महासमुंद/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री से प्रवेश चयन परीक्षा में शामिल होने 23 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

महासमुंद/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री से प्रवेश चयन परीक्षा में शामिल होने 23 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

 

महासमुंद/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद में सीबीएसई पाठ्यक्रम कक्षा 11वीं (हिन्दी माध्यम) शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु लेटरल एंट्री के माध्यम से रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में रिक्त सीट बालक संख्या 11 है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त 2025 से 23 अगस्त 2025 तक प्रातः 10ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक प्रवेश के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 25 अगस्त 2025 को सुबह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक विद्यालय परिसर में किया जाएगा। परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र 5 खंडों में होगा, प्रत्येक खंड में 20-20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इच्छुक छात्र इस संबंध में अधिक जानकारी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग से प्राप्त कर सकते हैं।

महासमुंद जिले के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का शुभारभ 15 अगस्त से 

महासमुंद जिले के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का शुभारभ 15 अगस्त से

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रदेश में सतत् रूप से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जन-जागरूकता का कार्य किया जाना है। ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ की महत्ता को प्रतिपादित करने विषय पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं के माध्यम से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुभारंभ किया जाकर राज्य स्तर पर 13 सितंबर 2025 तक संपन्न होगा। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन मे स्कूल स्तर, विकासखंड स्तर, जिला स्तर, पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में गृह विभाग छत्तीसगढ़ शासन के वित्तीय सहयोग से प्राधिकरण द्वारा सड़क सुरक्षा के महत्व को समझने एवं यातायात के नियमों के पालन को अमल में लाने के लिए जनसमुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के आशय से प्रदेश में ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ (हेलमेट व शीटबेल्ट का उपयोग करने, तेज रफ्तार, मोबाइल से बात करते हुए एवं शराब सेवन कर वाहन न चलने तथा यातायात के नियमों का पालन करने) पर आधारित छात्र-छात्राओं के हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक विवाद प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण समुदाय को जागृत करने एवं आने वाले नौजवानों के लिए यातायात शिक्षा प्रदान करने संबंधी माहिती कार्य करेगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के स्कूली छात्राओं के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने वाकपटुता में दक्ष बनाने व उन्हें आगे बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान कर प्रेरित करना है। स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने विशेषकर सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आने में उनकी भूमिका एवं कर्तव्य के निर्वहन कर पीड़ित व्यक्ति का समय सीमा अर्थात तत्काल अस्पताल पहुंचा कर जान बचाने के लिए आगे आने को प्रतिपादित करने वाले वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण समुदाय में जागृति लाना है तथा ग्राम स्तर से उपर उठकर आगे बढ़ाने हेतु उत्साह करना है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे ने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता पांच चरणों में आयोजित होंगी। प्रथम चरण में ग्राम के हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समुदाय के बीच होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राएं ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ पर केंद्रित पक्ष और विपक्ष संबंधित तर्क-वितर्क देने वाले वाद-विवाद के संवाद तैयार कर उपरोक्त प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देंगे। अंत में इस प्रतियोगिता का निष्कर्ष लोगों को दुर्घटना के कारणों से अवगत कराते हुए उसकी रोकथाम- यातायात के नियमों का पालन करने संबंधी आवश्यक संदेश देने वाला होना चाहिए। प्रतियोगिता 15 अगस्त को प्रार्थना 9ः00 बजे से 12ः00 बजे तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ ही संपन्न होगी। वाद-विवाद प्रतियोगिता में ग्राम के हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल से इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले अधिकतम 05 पक्ष-05 विपक्ष में बोलने वाले छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले सकते हैं। विकासखंड अंतर्गत 15 अगस्त के उपलक्ष में समस्त हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल में होने वाले उक्त प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दल से चयनित 8-10 दल विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु आमंत्रित किए जाएंगें। हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य स्तर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

द्वितीय चरण में विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता शनिवार 23 अगस्त को प्रातः 11ः00 बजे से दोप. 3ः00 बजे तक आयोजित होगी। विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर से चयनित 8-10 वाद-विवाद दल भाग लेगी। यह प्रतियोगिता विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सुविधाजनक स्कूल प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। जहां दर्शकों के लिए बैठक, प्रस्तुतीकरण हेतु मंच एवं अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध हो। विकासखंड स्तरीय उक्त प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन उपरांत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को जिला स्तर प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु भेजा जाएगा। विकासखंड स्तर पर नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा जिसमें प्रथम स्थान आने वाले को 2500 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2000 रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाले को 1500 रुपए एवं 3 सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को एक-एक हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।

इसी तरह तृतीय चरण में जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 30 अगस्त शनिवार को प्रातः 11ः00 बजे से दोप 3ः00 बजे तक आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु विकासखण्ड स्तरीय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले वाद-विवाद दल भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता किसी सुविधाजनक स्कूल प्रांगण में आयोजित होगी, जहां कार्यक्रम संपन्न कराने हेतु मंच दर्शकों के बैठने एवं अन्य समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो। जिला स्तरीय उक्त प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन उपरांत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु भेजा जाएगा। जिला स्तर पर नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 7000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5000 रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाले को 3000 रुपए एवं 5 सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को दो-दो हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।

चतुर्थ चरण में संभाग स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 6 सितंबर समय को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में जिला स्तरीय संपन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाद-विवाद दल भाग लेंगे। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन उपरांत प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने भेजा जाएगा। संभाग स्तर पर नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा जिसमें प्रथम स्थान आने वाले को 11000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 8000 रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाले को 6000 रुपए एवं 5 सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को तीन-तीन हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।

अंतिम एवं पंचम चरण में राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 13 सितंबर को समय प्रातः 11ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जायेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में समस्त जिले के संभाग स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाद विवाद की टीम भाग लेंगे। राज्य स्तर पर नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा जिसमें प्रथम स्थान आने वाले को 35 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाले को 20 हजार रुपए एवं 7 सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को दस-दस हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। सभी स्तर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

 

महासमुन्द : अमानक डी.ए.पी. उर्वरक पर लाइसेंस निरस्तीकरण एवं राजसात की कार्रवाई जारी

महासमुन्द : अमानक डी.ए.पी. उर्वरक पर लाइसेंस निरस्तीकरण एवं राजसात की कार्रवाई जारी
 

महासमुंद 13 अगस्त 2025/ कृषि विभाग की जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा मेसर्स लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र, खट्टी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अमानक डी.ए.पी. उर्वरक के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। ग्राम परसदा एवं हिच्छा के किसानों द्वारा की गई शिकायत पर उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री भीमराव घोड़ेसवार ने ग्राम परसदा के किसान सिन्हा के यहां निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि डी.ए.पी. उर्वरक नमीयुक्त एवं निम्न स्तर का है।

उर्वरक निरीक्षक श्री उमेश चंद्राकर द्वारा लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र से नमूना लेकर उसे उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, लाभांडी रायपुर भेजा गया था, जहाँ से अमानक होने की पुष्टि हुई। संबंधित फर्म के उर्वरक प्राधिकार पत्र निरस्तीकरण की कार्यवाही चल रही है तथा अमानक डी.ए.पी. की राजसात कार्रवाई भी होगी।
इसी तरह पूर्व में समलेश्वरी कृषि सेवा केन्द्र, परसकोल में अवैध रूप से रखे गए 57 बोरी डी.ए.पी. को राजसात कर 18,742 शासन के खजाने में जमा किया गया। कार्रवाई में डॉ. परमजीत सिंह कंवर, उमेश चंद्राकर, ब्रजेश तुरकाने, मनोज पटेल, मुरली पटेल और ओमप्रकाश चंद्राकर सहित निरीक्षण दल के सदस्य उपस्थित थे। उप संचालक कृषि श्री कश्यप ने बताया कि जिले में अमानक उर्वरक विक्रय एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

CG / बसना सांकरा पिथौरा गांव-गांव में तिरंगा यात्रा की धूम

महासमुंद 13 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा“ कार्यक्रम के अंतर्गत 13 अगस्त को जनपद पंचायत पिथौरा, ग्राम पंचायत बिछिया (पो) एवं ग्राम सांकरा एवं गांव-गांव में देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को प्रदर्शित करने तिरंगा रैली व स्वच्छता रैली का आयोजन देशभक्ति के उल्लास और उत्साह के साथ किया गया।

जनपद पंचायत पिथौरा से तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज की शान में जयघोष करते हुए हुआ। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा धृतलहरे, उपाध्यक्ष श्री ब्रम्हानंद पटेल, जनपद सदस्यगण, विधायक प्रतिनिधि श्री हरप्रसाद पटेल (अम्बू), एसडीओ (रा.) श्री बजरंग सिंह वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत श्री सी.पी. मनहर, थाना प्रभारी श्री उमेश वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में निकाली गई। जनपद पंचायत से रैली बस स्टैंड, गौरव पथ, थानेश्वर मंदिर चौक, बाजार चौक, लहरौद ओवर ब्रिज, एनएच-53, अंजलि स्कूल ओवर ब्रिज होते हुए थाना चौक और मुख्य मार्ग से वापस जनपद पंचायत पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और भारत माता की जय के नारे लगाए।

इसी तरह बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग“ अभियान के तहत स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में जनपद पंचायत बसना के सीईओ श्री पीयूष सिंह ठाकुर, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री राजनारायण शर्मा, करारोपण अधिकारी श्री गिरधारी पटेल व श्री रूपसिंह सिदार, सरपंच श्रीमती रीना गढ़तिया, उपसरपंच श्रीमती संतोषी बंजारा, सचिव श्री मेघनाद पटेल, शासकीय उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, सक्रिय महिला समूह, स्वसहायता समूह सदस्य तथा स्कूली छात्र-छात्राएं तिरंगे और नारे के साथ देशभक्ति का संदेश फैलाते हुए शामिल हुए।

सांकरा में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामवासियों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। यात्रा में ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच सतपाल सिंह छाबड़ा, पूर्व जनपद अध्यक्ष, अध्यक्ष हलधर साहू, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे एवं कवलजीत सिंह छाबड़ा, मनोज बारिक, विद्यालय प्राचार्य दीपक देवांगन, ग्राम पंचायत सचिव यशवंत डड़सेना सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल रहे। पूरे मार्ग में तिरंगे लहराते हुए और देशभक्ति के गीतों व नारों के साथ रैली निकाली गई। जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति गीत से गूंजता रहा। वहीं ग्राम पंचायत कोटगढ़ में स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हें स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हाथों में झंडा लहराते हुए गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने देशभक्ति गीतों और नारों से गांव के वातावरण को देशभक्तिमय कर दिया।

CG,/ बसना सांकरा पिथौरा गांव-गांव में तिरंगा यात्रा की धूम

 

महासमुंद 13 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा“ कार्यक्रम के अंतर्गत 13 अगस्त को जनपद पंचायत पिथौरा, ग्राम पंचायत बिछिया (पो) एवं ग्राम सांकरा एवं गांव-गांव में देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को प्रदर्शित करने तिरंगा रैली व स्वच्छता रैली का आयोजन देशभक्ति के उल्लास और उत्साह के साथ किया गया।

जनपद पंचायत पिथौरा से तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज की शान में जयघोष करते हुए हुआ। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा धृतलहरे, उपाध्यक्ष श्री ब्रम्हानंद पटेल, जनपद सदस्यगण, विधायक प्रतिनिधि श्री हरप्रसाद पटेल (अम्बू), एसडीओ (रा.) श्री बजरंग सिंह वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत श्री सी.पी. मनहर, थाना प्रभारी श्री उमेश वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में निकाली गई। जनपद पंचायत से रैली बस स्टैंड, गौरव पथ, थानेश्वर मंदिर चौक, बाजार चौक, लहरौद ओवर ब्रिज, एनएच-53, अंजलि स्कूल ओवर ब्रिज होते हुए थाना चौक और मुख्य मार्ग से वापस जनपद पंचायत पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और भारत माता की जय के नारे लगाए।

इसी तरह बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग“ अभियान के तहत स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में जनपद पंचायत बसना के सीईओ श्री पीयूष सिंह ठाकुर, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री राजनारायण शर्मा, करारोपण अधिकारी श्री गिरधारी पटेल व श्री रूपसिंह सिदार, सरपंच श्रीमती रीना गढ़तिया, उपसरपंच श्रीमती संतोषी बंजारा, सचिव श्री मेघनाद पटेल, शासकीय उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, सक्रिय महिला समूह, स्वसहायता समूह सदस्य तथा स्कूली छात्र-छात्राएं तिरंगे और नारे के साथ देशभक्ति का संदेश फैलाते हुए शामिल हुए।

सांकरा में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामवासियों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। यात्रा में ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच सतपाल सिंह छाबड़ा, पूर्व जनपद अध्यक्ष, अध्यक्ष हलधर साहू, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे एवं कवलजीत सिंह छाबड़ा, मनोज बारिक, विद्यालय प्राचार्य दीपक देवांगन, ग्राम पंचायत सचिव यशवंत डड़सेना सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल रहे। पूरे मार्ग में तिरंगे लहराते हुए और देशभक्ति के गीतों व नारों के साथ रैली निकाली गई।

जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति गीत से गूंजता रहा। वहीं ग्राम पंचायत कोटगढ़ में स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हें स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हाथों में झंडा लहराते हुए गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने देशभक्ति गीतों और नारों से गांव के वातावरण को देशभक्तिमय कर दिया।

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, जानें कब से भरे जाएंगे महतारी वंदन योजना के फॉर्म

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए फिर से फार्म भरने की प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू होगी, जिससे पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकेगी.

: छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. महतारी वंदन योजना से वंचित रह गई महिलाएं अब इसका लाभ ले सकेंगी. 15 अगस्त से एक बार फिर से इस योजना के लिए फार्म भरे जाएंगे और इसकी शुरुआत बस्तर जिले से होगी. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उन्हें घरेलू जरूरतों में मदद मिल सके.

मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर संभाग के नियद नेल्ला नार योजना से जुड़े गांवों की छूटी हुई महिलाओं को भी अब इस योजना में शामिल किया जाएगा. आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी. इसके बाद 15 सितंबर तक सेक्टर से लेकर जिला स्तर पर आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा, ताकि पात्रता तय होने के बाद लाभ जल्द से जल्द मिल सके.

जानें पूरी क्या है प्रक्रिया ?
महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक पीएस एल्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 23 जुलाई को विभागीय समीक्षा बैठक में इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे. सत्यापन के बाद 16 से 25 सितंबर तक सभी आवेदनों को वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. प्रशासन का कहना है कि इस बार कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित नहीं रहेगी.

जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
1. महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट/पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं
2. पंजीकरण/Registration वाले ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें.
3. यहां पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, ईपीआईसी (वोटर आईडी) नंबर आदि भरें.
4. पति का नाम, जन्मतिथि व अन्य पूछी गई जानकारी दर्ज करें.
5. आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र आदि की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
6. सभी जानकारियां भरने के बाद सबमिट करें.
7. इसके बाद विभाग की तरफ से फॉर्म व दस्तावेजों का सत्यापन करेगा.
8. पात्र पाए जाने पर आपका नाम लाभार्थी सूची में जारी कर दिया जाएगा, इसके बाद पोर्टल पर स्टेटस चेक कर सकते हैं.

 

क्या-क्या जरूरी दस्तावेज
1. आधार कार्ड
2. निवास प्रमाण (राज्य/स्थानीय)
3. विवाह प्रमाण पत्र/सम्बंधित प्रमाण
4. बैंक पासबुक/खाता विवरण (DBT के लिए)
5. वोटर आईडी (EPIC)
6. पासपोर्ट फोटो (हालिया)

क्या – क्या पात्रता जरूरी?
1. आवेदन वर्ष की 1 जनवरी को आयु 21 वर्ष या उससे अधिक हो.
2. विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाएं भी पात्र हैं.

छत्तीसगढ़ को मिलेगा 50-50 हजार टन ज्यादा डीएपी और यूरिया, सीएम विष्णु देव साय ने की थी पहल

 

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक अच्छी खबर आई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल के बाद अब छत्तीसगढ़ को डीएपी और यूरिया के अतिरिक्त आवंटन की मंजूरी मिल गई है. अब डीएपी और यूरिया 50 हजार ज्यादा मिलेगा.

राज्य को सप्लाई प्लान के अतिरिक्त डीएपी और यूरिया के 50-50 हजार टन आवंटन का मंजूरी मिल गई है. कृषि मंत्री श्री नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने केन्द्रीय उर्वरक मंत्री से दिल्ली में मुलाकात की थी. सीएम विष्णु देव साय की पहल पर केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ को यूरिया और डीएपी खाद की अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी दे दी है. केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री से दिल्ली में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ राज्य को यूरिया और डीएपी खाद की आपूर्ति के संबंध में चर्चा की.

 

कृषि मंत्री श्री नेताम और सांसदों ने राज्य के किसानों को खरीफ सीजन में रोपा-ब्यासी के समय पड़ने वाले खाद की अतिरिक्त आवश्यकता की जानकारी देते हुए उनसे खरीफ सीजन के लिए छत्तीसगढ़ को निर्धारित सप्लाई प्लान के अतिरिक्त 50-50 हजार टन यूरिया और डीएपी खाद आबंटित किए जाने का आग्रह किया है. केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा इस पर छत्तीसगढ़ को अतिरिक्त खाद उपलब्ध कराने उर्वरक मंत्रालय अधिकारियों को निर्देशित किया. केन्द्रीय उर्वरक मंत्री श्री नड्डा से मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री श्री नेताम और लोकसभा सांसद सर्वश्री संतोष पाण्डेय, श्री विजय बघेल, श्रीमती कमलेश जांगड़े और श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ मार्कफेड प्रबंध संचालक श्रीमती किरण कौशल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में यूरिया और डीएपी खाद की आपूर्ति की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसान मुख्य रूप से धान की फसल लेते हैं. खरीफ सीजन में किसान अगस्त-सितंबर माह में रोपा-बियासी का कार्य करते हैं. वर्तमान में रोपा-बियासी का काम तेजी से चल रहा है. इस समय धान के पौधों को तेजी से बढ़वार और बेहतर उत्पादन के मद्देनजर किसानों को इस समय ज्यादा फोस्फेटिक खाद की जरूरत पड़ती है.

कृषि मंत्री श्री नेताम और सांसदों ने केन्द्रीय उर्वरक मंत्री को बताया कि सप्लाई प्लान के अनुसार छत्तीसगढ़ को माह जुलाई तक यूरिया की 5.99 लाख तथा डी.ए.पी. की 2.68 लाख मेट्रिक टन आपूर्ति निर्धारित थी जिसके विरूद्ध यूरिया की 4.63 लाख तथा डी.ए.पी. की 1.61 लाख मेट्रिक टन मात्रा राज्य को प्राप्त हुई है. माह अगस्त के लिए यूरिया की 57,600 मेट्रिक टन तथा डी.ए.पी. की 36,850 मेट्रिक टन का सप्लाई प्लान निर्धारित है. चूंकि इन उर्वरकों की सर्वाधिक आवश्यकता अगस्त माह में होती है, इसलिए निर्धारित सप्लाई प्लान के अतिरिक्त यूरिया तथा डी.ए.पी. की 50-50 हजार मेट्रिक टन अतिरिक्त मात्रा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया.

खरीफ सीजन में खाद भंडारण एवं वितरण
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खरीफ वर्ष 2025 में भारत सरकार द्वारा उर्वरक यूरिया-07 लाख 12 हजार मेट्रिक टन, डी.ए.पी. 03 लाख 10 हजार मेट्रिक टन तथा एम.ओ.पी.-60 हजार मे.टन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध 11 अगस्त तक 06 लाख 72 हजार मे.टन यूरिया, 02 लाख 14 हजार मे.टन डी.ए.पी. तथा 80 हजार मे.टन एम.ओ.पी. का भण्डारण किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि डी.ए.पी. के प्रतिस्थापन के संबंध में वैकल्पिक उर्वरकों के रुप मेंएन.पी.के. 01 लाख 80 हजार मे.टन लक्ष्य के विरुद्ध 02 लाख 37 हजार मे.टन एवं एस.एस.पी. 02 लाख मे. टन लक्ष्य के विरुद्ध 02 लाख 95 हजार मे.टन का भण्डारण किया गया है. इसी प्रकार डी.ए.पी. की कमी की पूर्ति एन.पी.के एवं एस.एस.पी. उर्वरकों से की जा रही है.

सरायपाली: शिक्षक पर अश्लील हरकत का आरोप मे एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार शिक्षा विभाग भी कार्यवाही की तैयारी

 

महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लिमगांव में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के लेक्चरर संदीप साहू पर छात्राओं से अश्लील हरकत करने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

आरोप है कि शिक्षक कक्षा के दौरान दरवाजे और खिड़कियां बंद कर छात्राओं के साथ गलत हरकत करते थे, अनुचित नजर रखते थे और पढ़ाई के समय अशोभनीय व्यवहार करते थे। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, घटना का विरोध करने पर आरोपी छात्राओं को धमकी देता था कि वह उनका चरित्र प्रमाण पत्र खराब कर देगा, जिससे वे आगे किसी भी विद्यालय में प्रवेश नहीं ले पाएंगी।

बता दे की कल पीड़ित छात्राओं के पालक और ग्रामीण बड़ी संख्या में सरायपाली थाना पहुंचे थे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपी की पत्नी सुबह से ही लिमगांव में मौजूद थीं और पालकों से मामले को “अंतिम बार माफ” करने के लिए समझौता करने की कोशिश कर रही थीं।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी संदीप साहू फिलहाल फरार है। शिक्षा विभाग के सरायपाली ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मांझी ने महाजनपद न्यूज़ से बातचीत में बताया कि थाना में प्रकरण दर्ज हो चुका है और विभागीय कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के साथ-साथ शिक्षा विभाग भी सख्त कार्रवाई करेगा।

महासमुंद/स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल छत्तीसगढ़ी और देशभक्ति से सराबोर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम 840 बच्चों का सामूहिक व्यायाम होगा आकर्षण का केंद्र

महासमुंद/स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल छत्तीसगढ़ी और देशभक्ति से सराबोर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम 840 बच्चों का सामूहिक व्यायाम होगा आकर्षण का केंद्र

महासमुंद/ स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की अंतिम तैयारी के लिए आज कलेक्टर श्री विनय लंगेह और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह ने स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी एनएसएस की कुल 11 टुकड़ियों की परेड की सलामी ली। रिहर्सल मिनी स्टेडियम, महासमुंद में सुबह 9 बजे आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार मंच पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में स्कूली बच्चों ने कलेक्टर, एसपी के समक्ष रिहर्सल किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए है। जिले के 6 स्कूलों से बच्चे छत्तीसगढ़ी और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत संगीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। प्रमुख आकर्षण में 14 शालाओं के 840 बच्चों द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन होगा। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने बैठक व्यवस्था,मंच आदि को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, सचिन भूतड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी श्री हरिशंकर पैकरा एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे ।

 

जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में महासमुंद लोकसभा के सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। 9.03 बजे परेड का निरीक्षण, गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा एवं मार्च पास्ट होगा तत्पश्चात मुख्य अतिथि 9.15 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इस अवसर पर शहीद परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात 9.50 बजे उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मान करेंगे। सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

महासमुंद : बिना मान्यता संचालित कर रहे अंग्रेजी माध्यम स्कूल, 80 बच्चे ले चुके प्रवेश

 

महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम भीमखोज (खल्लारी) में नेशनल हाइवे-353 किनारे स्थित हुमेन प्राइड पब्लिक इंग्लिश मिडियम स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहा है। दो माह पहले शुरू हुए इस स्कूल में नर्सरी से कक्षा पांच तक 80 से अधिक बच्चों का प्रवेश कराया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में न क्लासरूम की सुविधा है और न ही खेल मैदान। एक बड़े हॉल को प्लाईवुड से विभाजित कर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रबंधन द्वारा छात्रों के पालकों से प्रवेश, ड्रेस और अन्य शुल्क के रूप में 10 से 15 हजार रुपये तक वसूले गए हैं। स्कूल के संचालक बागबाहरा के धनंजय मिश्रा हैं, जिनकी एक शाखा लालपंर में भी संचालित है।

बीईओ कौशल कुमार वर्मा ने निरीक्षण में पाया कि स्कूल के पास मान्यता और पंजीयन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं हैं। इस पर प्रबंधन को दो दिन में मान्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया, जो मंगलवार को समाप्त हो गया, लेकिन अब तक दस्तावेज पेश नहीं किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे ने कहा है कि तय समय में दस्तावेज न देने पर कार्रवाई की जाएगी और स्कूल को बंद करने का आदेश भी संभव है।

गौरतलब है कि इससे पहले पिथौरा ब्लॉक के भगत देवरी- सलडीह मार्ग स्थित गोल्डन पब्लिक इंग्लिश मिडियम स्कूल को भी बिना मान्यता के संचालन पर बंद कराया जा चुका है। अब सवाल है कि क्या हुमेन प्राइड पब्लिक स्कूल पर भी वही कार्रवाई होंगी