गिधली, थाना बसना, जिला महासमुंद बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो नग पीले रंग की पांच-पांच लीटर की प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिए जाने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने मौके पर ही शराब को जप्ती पत्रक के तहत सीलबंद कर कब्जे में लिया, और आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत देहाती नालसी कायम कर असल अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को 11 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:50 बजे गिरफ्तार किया गया, तथा गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई। घटना स्थल की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी की गई। जप्तशुदा शराब को विधिवत मालमुंशी के सुपुर्द किया गया है। विवेचना प्रधान आरक्षक 81 महेन्द्र पटेल, थाना बसना द्वारा की जा रही है।

बागबाहरा चंडी मंदिर परिसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाइयों व गांजा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

बागबाहरा चंडी मंदिर परिसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाइयों व गांजा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

बागबाहरा (जिला महासमुंद)। थाना बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को चंडी मंदिर परिसर में दबिश देकर अवैध नशीली दवाइयों और गांजा की बिक्री करने वाले चार आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा है। मौके से पुलिस ने नशीले इंजेक्शन, टेबलेट, गांजा की पुड़िया, मोबाइल फोन, नगदी रकम और दोपहिया वाहन की चाबियां बरामद की हैं।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक के नेतृत्व में हमराह स्टाफ प्र0आर0 192, आर0 465, 286, 475, 50, 392, 690, 777 सहित पुलिस टीम शासकीय वाहन CG 03 8938 से जुर्म-जरायम पतासाजी पर निकली थी। बस स्टैण्ड बागबाहरा के पास मुखबिर से सूचना मिली कि शिवकुमार बघेल अपने साथियों के साथ चंडी मंदिर परिसर, चंडी कुटिया, रेलवे लाइन किनारे अवैध रूप से नशीली दवाओं और मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा है।सूचना के बाद स्वतंत्र गवाहों देव कुमार ध्रुव और शेख साहिल को मौके पर बुलाकर रेड की तैयारी की गई। राजपत्रित अधिकारी के पहुंचने में विलंब होने और सबूत नष्ट किए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

मंदिर परिसर में तलाशी के दौरान चार व्यक्ति मिले, जिनकी पहचान —1. शिव कुमार बघेल (26 वर्ष) निवासी डबरापारा, बागबाहरा 2. सुनील पटेल (26 वर्ष) निवासी तेंदूलोथा3. नितेश कुमार वेगड (36 वर्ष) निवासी डबरापारा4. राहुल यादव (19 वर्ष) निवासी बाजारपारा —के रूप में हुई।चारों संदेहियों को धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस देकर तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी शिवकुमार बघेल के कब्जे से PENTAZOCINE LACTATE INJECTION IP ड्रग के 7 एम्प्यूल,Nitrosun10/Nitrazepam टेबलेट के 10 नग,11 सिरिंज,₹2800 नगद,तीन मोबाइल फोन,एक पावर बैंक तथा टीवीएस जुपिटर वाहन की चाबी जब्त की। वाहन की तलाशी में सीट के नीचे से 41 नशीले इंजेक्शन और 5 सिरिंज भी मिले।वहीं, आरोपी सुनील पटेल से 50 पुड़िया गांजा (मादक पदार्थ),एक दुपहिया वाहन की चाबी ₹200 नगद

जब्त किए गए।अन्य आरोपियों नितेश वेगड और राहुल यादव के पास से मोबाइल फोन और नोटिस की प्रतियां बरामद हुईं।बरामद सभी वस्तुओं का समक्ष गवाहों के पंचनामा तैयार कर जब्ती की गई। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह गिरोह लंबे समय से बागबाहरा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री कर रहा था। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।