सरायपाली -: सागरपाली मे खेत से ज़ब किसान वापस आया तो हो चूका था बड़ी घटना मामले को लेकर थाना ने अज्ञात के खिलाप मामला दर्ज कर लिया है

सरायपाली -: सागरपाली मे खेत से ज़ब किसान वापस आया तो हो चूका था बड़ी घटना मामले को लेकर थाना ने अज्ञात के खिलाप मामला दर्ज कर लिया है ग्राम सागरपाली के हीराधर ने थाना मे दिए जानकारी के अनुसार बताया क़ी खेती किसानी का काम करता हूं। दिनांक 21.12.2023 को शाम करीब 5 बजे अपने बजाज प्लेटिना मो.सा. क्र. CG06K1467 से

सरायपाली सरसींवा रोड़ किनारे स्थित अपने खेत गया था। मोटर सायकल को रोड किनारे खड़ी कर अपने खेत देखने थोड़ी दूर गया था। थोड़ी देर बाद करीब 5.30 बजे मैं अपने मोटर सायकल के पास पुन: वापस आया तो देखा कि वहां मेरा बजाज प्लेटिना मो.सा. क्र. CG06K1467 नहीं था ।

आसपास पता तलाश किया मोटर सायकल का कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यकित् मेरे बजाज प्लेटिना मो.सा. क्र. CG06K1467 किमती करीबन 5000रू. को चोरी कर ले गया है। मामले मे सरायपाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाप एफ आई दर्ज कर लिया है

सरायपाली -: मेढापाली से किसान के खेत से चोरी का मामला दर्ज

सरायपाली -: मेढापाली से किसान के खेत से चोरी का मामला दर्ज ग्राम मेढापाली में मेघनाथ ने बताया क़ी खेती किसानी का काम करता है दिनांक 28.02.2024 को शाम करीब 06 बजे मेरे खेत जाम डोली में लगा 3 HP संर्बसिबल पंप एवं केबल वायर जो चालू हालत में था देखकर आया था अगले दिन

29.02.2024 के सुबह करीबन 06.30 बजे जाकर देखा तो मेरा खेत में लगा 3 HP संर्बसिबल पंप एवं केबल वायर नहीं था पाईप को निकालकर खेत में रख दिये है जिसको आसपास

पता तलाश किया कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यकित् मेरे खेत जाम डोली में लगा 3 HP संर्बसिबल पंप एवं केबल वायर किमती करीबन 10,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये मामले मे सरायपाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाप मामला दर्ज कर लिया है

अग्निवीर भर्ती संबंधी बैठक का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी एवं सहायक विकासखंड अधिकारी डी एन दीवान के मार्गदर्शन में रखा गया।

सरायपाली -: अग्निवीर भर्ती संबंधी विकासखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया
अग्निवीर भर्ती संबंधी बैठक का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी एवं सहायक विकासखंड अधिकारी डी एन दीवान के मार्गदर्शन में रखा गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चरणों में पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।बीईओ मांझी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में भर्ती रैली होगी अग्निवीर रैली भर्ती प्रक्रिया वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। इसके लिए उम्र 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।शैक्षिक योग्यता दसवीं या समकक्ष होनी चाहिए।उम्मीदवारों का मूल्यांकन कर उनकी शारीरिक फिटनेस,

 

मानसिक योग्यता और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाता है।रेडी में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षा सहित कई परीक्षा किए जाते हैं। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चुनौती पूर्ण है लेकिन अपने देश की सेवा करने और गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनने का एक अवसर भी है इस प्रकार इच्छुक उम्मीदवार को भर्ती के लिए अपना नाम इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीयन कराना अनिवार्य है शासन द्वारा शिविर लगाकर अग्नि वीरों का नामांकन किया जा रहा है। भारतीय सेना में अग्निवीरों के रूप में सेवा करने के लिए युवा, पुरुषों और महिलाओं को चुनने की एक प्रक्रिया है अग्निवीर वे सैनिक होते हैं जिनकी भर्ती 4

 

साल की अवधि के लिए की जाती है।लेकिन 4 साल का सेवाकाल खत्म होने के बाद में फिर से नौकरी में लाने को लेकर मंत्रालय विचार कर रहे हैं। अग्निवीरों की सेवाकाल खत्म होने के बाद करीब 25% अग्नि वीरों को स्थाई रूप से सेवा में रखने का प्रावधान है। वही 75% अग्नि वीरों को नौकरी से निकाल दिया जाता है। परंतु इसके बाद इन्हें पुलिस, अर्धसैनिक, बल सहित अन्य कई नौकरियों में मौका मिल सकता है। भारतीय निर्देशक में बताया कि अग्निवीर आर्मी रैली प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है अभ्यार्थियों को किसी संस्था या कोचिंग सेंटर की नहीं है इसके अलावा सेना भर्ती से पहले किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी करवाती है।

एबीईओ दीवान ने अग्निवीर बनने के लाभ पर प्रकाश डालते हुए कहा इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों में सोल्जर क्लर्क, सोल्जर ट्रेड्समेन, सोल्जर टेक्निकल और अन्य पदों पर विद्यार्थी रैली के माध्यम से की जाती है।अग्निवीर सेवा में शामिल होने पर वेतन और भत्ते मिलेंगे। निशुल्क प्रशिक्षण एवं शिक्षा का लाभ दिया जाएगा। इसमें शामिल होकर अपना कैरियर बना सकेंगे। इसके लिए पात्रता वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस प्रशिक्षण में विकासखंड के समस्त प्राचार्य, प्रभारी व्यायाम शिक्षक एवं शिक्षक उपस्थित थे।

बसना -: नरसिंगपुर बारात से घर जाते समय दुर्घटना मे मोहका निवासी खेमड़ा के पास एक क़ी मृत्यु बसना थाना अंतर्गत ग्राम मोहका निवासी क़ी मृत्यु

बसना -: नरसिंगपुर बारात से घर जाते समय दुर्घटना मे मोहका निवासी एक क़ी मृत्यु बसना थाना अंतर्गत ग्राम मोहका निवासी क़ी मृत्यु राजेश भोई ने थाना मे एफ आई आर कराया है क़ी दिनांक 28.02.2024 को मेरा पुत्र बलदेव भोई गांव के सुशील भोई के मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG06 GK

0270 में अपने साढू के घर ग्राम सरायपाली शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिये गया था सरयपाली से ग्राम नर्सिंगपुर बारात गया था बारात से मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG06 GK 0270 में वापस घर आते समय ग्राम खेमडा

तालाब के पास पहुंचा था कि बसना की ओर से आ रही टाटा एक्सएल (छोटा हाथी) क्रमांक CG11 AL 2902 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से मेरे पुत्र बलदेव भोई के सिर, कंधा, हाथ में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गया। कि रिपोर्ट पर अपराध सदर का पाये जाने से थाना बसना में 304 ए भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।

महासमुंद : 03 मार्च को 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

महासमुंद : 03 मार्च को 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा, 29 फरवरी 2024 पल्स पोलियो अभियान रविवार 03 मार्च 2024 को आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.कुदेशिया ने बताया कि 04 एवं 05 मार्च 2024 को प्रथम दिवस में छूटे हुए बच्चों को घर-घर भ्रमण कर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 1270 पोलियो बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष के एक लाख 15 हजार 495 बच्चों को पोलियो की दवा

पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। उक्त संबंध में कलेक्टर श्री प्रभात मलिक की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक में तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर श्री मलिक द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग को समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम हेतु राज्य से एक लाख 50 हजार  डोज ओरल पोलियो वैक्सीन प्राप्त हो चुका है जिसे जिले के विभिन्न कोल्ड चेन पाईन्ट में वितरित कर दिया गया है। पल्स पोलियो अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस वर्ष पल्स पोलियो अभियान केवल एक चरण में किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा लोगों से अपील किया गया है कि अपने 0 से 05 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।

महासमुंद : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रतिमाह मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ

महासमुंद : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रतिमाह मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ

महासमुंद 29 फरवरी 2024

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक सरकारी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इस योजना को 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत हितग्राहियों को उनकी छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। केन्द्र सरकार द्वारा प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली

 

योजना प्रारंभ की गई है जिसमें देश के एक करोड़ घरों के छतों पर सौर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया गया है। इस योजना के तहत हितग्राही अपने घर की छत पर सौर पैनल स्थापित करा सकते है। इसके साथ ही विभिन्न क्षमता अनुसार सौर संयंत्र स्थापित करने पर सब्सिडी का भी प्रावधान रखा गया है तथा सस्ते ब्याज दर पर लोन भी प्रदान किया जाएगा साथ ही सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा हो जायेगा।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हेतु क्षमतावार रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित कराने पर सब्सिडी का प्रावधान है जो इस तरह है 1 से 2 किलो वॉट रूफटॉप सोलर पावर प्लांट क्षमता के तहत 0 से 150 मासिक बिजली बचत यूनिट में 30,000 से 60,000 सब्सिडी का प्रावधान है। इसी तरह 0 से 3 किलो वॉट रूफटॉप सोलर पावर प्लांट क्षमता के तहत 150 से 300 मासिक बिजली बचत यूनिट में 60,000 से 78,000 सब्सिडी एवं 3 किलो वॉट से अधिक रूफटॉप सोलर पावर प्लांट क्षमता के तहत 300 से अधिक मासिक बिजली बचत यूनिट में 78,000 सब्सिडी का प्रावधान है।

क्रेडा विभाग महासमुंद के जिला प्रभारी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से कम बिजली खर्च होगा तथा आमजनों में नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत्र के प्रति जागरुकता भी बढ़ेगी। योजना का लाभ लेने के लिये हितग्राही अधिकारित वेबसाईटhttps://pmsuryaghar.gov.in/या pmsuryaghar App डाउनलोड कर पंजीयन कर सकते है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी क्रेडा विभाग, जिला कार्यालय महासमुंद में संपर्क कर सकते है।

सरायपाली अध्यक्ष जनपद पंचायत ने मूल भूत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात क़ी!

सरायपाली अध्यक्ष जनपद ने मूल भूत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुलाकात क़ी! विधान सभा शस्त्र के दौरान श्रीमति कुमारी भास्कर अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों की मूल भूत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात क़ी इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रो मे विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अवगत कराया मुख्यमंत्री ने मूल भुत सुविधाओ को जल्द ही पूरा करने का आश्वाशन दिया गया है!

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में गॉल ब्लैडर स्टोन पित्ताशय की पथरी का होगा इलाज नजरंदाज ना करें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

अग्रवाल हॉस्पिटल बसना : गॉल ब्लैडर स्टोन पित्ताशय की पथरी नजरंदाज ना करें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अग्रवाल नर्सिंग होम बसना पथरी के लक्षण बदहजमी पेट एवं कंधे में दर्द • एसिडिटी • उल्टी • पेट में भारीपन • पीलिया लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन पद्धति) ही सर्वश्रेष्ठ इलाज मात्र 3 दिनों में अस्पताल से छुट्टी ध्यान दें : समय पर सर्जरी आवश्यक है वरना भविष्य में खतरा हो सकता है। AGRAWAL NURSING HOME MULTISPECIALITY HOSPITAL स्वास्थ्य आपका साथ हमारा PM-JAY आयुष्मान कार्ड / राशन कार्ड द्वारा निःशुल्क आपरेशन राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा ऑपरेशन मात्र 30,000/- में
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

महासमुन्द : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी जिले के एक लाख 10 हजार से अधिक कृषकों के खाते में 46.83 करोड़ की राशि हस्तांतरण

महासमुन्द : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी जिले के एक लाख 10 हजार से अधिक कृषकों के खाते में 46.83 करोड़ की राशि हस्तांतरण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त बुधवार को प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के यवतमाल से जारी की गई। जिसमें महासमुन्द जिले के एक लाख 10 हजार 278 कृषकों के खाते में 46.83 करोड़ की राशि हस्तांतरण हुई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं पी.एम. किसान उत्सव दिवस कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर, महासमुंद एवं कृषि विकास किसान कल्याण जैव प्रौद्योगिकी विभाग, महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर, महासमुंद में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री संदीप दीवान एवं अन्य अतिथि श्री अनुज शर्मा उपस्थित हुए। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री एफ.आर कश्यप, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.के. वर्मा, सहायक संचालक, डॉ परमजीत सिंह कंवर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, गणेश्वरी बंजारे, एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. साकेत दुबे, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी), इंजि. रविश केशरी, विषय वस्तु विशेषज्ञ (जल एवं मृदा अभि.), श्री कमलकांत लोधी, प्रक्षेत्र प्रबंधक, एवं कृषि विभाग से श्री भूषण साहू, श्री ओमप्रकाश चन्द्राकर, श्री अभिषेक शर्मा, एवं आस पास के ग्रामीण महिला एवं पुरूष कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रायपुर : श्रम मंत्री सह अध्यक्ष श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का किया शुभारंभ

रायपुर : श्रम मंत्री सह अध्यक्ष श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का किया शुभारंभ
श्रम  मंत्री सह अध्यक्ष श्री लखन लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने आज नवा रायपुर मण्डल मुख्यालय कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इसके पश्चात उन्होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप श्रमिकों के हित एवं उनके बेहतर जीवन यापन हेतु सरकार के मंशाअनुरूप निर्माण श्रमिकों के पंेंशन योजना का शुभांरभ किया। जिसमें पात्र निर्माण श्रमिकों को पेंशन राशि सीधे उनके खाते में हस्तांतरण आज योजना प्रारंभ कर किया गया है।

मंडल द्वारा संचालित ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना’’ के तहत् ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनकी आयु 60 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन श्रमिकों को जीवन पर्यन्त प्रतिमाह राशि 1500 रूपए पेंशन दिया जाना प्रावधानित है, अगर ऐसे पेंशनधारी निर्माण श्रमिक जिनकी मृत्यु हो जाती है उन परिस्थिति में निर्माण श्रमिक के आश्रित (पति/पत्नी) को राशि 750 रूपए मासिक पेशन दिये जाने का प्रावधान है।
इसी प्रकार निर्माण श्रमिकों के बच्चो हेतु “मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना” के तहत् पंजीकृत निर्माण श्रमिक के स्वयं अथवा उनके आश्रित संतानों को व्यापम, पीएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड, एसएससी आदि द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये योजना का शुभांरभ किया जाकर आज अनुबंध किया गया हैै ।

अब प्रदेश के किसी भी निर्माण के बच्चो को शिक्षा एवं रोजगार में कमी नही होगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, अपर श्रमायुक्त, श्री एस.एल.जांगड़े, उप श्रमायुक्त श्री डी.पी.तिवारी, उप श्रमायुक्त, श्री एस.एस.पैकरा, उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री तोषण साहू, वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्री रामगोपाल जायसवाल, कोरबा नगर निगम के पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्री नरेन्द्र पाटनवार सहित कर्मकार कल्याण मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।