महासमुंद सांकरा / बल्दीडीह के एक बारात मे सीतापुर और सांकरा के युवक भिड़े एफआईआर दर्ज!

महासमुंद सांकरा / बल्दीडीह के एक बारात मे सीतापुर और सांकरा के युवक भिड़े एफआईआर दर्ज!

विभीषण भोई ग्राम सीतापुर का निवासी हूं । मजदूरी का काम करता हूं । दिनांक 05.05.2024 को ग्राम सीतापुर के ब्रजलाल भोई के बराती में ग्राम बल्दीडीह गांव के अन्य लोगों के साथ आये थे ग्राम बल्दीडीह के आम गली में बरात में नाच रहे थे कि हमारे साथ ग्राम बल्दीडीह एवं सांकरा के लड़के भी बराती में नाच रहे थे दिनांक 06.05.2024 के रात करीबन

02/20 बजे नाचते समय हल्का धक्का मुक्की हो जाने से ग्राम सांकरा के नरेन्द्र ताण्डी ने मुझे धक्का देता है बोल कर मां बहन की अश्लील गाली गलौच देकर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने चड्डा के पाकीट से चाकू निकाल कर मेरे पीठ के बांये साईट में चोट आकर खुन निकल रहा

है तथा मेरा शर्ट एवं ईनर में छेद हो गया है घटना को देखकर मेरे गांव के कौशल प्रधान, विमल विशाल एवं परमेश्वर प्रधान बीच बचाव कर झगड़ा को छुड़ाये हैं। रिपोर्ट करता हूं । मामले मे सांकरा थाना ने आरोपी नरेन्द्र टांडी के खिलाप 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC एफआईआर दर्ज कर लिया है!

रायपुर सिविल लाईन संत कंवर राम चौक के पास कटोरा तालाब में स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ लोग ताश पत्ती से जुआ खेल रहे दो व्यक्ति पकड़ाए

रायपुर सिविल लाईन संत कंवर राम चौक के पास कटोरा तालाब में स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ लोग ताश पत्ती से जुआ खेल रहे दो व्यक्ति पकड़ाए
थाना सिविल लाईन रायपुर में सउनि के अनुसार दिनांक 05 /05/2024 को हमराह पेट्रोलिंग आर क्र 1717 होमेन्द्र साहू एवं आर क्र. 879 विश्वनाथ के टाउन भ्रमण पेट्रोलिंग में रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि संत कंवर राम चौक के पास कटोरा तालाब में स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है।

सूचना तस्दीकी हेतु मय गवाहन काली शर्मा पिता स्व गोवर्धन शर्मा उम्र 48 वर्ष सा. गली नं 02 कटोरा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर एवं अजय सोनी पिता गोपी सेानी उम्र 27 वर्ष सा. अरविंद नगर पेंशन बाडा थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर नोटिस देकर कार्यवाही में सहयोग देने हेतु कहा गया जो मौके पर रेड कार्यवाही की गई जो कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गये ।

जुआ खेल रहे व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकडा गया। जुआडियान 1. जहीदउल्ला खान पिता सलीमउल्ला खान उम्र 64 वर्ष सा. जल विहार कालोनी सुलभ शौचालय के सामने थाना तेलीबांधा रायपुर के फड से 1000 रू एवं पास से 3500 रू 2. लक्ष्मी कांत वैष्ण्व ऊर्फ राम पिता संतोष कुमार वैष्णव उम्र 28 वर्ष सा. आर डी ए कालोनी थाना डी डी नगर जिला रायपुर के फड से 500 रू एवं पास से 500 रू कुल जुमला रकम 5,500रू एवं 52 पत्ती ताश समक्ष गवाहान मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपियो का कृत्य छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध ) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) का पाये जाने से आरोपियो को विधिवत आज दिनांक 05.05.2024 के 01.05 बजे गिरफ्तार कर सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। थाना आकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया

महासमुंद सरायपाली / गर्मी में लोगो को ठंडे पानी उपलब्ध होंगे अमृतधारा पेयजल सेवा का शुभारंभ मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की पहल!

महासमुंद सरायपाली / गर्मी में लोगो को ठंडे पानी उपलब्ध होंगे अमृतधारा पेयजल सेवा का शुभारंभ मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की पहल!
सरायपाली।मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा सरायपाली के द्वारा अमृत धारा के तहत पतेरापली में पेयजल सेवा शुरू किया गया है। जो गर्मी में लोगो को ठंडे पानी उपलब्ध होंगे। उक्त कार्य के शुभारंभ अवसर पर मंडल सहायक मंत्री रश्मि अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, अमृतधारा संयोजक नीलम अग्रवाल, रूपल अग्रवाल, सपना अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, सानिया अग्रवाल आदि उपस्थित थे 

महासमुंद बसना / तुरंत आवश्यकता है प्रधानमंत्री आयुष्मान एवं बीजू कार्ड ऑपरेटर की!

महासमुंद बसना / तुरंत आवश्यकता है प्रधानमंत्री आयुष्मान एवं बीजू कार्ड
ऑपरेटर की!
अनुभव : 2 वर्ष
योग्यता: कंप्यूटर में एक्सपर्ट, मेडिकल
टर्मिनोलॉजी (शब्दावली ) की जानकारी और मेडिकल रिकॉर्ड मेंटेनेंस का ज्ञान सैलरी : योग्यतानुसार
यारोग्य योजना आयुष्मान भारत
PM-JAY
QWRT23456
PATIENT SAFETY &
2000 Government of Odisha
ବିଜୁ ସାମ୍ନା କଲ୍ୟାଣ ଯୋଜନା
Biju Swasthya Kalyan Yojana
QWRT23456
अमित कुमार | KEXXXXXXXXX
जन्मतिथि/008xx/xox/10xx
Male
स्वास्थ्यका साथ हमारा
AGRAWAL
NURSING HOME
LTISPECIALITY HOSPITAL
000
QUALITY OF CARE
CERTIFIED
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
बायोडाटा व्हाट्सएप्प करें: 77730861000 बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)

रायपुर सिविल लाइन्स : गांधी उद्यान के पास दो मोटर साइकल मे हुई टक्कर जिस पर मामला दर्ज

रायपुर सिविल लाइन्स : गांधी उद्यान के पास दो मोटर साइकल मे हुई टक्कर जिस पर मामला दर्ज
मै सुमंत यादव विजय नगर गली नं 02 अवंति विहार थाना खम्हारडीह जिला रायपुर में अपने परिवार के साथ रहता हूं । प्रायवेट जाब करता हूं । दिनांक 06.05.2024 को अपनी वाहन मो सा होण्डा साईन SP125 CG04PK0990 को चलाकर गांधी उद्यान की ओर से चिप्स आफिस के बाजू नाश्ता करने जा रहा था कि बिजली आफिस के बगल सिविल लाईन में राज भवन की ओर से आ रही

मो सा पल्सर NS 125 क्रमांक CG04PR4718 का चालक अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर मेरी वाहन को दाहिने साईड ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से मेरे दाहिने पैर की उंगलियो में चोट आकर दर्द हो रहा है ।

घटना से मेरी मो सा साईन SP125 CG04PK0990 क्षतिग्रस्त हो गया है । घटना के बारे में अपने दोस्त विनोद त्रिपाठी को बताया हूं । घटना को आसपास के लोग एवं आने जाने वाले राहगीर देखे सुने है । घटना की रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है । थाना में धारा 279-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

रायपुर आजाद चौक : गंगाराम नगर रामकुंड में एक व्यक्ति का घर के बाहर से मोटर साइकल कि हुई चोरी अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर आजाद चौक : गंगाराम नगर रामकुंड में एक व्यक्ति का घर के बाहर से मोटर साइकल कि हुई चोरी अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
मै राकेश शर्मा गंगाराम नगर रामकुंड रायपुर का रहने वाला हू, बीकाम तक पढा हू, फायनेस सेक्टर मे सेल्समेन का काम करता हू। दिनांक 05.05.2024 के सुबह 11.00 बजे करीबन मेरी मम्मी श्रीमती शशी शर्मा के नाम से पंजीकृत होंडा ड्रीम योगा मोटर सायकल क्र0 CG04 KS 2027 जिसका इंजन न0 JC58E81280267 चेचिसन ME4JC583DD8281665 माडल 2013 रंग ब्लेक पुराना इस्तेमाली कीमती करीबन 20,000 रूपया को अपने घर के सामने रोड मे खडी किया था

घर अंदर था कि दोपहर करीबन 03.00 बजे घर से निकल देखा तो मोटर सायकल जहा खडी किया था वहा नही था आसपास पूछताछ कर पता तलाश किया मोटर सायकल के बारे मे कोई जानकारी नही मिला मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

घटना के बारे मे मेरी म्ममी शशी शर्मा को बताया हू, मेरे मम्मी आसपास पूछताछ कर पता तलाश की है कोई पता नही चला है घटना की रिपोर्ट करता हू, रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। सही हैा कार्यवाही चाहता हू। थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

बलौदाबाजार-भाटापारा / अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश हत्या करने वाले 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा / अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश हत्या करने वाले 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
हाकी स्टिक, हांथ मुक्का से गंभीर रूप से मारपीट कर हत्या करने वाले 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
● मृतक द्वारा आरोपियों की बहन को फोन कर बार-बार परेशान करना, बना हत्या का मुख्य कारण
● बहन को बार-बार फोन कॉल करके परेशान करने से आरोपियों द्वारा क्रोधित एवं एक राय होकर कर दिया गया मृतक की हत्या
● आरोपियों द्वारा गंभीर रूप से मारपीट कर मृतक को अपने मोटरसाइकिल में बैठाकर उसे उसके किराए के मकान के सामने छोड़कर हो गए फरार

आरोपियों के नाम
1. मुकेश कुमार भैया पिता दिनेश राम भैया उमर 24 वर्ष निवासी संत माता कर्मा वार्ड भाटापारा
2. अश्वनी साहू पिता चिमनलाल साहू उम्र 22 वर्ष निवासी परशुराम वार्ड भाटापारा
3. दीपक धीवार पिता लथेलू धीवस उम्र 21 वर्ष निवासी परशुराम वार्ड भाटापारा मोबाईल नहीं है
4. कामेश यादव उर्फ एप्पी पिता जीवन यादव उम्र 25 निवासी संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा
5. राजू ध्रुव पिता अनूप ध्रुव उमर 22 वर्ष निवासी संत माता कर्मा वार्ड भाटापारा

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैचों पर आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैचों पर आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
● आरोपियों को भाटापारा के टेऊराम कॉलोनी आदर्श नगर खुले मैदान पर सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार
आरोपियों से 02 नग लैपटॉप, 12 नग एण्ड्रायड मोबाइल एवं नगदी रकम ₹1410 सहित कुल ₹1,51,410 कीमत मूल्य का सामान किया गया जप्तआ रोपियों के नाम1 . सागर विधानी पिता नरेश कुमार उम्र 28 साल निवासी झूले लाल वार्ड नं 13 तिल्दा नेवरा जिला रायपुर2 . निखिल ज्ञानचंदानी पिता अशोक उम्र 29 वर्ष निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड नंबर 3 तिल्दा नेहरा जिला रायपुर3 . मेहुल मंघानी पिता कमल मंधानी उम्र 18 साल निवासी टेऊराम कॉलोनी मेहता नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर

रायपुर गुढियारी : लोको कालोनी काली मंदिर के पास सट्टा पट्टी से जुआ खेला रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ाया

रायपुर गुढियारी : लोको कालोनी काली मंदिर के पास सट्टा पट्टी से जुआ खेला रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ाया
थाना गुढियारी में सहायक उप निरीक्षक के अनुसार दिनांक 04.05.2024 को हमराह आरक्षक 1931,1199 के टाउन भ्रमण पेट्रोलिंग पर रवाना हुये थे, दौरान पेट्रोलिंग के भारत माता चौक में थे कि जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि एक जयंत गोस्वामी नामक व्यक्ति लोको कालोनी काली मंदिर के पास सट्टा पट्टी से पैसों का हारजीत का दाव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है कि सूचना मिलने पर मौके पर मुखबीर पंचनामा तैयार किया गया,

मौके पर गवाह सुनील राठौर, शेख कासिम को घटना के बारे में बताकर धारा 160 जा.फौ. का नोटिस दिया गया, जो गवाही बनने हेतु सहमति दिये और नोटिस में हस्ताक्षर किये, जिन्हे साथ लेकर हमराह स्टाफ के लोको कालोनी काली मंदिर के पास पहुंचकर मुखबीर के बताये अनुसार व्यक्ति को घेराबंदी कर सट्टा पट्टी लिखते पकडा गया,

नाम पता पुछने पर अपना नाम जयंत गोस्वामी पिता स्व. गोपाल गोस्वामी उम्र 36 साल साकिन- कलिंग नगर तिरंगा चौक, थाना गुढियारी जिला रायपुर का रहने वाला बताया, तथा कि जयंत गोस्वामी के कब्जे से एक सफेद कलर के कागज में सट्टा पट्टी अंकों के सामने विभिन्न अंकों में रकम लिखा हुआ, नगदी रकम 1650/- रूपये एवं एक नीला कलर का डाट पेन को मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी कृत्य अपराध धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार किया गया । आरोपी मय जप्त सम्पत्ति के सुरक्षित थाना लेकर आया मामला अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दिया गया । अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

रायपुर गुढियारी : अपने हाथ में लोहे का चकुनुमा हथियार लेकर लहराते हुए आने जाने वालों को डराते धमकाते दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर गुढियारी : अपने हाथ में लोहे का चकुनुमा हथियार लेकर लहराते हुए आने जाने वालों को डराते धमकाते दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना गुढियारी में स.उ.नि. के अनुसार दिनांक 05.05.2024 को हमराह पेट्रोलिंग स्टाफ आर. 1908, 1199 के टाऊन भ्रमण पर रवाना हुआ था दौरान भ्रमण के मुखबीर से सूचना मिली कि पहाडी पारा ए.टी.एम. के सामने आकाश यादव उर्फ अक्कू अपने हाथ में लोहे का हथियार लेकर लहराते हुए आने जाने वालों को डरा धमका रहा है कि मुखबीर सूचना तस्दीक पर गवाह राजीव विश्वकर्मा एवं आयुश वैष्णव को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर धारा 160 जा.फौ. नोटिस दिया एवं गवाहों से सहमति प्राप्त कर

हमराह में लेकर हमराह स्टाफ के मुखबीर के बताये स्थान पहाडी पारा ए.टी.एम. के सामने पहुंचकर घेराबंदी किया जहां अक्कू यादव नामक व्यक्ति को लोहे के खुखरीनुमा औजार के साथ गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के लोहे का खुखरीनुमा औजार को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से मौके पर गिरफ्तार गया। आरोपी एवं जप्त सम्पत्ति को लेकर हमराह स्टाफ गवाहन के साथ थाना आया अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दिया जाता है।

थाना गुढियारी में सउनि के अनुसार दिनांक 05.05.2024 को हमराह पेट्रोलिंग स्टाफ आर0 1908, 1199 के टाऊन भ्रमण पर रवाना हुआ था दौरान भ्रमण के मुखबीर से सूचना मिली कि कुंदरापारा बच्चन चौक गुढियारी में एक काला सफेद लाईनिंगदार फुल टी शर्ट, सफेद पेंट पहना हुआ व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का चाकूनुमा हथियार लेकर लहराते हुए आने जाने वालों को डरा धमका रहा था जिसे गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के लोहे का खुखरीनुमा धारदार बडा चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से मौके पर गिरफ्तार गया । आरोपी एवं जप्त सम्पत्ति को लेकर हमराह स्टाफ गवाहन के साथ थाना आया अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दिया जाता है।