सरायपाली -: 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट का मुख्य आरोपी एवं अन्य आरोपीगण गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से जेके बॉन्ड पेपर .नोट बनाने की स्याही. और 500 रू के 200 नकली नोट.और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल एक पिकप जप्त

सरायपाली -: 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट का मुख्य आरोपी एवं अन्य आरोपीगण गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से जेके बॉन्ड पेपर .नोट बनाने की स्याही. और 500 रू के 200 नकली नोट.और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल एक पिकप जप्त जिला महासमुंद थाना सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्यवाहीदिनांक 31/1/24 को थाना सरायपाली में पकड़े गये 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट का मुख्य आरोपी एवं अन्य आरोपीगण गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से जेके बॉन्ड

पेपर .नोट बनाने की स्याही. और 500 रू के 200 नकली नोट.और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल एक पिकप जप्त थाना सरायपाली एवं साइबर सेल महासमुंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा जिले में अवैध गतिविधियां .नशे के समान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देशित किए हैं थाना सरायपाली में दिनांक 31/1/ 2024 को बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी अरुण सिदार पिता जयपाल सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी सरायपाली थाना सारंगढ़ के कब्जे से उसके पिकअप क्रमांक CG 13 AU 4670 मैं 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट बरामद हुआ था और आरोपी के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 39/24 धारा 489 B. 489 C.34 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था. महासमुंद पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं घटनास्थल एवं उसके आने जाने वाले सभी संदिग्ध स्थानों का टावर डंप प्राप्त कर

तकनीकी विश्लेषण कर दिनांक 29/ 2 /2024 को घटना के 1- मुख्य आरोपी विजय कुमार बर्मन पिता दूजे राम बर्मन उम्र 46 वर्ष निवासी परसदा थाना हसौद हाल मुकाम सेक्टर 29 थाना राखी नया रायपुर 2-प्यारेलाल कुर्रे पिता सम्मेलाल उम्र 36 वर्ष निवासी परसदा थाना हसौद3-राजू बंजारे पिता सनी राम बंजारे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम धमनी थाना हसौद को हिरासत में लेकर पूछताछ पर रुपए की लालच में घटना कारित किए हैं आरोपियों के मेमोरेंडम की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलजरब जप्त किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. मुख्य आरोपी पूर्व में भी इस प्रकार की घटना को दे चुका है अंजाम.

उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद के निर्देशन में अधिक पुलिस अधीक्षक महासमुंद के कुशल मार्गदर्शन में एसडीओपी सरायपाली के साथ थाना सरायपाली पुलिस एवं साइबर सेल महासमुंद द्वारा घटना दिनांक 31/1/2024 से लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था जिसमें अहम सफलता मिली है । आरोपियों से प्रकरण के विषय में लगातार पूछताछ की जा रही है.

आरोपीगण1- प्यारेलाल कुर्रे पिता समय लाल कुर्रे उम्र 36 वर्ष निवासी परसदा थाना हसौद हाल मुकाम गोगांव थाना गोगांव जिला रायपुर 2- *राजू बंजारे पिता शनी राम बंजारे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम धमनी थाना हसौद हाल मुकाम गोगांव थाना गोगांव जिला रायपुर 3- विजय कुमार बर्मन पिता दूजे राम बर्मन उम्र 46 वर्ष निवासी पर सदा थाना हसौद हाल मुकाम सेक्टर 29 नया रायपुर जिला रायपुर आरोपियों से जप्त संपत्ति
1-एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 10 AA 3302
2- एक मोटरसाइकिल क्रमांक -PB 06 N 8922 3-आरोपियो के कब्जे से 500-500 रू के 02 गड्डी 1 लाख रू नकली नोट जप्त
4- एक मोटरसाइकिल डिस्कवर क्रमांक सीजी 11 BG 9941
5- जेके बॉन्ड पेपर. घटना में प्रयुक्त नकली नोट बनाने की स्याही. अन्य सामान

महासमुंद : जिले में सर्व सुविधायुक्त पालना घर ने लिया आकार कामकाजी महिलाओं के लिए बना वरदान

महासमुंद : जिले में सर्व सुविधायुक्त पालना घर ने लिया आकार कामकाजी महिलाओं के लिए बना वरदान कलेक्टर श्री मलिक की विशेष पहल पर जिला मुख्यालय में संचालित कामकाजी महिलाओं के सामने हमेशा इस बात की चुनौती रहती है की जब वे ऑफिस जाए तो बच्चों की देखभाल कौन करेगा। वे अक्सर तनाव में रहती है, लेकिन काम और बच्चों की देखभाल दोनों को ही पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहती है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने इस समस्या के समाधान के लिए विशेष रुचि दिखाई और जिला मुख्यालय में जिले का पहला सर्वसुविधायुक्त पालना घर स्थापित किया। जिसका संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसे छत्तीसगढ़ी में मोर दाई के कोरा का नाम दिया गया है। नाम के अनुरूप अब बच्चे यहां घर जैसा माहौल और ममता पाकर बेहद खुश और आनंदित है। बच्चों की खुशी देखकर पालक भी खुश और संतुष्ट है। फिलहाल पालना घर में बच्चों का आना जारी है, धीरे धीरे बच्चो की संख्या बढ़ रही है। जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मिषा कोसले का 2 साल का बेटा पालना घर में दिन भर रहता है। इसी तरह फुड इंस्पेक्टर अंजना का बेटा और अन्य अधिकारियों के बच्चे भी यहां रहते हैं। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मिषा कोसले ने कहा कि बड़े शहरों में भी इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है। बच्चे यहां खुश हैं यही पेरेंट्स की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं।

यहां सारी सुविधाएं हैं और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी हो रही है। इसी तरह फूड इंस्पेक्टर अंजना ने कहा कि सबसे अच्छी बात यहां की सुविधा और सुरक्षा है हम पूरी चिंता मुक्त होकर अपना कार्य कर रहे हैं। पालना घर का संचालन कार्यालयीन समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जा रहा है। उल्लेखनीय है की कलेक्टर श्री मलिक के पहल पर जिले का पहला सर्व सुविधायुक्त पालना घर तैयार किया गया है। विभिन्न रंगों से पुताई और चित्रांकन से पालना घर आकर्षक लग रहा है। यहां सभी वातानुकूलित कमरे और हॉल है। कुल तीन एसी लगे हैं। साथ ही 6 सीसीटीवी कैमरा से कमरों सहित कैंपस की निगरानी की जा रही है। यहां दो कक्ष बनाए गए हैं जिसमें एक दुलार कक्ष है जहां सुरक्षित स्तनपान कराया जा सकता है। वही एक स्वप्न लोक जहां पांच बिस्तरों वाला कमरा है जहां बच्चे आराम कर सकते हैं। पालना घर की मार्गदर्शिका प्रीति साहू ने बताया कि बच्चे बहुत ही खुशी और आनंद के साथ रहते हैं। पालना घर में बच्चों के खेलने के लिए आवश्यक खिलौना, झूला, शैक्षणिक सामग्री और अन्य सीखने योग्य सामग्री मौजूद है। हाल के चारों तरफ हिंदी और अंग्रेजी में सुंदर अक्षरों में वर्णमाला और गिनती लिखे हुए हैं। जिससे बच्चे सीख सकते हैं। वहीं बच्चों की आवश्यकता के अनुरूप फ्रिज सहित सुविधायुक्त किचन बनाया गया है, वॉशरूम में भी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा बर्तन तथा अन्य जरूरी चीजें रखी गई है।

महासमुंद : रायपुर से रात में ट्रेन से आकर करते थे चोरी महासमुन्द पुलिस के द्वारा ईमलीभाठा में घर चोरी का खुलासा ।

महासमुंद : रायपुर से रात में ट्रेन से आकर करते थे चोरी महासमुन्द पुलिस के द्वारा ईमलीभाठा में घर चोरी का खुलासा । महासमुन्द पुलिस के द्वारा ईमलीभाठा में घर चोरी का खुलासा । रायपुर से रात में ट्रेन से आकर करते थे चोरी ,03 आरोपी गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से चोरी के चांदी की अंगूठी एवं नगदी रकम बरामद । घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दुर्गेश बंसोड सा. ईमलीभाठा महासमुन्द ने थाना महासमुन्द में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.02.2024 के सुबह करीब 04.30 बजे मेरे बेटा निलेश के आंख में टार्च का प्रकाश आने से वह उठ गया और चिल्लाया तो मैं तथा मेरी पत्नी उठ गये और उस आदमी को पकड़ने का प्रयास किये और चोर चोर चिल्लाये तो वह गेट के उस पार कुदा, बाहर उसका साथी था, दोनो भाग गये। कुछ दूर तक पीछा किया पकड़ में नही आया। बाद अपने घर को देखे तो मेरे घर का तीनों आलमारी खुला हुआ था

आलमारी का लाकर टूटा हुआ था कपड़े एवं कागजात बिखरे पड़े थे। आलमारी को चेक किये तो आलमारी में रखे 01 नग सोने की नथ, 02 जोड़ी पुराना सोने का टाप्स, 02 नग चांदी की अंगुठी रत्न लगा हुआ, 04 नग चांदी के सिक्के कुल कीमती(सोने चांदी के सामान) करीबन 40000 रूपये, पुरानी इस्तेमाली 01 नग मोबाईल फोन कीमती 13000 रूपये एवं नगदी रकम 18300 रूपये, जुमला कीमती 71300 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का दिवाल कूदकर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में अपराध/धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय ने घटना की गंभीरता को देखते हुये महासमुन्द पुलिस टीम को आरोपी की पता तलाश करने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय द्वारा टीम का गठन किया गया। जिसमें सभी टीमों के द्वारा अलग-अलग कार्यो का नेतृत्व किया।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग रेलवे स्टेशन में संदिग्ध रूप से घुम रहे है मुखबिर के निशानदेही पर मौका पहुचकर घेराबंदी कर पुलिस टीम के द्वारा 03 व्यक्ति पकडा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) शेख जाफर पिता शेख जब्बार उम्र 19 वर्ष सा. ईदगाह भाठा लाखे नगर चैक थाना आजाद चैक रायपुर, (02) शेख आलम पिता शेख हसिअर उम्र 20 वर्ष सा. ईदगाह भाठा तुर्की तलाब के पास थाना आजाद चैक रायपुर तथा (03) मो. सेफी रज्जाक पिता मो. शराफत उम्र 19 वर्ष सा. लाखे नगर हिंद स्पोर्टस् मैदान के पास थाना आजाद चैक रायपुर का निवासी होना बताया। पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगा जिस पर जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है। टीम के द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर अततः टूट गया और बताया। आज से 06 दिन पहले मै और मो. सेफी रज्जाक तथा शेख आलम ट्रेन से महासमुन्द आये और रेल्वे फाटक के पास एक घर में चोरी करने के नियत से रात्रि 04ः00 बजे घर अन्दर घुस कर चोरी करना

स्वीकार किये और वहाॅ से 02 नग चांदी की अंगुठी, 01 नग सोने की नथ, 04 नग चांदी का सिक्का, 01 नग मोबाईल एवं नगदी रकम 18300 रूपये चोरी कर आपस में बटवारा करना बताया। आरोपीयो के कब्जे से 02 नग चांदी की अंगूठी मिला बाकी 04 चांदी का सिक्का व 01 सोने का नथ को जाते समय जेब से गुम हो जाना बताये एवं नगदी रकम 18300 रूपये में 1300 रूपये बाकी रकम को खाने पिने में खर्च कर देना बताये। 02 नग चांदी की अंगूठी एवं नगदी रकम 1300 रूपये जप्त कर कर आरोपी के विरूध्द थाना महासमुन्द में अपराध धारा 457,380 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई। यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

सरायपाली : महाशिवरात्रि पर 8 मार्च को माधोपाली में डीजे डांस प्रतियोगिता, पहले से करवा ले पंजीयन

महाशिवरात्रि पर 8 मार्च को माधोपाली में डीजे डांस प्रतियोगिता, पहले से करवा ले पंजीयन सराईपाली. महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ग्राम माधोपाली में 8 मार्च को रात्रि कालीन डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागी सामूहिक डांस , युगल डांस और एकल डांस के रूप में भाग ले सकते हैं. जिसमे प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5000, तृतीय पुरुस्कार 3000, चतुर्थ पुरस्कार 2000 और पंचम पुरस्कार 1000 रुपए रखा गया है. पंजीयन शुल्क 100 रुपए पहले से जमा करना होगा जिसे डांस प्रस्तुति के बाद वापस किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए 7611140467, 9977209551, 9754904606, 8839273159 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जनपद अध्यक्ष धनेश नायक, विमला नायक, जीयश नायक एवं समस्त ग्रामवासी माधोपाली के द्वारा किया जा रहा है.

तुमगंव थाना : ग्राम अछोली में तू ही मेरी लडकी को भगाने में सहयोग किया कर मारपीट गालीगलोच करने पर मामला दर्ज

तुमगंव थाना : ग्राम अछोली में तू ही मेरी लडकी को भगाने में सहयोग किया कर मारपीट गालीगलोच करने पर मामला दर्ज मै बेनीराम साहू ग्राम अछोली में रहता हुं । खेती किसानी काम करता हुं । दिनांक 29.02.2024 के शाम को मैं अपने निजी कार्य से समोदा गया हुआ था । समोदा से वापस घर जाते समय ग्राम अछोला का बजार चौक में रूका तो वहां पर मेरे गांव का मनराखन साहू एवं ग्राम चपरीद का गयाराम साहू मिला जिन्होंने मुझे देखते ही मुझे कहा कि तू ही मेरी लडकी को भगाने में सहयोग किया है आज तूझे जान से मार देंगे कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किया । मारपीट करने से मेरे मस्तक में चोंट लगा है । घटना को आसपास के लोग देखे सुने हैं । रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावे ।तुमगांव थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किए

थाना बागबाहरा : बागबाहरा पुलिस खरियार रोड तरफ से बागबाहरा रोड में आते चाकलेटी रंग का स्वीफ्ट डिजायर कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले पर की कार्यवाई।

थाना बागबाहरा : बागबाहरा पुलिस खरियार रोड तरफ से बागबाहरा रोड में आते चाकलेटी रंग का स्वीफ्ट डिजायर कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले पर की कार्यवाई। थाना बागबाहरा में उप निरीक्षक ने अनुसार दिनांक 29.02.2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 333 ,828 शासकीय वाहन क्र CG 03 6580 मय चालक आर. 192 के संदिग्ध वाहनो की चेंकिंग हेतु रवाना हुआ था कि विश्वनीय मुखबीर से सुचना मिला की खरियार रोड उड़ीसा तरफ से एनएच 353 रोड में बागबाहरा तरफ एक चाकलेटी रंग के स्वीफ्ट कार क्र DL 6 CQ 2305 में दो व्यक्ति बैठकर गांजा भरकर ला रहे है कि मुखबीर सुचना पंचनामा तैयार कर धारा 42(2) NDPS ACT का पचंनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारी को सुचना देने आर. 828 को रवाना कर सुचना की तस्दीक हेतु आने जाने वाले गवाह को आर. 333 के माध्यम से नोटिस तामिल कराया जो मौका में गवाह के रूप में हाजिर रहने गवाह 01. मोहम्मद रजा खान पिता मोह. सईद खान उम्र 30 वर्ष साकिन झलप चौक बागबाहरा एवं चम्पत लाल पिता अंजोर सिंह सिंहा उम्र 35 वर्ष साकिन पिथौरा रावण भाठा हाल बिहाझर थाना बागबाहरा को लेकर उपस्थित हुये गवाहो को मुखबीर की सुचना से अवगत कराया थोड़ी देर में खरियार रोड तरफ से बागबाहरा रोड में आते चाकलेटी रंग का स्वीफ्ट डिजायर कार क्र DL 6 CQ 2305 आते मिला रोककर कार में बैठे दो व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछा जो अपना अपना नाम सुजीत कुमार पिता उमाशंकर पण्डित उम्र 34 वर्ष पता पहाडगंज क्वाटर 181 G चित्रगुप्त रोड आरामबाग थाना पहाडगंज नई दिल्ली मोनं 7428659832, विक्की मेहरा पिता चमन लाल मेहरा उम्र 38 वर्ष पता पहाड़गंज C-5 डबल स्टोरी मोतियाखान पहाड़गंज थाना पहाड़गंज नई दिल्ली का रहने वाले बताये

तथा कार के डिक्की में सामान रखने के संबंध में हिकमत अमली से पुछताछ करने पर हीला हवाला जवाब देते हुये मादक पदार्थ गांजा होना बताये तब मादक पदार्थ गांजा रखने परिवहन करने के संबंध में तलाशी बाबत सहमति मजिस्ट्रेट या राजपत्रित अधिकारी से कराने बाबत के कानूनी अधिकार के संबंध में धारा 50 NDPS एक्ट के तहत अलग अलग नोटिस दिया गया जिनके द्वारा मुझ विवेचक से कार्यवाही कराने एवं तलाशी लेने के संबंध में लिखित में अलग अलग सहमति लिये बाद मौके में उपस्थित हमराह स्टाफ एवं शासकीय वाहन व गवाहो की तलाशी विधिवत संदेहियो को दी गयी तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु व मादक पदार्थ नही मिला बाद गवाहो की उपस्थिति में संदेहियो और उनके कब्जे वाले स्वीफ्ट डिजायर कार क्र DL 6 CQ 2305 की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे संयुक्त कब्जे से 15 पैकेट खाखी रंग की झिल्ली में पेंकिग किया हुआ गांजा जैसे मादक पदार्थ भरकर रखे मिला जिस संबंध में उपस्थित गवाहन के तलाशी पंचनामा बरामदगी पंचनामा तैयार कर बरामद कर बाद गांजा जैसे मादक पदार्थ मिले हुये 15 पैकेट में से अल्प मात्रा में निकाल कर मिलाकर चखवाकर सुंघवाकर जलवाकर पहचान कराया गया जो तीखा गंध स्वाद में कड़वा गांजा जैसे होना पाया गया

बाद दोनो संदेहियो को नोटिस धारा 67 NDPS Act का अलग अलग अवैध मादक पदार्थ गांजा को रखने परिवहन करने के संबंध में दिया जो कोई कागजात नही होना लिखकर दिया व हस्ताक्षर किये बाद गांजा को प्लास्टिक झिल्ली बिछाकर समरस कर तौलने हेतु बागबाहरा से निखिल सोनवानी को अपने इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ 100 ग्राम 50 ग्राम 200 ग्राम के आट लाने हेतु आरक्षक 333 को नोटिस तैयार कर रवाना किया बाद निखिल सोनवानी के तराजू लाने पर समक्ष गवाहन के और तराजू बाट के स्वामी के सामने तराजू का भौतिक सत्यापन 50 ,100,200 ग्राम के बाट को रखकर किया जो सही होना पाया गया बाद समरस किया हुआ गांजा का तौल कराया गया जो 15 किलोग्राम गांजा होना पाया गया बाद समरस किये गांजा को गवाहो के समक्ष सीलबंद किया मौका में सील नमूना पंचनामा तैयार किया ।आरोपियो का अलग अलग जामा तलाशी लिया आरोपियो के संयुक्त कब्जे से 01. एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरे समरस किया

मादक पदार्थ गांजा 15 किग्रा. कीमती 30000 रूपये, 02. एक चाकलेटी रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार क्र DL 6 CQ 2305 जिसका चेचिस नंबर MA3FJEB1S00A5A586 इंजन नंबर 2990847 कीमती 500000 रूपये, 03. एक एन्ड्रायड मोबाइल रियलमी कंपंनी का माडल नं 91 एयरटेल सिम लगा सिम नंबर 7428659832 कीमती 8000 रूपये ,04.एक एन्ड्रायड मोबाइल वीवो कंपंनी का जिसमें जियो का सिम नंबर 9540535664 कीमती 7000 रूपये ,05.एक RC कार क्र DL 6 CQ 2305 का जिसमें चेचिस नंबर MA3FJEB1S00A5A586 इंजन नंबर 2990847 लिखा जिसमें वाहन स्वामी उमाशंकर पिता भोलाराम चित्रगुप्त रोड 181G आरामबाग पहाडगंज नई दिल्ली के नाम का ,06.एक एटीएम कार्ड SBI का सुजीत कुमार के नाम का 65229403945574280 7.एक डेबिड कार्ड HDFC बैंक का 512967120071028B ,08. एक क्रेडिड कार्ड HDFC बैंक का 4632020001144290 विक्की मेहर के नाम का ,09.एक पेन कार्ड BLBPV4492C विक्की के नाम ,10.15 नग खाखी रंग की झिल्ली गांजा भरा हुआ का खाली पैकेट जुमला कीमती 8,15,000 रूपये (आठ लाख पंद्रह हजार रूपये) को समक्ष गवाहन के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। आरोपी 01. सुजीत कुमार पिता उमाशंकर पण्डित उम्र 34 वर्ष पता पहाडगंज क्वाटर 181 G चित्रगुप्त रोड आरामबाग थाना पहाडगंज नई दिल्ली मोनं 7428659832, 02. विक्की मेहरा पिता चमन लाल मेहरा उम्र 38 वर्ष पता पहाड़गंज C-5 डबल स्टोरी मोतियाखान पहाड़गंज थाना पहाड़गंज नई दिल्ली का कृत्य धारा 20(ख) NDPS एक्ट का अपराध का घटित करना पाये जाने से व अपराध स्वीकार करने पर आरोपियो की गिरफ्तरी की सुचना विधिवत देकर दिनांक 29/02/2024 के 12:30बजे एवं 12:40 बजे विधिवत गिरप्तार किया गया गिरप्तारी की सुचना परिजनो को दिया गया मौके में संपूर्ण कार्यवाही किया जाकर मौका में देहाती नालसी पर अपराध पंजीबध्द किया गया।

छत्तीसगढ़ : साय सरकार की घोषणाएं 100 दिन में होंगी पूरी, नियद नेल्लानार योजना को मिलेगा आकार

छत्तीसगढ़ : साय सरकार की घोषणाएं 100 दिन में होंगी पूरी, नियद नेल्लानार योजना को मिलेगा आकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और घोषणा पत्र पर प्रथम 100 दिन का अभियान चल रहा है। इसी के साथ अब नियद नेल्लानार योजना को आकार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और घोषणा पत्र पर प्रथम 100 दिन का अभियान चल रहा है। इसी के साथ अब नियद नेल्लानार योजना को आकार दिया जाएगा। नियद नेल्लानार का मतलब है “आपका अच्छा गांव” या “योर गुड विलेज”। नियद नेल्लानार स्थानीय दंडामी बोली दक्षिण बस्तर में बोली जाने वाली है। इस योजना के तहत बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा शिविरों के पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों में सुविधाएं और लाभ प्रदान किये जाएंगे। बस्तर में 14 नये सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। अब इसके आकार को सरकार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। गुरुवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को शासन के घोषणा पत्र के अनुसार प्रथम 100 दिनों में पूर्ण होने वाले कार्यो के बारे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने नियद नेल्लानार योजना के क्रियान्वयन के बारे में कहा कि निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार बस्तर संभाग के कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में शासन की कल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्रों के लोगों को योजनाबद्ध तरीके से पहुंचाया जाना है। आगामी समय में क्रियान्वयन के लिए फ्लेगशिप पूंजीगत परियोजनाओं का चयन कर आवश्यक प्रक्रिया करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्य सचिव ने शासन के घोषणा पत्र के तहत प्रथम 100 दिनों में पूर्ण होने वाले कार्याे के संबंध विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विभागवार जानकारी ली। मुख्य सविच ने शासन की महत्वकांक्षी योजना नियद नेल्लानार योजना के तहत बस्तर संभाग के कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के लोगों को राज्य शासन की समस्त योजनाओं से लाभांवित करने के लिए अधिकारियों से योजनाबद्ध कार्यक्रम तैयार कर कार्य करने निर्देश दिए।

नक्सल क्षेत्रों में इन सुविधाओं का होगा विस्तार नक्सल क्षेत्रों में स्कूल भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, सड़क, उचित मूल्य की दुकान, परिवहन सुविधा, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास, लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत के आने वाली योजना, किसान सम्मान निधि, 500 युनिट तक बिजली फ्री, सोलर पंप सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं वहां के निवासियाें को उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, गृह जेल एवं वन के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पंचायत एवं ग्रामीण, विकास सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, लोक निर्माण एवं सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव डा. कमलप्रीत सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

आज का राशि फल 1 -03- 2024 महाजनपद न्यूज़

मेष: शुभ अंक… 2 शुभ रंग…हरा भाग्योदय की संभावना है।

मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल
सकती है मुश्किल कार्यों को निपटाने की रणनीति बनेगी। धैर्य रखें।
.
वृष: शुभ अंक… 6 शुभ रंग… गुलाबी व्यापार में नुकसान की
आशंका है, रिस्क लेने से बचें। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सेहत में गिरावट के कारण मन उदास रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
:
:
11 मिथुन शुभ अंक…5 शुभ रंग…भूरा : सामाजिक पद प्रतिष्ठा
मिलने से मन उत्साहित रहेगा। समय पर काम पूरा करने का दबाव
रहेगा। अनिर्णय की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे।
कर्क: शुभ अंक… 8 शुभ रंग सफेद लेन-देन के मामले
सुलझने की उम्मीद है। दौड़धूप के बावजूद सफलता मिलना
मुश्किल है। कार्यस्थल पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
.
सिंह: शुभ अंक…१ शुभ रंग… स्लेटी विरोधियों से अपनी बात
मनवाने में सफल होंगे। पारिवारिक कारणों से यात्रा संभव है।
मेहमानों के आगमन से निर्धारित कार्यों में बदलाव करना पड़ेगा।
.
कन्या: शुभ अंक… 7 शुभ रंग…लाल कारोबारी योजना में धीमी
गति से नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़
सकते हैं। पारिवारिक खींचातानी से मन आहत हो सकता है।
:
¡
तुला: शुभ अंक…1 शुभ रंग…बादामी अटके काम आसानी
से बन जाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अध्ययन
में एकाग्रता बढ़ेगी। प्रियजन का सान्निध्य मिलेगा। विवाद से बचें।
.
वृश्चिक : शुभ अंक…3 शुभ रंग… नीला कार्य की अधिकता से
थकान महसूस होगी। प्रॉपर्टी में निवेश की संभावना है। राजकीय
मामलों में पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा।
.
धनु: शुभ अंक…4 शुभ रंग… काला विवादास्पद मसले सुलझ
सकते हैं। कारोबार में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। बेहतर सफलता
के लिए अनुभवी लोगों की मदद लेना लाभदायक रहेगा.
.
मकर: शुभ अंक… 9 शुभ रंग…नारंगी: आयात-निर्यात में बेहतर
लाभ की संभावना है। नई योजना में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
जोखिम के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में खर्च बढ़ेगा।
.
कुंभ: शुभ अंक… 1 शुभ रंग… आसमानी आत्मविश्वास की
कमी से नया काम शुरू करना मुश्किल होगा। चापलूसों से दूरी
बनाएं। किसी गलत सलाह के शिकार हो सकते हैं। यात्रा टालें।
.
मीन: शुभ अंक… 5 शुभ रंग… लाल जिद में आकर गलती कर उ
बैठेंगे। गलत संगति से बचें। महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्र फैसला लेना
उचित रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल से बचें। आस्था बढ़ेगी।
.
;

दिल्ली : लोकसभा चुनाव को लेकर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक, PM मोदी, जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के CM पहुंचे

दिल्ली : लोकसभा चुनाव को लेकर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक, PM मोदी, जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के CM पहुंचे दिल्ली में भाजपा के पार्टी मुख्यालय पर आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी सीईसी की बैठक के लिए पहुंचे। रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा सीईसी की बैठक के लिए पहुंचे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी हुए शामिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत सहित कई राज्यों के सीएम इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं।

सरायपाली -: जन्मदिन के शुभ अवसर पर रिमजी में पुनः न्योता भोज का आयोजन

सरायपाली -: जन्मदिन के शुभ अवसर पर रिमजी में पुनः न्योता भोज का आयोजन रिमजी से रत्ना रूपधर पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम रिमजी द्वारा अपने सुपुत्र निहाल पटेल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर दिनांक 29/02/2024को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत न्योता भोज के रूप में शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में सभी बच्चों को भरपेट खीर, भजिया-चटनी का भोज कराया गया इस शुभ अवसर पर संस्था प्रमुख ओम प्रकाश साव, डोलामणि चौहान (शिक्षक) एवं शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष इंद्र कुमार चौहान अन्य सदस्य व सभी बच्चों द्वारा निहाल पटेल को बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। न्योता भोज से सभी बच्चे खूब उत्साहित हुए, इस भोज से गांव वाले भी बच्चों के साथ सामाजिक रूप से जुड़ रहे है।