बसना -:नवजात शिशु एवं बच्चों का हर्निया
हो सकता है
इसका एकमात्र इलाज आपरेशन ही है
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में
आयुष्मान कार्ड व राशन कार्ड से निःशुल्क
इलाज व आपरेशन की सुविधा उपलब्ध है
अंडकोष जांघ एवं पेट के निचले हिस्से में सुजन का दिखना
सोते समय सांत रहने से सुजन का गायब हो जाना
हर्निया हो सकता है
समय रहते संपर्क करें
84618-11000
77730-86100
अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना जिला – महासमुन्द
बसना -:नवजात शिशु एवं बच्चों का हर्निया हो सकता है इसका एकमात्र इलाज आपरेशन ही है अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में
बसना -: लेप्रोस्कोपिक सर्जरी हेतु तुरंत अग्रवाल नर्सिंग होम के विशेषज्ञों से संपर्क करें।
बसना -: लेप्रोस्कोपिक सर्जरी हेतु तुरंत
अग्रवाल नर्सिंग होम के विशेषज्ञों से
संपर्क करें।
कम खर्च कम दर्द कम
• निशान कम • रक्तस्त्राव
लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
हर्निया • शरीर के किसी भाग में सूजन
●
अपेंडिक्स
पेट में सूजन, गठान
अंतड़ियों में रूकावट
• बच्चेदानी से सम्बंधित
• नसबंदी●
कैंसर संबंधित
गॉल ब्लैडर
लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
हेतु तुरंत
अग्रवाल नर्सिंग होम
के विशेषज्ञों से
संपर्क करें।
राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड
द्वारा निःशुल्क इलाज की सुविधा
● बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
बसना -: बच्चे को लगातार पेट में तेज दर्द, भूख कम अपेंडिक्स है बहुत बड़ा रिस्क जांच करवाएं अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना मे
बसना -: बच्चे को लगातार पेट में तेज दर्द, भूख कम अपेंडिक्स है बहुत बड़ा रिस्क जांच करवाएं अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना मे बच्चे को लगातार पेट में तेज दर्द, भूख कम लगना, उल्टी-बुखार जैसी शिकायत हो
तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और अपेंडिक्स की
जांच करवाएं।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना
जिला महासमुंद (छ.ग.
अग्रवाल नर्सिंग होम में अत्याधुनिक
लैप्रोस्कोपी सर्जरी (छोटे चीरे )
द्वारा अपेंडिक्स का इलाज किया जाता है। आपातकालीन सेवाएं
उपलब्ध 96 स्लाइस
सी. टी. स्कैन मशीन
राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड
द्वारा इलाज की सुविधा
परामर्श हेतु: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
सरायपाली उड़न दस्ता टीम ने किया चार परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण
सरायपाली उड़न दस्ता टीम ने किया चार परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के प्रथम दिवस सरायपाली के उड़न दस्ता टीम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली ओंकारेश्वर सिंह ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी ,बीआरसीसी सतीश पटेल एवं मनीषा कुर्रे ने
आई.ई.एम.उ.मा.वि. कुटेला, शास.उ.मा.वि.किसड़ी, शास.उ.मा.वि. बलौदा, शास.उ.मा.वि.तोरेसिंहा का औचक निरीक्षण किया गया। सभी सेन्टरों में परीक्षा व्यवस्थित चल रही थी। आज किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल प्रकरण नहीं पाया गया। आज परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2112, उपस्थित 2089, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 23 है। विकासखंड सरायपाली के सभी 24 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा संचालन व्यवस्थित पाई गई।
सरायपाली -: केंदूढार स्कूल में रसोईया नीला वेदराम डडसेना ने कराया बच्चों को न्योता भोज
सरायपाली -: केंदूढार स्कूल में रसोईया नीला वेदराम डडसेना ने कराया बच्चों को न्योता भोज सरायपाली — प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत संकुल केंद्र केंदूढार के शासकीय प्राथमिक एवम् उच्च प्राथमिक शाला केंदूढार के सभी बच्चों को वेदराम डडसेना और नीला डडसेना(स्कूल रसोईया/शाला विकास प्रबंधन समिति सदस्य) अपने घर में आयोजित हरिवंश कथा पुराण के समापन के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन कराया गया,जिससे बच्चे भोजन ग्रहण कर बहुत खुश नजर आए।
शासन की अच्छी पहल की शुरुवात सरायपाली विकासखंड के कई स्कूलों में प्रारंभ हो चुकी है।इसी तारतम्य में केंदूढार संकुल में भी स्कूल के रसोईया के द्वारा इस पहल की शुरुआत हो गई।न्योता भोज के लिए संकुल समन्वयक देवानंद नायक,प्रधान पाठकद्वय एम.एच.उस्मानी और चंदन सिंह रात्रे के साथ सौभाग्य भोई,अनुपमा नायक, सुलोचना मांझी,सुंदर लाल
डडसेना,मीरा, खंडेल,शाला विकास प्रबंधन समिति सदस्यों ने नीला वेदराम डडसेना को धन्यवाद दिया।आभार व्यक्त करते हुए सुंदर लाल डडसेना ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्मदिन,विवाह या किसी खास उत्सव को बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैं।इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करने में मदद करेगा साथ ही इसके तहत पोषक तत्वयुक्त भोजन से बच्चों के विकास में वृद्धि होगा।
Chhattisgarh News: जशपुर के कुनकुरी में हिंदू देवी-देवताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के 12 लोगों पर FIR
Chhattisgarh News: जशपुर के कुनकुरी में हिंदू देवी-देवताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के 12 लोगों पर FIR
हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी
सलियाटोली स्टेडियम में आयोजित थी आमसभा
विश्व हिंदू परिषद ने दर्ज कराई शिकायत
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर के कुनकुरी क्षेत्र में एक सभा के दौरान हिंदुओं पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के 12 लोगों पर FIR दर्ज की है. दरअसल, मंच से वक्ताओं ने हिंदुत्व और ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. 27 फरवरी को राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय एकता परिषद की ने संयुक्त रूप से जन जागृति सभा का आयोजन (Chhattisgarh News) किया था.
बाबा बागेश्वर के खिलाफ भी की अभद्र टिप्पणी
इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि सभा में शामिल वक्ताओं ने हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक और गलत टिप्पणी करते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. वक्ताओं पर यह भी आरोप है कि उन्होंने सभा में लोकसभा चुनाव के दौरान EVM तोड़ने की अपील की (Chhattisgarh News). साथ ही हिंदू धर्म के देवी-देवताओं और बागेश्वरधाम के धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की गई.
ब्राम्हणों के खिलाफ भी उगला जहर
विवादित बोल के वीडियो भी इंटरनेट पर खूब शेयर किए जा रहे हैं. वहीं वक्ताओं ने ब्राह्मणों के खिलाफ भी गलत भाषा का इस्तेमाल किया. जिसको लेकर उत्कल ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई है. एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि शिकायत और कार्यक्रम से जुड़े वीडियो की जांच के बाद आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. कुनकुरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 153 (क), 153 (ख), 295(क), 505(2), 109, 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
महासमुंद कलेक्टर के निर्देशन मे सभी ब्लॉल मुख्यालयों में लर्निंग लायसेंस एवं आर.सी. से संबंधित कार्यों के लिए शिविर का आयोजन जाने कब कहाँ
महासमुंद कलेक्टर के निर्देशन मे सभी ब्लॉल मुख्यालयों में लर्निंग
लायसेंस एवं आर.सी. से संबंधित कार्यों के लिए शिविर का आयोजन जाने कब कहाँ जिला सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले के सभी ब्लॉल मुख्यालयों में लर्निंग
लायसेंस एवं आर.सी. से संबंधित कार्यों के लिए शिविर का आयोजन किया जाना है, जिस
हेतु निम्नानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है:-
सरायपाली थाना : ग्राम बाराडोली में एक महिला ने उधारी दिए पैसे को वापस मांगने पर उस व्यक्ति ने दे दिया हूं कह कर गाली गलोच मारपीट किया जिसके खिलाफ थाना में मामला दर्ज
सरायपाली थाना : ग्राम बाराडोली में एक महिला ने उधारी दिए पैसे को वापस मांगने पर उस व्यक्ति ने दे दिया हूं कह कर गाली गलोच मारपीट किया जिसके खिलाफ थाना में मामला दर्ज मैं तपसिनी ग्राम बाराडोली में रहती हूं खेती किसानी का काम करती हूं। हमारे गांव का विद्याधर ऊर्फ लालो साव तीन वर्ष पूर्व मेरे पति गयातीर्थ से 50000 रू. घरेलू काम पड़ने पर उधार लिया था और एक वर्ष के अंदर वापस कर दूंगा बोला था किंतु पैसा वापस नहीं करने पर मांगने जाने से गाली गलौच करता
था। आज दिनांक 29.02.2023 के शाम 06.30 बजे गजपति के घर के सामने लालो मिलने पर उधारी लिया हुआ पैसा मांगी जो पैसा दे दिया हूं फिर भी मांग रही है कहकर मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए। हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे मेरे दोनों हाथों में चोट लगकर हल्का खून निकला है। गांव में मिटींग रखा गया
जिसमें लालो के पिता शिवप्रसाद मिटींग में आकर पैसा दे दिये हैं फिर भी मांग रही है कहकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच किया है। घटना को ओमप्रकाश , वेणु और हीरालाल देखे एवं सुने हैं। कथन पढवाकर सुनी मेरे बताये अनुसार लिखी गई है। रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही किया जावे। पुलिस थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया
सरायपाली -: 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट का मुख्य आरोपी एवं अन्य आरोपीगण गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से जेके बॉन्ड पेपर .नोट बनाने की स्याही. और 500 रू के 200 नकली नोट.और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल एक पिकप जप्त
सरायपाली -: 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट का मुख्य आरोपी एवं अन्य आरोपीगण गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से जेके बॉन्ड पेपर .नोट बनाने की स्याही. और 500 रू के 200 नकली नोट.और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल एक पिकप जप्त जिला महासमुंद थाना सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्यवाहीदिनांक 31/1/24 को थाना सरायपाली में पकड़े गये 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट का मुख्य आरोपी एवं अन्य आरोपीगण गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से जेके बॉन्ड
पेपर .नोट बनाने की स्याही. और 500 रू के 200 नकली नोट.और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल एक पिकप जप्त थाना सरायपाली एवं साइबर सेल महासमुंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा जिले में अवैध गतिविधियां .नशे के समान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देशित किए हैं थाना सरायपाली में दिनांक 31/1/ 2024 को बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी अरुण सिदार पिता जयपाल सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी सरायपाली थाना सारंगढ़ के कब्जे से उसके पिकअप क्रमांक CG 13 AU 4670 मैं 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट बरामद हुआ था और आरोपी के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 39/24 धारा 489 B. 489 C.34 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था. महासमुंद पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं घटनास्थल एवं उसके आने जाने वाले सभी संदिग्ध स्थानों का टावर डंप प्राप्त कर
तकनीकी विश्लेषण कर दिनांक 29/ 2 /2024 को घटना के 1- मुख्य आरोपी विजय कुमार बर्मन पिता दूजे राम बर्मन उम्र 46 वर्ष निवासी परसदा थाना हसौद हाल मुकाम सेक्टर 29 थाना राखी नया रायपुर 2-प्यारेलाल कुर्रे पिता सम्मेलाल उम्र 36 वर्ष निवासी परसदा थाना हसौद3-राजू बंजारे पिता सनी राम बंजारे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम धमनी थाना हसौद को हिरासत में लेकर पूछताछ पर रुपए की लालच में घटना कारित किए हैं आरोपियों के मेमोरेंडम की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलजरब जप्त किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. मुख्य आरोपी पूर्व में भी इस प्रकार की घटना को दे चुका है अंजाम.
उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद के निर्देशन में अधिक पुलिस अधीक्षक महासमुंद के कुशल मार्गदर्शन में एसडीओपी सरायपाली के साथ थाना सरायपाली पुलिस एवं साइबर सेल महासमुंद द्वारा घटना दिनांक 31/1/2024 से लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था जिसमें अहम सफलता मिली है । आरोपियों से प्रकरण के विषय में लगातार पूछताछ की जा रही है.
आरोपीगण1- प्यारेलाल कुर्रे पिता समय लाल कुर्रे उम्र 36 वर्ष निवासी परसदा थाना हसौद हाल मुकाम गोगांव थाना गोगांव जिला रायपुर 2- *राजू बंजारे पिता शनी राम बंजारे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम धमनी थाना हसौद हाल मुकाम गोगांव थाना गोगांव जिला रायपुर 3- विजय कुमार बर्मन पिता दूजे राम बर्मन उम्र 46 वर्ष निवासी पर सदा थाना हसौद हाल मुकाम सेक्टर 29 नया रायपुर जिला रायपुर आरोपियों से जप्त संपत्ति
1-एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 10 AA 3302
2- एक मोटरसाइकिल क्रमांक -PB 06 N 8922 3-आरोपियो के कब्जे से 500-500 रू के 02 गड्डी 1 लाख रू नकली नोट जप्त
4- एक मोटरसाइकिल डिस्कवर क्रमांक सीजी 11 BG 9941
5- जेके बॉन्ड पेपर. घटना में प्रयुक्त नकली नोट बनाने की स्याही. अन्य सामान
महासमुंद : जिले में सर्व सुविधायुक्त पालना घर ने लिया आकार कामकाजी महिलाओं के लिए बना वरदान
महासमुंद : जिले में सर्व सुविधायुक्त पालना घर ने लिया आकार कामकाजी महिलाओं के लिए बना वरदान कलेक्टर श्री मलिक की विशेष पहल पर जिला मुख्यालय में संचालित कामकाजी महिलाओं के सामने हमेशा इस बात की चुनौती रहती है की जब वे ऑफिस जाए तो बच्चों की देखभाल कौन करेगा। वे अक्सर तनाव में रहती है, लेकिन काम और बच्चों की देखभाल दोनों को ही पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहती है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने इस समस्या के समाधान के लिए विशेष रुचि दिखाई और जिला मुख्यालय में जिले का पहला सर्वसुविधायुक्त पालना घर स्थापित किया। जिसका संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसे छत्तीसगढ़ी में मोर दाई के कोरा का नाम दिया गया है। नाम के अनुरूप अब बच्चे यहां घर जैसा माहौल और ममता पाकर बेहद खुश और आनंदित है। बच्चों की खुशी देखकर पालक भी खुश और संतुष्ट है। फिलहाल पालना घर में बच्चों का आना जारी है, धीरे धीरे बच्चो की संख्या बढ़ रही है। जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मिषा कोसले का 2 साल का बेटा पालना घर में दिन भर रहता है। इसी तरह फुड इंस्पेक्टर अंजना का बेटा और अन्य अधिकारियों के बच्चे भी यहां रहते हैं। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मिषा कोसले ने कहा कि बड़े शहरों में भी इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है। बच्चे यहां खुश हैं यही पेरेंट्स की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं।
यहां सारी सुविधाएं हैं और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी हो रही है। इसी तरह फूड इंस्पेक्टर अंजना ने कहा कि सबसे अच्छी बात यहां की सुविधा और सुरक्षा है हम पूरी चिंता मुक्त होकर अपना कार्य कर रहे हैं। पालना घर का संचालन कार्यालयीन समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जा रहा है। उल्लेखनीय है की कलेक्टर श्री मलिक के पहल पर जिले का पहला सर्व सुविधायुक्त पालना घर तैयार किया गया है। विभिन्न रंगों से पुताई और चित्रांकन से पालना घर आकर्षक लग रहा है। यहां सभी वातानुकूलित कमरे और हॉल है। कुल तीन एसी लगे हैं। साथ ही 6 सीसीटीवी कैमरा से कमरों सहित कैंपस की निगरानी की जा रही है। यहां दो कक्ष बनाए गए हैं जिसमें एक दुलार कक्ष है जहां सुरक्षित स्तनपान कराया जा सकता है। वही एक स्वप्न लोक जहां पांच बिस्तरों वाला कमरा है जहां बच्चे आराम कर सकते हैं। पालना घर की मार्गदर्शिका प्रीति साहू ने बताया कि बच्चे बहुत ही खुशी और आनंद के साथ रहते हैं। पालना घर में बच्चों के खेलने के लिए आवश्यक खिलौना, झूला, शैक्षणिक सामग्री और अन्य सीखने योग्य सामग्री मौजूद है। हाल के चारों तरफ हिंदी और अंग्रेजी में सुंदर अक्षरों में वर्णमाला और गिनती लिखे हुए हैं। जिससे बच्चे सीख सकते हैं। वहीं बच्चों की आवश्यकता के अनुरूप फ्रिज सहित सुविधायुक्त किचन बनाया गया है, वॉशरूम में भी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा बर्तन तथा अन्य जरूरी चीजें रखी गई है।
