छत्‍तीसगढ़ के 870 युवा बनेंगे अग्निवीर, इन पदों पर हुआ चयन, इस तारीख से की जाएगी प्रमाण-पत्रों की जांच

छत्‍तीसगढ़ के 870 युवा बनेंगे अग्निवीर, इन पदों पर हुआ चयन, इस तारीख से की जाएगी प्रमाण-पत्रों की जांच भारतीय सेना ने अग्निवीर पुरुष भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए है। अग्निवीर के लिए प्रदेश से 870 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनका प्रशिक्षण एक मई से शुरू होगा।
जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2023 में जांजगीर चांपा जिले में भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया में 5,532 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेडमेन के लिए युवाओं का चयन हुआ है। तकनीकी कारणों से क्लर्क कैटेगरी का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है। एक-दो दिनों के भीतर अग्निवीर क्लर्क का भी परिणाम जारी कर दिया जाएगा। अग्निवीर योजना में बीते वर्ष 434 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था।

5 मार्च से की जाएगी प्रमाण-पत्रों की जांच
अग्निवीर में चयनित अभ्यर्थियों का पांच मार्च से प्रमाण-पत्रों की जांच की जाएगी। नवा रायपुर स्थित भारतीय सेना कार्यालय में युवाओं को सुबह साढ़े सात बजे पहुंचना है। भारतीय सेना का कार्यालय शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास है।

अग्निवीर बनने चल रही आवेदन प्रक्रिया
अग्निवीर बनने इस वर्ष के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। युवा 22 मार्च तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। युवा सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं और 10वीं उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी, हवलदार एसएसी के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में फिर करवट लेगा मौसम, दो दिन बाद बारिश-ओले गिरने की संभावना; जानें मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में फिर करवट लेगा मौसम, दो दिन बाद बारिश-ओले गिरने की संभावना; जानें मौसम का हाल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छाए बादल कई शहरों में बरसने के बाद साफ हो गए हैं. अगले दो दिन तक रात के तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान के बढ़ने के आसार हैं. इसके बाद दो मार्च से फिर पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएगा और छत्तीसगढ़ में फिर बारिश होगी. मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, सिस्टम के प्रभाव से छाने वाले बादल की वजह से दिन का तापमान सामान्य से कम हो गया था और रात का पारा चढ़ा हुआ था. अब आसमान साफ हो चुका है, जिसकी वजह से रात का पारा घटने और दिन का तापमान वृद्धि की ओर अग्रसर होगा.

बुधवार को शहर के ऊपर से बादल छंटने की वजह से दिन में गर्माहट महसूस हुई और इस तरह का असर अगले दो दिन रहने की संभावना है. इसके बाद मौसम में पुनः बदलाव होने के संकेत नजर आ रहे हैं. मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के शक्तिशाली होने का अनुमान है. एक बार फिर बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी के आने की संभावना है. इससे बादल छाने और कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और गाज गिरने की स्थिति बनने के आसार हैं.

कई हिस्सों में अच्छी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार छाए बादल रायपुर में तो नहीं बरसे, मगर कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. आंकड़ों के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में जशपुर के मनोरा गांव में 4 सेमी, बिलासपुर साढ़े तीन सेमी, मरवाही और बगीचा में 3-3 सेमी तक बारिश हुई है. इसके अलावा कई क्षेत्रों में दो से आधा सेमी तक वर्षा हुई है. मार्च की शुरुआत पश्चिमी विक्षोभ के साथ होगी. विक्षोभ यहां दो मार्च से अपना असर दिखाएगा. इसके पूर्व जनवरी और दिसंबर की शुरुआत इसी तरह के सिस्टम के साथ हुई थी. लगातार विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से इस बार ठंड राज्य में अधिक दिनों तक अपना असर नहीं दिखा पाई.

महासमुंद : होली के लिए हर्बल गुलाल बनाने में जुटी डोकरपाली से जय माता दी महिला समूह

महासमुंद : होली के लिए हर्बल गुलाल बनाने में जुटी डोकरपाली से जय माता दी महिला समूह हर्बल गुलाल हरा, गुलाबी, पीला एवं केसरिया रंगों में उपलब्ध इस बार भी होली को लेकर बिहान से जुड़ी जय माता दी महिला समूह डोकरपाली के महिला सदस्यों द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। महिलाएं होली त्यौहार के पूर्व ही हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं। इसमें फूलों के रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं गुलाल और रंग में महक के लिए भी फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, जो नुकसान करें।

समूह की सदस्य श्रीमती चित्ररेखा दीवान ने बताया कि पिछले साल होली में 80 किलो हर्बल गुलाल महिलाओं ने बनाया। जिससे 30 से 40 हजार रुपए की आमदनी हुई। जिसकी काफ़ी माँग रही। उन्होंने कहा कि 10 रुपये, 20 और 50 रुपए के हर्बल गुलाल के पैकेट बनाए थे। उन्होंने बताया कि पालक, लालभाजी, हल्दी. जड़ी, बुटी व फूलों से हर्बल गुलाल बनाने का कार्य कर रही। इसके अलावा मंदिरों फूलों के बाजार से निकलने वाली इस्तेमाल किए हुए फूल पत्तियों को सुखाकर प्रोसेसिंग यूनिट में पीसकर गुलाल तैयार किया जाता है। गुलाब, गेंदे, स्याही फूल के साथ चुकंदर, हल्दी, आम और अमरूद की हरी पत्तियां को भी प्रोसेस किया जाता है। इस बार भी लगभग 60 किलोग्राम गुलाल तैयार कर लिया गया है। जिसमें से आधी मात्रा बिक गई है। गुलाल अनेक रंगों में बनाए जा रहे है जिसमें हरा, गुलाबी, पीला, केसरिया गुलाल शामिल है।

हर्बल गुलाल बनाकर महिलायें आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन का रास्ता प्रशस्त कर रहीं हैं। गांव की महिला सदस्यों का कहना है कि हर्बल गुलाल होने के कारण इस गुलाल का डिमांड ज़िले सहित आसपास के ज़िलो में से भी आ रही है। वहीं, महिलाओं को घर बैठे स्वरोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। इस बार हर्बल गुलाल ज़्यादा बनाए जाने का लक्ष्य है। उनका कहना है कि हर्बल गुलाल बनाकर बच्चे, बड़े, बुजुर्गों को रसायन युक्त गुलाल के नुकसान से बचाना है।

बसना विधानसभा क्षेत्र ग्राम जोगीदादर में श्रीमद् भागवत कथा व अष्टोत्तर शत शुभ आयोजन देखिए पूरी खबर

बसना विधानसभा क्षेत्र ग्राम जोगीदादर में श्रीमद् भागवत कथा व अष्टोत्तर शत शुभ आयोजन देखिए पूरी खबर देखिए पुरा जीवन में हम लगभग 51 सत्यनारायण की कथा नहीं कर पाते लेकिन हमारा सौभाग्य है की आप के गांव के नजदीक जोगीदादर (पिरदा) में श्रीमद् भागवत कथा व अष्टोत्तर शत शुभ आयोजन होने जा रहा है जिसमे भागवत का 108 पाठ होने जरहा है आप सब परिवार पधार कर अपने जीवन को कृतार्थ करे श्री धाम वृंदावन से त्रिकाल संध्या वंदन करने वाले वेद पाठी 108 आचार्यों के द्वारा 18000 श्लोकों का पाठ होगा यह एक भव्य अनुष्ठान है आप सपरिवार सादर आमंत्रित है

महासमुंद News: धान खरीदने को बाद किसानों को नहीं किया राशि का भुगतान, महासमुंद के राइस मिलर तेजप्रकाश का जमीन नीलाम

महासमुंद News: धान खरीदने को बाद किसानों को नहीं किया राशि का भुगतान, महासमुंद के राइस मिलर तेजप्रकाश का जमीन नीलाम -:  नईदुनिया महासमुंद छपी खबर के अनुसार महामाया एग्रोटेक एवं साईं कृपा राइस मिल के संचालक व कांग्रेस के पूर्व पार्षद तेजप्रकाश चंद्राकर द्वारा वर्ष 2017-18 में किसानों से धान खरीदी करने बाद 57 किसानों को एक करोड़ 61 लाख 75 हजार 282 रुपये राशि का भुगतान नहीं किया था। किसानों ने धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से भुगतान दिलाने मांग की। महामाया एग्रोटेक एवं साईं कृपा राइस मिल के संचालक व कांग्रेस के पूर्व पार्षद तेजप्रकाश चंद्राकर द्वारा वर्ष 2017-18 में किसानों से धान खरीदी करने बाद 57 किसानों को एक करोड़ 61 लाख 75 हजार 282 रुपये राशि का भुगतान नहीं किया था। किसानों ने धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से भुगतान दिलाने मांग की। उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशन और कृषि उपज मंडी बोर्ड रायपुर के आदेश पर बुधवार को तेजप्रकाश चंद्राकर की स्वामित्व वाली ग्राम बनसिवनी स्थित पहन 29 स्थित 11 एकड़ कृषि भूमि की नीलाम की गई।

अधिकतम बोली एक करोड़ पांच लाख रुपये की लगी। विनय अग्रवाल निवासी महासमुंद ने यह बोली लगाकर खेत खरीदी। वहीं एक करोड़ दो लाख रुपये हेमंत चंद्राकर पिटियाझर महासमुंद और एक करोड़ 50 हजार रुपये की बोली राधेश्याम साहू कोसरंगी महासमुंद ने लगाया था। नीलामकर्ता अधिकारी एवं तहसीलदार महासमुंद चन्द्रशेखर मंडई, कृषि उपज मंडी महासमुंद के प्रभारी सचिव कमलनारायण ध्रुव, ग्राम पंचायत कौदकेरा सचिव राजकुमार ध्रुव, उपसरपंच हृदयलाल, पंच शिवकुमार चंद्राकर के समक्ष नीलाम प्रक्रिया में कुल 24 खरीददारों ने भाग लिया। 10 मार्च 2023 को महामाया एग्रोटेक की नीलामी एक करोड़ 29 लाख 30 हजार रुपये में हुई थी, जिसमें से एख करोड़ 28 लाख 82 हजार 715 रुपये का भुगतान किसानों को किया गया था। बाकी किसानों का बकाया, मंडी शुल्क, एक्सिस बैंक का बकाया लगभग 89 लाख रुपये की वसूली बकाया रह गया था। अब खेत नीलाम होने से किसानों को और बैंक को राशि का भुगतान हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य एवं किसान भुगतान संघर्ष समिति महासमुंद के संयोजक जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के महासचिव तेजराम विद्रोही ने बताया कि किसानों को बाकी भुगतान के लिए तेजप्रकाश चंद्राकर के स्वामित्व वाली कृषि भूमि जो ग्राम बनसिवनी जिला महासमुंद में स्थित है

उसे तहसीलदार द्वारा बुधवार को 11 बजे ग्राम पंचायत कौंदकेरा में खुली बोली के द्वारा नीलाम करवाया गया जो कुल 14 खसरों में है जिसकी कुल रकबा 4.40 हेक्टेयर (11 एकड़) है। इसका आधार मूल्य 37 लाख 23 हजार 700 रुपये रखी गई थी। नीलामी के दौरान भुगतान प्राप्त करने वाले शंकर चंद्राकर, पवन चंद्राकर, रूपन चंद्राकर, खोमन सिन्हा, बिसहत चंद्राकर, बंशी साहू, खिलावन यादव, गोवर्धन चंद्राकर, ओमप्रकाश साहू, राजेन्द्र चंद्राकर, चुन्नी चंद्राकर, बलदाऊ चंद्राकर, नीलू साहू, हीरालाल धीवर, राजू चंद्राकर, श्रवण कुमार, दिनेश चंद्राकर, रामू देवांगन सहित किसान भुगतान संघर्ष समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

राशिफल 29- 02 2024 महाजनपद न्यूज़

राशिफल 29- 02 2024 महाजनपद न्यूज़
:
:
:
:
मेष: शुभ अंक… 8 शुभ रंग… पीला अनुभवी लोगों का साथ
प्रसन्नतादायी रहेगा। सामूहिक कार्यों में सबकी सहमति से फैसला लें।
निजी काम से यात्रा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी।
.
.
.
.

वृष: शुभ अंक… 5 शुभ रंग…भूरा: नए काम की शुरुआत में आ
रही बाधा दूर होगी। आर्थिक स्थिति डगमगाने से बड़ा फैसला लेने
से बचेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी विस्तार संभव है।..
.
मिथुन: शुभ अंक…2 शुभ रंग…नीला : समय पर काम पूरा नहीं
होने से अधिकारी नाराज होंगे। कार्यस्थल पर लोग आपके विरोध
में खड़े हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं।
.
कर्क: शुभ अंक… 6 शुभ रंग… लाल दुविधा की स्थिति से
छुटकारा मिलेगा। साझेदारी में नए काम की शुरुआत हो सकती है।
दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। सफर में सावधानी बरतें।
.
सिंह: शुभ अंक… 9 शुभ रंग…हरा कानूनी मसले सुलझने के
आसार हैं। मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी।
मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से राह की मुश्किल आसान होगी।
.
.
कन्या: शुभ अंक…4 शुभ रंग…बादामी व्यापारिक लेनदेन
में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं की शुरुआत में धन की कमी
अखरेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
..
.
तुला: शुभ अंक… 1 शुभ रंग…स्लेटी भूमि-भवन अथवा वाहन
के क्रय पर खर्च संभव है। विरोधियों के चलते आपकी छवि को
नुकसान हो सकता है। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
.
.
वृश्चिक शुभ अंक… 7 शुभ रंग… आसमानी राजकाज में आ
रही बाधा दूर होगी कार्यक्षेत्र में आवश्यक सुविधा नहीं मिलने से
निराशा होगी। जोखिम के कामों से दूर रहे हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
.
.
धनु: शुभ अंक… 3 शुभ रंग…नारंगी: जल्दी काम निपटाने के
चक्कर में गलती हो सकती है। विपरीत हालात में समझौता करना
लाभदायी रहेगा। मित्रों से मनमुटाव आपको अकेला कर सकता है।
.
.
मकर शुभ अंक… 6 शुभ रंग…सफेद सामाजिक जीवन में
मान-सम्मान बढ़ेगा। अधिकारी आपके मनमानी रवैया से परेशान
होंगे। जिद में आकर लिया फैसला जी का जंजाल बन सकता है।
.
.
कुंभ: शुभ अंक… 9 शुभ रंग…गुलाबी: आप परिणाम की चिंता
किए बिना काम में जुट जाएंगे। साझेदारी में लाभ के आसार हैं।
जोड़ तोड़कर निजी काम निकलवाने में सफलता मिल सकती है।
:
:
मीन: शुभ अंक… 5 शुभ रंग…काला कामकाज में आ रही बाधा
दूर होगी। सपने साकार करने का समय है। विरोधी साजिश में
उलझाने का प्रयास कर सकते हैं। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।

बसना :- कांग्रेस के कार्यकाल मे गौठान एक बड़ा भ्र्ष्टाचार का जरिया बना एक ताज़ा उदाहरण जिला पंचायत अध्यक्ष के फण्ड से मिले 3 लाख 96 हजार खा गए सरपंच सचिव !

बसना :- कांग्रेस के कार्यकाल मे गौठान एक बड़ा भ्र्ष्टाचार का जरिया बना एक ताज़ा उदाहरण जिला पंचायत अध्यक्ष के फण्ड से मिले 3 लाख 96 हजार खा गए सरपंच सचिव ! नियम शर्तो का उललंग्न क्या इंजिनयर ने इतने बड़ी राशि भुगतान के लिए एक बार भी तालाब गहरीकरण जायज नहीं लिया बिना कार्य किए और फर्जी कागज़त मे ही निकाल लिए 3 लाख 96हजार रु
छात्तीसगढ़ मे कांग्रेस के कार्यकाल मे गौठान एक महत्वपूर्णकाकांक्षी योजनाओं मे से था लेकिन गाय को माता मानने वाले समाज के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारीयों ने इस योजनाओं का पैसा खाने मे भी शर्मिंन्दगी महसूस नहीं किए मामला है

बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलिहा देवरी का जहा के गोहे दादर मे गौठान मे नया तालाब गहरीकरण के नाम से महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष के मद से लगभग 5 बार मे 3 लाख 96 हजार रु आहरण कर लिया गया इस बात का सबूत ई ग्राम स्वराज के एप्स मे देखने से पता चलता है क़ी 2023 के पहले माह मे ही 15 वे वित्त से 5 बार मे नया तालाब गहरी करण के नाम से लाखों रु निकाले जाते है लेकिन जिम्मेदार इंजिनियर का कार्य तो देखिए बिना कार्य को देखे लाखो रु आहरण के लिए सहमति देते है और फर्जी कागजात के हवाले लाखो निकाल लिए जाते है लेकिन बता दें क़ी बिना मूल्यांकन के सरपंच सचिव ने लाखों रु आहारण कर लिए और तालाब गहरीकरण क़ा कार्य हुवा ही नहीं सरपंच विजय बरिहा से चर्चा करने पर कहा क़ी गौठान के लिए जहा तालाब गहरी करण करना था वह जगह विवादित निकला कार्य हुवा ही नहीं फंड को अन्य कार्य मे उपयोग किया जाएगा !

सरपंच सचिव ने बिना कार्य किए बिना मूल्यांकन के तालाब गहरी करण के नाम से फंड से लगभग 1साल पहले ही आहरण कर लिए गए है और उन सरकारी पैसो का सरपंच सचिव अपना इस्तेमाल करने मे लगे इस मामले जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने कहा क़ी गौठान मे तालाब गहरी करण के लिए जिला पंचायत मद से फंड दिया गया था विवादित जगह के कारण कार्य नहीं कराया गया है जनपद सीईओ को अन्य कार्य योजना बनाकर फंड का उपयोग करने कहा गया है!

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कक्षा 5वीं में कु.वीरा चौहान दूसरे स्थान पर रही

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कक्षा 5वीं में कु.वीरा चौहान दूसरे स्थान पर रही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सत्र 2023-24 का ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन गायत्री मंदिर परिसर सरायपाली में किया गया। ब्लॉक स्तर पर प्राथमिक विभाग में कु. वीरा चौहान शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा की छात्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त करअपने स्कूल, गांव, विकासखंड,अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वय डी.एन. दीवान, जितेंद्र रावल,बीआरसीसी सतीश पटेल, नोडल प्राचार्य कोमल प्रसाद पटेल,संकुल समन्वयक जयनारायण पटेल, संकुल प्रभारी सत्यम पटेल, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सरस्वती चौहान, प्रधान पाठक दुर्वादल दीप, संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिका, पालक गण बधाई , शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बागबाहरा में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन। प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी पुनः बागबाहरा में विभिन्न जिले के सब जूनियर तीरंदाज़ी खिलाड़ी होंगे शामिल

बागबाहरा में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन।
प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी पुनः बागबाहरा में विभिन्न जिले के सब जूनियर तीरंदाज़ी खिलाड़ी होंगे शामिल महासमुंद – प्रदेश स्तरीय सिटी ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता सब जूनियर बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ तथा जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 29 फरवरी 2024 को सुबह 10 बजे से बाल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में आयोजित किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने बताया कि एक दिवसीय सिटी ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता बागबाहरा में रखा गया है,

जिसमें सब जूनियर बालक/बालिका वर्ग में कंपाउंड राउंड, इंडियन राउंड एवं रिकर्व राउंड आई के निर्देशानुसार आयोजन 29 फरवरी को बागबाहरा महासमुंद में आयोजन किया गया है, जिसमें तीनों वर्ग के खिलाड़ी, कोच, मैनेजर प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा प्रदर्शन करके युवाओं को जमीनी स्तर से खेल भावनाओं को जागृत करना और तीरंदाजी स्पर्धा को एक नई मुकाम में आगे बढ़ाने की मदद करना है। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से बाल आश्रम बिहाझर, बागबाहरा में होना है। महासमुंद जिले में खेल एवं युवा कल्याण, जिला तीरंदाजी संघ, खेलो इंडिया सेंटर के मार्गदर्शन व सानिध्य में यह दूसरी बार है जो महासमुंद जिला में तीरंदाज़ी प्रतियोगिता को आयोजित किया जा रहा हैं।

प्रतियोगिता को सफ़ल बनाने में जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन साहू, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, रिंकल बग्गा, पूर्णेंद्र चंद्राकर, मुकेश वेगड़, हिरू साहू के अलावा हरप्रीत छाबड़ा, भोजराज, पिरित राम, ऋषि साहू का सहयोग मिल रहा हैं। प्रतियोगिता में शामिल सभी जिलों के कोच, मैनेजर और खिलाड़ियों के रुकने हेतु आवास एवं भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की गई है। यह प्रदेश स्तरीय दूसरा प्रतियोगिता हैं जिसे जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा, जिला महासमुंद द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Chhttisgarh news ‘तुम्हारी फैमिली का गंदा वीडियो हो जाएगा वायरल’,कई लोगों के पास आया वॉट्सऐप मैसेज,लिंक खोलते ही फोन हैक, ऐसे रहें सावधान

Chhttisgarh news ‘तुम्हारी फैमिली का गंदा वीडियो हो जाएगा वायरल’,कई लोगों के पास आया वॉट्सऐप मैसेज,लिंक खोलते ही फोन हैक, ऐसे रहें सावधान
Cg News छत्तीसगढ़ के बस्तर में साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया है। जिले में एक ही दिन में सैकड़ों लोगों के व्हाट्सऐप पर अनजान नंबर से मैसेज आया है, जिसमें लिखा है कि ‘तुम्हारी फैमली का सेक्स वीडियो वायरल हो जाएगा, वीडियो देखो और पैसे भेजो’।इस मैसेज के बाद कई लोगों ने APK फाइल डाउनलोड की और उनका फोन हैक हो गया। दरअसल, व्हाट्सऐप पर एक ग्रुप बना हुआ है। इस ग्रुप में 300 से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप के सारे सदस्यों के पास एक दिन पहले एक साथ एक ही नंबर से मैसेज आया। जिसमें वीडियो के बारे में लिखा हुआ था।

जब लोगों ने इस बारे में एक-दूसरे से बातचीत की, तो पता चला कि ये मैसेज बहुत से लोगों के पास गया है। इसकी मौखिक शिकायत पुलिस से भी की गई है। ऐप ओपन करते ही कई लोगों के फोन हैंग

दंतेवाड़ा और जगदलपुर के कुछ युवकों ने बताया कि वे फोन पर कोई भी ऐप खोल रहे हैं, तो फोन हैंग हो रहा है। फोन काफी धीरे चल रहा है। अब डर है कि कहीं फोन हैक तो नहीं हो गया। अगर ऐसा हुआ, तो पर्सनल डेटा लीक हो जाएगा।

डरिए मत, सावधान रहिए

साइबर क्राइम के बारे में दैनिक भास्कर की टीम ने साइबर सेल के DSP केके चंद्राकर से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ऐसे साइबर स्कैम से डरिए मत, बल्कि सावधान रहिए। उन्होंने APK फाइल डाउनलोड होने के बाद फोन के डाटा को सुरक्षित करने टिप्स भी बताए हैं…

अगर किसी भी अनजान नंबर से इस तरह का मैसेज आए, तो उसे फौरन ब्लॉक करें।
नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
अगर ऐप डाउनलोड कर लिया हो, तो फोन को रिसेट कर लें।
फोन में Gmail और पैसे ट्रांजेक्शन ऐप का पासवर्ड बदल दें।
डिवाइस की अनऑथराइज्ड एक्सेस ही हैकिंग

साइबर क्रिमिनल्स आमतौर पर मोबाइल हैकिंग के लिए मैलाफाइड पीडीएफ फाइल, रैट फाइल, एसएमएस फॉरवर्डर एपीके, फिशिंग और हैकिंग लिंक भेजकर टारगेट डिवाइस का एक्सेस लेते हैं। इसके बाद सेटिंग्स में छेड़छाड़ कर डेटा चोरी और मॉडिफिकेशन कर डिवाइस को रिमोटली कंट्रोल करते हैं।

किसी भी डिवाइस की अनऑथराइज्ड एक्सेस ही हैकिंग कहलाती है। इस तरह से साइबर अपराधी भोले-भाले मोबाइल यूजर्स को अपना शिकार बनाते हैं।

साइबर सिक्योरिटी फॉरेंसिक एंड लॉ एक्सपर्ट मोनाली गुहा ने बताया कि लोगों को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

Cg News इन बातों का रखें ख्याल?

किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक नहीं करें।
सेटिंग्स में ऑटोमैटिक इन्स्टॉल ऑप्शन लॉक रखें।
मोबाइल पर एक लाइसेंस्ड एंटी वायरस जरूर रखें।
रेगुलर स्कैन करें।
जब इंटरनेट की जरूरत नहीं हो, तब इंटरनेट बंद रखने की आदत बनाएं।
व्हाट्सएप में सेटिंग्स पर जाकर मीडिया का ऑटो डाउनलोड ऑप्शन बंद करके रखें।
ठगी हो जाने की स्थिति में तुरंत अपना खाता ब्लॉक करें। इसके लिए अपने बैंक की ऑफिशियल ऐप का इस्तेमाल करें।
बैंक में रजिस्टर्ड नंबर से 1930 पर कॉल करके सूचित करें और नजदीकी थाने या साइबर सेल को रिपोर्ट करें।
बैंक अधिकारी को खाता ब्लॉक करने को कहें और ट्रांजैक्शन होल्ड कर खाते में फिर से राशि जमा करने के लिए लिखित आवेदन करें।
सुरक्षा के लिए अपनी ईमेल का पासवर्ड और सभी ट्रांजैक्शन ऐप जैसे यूपीआई और डेबिट कार्ड का पिन बदल दें।
अगर फोन में पहले से एंटी वायरस नहीं था, तो डेटा बैकअप लेकर मोबाइल फॉर्मेट करें या एंटी वायरस से स्कैन करें।
किसी भी परिस्थिति में डरें नहीं, न ही किसी तरह के लालच में फसें।
किसी भी हाल में अपराधियों को पैसे नहीं भेजें।
पुलिस और प्रशासन पर कार्रवाई के लिए विश्वास रखें। एविडेंस देकर सहयोग करें।