Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में शुष्क रहेगा मौसम, बुधवार से फिर कुछ इलाकों में बारिश के आसार

मार्च के चार दिन बीत चुके है और अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी हो रही है। इसके चलते उमस में भी बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा तथा उसके अगले दिन बुधवार छह मार्च को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार है। सोमवार को प्रदेश भर में राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा,एआरजी राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 15.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सोनहत सबसे ठंडा रहा।

सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मनोरा, अंबिकापुर व सोनहत में 1 सेमी बारिश हुई। प्रदेश में आने वाली नमी अब कम हो रही है, इसके चलते मौसम शुष्क ही रहेगा। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8किमी ऊंचाई पर है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 3.1 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा तथा बुधवार को प्रदेश के मध्य भाग में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

Mahasamund -: तेंदुकोना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम के पास से देसी प्लेन और अंग्रेजी शराब बरामद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Mahasamund -: तेंदुकोना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम के पास से देसी प्लेन और अंग्रेजी शराब बरामद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तेंदुकोना पुलिस ने आज दिनांक 04.03.2024 को ग्राम वासियों की सूचना पर थाना तेंदुकोना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति नीलकंठ सवर पिता धनपत सवर उम्र 28 साल पता कर्रा पारा बागबाहरा जिला

महासमुंद को तीन अलग अलग बोरियों में अवैध शराब देशी प्लेन 210 नग पौआ 180 एमएल का कुल 37 लीटर 800 मिली लीटर तथा 20 नग गोवा अंग्रेजी शराब कुल 3 लीटर 600 मिलीलीटर कुल जुमला 41 लीटर 400 मिलीलीटर अवैध शराब कुल कीमती 19200 रूपए बिक्री करते मिलने पर थाना तेंदुकोना में धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है!

सरायपाली -:ढुटीकोना कोटवारीन और ग्रामीणों के बिच मारपीट और गाली गलौच पंचायत के बोर और हेंडपम्प निजी भूमि या सरकारी को लेकर हुई 2 पक्षो पर एफआईआर दर्ज

सरायपाली -:ढुटीकोना कोटवारीन और ग्रामीणों के बिच मारपीट और गाली गलौच पंचायत के बोर और हेंडपम्प निजी भूमि या सरकारी को लेकर हुई 2 पक्षो पर एफआईआर दर्ज ग्राम ढुटीकोना के गायत्री निवास ने बताया क़ी कक्षा 02 रीं तक पढी हूं खेती किसानी मजदुरी का काम करती हूं कि हमारे गांव के कोटवारिन धनबाई चौहान अपने घर के सामने गांव के पंचायत द्वारा हैण्ड पंप बोर करवाकर लगवाये है जिसे गांव वाले बेवजह हमारे पैतृक जमीन में बोर कराकर हैण्ड पंप लगवा दिये हो कहकर आज दिनांक 04.03.2024 के

सुबह 08.30 बजे गाली गलौच कर रही थी जिसें मैं क्यो सुनाकर गाली दे रही है बोली तो मां बहन की बुरी बुरी गालियां देते जान से मारने की धमकी देने लगे एवं उसकी बहु मधु ताण्डी, संतोषी चौहान भी आ गयी और वह भी उन्ही का साथ देते गाली गलौच जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे बीच बचाव करने मेरे पति अवधराम साहू एवं सुमित्रा बरिहा आये बीच बचाव किये तो उन्हे भी विवाद झगडा करते मारपीट करने से सुमित्रा बरिहा एवं अनुसुईया साहू

को चोट लगी है । घटना को देखी सुनी बीच बचाव किये रिपोर्ट करती हूं। मामले मे सरायपाली पुलिस ने कोटवारीन धनबाई चौहान , मधु ताण्डी , संतोषी चौहान के खिलाप 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है

ढुटीकोना में निवास करती हूं तथा कक्षा 05 वीं तक पढी हूं ग्राम ढुटीकोना में कोटवारिन के पद पर कार्यरत हूं कि मेरे घर के सामने खाली जगह पैतृक कब्जा की जमीन है। जिसे गांव वाले हैण्ड पंप लगवाने के लिये खुदवा दिये है और हैण्डपंप गांव के पंचायत द्वारा लगवा दिया गया है कि पूर्व में भी हमारे पैतृक कब्जे की जमीन में बोर खुदवाने के लिये मना किये थे फिर भी

हमारे कब्जे की जमीन में बोर कर हैण्ड पंप लगवा दिये इसी बात पर आज दिनांक 04.03.2024 को सुबह 08.30 बजे गायत्री साहू व दो अन्य महिला आये और बिना वजह के सुनाकर गाली देने लगे मैं क्यों सुनाकर गाली दे रही है बोलने पर तीनो महिला विवाद झगडा करते मारपीट करने लगे विवाद झगडा की आवाज सुनकर मेरी बहु संतोषी चौहान, मधु चौहान आयी तो उन्हें भी अश्लील गाली गालौच करते जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाये विवाद झगडा के दौरान अवधराम साहू भी आ गया वह भी झुमा

झटकी मारपीट किया है। घटना के बारे में अपने लडके गोकुल ताण्डी, राजेन्द्र चौहान को बताया एवं अपने लडको के साथ में 112 को खबर करने पर 112 वाहन से थाना सरायपाली आये रिपोर्ट करती हूं मामले मे सरायपाली पुलिस ने कोटवारीन के शिकायत पर गायत्री साहू , अवधराम साहू एवं अन्य 02 महिला के खिलाप विभिन्न धाराओ के तहत
294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC मामला दर्ज कर लिया है

Mahasamund -: जन चौपाल कार्यक्रम में उनकी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु निर्देश

कलेक्टर  प्रभात मलिक के निर्देश पर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू एवं डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष कर्मा ने जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों से उनकी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु निर्देश दिए। जन चौपाल में आज 40 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

जन चौपाल में महासमुंद के श्री राजेन्द्र कुमार उके ने स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने,  ग्राम तोरला के श्री मनीराम यादव ने अवैध कब्जा को हटाने आवेदन सौंपा। इसी तरह ग्राम खम्हरिया के श्री जगन्नाथ पटेल ने वन अधिकार पट्टा के लिए, ग्राम बलौदा के श्री पूर्णचंद भोई ने सीमांकन के लिए तथा ग्राम गिरना के देवानंद भोई ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास हेतु आवेदन दिए। इसी तरह अन्य आवेदकों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे।

Mahasamund सिंघोडा ) 02 व्यक्तियों के पास से 58.480 किलो ग्राम (चांदी का आभूषण) कीमती 42,00,000 (बयालीस लाख) रूपयें जप्त।

(Mahasamund सिंघोडा ) 02 व्यक्तियों के पास से 58.480 किलो ग्राम (चांदी का आभूषण) कीमती 42,00,000 (बयालीस लाख) रूपयें जप्त।महासमुन्द पुलिस द्वारा  सिंघोड़ा के ओड़ीसा से लगे चेकिंग नाका मे बड़ी मात्रा मे चांदी की गयी जब्त

02 व्यक्तियों के पास से 58.480 किलो ग्राम (चांदी का आभूषण) कीमती 42,00,000 (बयालीस लाख) रूपयें जप्त।
थाना सिंघोड़ा व साइबर सेल की टीम के द्वारा संयुक्त कार्यवाही, रेहटीखोल नाका में चेकिंग के दौरान किया जप्त
पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय द्वारा जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी ली जा रही थी।

इसी दौरान दिनांक 04.03.2024 को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बाॅर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक नीला रंग की मारूति कार तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी।

उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। कार में 02 व्यक्ति बैठे मिले। जिनसे पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में अलग-अलग बैंग रखा हुआ मिला। इससे पुलिस टीम को संदेह हुआ और कार डिक्की को खुलवाकर चेक किया गया तो कार की डिक्की में अलग अलग विभिन्न बैंगों में रख मिला जिसे खोल चेक करने पर भारी मात्रा में चांदी की आभूषण मिला।

जिसे निकालकर चेक करने पर भारी मात्रा में चांदी के विभिन्न आभूषण (पायल, अंगूटी, ब्रेसलेट आदि आभूषण) रखे मिला। पुलिस की टीम द्वारा दोनो व्यक्तियों से चांदी की ज्वेलरी के संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो आवश्यक वैधानिक दस्तावेज पेश नही कर पाये और पुलिस गोलमोल जवाब दे रहे थे। दोनो का आचरण भी संदिग्ध था। चांदी की ज्वेलरी के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होने से चांदी की आभूषण लगभग 58.480 किलो ग्राम कीमती करीबन 42,00,000/- रूपये को जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ.के तहत् कार्यवाही किया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को सूचित किया गया है.

*यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस टीम के द्वारा किया गया।

सरायपाली : भवरपुर रोड बालसी मोड में चकरदा थाना सरायपाली का एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखा था  जिस पर हुई कार्यवाही

सरायपाली : भवरपुर रोड बालसी मोड में चकरदा थाना सरायपाली का एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखा था  जिस पर हुई कार्यवाही थाना सरायपाली के सहायक उपनिरीक्षक के अनुसार दिनांक 03.03.2024 को हमराह स्टाफ आर0 638,867,752 को साथ लेकर जुर्म जरायम पतासाजी एवं अवैध शराब रेड कार्यवाही पर देहात/टाउन मय विवेचना कीट के स्वयं के वाहन से रवाना हुआ था । जरिये मुखबिर सूचना मिला कि भवरपुर रोड बालसी मोड में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर बस स्टैण्ड से गवाह केशव चौहान और मनोज यादव को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कर साथ लेकर मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति एक प्लास्टिक थैला रखे खड़े मिला जो पुलिस स्टाफ को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पुछने पर अपना नाम दिनेश बंजारा पिता शंकर बंजारा उम्र 32 वर्ष सा0 चकरदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद एवं अपने पास रखे एक प्लास्टिक झोला के अंदर रखा 20 पौवा देशी प्लेन शराब होना बताया जिसके खरीदी बिक्री के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक झोला के अंदर रखा 20 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 ML जुमला 3600 ML कीमती 1600 रू0 को मौके पर बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार कर समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के मौके पर जप्त कर आरोपी को दिनांक 03/03/2024 के 15/10 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया मौके पर शराब को सील बंद किया गया बाद संपूर्ण कार्यवाही कर हमराह स्टाफ मय माल के थाना वापस आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सरायपाली मे हुयी दो बड़ी चोरी का किया गया खुलासा 14 लाख 15 हजार की चोरी के दो प्रकरणों मे एफआईआर होने के कुछ घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली मे हुयी दो बड़ी चोरी का किया गया खुलासा 14 लाख 15 हजार की चोरी के दो प्रकरणों मे एफआईआर होने के कुछ घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार चोरी के दो प्रकरणों मे शामिल दोनों आरोपियों से चोरी का 14 लाख 6 हजार रुपये व पासबुक व आधार कार्ड हुए बरामद दोनों आरोपी आदतन अपराधी है, आरोपियों द्वारा शटर का बिना ताला तोड़े अंदर घुसकर किए हैं चोरी

पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियो को जिले में अवैध सामग्रियां के बिक्री एवं परिवहन एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

प्रकरण -1इसी तारतम्य में दिनांक 4 /3/ 2024 को प्रार्थी कृष्ण कुमार साहू पिता पुरुषोत्तम साहू उम्र 38 वर्ष निवासी भंवरपुर रोड वार्ड क्रमांक 01 सरायपाली ने रिपोर्ट दर्ज कराया की इसके मानस मेडिकल स्टोर से अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 2/3/24 की रात नगदी15 हजार रुपए एवं दो नग आधार कार्ड चोरी कर लिए हैं जिस पर थाना सरायपाली में *अपराध क्रमांक -77/ 24 धारा 457 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

प्रकरण – 2दिनांक 4 3.2024 को *प्रार्थी प्रवीण अग्रवाल पिता शंकर लाल अग्रवाल उम्र 41 वर्ष निवासी शिव शंकर स्टोर पदमपुर रोड सरायपाली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 2-3-2024 की मध्य रात्रि अज्ञात चोर द्वारा इसके दुकान का शटर तोड़े बिना दुकान में घुसकर इसके गल्ले से 14 लाख रुपए नगद एवं एक नग चेक को चोरी कर लिए हैं जिस पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 78/ 24 धारा 457 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं संपूर्ण घटना से पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया.

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शीघ्र आरोपियों को की पताशा जी करने हेतु टीम गठित करने का निर्देश दिए जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना सरायपाली एवं साइबर सेल महासमुंद से टीम गठित कर स्वयं उनके निर्देश पर एसडीपी सरायपाली के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरायपाली एवं पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल महासमुंद की टीम द्वारा मुखबिरों से पूछताछ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों

1. गिरधारी वैष्णो पिता रविशंकर वैष्णव उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 झिलमिल एवं
2. शंकर साहू पिता स्वर्गीय गणपत साहू उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 बाजार पर सरायपाली

को हिरासत में लेकर पूछताछ पर आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया और बताया कि दिनांक 2 /3/2024 की रात्रि कृष्ण कुमार साहू के मेडिकल स्टोर एवं प्रवीण अग्रवाल के छड़ सीमेंट के दुकान में चोरी किए हैं और चोरी किया हुआ पूरा रुपया बैलाबाजार के पास जंगल में छिपा कर रखे हैं जिस पर आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर कुल 14 लाख ₹6 हजार रुपएजप्त किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.

संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं एसडीओपी सरायपाली के कुशल मार्गदर्शन में थाना सरायपाली पुलिस एवं साइबर सेल महासमुंद द्वारा की गई है।

आरोपीगण
1-गिरधारी वैष्णो पिता रविशंकर वैष्णव उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 सरायपाली
2-शंकर साहू पिता स्वर्गीय गणपत साहू उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 सरायपाली थाना सरायपाली

जप्त सामग्री
आरोपियों के कब्जे से कल 14 लाख 06 हजार रुपए. दो नग आधार कार्ड एवं एक नग चेक बुक

सरायपाली थाना : सरायपाली के एक बढ़े हार्डवेयर दुकान में अज्ञात चोरों ने की 14लाख से ज्यादा नगदी रकम की चोरी

सरायपाली थाना : सरायपाली के एक बढ़े हार्डवेयर दुकान में अज्ञात चोरों ने की 14लाख से ज्यादा नगदी रकम की चोरी मैं शिवशंकर हार्डवेयर दुकान का संचालक हूं। दिनांक 02-03/03/2024 के दरम्यानी रात मेरे हार्डवेयर दुकान में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नगदी रकम चोरी कर ले जाने के संबंध में एक लिखित आवेदन पेश कर रहा हूं। लिखित आवेदन पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 457,380 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने का अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया । आवेदन नकल जैल है। प्रति थाना प्रभारी महोदय थाना सरायपाली जिला महासमुंद विषय अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मेरे दुकान शिवशंकर स्टोर हार्डवेयर दुकान सरायपाली में चोरी करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही बाबत । महोदय निवेदन है कि प्रवीण अग्रवाल पिता शंकरलाल अग्रवाल उम्र 41 वर्ष साकिन शिवशंकर स्टोर्स पदमपुर रोड सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी हूं मेरा पदमपुर रोड पर शिवशंकर स्टोर के नाम से छड सीमेंट का दुकान है जिसमें मैं और मेरे पिताजी बैठते है मेरे दुकान में 09 स्टाप काम करते है मैं प्रतिदिन सुबह 09.00 – 09.30 बजे दुकान खोलकर और रात्रि करीब 08.00 -08.30 बजे दुकान बंद कर देता हूं और दिन भर का बिक्री रकम को घर ले जाता हूं दुकान में नहीं छोडता हूं जब मैं दुकान बंद करता हूं तो दुकान के अंदर का सीसीटीवी कैमरा भी बंद कर देता हूं

दिनांक 02.03.2024 के प्रात: मैं दुकान को खोलकर दिनभर दुकान में काम किया रात को करीब 08.30 बजे दुकान बंद कर दिया और दुकान का सीसीटीवी कैमरा भी बंद करके सभी स्टाफ के जाने के बाद दुकान में ताला बंद कर अपने घर चला गया दुसरे दिन बैंक में रूपये जमा करना था इस कारण रूपया घर नहीं ले गया । दुसरे दिन दिनांक 03.03.2024 के प्रात: करीब 09.00 बजे मैं अपने पिताजी के साथ दुकान आया और दुकान को चाबी से खोला और जब मैं काउंटर में बैठकर गल्ला को खोलकर देखा तो गल्ला में रूपया नहीं था मेरे गल्ले में रखा करीब 14 लाख रूपये से उपर का रकम जिसमें 10 रू0, 20 रू0, 50 रू0, 100 रू0,200 रू, 500 रू0 के नोट थे और एक नग चेक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया का जिसका क्रमांक 493016379 है जो शिवशंकर स्टोर के नाम पर है को भी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। तब मैं बगल के दुकान एसएस मेडिकल का सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो एक गमछा बाधा हुआ अज्ञात व्यक्ति दिख रहा था जो मेरे दुकान में घुसकर चोरी किया है मेरे दुकान का ताला नहीं टुटा था अज्ञात चोर द्वारा शटर उठाकर चोरी किया है । श्रीमान जी उक्त अज्ञात चोर के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने की कृपा करे।

सरायपाली -: पटवारी तहसीलदार सहित फर्जी दस्तावेज के आधार पर नामान्तरण कर भूमि हडपने एवं उक्त कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के 420 के तहत एफआईआर पढ़े पूरी खबर

सरायपाली -: पटवारी तहसीलदार सहित फर्जी दस्तावेज के आधार पर नामान्तरण कर भूमि हडपने एवं उक्त कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के 420 के तहत एफआईआर पढ़े पूरी खबर

थाना बलौदा के एफ़ाइआर के अनुसार आवेदक छेलिया साहू द्वारा आरोपियों भोजराज चौधरी, लोकनाथ चौधरी, देवचरण चौधरी, पुरन्दर ताण्डी, तत्कालिक पटवारी हल्का नं0 19 दिनांक 02/08/2010 में पदस्थ, तत्कालिक पटवारी हल्का नं0 33 दिनांक 13/07/2016 में पदस्थ, तत्कालिक नायाब तहसीलदार सरायपाली दिनांक 19/08/2010 में पदस्थ के द्वारा उसके भूमि स्वामी हक के भूमि को फर्जी दस्तावेज के आधार पर नामान्तरण कर भूमि हडपने एवं उक्त कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के विरूध्द दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने बावत लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदक के आवेदन पर अपराध 420 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से आरोपियों के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

 

आवेदन नकल जैल है। प्रति श्रीमान थाना प्रभारी महोदय पुलिस थाना बलौदा पुलिस अनुविभाग सरायपाली जिला महासमुन्द छ0ग0 आवेदक- छेलिया साहू पिता स्व0 जगबन्धु साहू उम्र 75 वर्ष जाति कोलता निवासी ग्राम टेंगनापाली, पुलिस थाना बलौदा तहसील सरायपाली जिला महासमुन्द छ0ग0 का निवासी हूं। अनावेदक गण – 1. भोजराज चौधरी पिता देवचरण चौधरी जाति अघरिया निवासी ग्राम टेंगनापाली पुलिस थाना बलौदा तहसील सरायपाली जिला महासमुन्द छ0ग0, 2. लोकनाथ चौधरी पिता देवचरण चौधरी जाति अघरिया निवासी ग्राम टेंगनापाली पुलिस थाना बलौदा तहसील सरायपाली जिला महासमुन्द छ0ग0, 3. देवचरण चौधरी पिता गणेशराम चौधरी जाति अघरिया निवासी ग्राम टेंगनापाली पुलिस थाना बलौदा तहसील सरायपाली जिला महासमुन्द छ0ग0, 4. पुरन्दर ताण्डी पिता भास्कर ताण्डी जाति गाडा (ग्राम कोटवार) निवासी ग्राम टेंगनापाली पुलिस थाना बलौदा तहसील सरायपाली जिला महासमुन्द छ0ग0, 5. तत्कालीन पटवारी हल्का नंबर 19 रा0नि0मं0 खम्हारपाली तहसील सरायपाली जिला महासमुन्द छ0ग0 में जो वर्ष दिनांक 02/08/2010 में पदस्थ थे, 6. तत्कालीन पटवारी हल्का नंबर 33 रा0नि0मं0 खम्हारपाली तहलसील सरायपाली जिला महासमुन्द छ0ग0 में जो वर्ष दिनांक 13/07/2016 में पदस्थ थे, 7. तत्कालीन नायाब तहसीलदार सरायपाली जिला महासमुन्द छ0ग0 में जो वर्ष दिनांक 19/08/2010 में पदस्थ थे।

 

विषय- रिपोर्ट दर्ज कर मेरी भूमिस्वामी हक की भूमि को फर्जी दस्तावेज के आधार पर नामांतरण कर भूमि हडपने एवं उक्त कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के विरूध्द दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने बावत्। अनावेदक गण के विरूध्द रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही किये जाने हेतु आवेदक नीचे लिखे अनुसार निवेदन करता हूं कि मुझ आवेदक की भूमि स्वमी हक की निजी भूमि जो ग्राम टेंगनापाली प0ह0नं0 33 रा0नि0मं0 अर्जुण्डा तहसील सरायपाली जिला महासमुन्द छ0ग0 में स्थित भूमि खसरा नंबर 241/2 रकबा 0.06 हे0 को अनावेदकगण द्वारा दिनांक 02/08/2010 को बिक्री रजिस्ट्री बैनामा बताकर षडयंत्र कर मेरी भूमि को अनावेदक क्रमांक 1 व 2 के द्वारा राजस्व अभिलेख में फर्जी ढंग से अपने नाम पर करवा लिया है। यह कि मेरी भूमि स्वामी हक की भूमि खसरा नंबर 241/2 रकबा 0.20 हे0 भूमि को दिनांक 20 मई 2009 का विक्रय रजिस्ट्री बताकर जिसका पंजीयन दिनांक 20 मई 2009 बेनामा क्रमांक 3352/2584 बताकर उपरोक्त सभी अनावेदकगण साजिश कर दुर्भावना पूर्व ढंग से छल कपट जालसाजी कर कूट रचित नामांतरण पंजी का नामांतरण तैयार कर मेरी भूमि स्वामी हक की भूमि ख0नं0 241/2 रकबा क्रमश: 0.06 हे0 एवं 0.20 हे0 भूमि को अपने निजी लोगों को अनावेदक क्रमांक 3 देवचरण चौधरी पिता गणेशराम चौधरी एवं अनावेदक क्रमांक 04 पुरन्दर ताण्डी पिता भास्कर ताण्डी को गवाह बनाकर योजना पूर्ण ढंग से पटवारी एवं नायाब तहसीलदार को धोखा देकर फर्जी दस्तावेज नामांतरण पंजी तैयार कर अनावेदक क्रमांक 1 भोजराज चौधरी पिता देवचरण चौधरी व अनावेदक क्रमांक 2 लोकनाथ चौधरी पिता देवचरण चौधरी के नाम पर फर्जी नामांतरण पंजी तैयार कर अनावेदक क्रमांक 1 व 2 द्वारा अनावेदक क्रमांक 3 से 7 तक की साजिश से मेरी जमीन को अनावेदक क्रमांक 1 व 2 अपने नाम पर कराकर मेरी भूमि स्वामी हक की भूमि ख0नं0 241/2 को रकबा क्रमश: 0.03 हे0 व 0.20 हे0 को कुट रचित कर हडप लिया है।

यह कि मैं आवेदक छेलिया साहू पिता जगबन्धु साहू अनावेदक क्रमांक 1 व 2 के पास कभी भी कोई भूमि का विक्रय पत्र नही किया हूं। मैं अपनी जमीन पर मैं आवेदक और मेरे परिवार काबिज है कि मुझे अनावेदकगण द्वारा की गयी साजिश कूट रचना की जानकारी होने पर मैं फर्जी नामांतरण पंजी प्रमाणित प्रतिलिपि एवं उप पंजीयक कार्यालय सरायपाली से रजिस्ट्री के संबंध में बैनामा की नकल हेतु आवेदन दिया उप पंजीयक सरायपाली द्वारा उपरोक्त दिनांक 20/05/2009 बैनामा क्रमांक 3352/2584 एक ही दिन में दो बैनामा खसरा नंबर 241/2 रकबा क्रमश: 0.06 हे0 व 0.20 हे0 का उक्त दिनांक 20/05/2009 को किसी भी प्रकार कोई खरिदी बिक्री रजिस्ट्री नही होना बताया गया है। जिसकी उप पंजीयक सरायपाली द्वारा लिखित रूप में पद मुद्रा सहित हस्ताक्षर कर दिया गया है। मैं अपने भूमि स्वामी हक की भूमि ख0नं0 241/2 को विक्रय नही किया हूं जिस संबंध में उप पंजीयक सरायपाली का प्रमाण की छायाप्रति एवं अनावेदकगण द्वारा की गयी कूट रचना की नामांतरण पंजी की प्रमाणित प्रतिलिपि की छायाप्रति आवेदन रिपोर्ट के साथ संलग्न है।

रिपोर्ट दर्ज किये जाकर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने की कृपा हो। मामले मे सरायपाली बलौदा पुलिस ने
भोजराज चौधरी , लोकनाथ चौधरी , देवचरण चौधरी , पुरन्दर ताण्डी , तत्कलिन पटवारी हल्का नं0 19 , तत्कालिन पटवारी ह0नं0 33 , तत्कालिन नायाब तहसीलदार के खिलाप एफ आई दर्ज कर विवेचना मे लिया है

बसना -: किसान ने कहा प्रताड़ित के चलते बेटी क़ी गई जान कहा 5 सालो से खेती नहीं किया हु,खेत जाने से मारने पीटने दौड़ाते है क़ीसान ने पटवारी पर फर्जी पंचानामा बनाने का आरोप कहा पैतृक सम्पति से अलग करने के लिए सड़यंत्र

बसना -: किसान ने कहा प्रताड़ित के चलते बेटी क़ी गई जान कहाँ 5 सालो से खेती नहीं किया हु,खेत जाने से मारने पीटने दौड़ाते है क़ीसान ने पटवारी पर फर्जी पंचानामा बनाने का आरोप कहा पैतृक सम्पति से अलग करने के लिए सड़यंत्र

महासमुंद जिला के बसना राजस्व विभाग अंतर्गत बिछिया पो के एक किसान खेम राज साहू ने अपने ही सगा भाई और पटवारी पुनीत साहू पर कई गंभीर आरोप लगाए है किसान ने अपना दुखड़ा बताते हुए कहा क़ी जमीन के लिए मेरे बड़े भाई ने जिस तरह हम लोगो को प्रताड़ित किया गया है उस सदमे मे मेरे एक बेटी ने 6 माह पहले ही आत्म हत्या कर ली किसान ने कहा क़ी मेरे बड़े भाई हमारे पैतृक सम्पति से अलग करने के लिए सडयंत्र रचा जा रहा है बताया क़ी पुनीत नाम के पटवारी पुरे मामले मे जाँच फर्जी पंचनामा बनाकर पैतृक सम्पति से अलग करने के लिए पीड़ित के बड़े भाई से

आर्थिक सहयोग लेकर फर्जी पंचानामा तैयार कर जमीन हड़पने करने का आरोप पीड़ित किसान खेम राज साहू ने लगाया है किसान ने कहा क़ी पिछले 5 वर्षो से अपने खेतो मे खेती नहीं कर रहा हु जमीन बंजर पड़ा है किसान ने कहा क़ी बंजर जमीन मे भी बड़े भाई और पटवारी ने धान बेच कर शासन से लाखो रु निकाल लिए शिकायत पर कुछ भी कार्यवाही नहीं हुवा है

जमीन पर खेती करने जाता हु तो बड़े भैया और भाभी लाठी डंडे लेकर मारते है दौड़ाती है जिसका शिकायत बसना थाना मे किया गया है जिसका वीडियो भी सबूत के लिए है लेकिन थाना से भी कोई कार्यवाही नहीं हुवा है

बिछिया पो के पीड़ित किसान खेम राज के अनुसार पूर्वज क़ी जमीन से अलग करने के लिए गाँव के ही एक किसान रमेश साहू द्वारा खाता से अलग कर नाम वीलोपित कर बैनामा के आधार पर दर्ज करने के लिए आवेदन लगाया है इसकी जानकरी पीड़ित किसान को नकल के माध्यम से हुवा पीड़ित किसान खेम राज साहू के अनुसार किसान रमेश साहू के आवेदन पर पुनीत पटवारी एक फर्जी

पंचनामा बनाकर और लोगो को गवाह बनाकर गुमराह कर पंचनामा मे दस्तकत लगावाया गया है साथ ही मेरे को किसी भी प्रकार का सुचना नहीं दिया गया है पीड़ित किसान के अनुसार जिस किसान रमेश साहू ने पूर्वज क़ी जमीन को ख़रीदा हु बोल रहा है और एक कागज़ दिखा रहा है जिसके अनुसार उस वक़्त किसान रमेश साहू क़ी उम्र 5 माह था पीड़ित किसान का कहना है क़ी सड्यंत्र के तहत जमीन हड़पने क़ी तैयारियां पटवारी और अपने सगे बड़े भाई के बिच चल रहा है ऐसा पीड़ित किसान का कहना है!

किसान ने शासन प्रसासन के तहसीलदार बसना थाना अधिकारियों और स्थानीय विधायक सम्पत अग्रवाल को शिकायत कर पुनीत पटवारी को निलंबित करने क़ी मांग क़ी है साथ ही न्याय दिलाने का भी गुहार पीड़ित किसान ने लगाया है!