कृषि विभाग की कार्रवाई, अनियमितता पर पिथौरा विकासखण्ड के चार कृषि केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी

कृषि विभाग की कार्रवाई, अनियमितता पर पिथौरा विकासखण्ड के चार कृषि केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी

 

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में कृषि केन्द्रों का सतत निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में प्रभारी उप संचालक कृषि श्री भीमराव घोडे़सवार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री ब्रजेश तुरकाने द्वारा पिथौरा के उर्वरक दुकानां का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्म चंचला कृषि केन्द्र लोहरीनडोगरी, मुकेश कृषि सेवा केन्द्र सोनासिल्ली के प्रतिष्ठान में पी.ओ.एस. स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। इसके अलावा संबंधित फर्मो द्वारा मासिक प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने के कारण संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है।

इसी प्रकार चंचला कृषि केन्द्र लोहरीनडोगरी एवं पटेल ब्रदर्स पिथौरा द्वारा बिना स्त्रोत के कीटनाशी दवा के विक्रय करने के कारण संबंधित फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संबंधित फर्म से जवाब प्राप्त होने के पश्चात् उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं कीटनाशी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कृषको से अपील की है कि कृषक बिल लेकर ही उर्वरक का विक्रय करें एवं कालाबाजारी की शिकायत पाए जाने पर संबंधित विकासखण्डों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करे।

सरायपाली : स्कूल में बच्चों से कराई गई सफाई, ग्रामीणों ने जताया कड़ा विरोध – बीईओ ने कहा, “बच्चों से काम कराना गलत” जाँच टीम भेजा जा रहा है

सरायपाली : स्कूल में बच्चों से कराई गई सफाई, ग्रामीणों ने जताया कड़ा विरोध – बीईओ ने कहा, “बच्चों से काम कराना गलत” जाँच टीम भेजा जा रहा है

महासमुंद। सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकेबा का शासकीय स्कूल इन दिनों विवादों में घिर गया है। शुक्रवार को यहां का नजारा देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पढ़ाई करने आए छोटे-छोटे बच्चों से ही कक्षा में रखे टेबल, कुर्सी और बेंच को बाहर निकलवाकर सफाई कराई गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह काम स्कूल में पदस्थ शिक्षकों के कहने पर कराया गया।

कनकेबा के पूर्व सरपंच बसंत पटेल जीतेन्द्र पटेल सहित युवाओं और ग्रामीणों का कहना है कि जब बच्चे शिक्षा ग्रहण करने स्कूल आते हैं, तो उनसे पढ़ाई की जगह सफाई करवाना न केवल उनके अधिकारों का हनन है, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। कई ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय बच्चे पढ़ाई छोड़कर फर्नीचर बाहर निकाल रहे थे और झाड़ू से सफाई कर रहे थे। इस पर अभिभावकों और गांव के युवाओं ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि बच्चों का समय पढ़ाई में लगना चाहिए, न कि सफाई जैसे कामों में।

इस मामले को लेकर गाँव में दिनभर चर्चा रही। अभिभावकों ने सवाल उठाया कि आखिर किसके आदेश पर शिक्षकों ने बच्चों से यह काम करवाया। उनका कहना है कि यदि स्वीपर कर्मचारी हड़ताल पर हैं, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और शिक्षा विभाग की बनती है, न कि बच्चों पर बोझ डालने की।

इस मामले पर जब ब्लॉक शिक्षा मांझी अधिकारी (बीईओ) से बात की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि बच्चों से इस तरह का कार्य करवाना गलत है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्वीपर कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण कई स्कूलों में साफ-सफाई की समस्या खड़ी हो गई है। लेकिन बच्चों से जबरन सफाई करवाना नियमों के खिलाफ है। बीईओ ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में अभी किसी प्रकार का आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन शिकायत मिलते ही जांच के लिए टीम भेजी जा रही है।

बीईओ ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद जो भी शिक्षक या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल शिक्षा का मंदिर है, यहां बच्चों को पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दिया जाना चाहिए। यदि बच्चों से जबरन काम करवाया जाएगा तो उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी और वे स्कूल आने से कतराने भी लग सकते हैं। यही नहीं, इस तरह की घटनाएं शिक्षा की गुणवत्ता पर भी सीधा असर डालती हैं।

इस घटना के बाद अब स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता। यदि समय रहते इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे

सरायपाली: छिंदपाली नवोदय विद्यालय जा रहे डंगनिया के प्रधान पाठक पर शमशान घाट के पास कुल्हाड़ी से हमला, हाथ में चोट, ग्रामीणों ने बचाई जान

सरायपाली: छिंदपाली नवोदय विद्यालय जा रहे डंगनिया के प्रधान पाठक पर शमशान घाट के कुल्हाड़ी से हमला, हाथ में चोट, ग्रामीणों ने बचाई जान

सरायपाली (महासमुंद)।saraipali mahasamund news mahajanpadnews.com
ग्राम डंगनिया निवासी व शासकीय प्राथमिक शाला पलसापाली के प्रधान पाठक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शिक्षक अपने मोटरसाइकिल से ग्राम छिंदपाली नवोदय विद्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में शमशान घाट के पास आरोपी ने रोककर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

जानकारी के अनुसार 30 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे प्रधान पाठक अपने गांव से निकले थे। तभी स्कूटी क्रमांक CG06 GG 9021 से आए संजय साहू (पिता उत्तरा साहू, निवासी ग्राम बिजातीपाली) ने उनकी मोटरसाइकिल रोक दी और जान से मारने की धमकी देते हुए स्कूटी में रखी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में शिक्षक के बाएं हाथ की कोहनी के पास चोट आई।

पीड़ित के शोर मचाने पर गांव के निखिल नंद और उमेश पटेल मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी घबरा गया और वहीं खड़ा रह गया। इसके बाद पीड़ित ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस वाहन से दोनों को थाने लाया गया और घायल शिक्षक को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली भेजा गया।

इलाज के बाद शिक्षक ने 3 सितंबर को थाने में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी संजय साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दैनिक राशिफल कैसा होगा आपका आज का दिन जानिए पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य के अनुसार 

दैनिक राशिफल कैसा होगा आपका आज का दिन जानिए पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य के अनुसार

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻गुरुवार, ०४ सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:११

सूर्यास्त: 🌅 ०६:४०

चन्द्रोदय: 🌝 १६:३५

चन्द्रास्त: 🌜२७:०३

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 भाद्रपद

पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 द्वादशी (२८:०८ से त्रयोदशी)

नक्षत्र 👉 उत्तराषाढ (२३:४४ से श्रवण)

योग 👉 सौभाग्य (१५:२२ से शोभन)

प्रथम करण 👉 बव (१६:२० तक)

द्वितीय करण 👉 बालव (२८:०८ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 सिंह

चंद्र 🌟 मकर

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 सिंह (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५० से १२:४१

अमृत काल 👉 १७:१० से १८:४९

विजय मुहूर्त 👉 १४:२२ से १५:१३

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३६ से १८:५९

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३६ से १९:४४

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५३ से २४:३९

राहुकाल 👉 १३:५१ से १५:२६

राहुवास 👉 दक्षिण

यमगण्ड 👉 ०५:५५ से ०७:३०

दुर्मुहूर्त 👉 १०:०९ से ११:००

होमाहुति 👉 शनि

दिशा शूल 👉 दक्षिण

अग्निवास 👉 पाताल (२८:०८ से पृथ्वी)

चन्द्र वास 👉 दक्षिण

शिववास 👉 कैलाश पर (२८:०८ से नन्दी पर)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – शुभ २ – रोग ३ – उद्वेग ४ – चर

५ – लाभ ६ – अमृत ७ – काल ८ – शुभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – अमृत २ – चर ३ – रोग ४ – काल

५ – लाभ ६ – उद्वेग ७ – शुभ ८ – अमृत

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

दक्षिण-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

वामन अवतार जन्मोत्सव, भुवनेश्वरी जयन्ती, कल्की द्वादशी, जलझूलनी एकादशी (निम्बार्क), श्रवण द्वादशी, विवाहादि मुहूर्त सिंह-वृष ल० (प्रातः ०६:११ से मध्यरात्रि ११:४४) सिंहल० (अंतरात्रि ०५:४६ से ०६:०१ तक), नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०६:११ से ०७:४३ तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः १०:५१ से दोपहर १२:२६ तक आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज २३:४४ तक जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराषाढ नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (भो, ज, जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (खी, खू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २८:३८ से ०६:५६

कन्या – ०६:५६ से ०९:१४

तुला – ०९:१४ से ११:३५

वृश्चिक – ११:३५ से १३:५४

धनु – १३:५४ से १५:५७

मकर – १५:५७ से १७:३८

कुम्भ – १७:३८ से १९:०४

मीन – १९:०४ से २०:२८

मेष – २०:२८ से २२:०२

वृषभ – २२:०२ से २३:५६

मिथुन – २३:५६ से २६:११+

कर्क – २६:११+ से २८:३३+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:५५ से ०६:५६

रोग पञ्चक – ०६:५६ से ०९:१४

शुभ मुहूर्त – ०९:१४ से ११:३५

मृत्यु पञ्चक – ११:३५ से १३:५४

अग्नि पञ्चक – १३:५४ से १५:५७

शुभ मुहूर्त – १५:५७ से १७:३८

रज पञ्चक – १७:३८ से १९:०४

शुभ मुहूर्त – १९:०४ से २०:२८

शुभ मुहूर्त – २०:२८ से २२:०२

रज पञ्चक – २२:०२ से २३:४४

शुभ मुहूर्त – २३:४४ से २३:५६

चोर पञ्चक – २३:५६ से २६:११+

शुभ मुहूर्त – २६:११+ से २८:०८+

रोग पञ्चक – २८:०८+ से २८:३३+

शुभ मुहूर्त – २८:३३+ से २९:५६+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपको बौद्धिक एवं शारीरिक दोनों प्रकार के परिश्रम करने पड़ेंगे। इसका तुरंत कोई लाभ नहीं मिल सकेगा लेकिन निकट भविष्य में धन के साथ सम्मान दोनों की प्राप्ति होगी। दिन को लापरवाही में व्यर्थ ना करें अन्यथा आगे पछताना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर आज उधारी के व्यवहार बढ़ने से धन की प्राप्ति ना के बराबर ही होगी। उधारी के व्यवहारों पर नियंत्रण रखें अन्यथा निकट भविष्य में आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा। घरेलू वातावरण में छोटी-मोटी खींचतान लगी रहेगी फिर भी बाहर की अपेक्षा यही अधिक सहज अनुभव करेंगे। आज आपको कोई झूठ बोलकर ठग सकता है अथवा अन्य लोगों के सामने आपको हास्य का पात्र बना सकता है। हित शत्रुओं से विशेषकर सतर्क रहें। सेहत छोटी मोटी समस्याओं को छोड़ ठीक बनी रहेगी। भोजन भूख लगने पर ही करें अन्यथा पेट संबंधित व्याधि हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन बीते कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा सुबह सुबह के समय अवश्य ही थोड़ी बहुत शारीरिक अकड़न एवं कमजोरी अनुभव होगी। लेकिन धीरे-धीरे सेहत में स्थिरता आने लगेगी। आध्यात्मिक आकर्षण बढ़ेगा विचारों में धार्मिक भाव उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र पर कई काम एक साथ आने से कुछ दुविधा होगी लेकिन आप आवश्यकता के समय मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। कार्यशैली अवश्य मंदी रहेगी जिस कार्य को करना आरंभ करेंगे आरंभ में उस में कुछ ना कुछ रुकावट आएगी फिर भी धीरे-धीरे अधूरे कार्यों को शाम तक काफी हद तक पूरा कर लेंगे। कार्य पूरा होने के बाद भी धन ना मिलने पर मन कुछ समय के लिए उदास होगा। आज सरकार अथवा इससे संबंधित किसी मामले में मानसिक भय भी रहेगा। घर में खर्च अथवा अन्य आर्थिक कारणों से खींचतान हो सकती है। व्यवसायिक यात्रा से सामान्य लाभ होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप अपनी ही किसी गलती अथवा लापरवाही के चलते संकट में फंस सकते हैं। शारीरिक रूप से दिन के आरंभ में ही शिथिलता अनुभव होगी फिर भी इसकी अनदेखी कर दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जिसके फलस्वरूप मध्यान्ह के बाद सेहत में अक्समात गड़बड़ी आने से कार्य में व्यवधान पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्य करने से पहले आगे मिलने वाले फलों का विचार अवश्य करें। धन की आमद आज सरल नहीं रहेगी जोड़ तोड़ कर अथवा जबरदस्ती करने पर अल्प आय के योग है। लेकिन आज धन की क्षति किसी न किसी रूप में होने वाली है। आपके अथवा किसी परिजन के द्वारा कोई पाप कर्म भी हो सकता है जिसकी गिलानी बाद में होगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी शत्रुओं में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल कुछ दिन स्थगित करें दुर्घटना अथवा चोरी से हानि हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन बीते कुछ दिनों से जिस कार्य योजना पर प्रयासरत थे उसमें विजय मिलने की संभावना है स्वभाव में अहम की भावना अधिक रहेगी अपनी बातों को बढ़ा चढ़ाकर पेश करना एवं गलत बात को भी सही सिद्ध करने का प्रयास करेंगे दांपत्य जीवन एवं घर परिवार व्यवसाय में भागीदारी वाले कार्य को छोड़कर अन्य जिस भी कार्य में भाग्य आजमाएंगे वहां से तुरंत ही अच्छे फल मिल सकते हैं आज बैटरी कार्य अथवा पिता से संबंधित किसी भी कार्य से अक्समात लाभ होने की संभावना है धन की आमद सामान्य से उत्तम रहेगी फिर भी आपको संतोष नहीं दे पाएगी परिवार में पति पत्नी के बीच अनैतिक अथवा कुटुंबी कारणों से तीखी झड़प होने की संभावना है कार्यक्षेत्र पर भी आज भागीदारों के ऊपर आंख बंद कर कर भरोसा ना करें निश्चित ही धोखा हो सकता है दाद खाज अन्य प्रकार के चर्म रोग एवं रक्ताल्पता की शिकायत हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके धन धान्य कोष में वृद्धि करेगा लेकिन खर्च भी आज अनियंत्रित ही रहेंगे। दिन के आरंभिक भाग में आपके सनकी मिजाज के चलते जीवनसाथी अथवा किसी अन्य परिजन से छोटी मोटी बहस होगी। आपके स्वभाव पर इसका फर्क नही पड़ेगा परन्तु परिजन अवश्य ही दुखी होंगे। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर नही करने के कारण नया विवाद बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आप के दिमाग में कम समय में ज्यादा धन पाने की युक्तियां लगी रहेगी अनैतिक साधनों का भी प्रयोग करेंगे इससे लाभ भी होगा लेकिन मन में अपमानित होने का भय भी रहेगा। आज हर किसी को संदेह की दृष्टि से ना देखें अन्यथा आप पर भारी पड़ जाएगा। व्यवसाय से संबंधित सरकारी कार्य की खानापूर्ति आज अवश्य करें आने वाले दिनों में इसमें सफलता मिल जाएगी। अन्यथा लंबे समय तक अधूरे रह सकते हैं। ईर्ष्यालु स्वभाव मानसिक अंतर्द्वंद को छोड़ सेहत सामान्य ही रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा आज आप प्रत्येक कार्य सोच समझकर ही करेंगे फिर भी मध्यान्ह तक की दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। अधिकांश कार्य में रुकावट आने से मन में नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। व्यवसाय एवं नौकरी में आज बिना झंझट में पड़े लाभ कमाना मुश्किल है। धन की आमद आशा से कम ही होगी। घरेलू सुख सुविधा की वस्तुओं में वृद्धि होगी लेकिन परिजनों में आपसी अनबन के चलते मानसिक दुख भी रहेगा। संतानों से जिस कार्य की अपेक्षा करेंगे उसका उल्टा ही करेंगे। आज इनसे बहस ना करें अन्यथा अपमानित होना पड़ेगा। पैतृक अचल संपत्ति विषयक शुभ समाचार मिल सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र पर आप की छवि पहले जैसी ही बनी रहेगी। मधुमेह अथवा अन्य रक्त संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन मानसिक अशांति वाला रहेगा। बचते बचते भी अन्य लोगों के झगड़ों में पड़कर स्वयं का नुकसान करेंगे। आपको भी किसी परिजन के कारण अक्समात क्रोध आ सकता है जिसके कारण घर में व्यवस्था एवं अशांति फैलेगी। कार्यक्षेत्र पर सहयोगी वातावरण मिलने के बाद भी इसका ठीक से लाभ नही उठा पाएंगे। सहकर्मी डरे-सहमे रहने के कारण खुलकर कार्य नहीं कर पाएंगे। अचल संपत्ति से संबंधित मामले किसी ना किसी रूप में मानसिक उद्वेग का कारण बनेंगे। कार्य व्यवसाय से सामान्य आय होगी ज्यादा भागदौड़ से बचें इसका कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिल सकेगा। परिवार में माता अथवा अन्य किसी स्त्री वर्ग के कारण झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। सोच समझकर ही वाणी का प्रयोग करें यही आपके लिए हितकर रहेगा। गर्म सर्द की परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आप को किसी न किसी रूप में अवश्य ही धन लाभ कराएगा। लेकिन दिन के आरंभ से मध्यान्ह तक जिस भी कार्य को करेंगे उस में विलंब अथवा असफलता मिलने से निराशा होगी। फिर भी प्रयास जारी रखें संध्या तक आर्थिक दृष्टिकोण से दिन राहत ही प्रदान करेगा। आज कई दिनों से रुके हुए कार्य में गति आने से भी राहत मिलेगी लेकिन इससे आर्थिक लाभ की अपेक्षा ना ही रखें। परिवार में छोटे भाई अथवा बहनों का ईर्ष्यालु व्यवहार मन को आहत कर सकता है। धर्म अध्यात्म के कार्यों में रुचि नहीं मिलेंगे दिन में परोपकार के कार्यों के अवसर भी मिलेंगे लेकिन इनमें केवल व्यवहारिकता मात्र ही दिखाएंगे। व्यवसायिक यात्रा अवश्य ही लाभदायक रहेगी। पेट संबंधित छोटी मोटी समस्या आज भी लगी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप स्वयं स्वभाव से संतोषी रहेंगे। लेकिन परिजनों का व्यवहार आपके प्रति गैरजिम्मेदाराना रहेगा। कार्य व्यवसाय हो या नौकरी दोनों में ही विविध कष्टों एवं संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। आप अपने मन से झंझटों वाले कामों में नहीं पड़ेंगे लेकिन अन्य लोगों के दबाव में आकर ऐसा करना ही पड़ेगा। संध्या के आसपास का समय दिन की अपेक्षा राहत वाला रहेगा किसी घनिष्ट से उपहार सम्मान मिलने पर कुछ समय के लिए अपनी परेशानियों को भूल जाएंगे। आज किसी भी प्रकार के साज सज्जा सौंदर्य एवं सफेद वस्तुओं से जुड़े कार्यों को छोड़कर अन्य सभी में संघर्ष के बाद भी निराशा ही हाथ लगेगी। परिवार कुटुंब में सदस्य एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाकर माहौल खराब करेंगे। आज का दिन वाणी का प्रयोग ना करें मूकदर्शक बनकर बताएं तो मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। आंखों में जलन नेत्रज्योति में कमी एवं पित्त संबंधित व्याधि हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके भौतिक फलों में वृद्धि कारक है। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि में बीते दिनों से सुधार आएगा।आज के दिन से लाभ लेने के लिए भाग्य को कोसना छोड़कर मेहनत पर ध्यान दें राज समाज से आवश्यकता पड़ने पर उचित सहयोग मिल सकता है। इसके लिए स्वयं में भी आत्मविश्वास जागृत करें। कार्य व्यवसाय से दिन के आरंभिक भाग में निराशा होगी लेकिन धीरे-धीरे कार्य क्षेत्र का वातावरण समझ आने के बाद गुप्त युक्तियों से लाभ के मार्ग प्रशस्त कर लेंगे। धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी। ज्यादा के चक्कर में ना रहे अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। पारिवारिक वातावरण मिलाजुला रहेगा हल्की-फुल्की नोकझोंक के बाद भी घर से सुख की प्राप्ति होगी। बोलचाल में सतर्कता बरतें मुख से अपशब्द निकलने पर किसी से झगड़ा हो सकता है। मानसिक वहम अथवा किसी दवा का दुष्प्रभाव हो सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दिन के प्रथम भाग में आप जिस भी कार्य से आशा लगाए रखेंगे बाद में वही हानि करेगा। कोई भी निर्णय सोच समझकर ही ले जल्दबाजी में जो भी कार्य करेंगे उसमें असफलता निश्चित है। व्यवसाय में अक्समात खर्च करना पड़ेगा लेकिन प्राप्ति कुछ भी नहीं होगी हो सके तो किसी भी प्रकार का निवेश कुछ दिनों के लिए टाले अन्यथा धन निश्चित ही फंसेगा। व्यवसाई वर्गों को आर्थिक कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। ऋण वृद्धि होने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ाएगा किसी से पूर्व में किया वादा तोड़ना पड़ेगा। संध्या का समय थोड़ा मानसिक राहत वाला रहेगा। जिन लोगों से आप भयभीत हो रहे थे वह दिखावे के लिए सांत्वना एवं सम्मान देंगे। लेकिन यह ज्यादा देर के लिए टिकाऊ नहीं रहेगा इसका ध्यान रहे। ज्वार सर दर्द नेत्र पीड़ा संबंधित शिकायत हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके व्यक्तिगत सुख में वृद्धि करेगा। आप स्वभाव से अत्यंत ईर्ष्यालु रहेंगे किसी अन्य विशेषकर प्रतिद्वंदी की खुशी देखकर सहन नहीं कर पाएंगे परिवार हो या कार्यक्षेत्र स्वयं तो जल्दी से कुछ करेंगे नहीं अन्य लोगों के कार्यों में भी नुक्स निकालेंगे जिस वजह से कुछ समय के लिए अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप की कथनी और करनी में भी अंतर रहेगा आज किसी से भावुकता में आकर कोई वादा ना करें। अन्यथा बाद में शर्मिंदा होना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय से अनुभव होने के बाद भी कोई विशेष लाभ नहीं उठा पाएंगे। संध्या बाद दिमाग मनोरंजन में अधिक रहेगा आवश्यक कार्यों को छोड़कर मित्र मंडली के साथ मौज शौक में समय व्यतीत करेंगे लेकिन यहां भी आपके आचरण को लेकर कहासुनी हो सकती है। ठंडे पदार्थों ठंडे स्थान एवं जल से दूरी रखें अन्यथा सर्दी जुखाम शीघ्र ही हो सकते है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

छत्तीसगढ़: दुर्ग स्कूल समय में पढ़ाई की जगह कुछ और ही करने में व्यस्त थे शिक्षक, तीन सस्पेंड, लगातार मिल रही थीं शिकायतें

छत्तीसगढ़: दुर्ग स्कूल समय में पढ़ाई की जगह कुछ और ही करने में व्यस्त थे शिक्षक, तीन सस्पेंड, लगातार मिल रही थीं शिकायतें

 

छत्तीसगढ़/ दुर्ग स्कूल समय में अध्यापन कार्य के बजाए हर्बल नेटवर्किंग से जुड़े तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। एक के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखा गया है। सभी शिक्षक दुर्ग जिले के धमधा ब्लाक में पदस्थ हैं। दरअसल इस मामले की शिकायत शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से की गई थी। मंत्री से शिकायत के बाद जिला शिक्षा विभाग हरकत में आया और डीईओ ने धमधा बीईओ को जांच के निर्देश दिए। बीईओ से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है।

डीईओ अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि धमधा ब्लाक के कई शिक्षक हर्बल नेटवर्किंग कारोबार से जुड़े हुए हैं इसे लेकर शिकायत मिली थी, जिसमें शिक्षकों द्वारा हर्बल लाइफ के जरिए वजन घटाने और सेहत बनाने की सलाह दिए जाने, हर्बल लाइफ की सदस्यता दिलाने, स्कूल समय में ऑफिस में मीटिंग करने, स्कूल में बैठकर ही ऑनलाइन हर्बल सेशन लेने जैसी बात सामने आ रही थी। इससे संबंधित कुछ फोटोग्राफ्स भी इंटरनेट मीडिया पर चल रहा था।

शिकायत के बाद कराई गई जांच

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीईओ ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमधा से मामले की जांच कराई गई। जांच में विकासखण्ड धमधा में संचालित विद्यालयों में कार्यरत लोमन वर्मा व्याख्याता शास.उ.मा.वि. घोटवानी, बलदाउ पटेल सीएसी संकुल केन्द्र बोरी (मूल पद-शिक्षक एलबी), मुकेश चतुर्वेदी शिक्षक (एलबी), शास. पूर्व माध्य. शाला दनिया एवं खिलेश्वरी चतुर्वेदी सहायक शिक्षक शास.प्राथ. शाला फुण्डा द्वारा हर्बल उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया जाना पाया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षकों / व्याख्याता के द्वारा उक्त कार्य सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत पाए जाने के कारण खिलेश्वरी चतुर्वेदी, सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही लोमन वर्मा व्याख्याता के विरूद्ध अनुशंसा सहित अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर की ओर प्रेषित किया गया है। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा बलदाउ पटेल सीएसी संकुल केन्द्र बोरी तथा मुकेश चतुर्वेदी शिक्षक (एलबी) के विरूद्ध निलंबन कार्रवाई की गई है।

पहले भी होती रही है शिकायत

जिले के धमधा ही नहीं पाटन और दुर्ग ब्लाक में भी कई शिक्षक हर्बल नेटवर्किंग कारोबार से जुड़े हुए हैं। इस आशय की शिकायत समय-समय पर की जाती रही है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी संस्था प्रमुखों को पत्र जारी कर ऐसे कारोबार से जुड़े शिक्षकों व अन्य स्टाफ के संबंध में जानकारी देने कहा जाता रहा है। लेकिन इस मामले में पहली बार जांच कराई गई और दोषी शिक्षकों के खिलाफ निलंबन कार्रवाई की गई।

CG News: अपने ही बच्चे का अपहरण कर ले गई मां, दो दिन तक पुलिस होती रही परेशान

CG News: अपने ही बच्चे का अपहरण कर ले गई मां, दो दिन तक पुलिस होती रही परेशान

 

छत्तीसगढ़/सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के पांच साल के बेटे को उसकी पत्नी ही ले भागी। इधर बच्चे की अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस परेशान हो उठी। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के बाद पुलिस को बच्चे की मां पर संदेह हुआ। दो दिन बाद पुलिस ने बच्चे को उसकी मां से छुड़ाकर पिता को सौंप दिया है। अब बच्चे का न्यायालय में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरकंडा टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र में रहने वाला 32 व्यक्ति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी अपने बच्चे को पति के पास छोड़कर अलग रहने लगी। इधर पति ने बच्चे की देखभाल के लिए महिला को केयर टेकर रखा है। सोमवार को केयर टेकर बच्चे के साथ घर पर थी। तभी एक महिला उसके घर पर आई। उसने गर्मी के कारण प्यास लगने की बात कहते हुए उसने केयर टेकर से पीने के लिए पानी मांगा।

बच्चे को लेकर भागी महिला

तब केयर टेकर पानी के लिए किचन की ओर गई। इधर बच्चे को अकेले देखकर महिला उसे गोद में उठाकर ले भागी। बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही प्रॉपर्टी डीलर घर पर आए। उन्होंने केयर टेकर से पूछताछ की। इसमें उसने अज्ञात महिला द्वारा बच्चे को लेकर भागने की बात कही। अपहरण की आशंका पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में ही पुलिस को बच्चे की मां पर शक हुआ।

इसके बाद पुलिस ने बच्चे की मां के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। मंगलवार की दोपहर पता चला कि महिला बच्चे के साथ मंगला क्षेत्र के मकान में है। इस पर प्रधान आरक्षक संगीता नेताम के साथ पुलिस की टीम ने दबिश देकर बच्चे को छुड़ा लिया है। बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया है। अब पुलिस इस मामले में बच्चे का बयान दर्ज कराएगी। बच्चे के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महासमुंद/तेन्दूकोना पुलिस की कार्रवाई :ग्राम भीखापाली में युवक शराब पिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया

महासमुंद/तेन्दूकोना पुलिस की कार्रवाई :ग्राम भीखापाली में युवक शराब पिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया

 

महासमुंद/ थाना तेन्दूकोना पुलिस ने मंगलवार देर शाम कार्रवाई करते हुए एक युवक को शराब पिलाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक थाना तेन्दूकोना अपने हमराह स्टाफ आरक्षक 690 के साथ टाउन एवं देहात पेट्रोलिंग पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भीखापाली पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। सूचना पर गवाहों को साथ लेकर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस पार्टी को देखकर कई लोग भाग खड़े हुए, लेकिन एक युवक मौके पर ही मिल गया।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुमीत अग्रवाल पिता स्व. महेन्द्र अग्रवाल उम्र 27 वर्ष निवासी ते तेन्दूकोना जिला महासमुंद बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नग देशी प्लेन शराब की 180 एमएल की शीशी (जिसमें करीब 50 एमएल शराब शेष था), दो नग डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। जब्त शराब की कीमत करीब 30 रुपये आंकी गई।

आरोपी के पास शराब संबंधी कोई वैध कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में मशरूका जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

आरोपी सुमीत अग्रवाल को 02 सितम्बर 2025 को रात 9:40 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। चूंकि अपराध जमानतीय था, इसलिए सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने मामले को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में संयुक्त पावर कंपनीज मुख्यालय भवन की रखी आधारशिला एक पेड़ माँ के नाम अभियान में किया वृक्षारोपण रजत जयंती वर्ष पर साझा की 25 वर्षों की विकास यात्रा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। रजत जयंती वर्ष और गणेशोत्सव जैसे पावन अवसर पर सम्पन्न इस समारोह में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भवन का थ्री-डी मॉडल अनावृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता को नई ऊँचाई देगा, तीनों पावर कंपनियों के बीच समन्वय को मजबूत करेगा और उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएँ उपलब्ध कराएगा। उन्होंने इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मौलश्री  पौधरोपण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय यात्रा यह प्रमाण है कि जब संकल्प और संवेदनशीलता साथ चलें तो परिणाम ऐतिहासिक होते हैं। वर्ष 2000 में प्रदेश केवल 1400 मेगावाट बिजली उत्पादन करता था, आज यह क्षमता बढ़कर 30 हजार मेगावाट हो गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में 1320 मेगावाट क्षमता के नए संयंत्र का शुभारंभ इस उपलब्धि को और सुदृढ़ करने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह प्रगति हर नागरिक के विश्वास, मेहनत और भागीदारी का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न उनकी जापान और दक्षिण कोरिया यात्रा ने यह अनुभव कराया कि छत्तीसगढ़ अब वैश्विक स्तर की अधोसंरचना और कार्यसंस्कृति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। संयुक्त मुख्यालय भवन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भवन का निर्माण गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि यह ऊर्जा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बने।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई उद्योग नीति के अंतर्गत पावर सेक्टर में हाल ही में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं। इसके परिणामस्वरूप आने वाले वर्षों में 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन संभव होगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल प्रदेशवासियों को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगी बल्कि पड़ोसी राज्यों की ज़रूरतें भी पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने छत्तीसगढ़ को मुफ्त बिजली की ओर तेजी से अग्रसर कर दिया है और अब दूरस्थ अंचलों तक इस योजना का लाभ पहुँच रहा है।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को राज्य निर्माण में उनके योगदान के लिए नमन किया। उन्होंने कहा कि लगभग 270 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन ग्रीन एनर्जी आधारित होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त मुख्यालय भवन 10,017 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में नौ मंजिला स्वरूप में निर्मित होगा। इसमें  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड और पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के लिए तीन अलग-अलग टॉवर होंगे। 1300 कर्मचारियों की क्षमता वाले इस भवन में 210 सीटों का प्रेक्षागृह, कर्मचारियों के लिए जिम, दो मंजिला बेसमेंट पार्किंग, मैकेनिकल स्टैक पार्किंग और ई-व्हीकल चार्जिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। यह भवन बीईई की पाँच सितारा और गृहा की फाइव स्टार ग्रीन रेटिंग मानकों के अनुरूप निर्मित होगा तथा भवन प्रबंधन प्रणाली से इसका संपूर्ण संचालन होगा।

नवा रायपुर में बन रहा यह अत्याधुनिक भवन मंत्रालय, संचालनालय और पुलिस मुख्यालय के समीप होने से अंतर्विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ करेगा तथा प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को नई ऊँचाई प्रदान करेगा।

छत्तीसगढ़ : सम्पूर्णता अभियान: विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

छत्तीसगढ़ : सम्पूर्णता अभियान: विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

 

सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक में नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने की।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक अहम कदम है। फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्व-सहायता समूहों की बहनों के योगदान को अविश्वसनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि लखनपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक भागीदारी और नवाचार से ही गुड गवर्नेंस के लक्ष्य पूरे होंगे। सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और सामाजिक विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया गया।

आकांक्षा हाट इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा, जहाँ स्व-सहायता समूहों, गैर सरकारी संगठनों और विभिन्न विभागों के स्टॉल में स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि उपज और पारंपरिक व्यंजन प्रदर्शित हुए। इससे महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को नई ऊर्जा मिली। इस अवसर पर सरगुजा जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

 

छत्तीसगढ़ : उर्वरक के अवैध विक्रय और कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती धुरवागुड़ी में 520 बोरी यूरिया जब्त

छत्तीसगढ़ : उर्वरक के अवैध विक्रय और कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती धुरवागुड़ी में 520 बोरी यूरिया जब्त

कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उर्वरक के अवैध परिवहन, कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके के निर्देश एवं उप संचालक कृषि श्री चंदन रॉय के मार्गदर्शन में सहायक संचालक कृषि श्री अनिल कुमार कौशिक एवं उर्वरक निरीक्षक दल द्वारा मैनपुर विकासखण्ड के मेसर्स राजेन्द्र खाद भंडार धुरवागुड़ी और मेसर्स सिद्धि विनायक कृषि केन्द्र गोहरापदर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेसर्स राजेन्द्र खाद भंडार धुरवागुड़ी द्वारा कृषकों को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय करना, अघोषित परिसर में भंडारण करना, मूल्य सूची प्रदर्शित न करना, नगद एवं उधार का ज्ञापन जारी न करना तथा आवश्यक अभिलेखों का संधारण नहीं करना पाया गया। इसे उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए संस्थान में उपलब्ध 520 बोरी यूरिया जब्त कर विक्रय  प्रतिबंध की कार्रवाई की गई। खाद भण्डार के संचालक को 03 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा संबंधित संस्थान का उर्वरक प्राधिकार पत्र 07 दिवस के लिए निलंबित कर दिया गया है।

जिले में वर्तमान में सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है तथा जिन समितियों में कमी है वहां तत्काल उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही निर्धारित दर पर उर्वरक खरीदें तथा प्रत्येक लेनदेन पर पक्का बिल लेना सुनिश्चित करें। साथ ही अनधिकृत व्यवसाय अथवा अधिक कीमत पर विक्रय की जानकारी प्राप्त होने पर विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना देने की अपील की गई है।