CG news -: मृत भालू के पंजे, नाखून एवं गुप्तांग काट कर ले जाने वाले आरोपियो के विरूद्ध की जा रही है कानूनी कार्रवाई

CG news -: मृत भालू के पंजे, नाखून एवं गुप्तांग काट कर ले जाने वाले आरोपियो के विरूद्ध की जा रही है कानूनी कार्रवाई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 04 मार्च 2024/मरवाही वन मंडल के अंतर्गत मृत भालू के पंजे, नाखून एवं गुप्तांग काट कर ले जाने वाले आरोपियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वनमंडलाधिकारी श्री शशी कुमार ने बताया की गत दिवस मरवाही वनमण्डल अंतर्गत मरवाही परिक्षेत्र के लटकोनी खुर्द परिसर के कक्ष क्रमांक1968 में पहाड़ी के ऊपर एक नर भालू उम्र लगभग 5 माह की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त होने पर

 

तत्काल वन अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुँचने पर आसपास के ग्रामीणों द्वारा यह बताया गया की रात्रि में भालूओं के आपस में लड़ने की आवाज सुनाई दे रहा था। शव परीक्षण अनुसार भालू की मृत्यु कुत्ता के हमले से होने की पुष्टि हुई है।
वनमंडलाधिकारी ने बताया कि मृत भालू के आगे पैर का दोनों पंजा, पिछले पैर का नाखून एवं गुप्तांग गायब पाया गया। वन अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा भालूओं के अंग को काटकर ले जाने वाले अज्ञात अपराधियों का पतासाजी किया गया। रात्रि में जंगल सफारी रायपुर से डॉग स्कवायड टीम को बुलाया गया उनके द्वारा रात भर आरोपियों का पता लागाया तथा 18 घण्टे के भीतर आरोपी अयोध्या उर्फ आदेश पिता सखन यादव, अमृत लाल पिता टेर सिंह गोंड़ एवं भाव सिंह वल्द धिरपाल

 

गोंड़ तीनों निवासी लटकोनीखुर्द को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उनके द्वारा मृत भालू के आगे पैर का दोनों पंजा, पिछले पैर का नाखून एवं गुप्तांग अपने पास रखना स्वीकार किया गया। उनके निशान देही पर इस कृत्य में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर जप्ती किया गया और आरोपियों को परिक्षेत्र कार्यालय मरवाही में आवश्यक जांच एवं पूछताछ हेतु ले जाया गया है। आरोपियों के विरूद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा इलाज महिलाओं के लिए विशेष छूट

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा इलाज महिलाओं के लिए विशेष छूट
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
महिलाओं के लिए विशेष छूट
आरोग्य योजना
आयुष्मान भारत
PM-JAY
संपर्क करें
अल्ट्रासाउंड
सोनोग्राफी
विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा
अब बसना में
NABH सर्टिफाइड लैब
सटीक परिणाम • सुरक्षित
डॉ. भारती अग्रवाल
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
● बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.)
84618-11000, 77730-86100

सरायपाली -: खपरीडीह में न्योता भोज का आयोजन किया गया

सरायपाली -: खपरीडीह में न्योता भोज का आयोजन किया गया
दिनांक 3 मार्च 2024 रविवार को नेहरू लाल चौधरी उच्च वर्ग शिक्षक (संकुल समन्वयक किसड़ी)उच्च प्राथमिक शाला खपरीड़ीह का जन्म दिवस था इसके उपलक्ष्य में उनके द्वारा दिनांक 4 मार्च 2024 दिन सोमवार को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक शाला में न्योता भोज का आयोजन रखा गया। जिसमें उनके द्वारा पोषण आहार के रूप में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों सहित शाला परिवार

को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक शाला के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष,प्रधान पाठक सुरेंद्र कुमार भोई ,शिक्षक अनिल कुमार चौधरी,

प्राथमिक शाला के अध्यक्ष सहित,प्रधान पाठक निर्मल कुमार पुरोहित ,सहायक शिक्षक द्वय गीतांजली भोई, चरण सिंह साहू सहित दोनों विद्यालय के बच्चे सम्मिलित हुए। भोजन के पश्चात सभी शिक्षक सहित विद्यार्थियों ने अपने प्रिय गुरुजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की ।उक्त जानकारी सुरेंद्र कुमार भोई ने दिया।

Saraipali news मुड़पहार( केजुवां) में न्योता भोज का आयोजन किया गया

Saraipalli newe मुड़पहार( केजुवां) में न्योता भोज का आयोजन किया गया
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत संकुल केंद्र केजुवां शासकीय प्राथमिक शाला मुड़पहार के सभी बच्चों को शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सत्यभामा विश्वनाथ गिरी के सुपुत्री रोशनी के विवाह के शुभ अवसर पर न्योता भोज का

आयोजन रखा गया। जिसमें सभी बच्चों को स्वादिष्ट पकवान, मिष्ठान का वितरण किया गया। जिससे सभी बच्चे बहुत खुश नजर आए। न्योता भोज के लिए प्रधान पाठक खिरोद जेरी, शिक्षक भूपेंद्र सिंह नेताम और स्कूल के रसोईया उपस्थित रहे।आभार ब्यक्त करते हुए प्रधान पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्मदिन,

विवाह या किसी खास उत्सव शुभ अवसर पर बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैं और आप अपने इच्छा अनुसार बच्चों को भोजन करा सकते हैं रसोई हेतु बर्तन सामान शाला को प्रदान कर खास दिन को और विशेष बनाकर यादगार बना सकते हैं।शाला में न्योता भोज देने वाले का नाम रजिस्टर में दर्द किया जाता है। इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन एवं सहयोग की भावना विकसित करने में मदद करेगा। शाला परिवार गिरी परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में किडनी एवं मूत्र रोग निश्चेतना एवं दर्द निवारण कुल्हा एवं घुटना प्रत्यारोपण, हड्डी रोग का इलाज प्रतिदिन

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में किडनी एवं मूत्र रोग
निश्चेतना एवं दर्द निवारण
कुल्हा एवं घुटना प्रत्यारोपण, हड्डी रोग का
इलाज प्रतिदिन
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
अंचल का सबसे भरोसेमंद हॉस्पिटल
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
ICU
आपका हॉस्पिटल, आपके लिए !
100 बिस्तर का
11 विशेषज्ञ डॉक्टर्स
10 as
अस्पताल
की टीम 24X7
आई. सी. यू.
30 बेड नवजात एवं बच्चों का आई सी यू
3 मॉडुलर ऑपरेशन थिएटर
ई. ई. जी.
सी.टी. स्कैन,
अत्याधुनिक
5 मशीनो से बना
विशेष दन्त रोग
ई. सी. जी.
2D इको
डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी
पैथोलॉजी
जिले का सबसे बड़ा
विभाग और लैब डायलिसिस यूनिट
शिशु रोग
दंत रोग
दन्त रोग सर्जरी
इमरजेंसी, ट्रॉमा, एक्सीडेंट, बर्न के लिए
स्त्री एवं प्रसूति रोग
हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण
24 घंटे तैयार
? नाक कान एवं गला रोग
ॐ न्यूरोसर्जरी
किडनी एवं मूत्र रोग
निश्चेतना एवं दर्द निवारण
कुल्हा एवं घुटना प्रत्यारोपण, हड्डी रोग का
इलाज प्रतिदिन जनरल मेडिसीन एवं क्रिटिकल केयर
जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग
जटिल से जटिल इलाज
हमारे उत्कृष्ट विभाग
बीजू / आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज की सुविधा
• बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
एवं ऑपरेशन सस्ती
दरों में उपलब्ध
संपर्क करें : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

सरायपाली -: प्राथमिक शाला केंदूढार में अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम सम्पन्न

सरायपाली न्यूज़ : प्राथमिक शाला केंदूढार में अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम सम्पन्नस रायपाली ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला केंदूढार में अंगना म शिक्षा के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें कक्षा पहली एवं दूसरी में पढ़ने वाले बच्चों की माताएं शामिल हुई। सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

गया। प्रशिक्षण में सुंदर लाल डडसेना ने कक्षा पहली एवं दूसरी के माताओं को घरेलू सामग्रियों का उपयोग कर पढ़ाने के तरीके बताए।सहायक शिक्षक सुलोचना मांझी ने माताओं का स्वागत,अभिनंदन करते हुए माताओं को मनोरंजक तरीके से प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए कुर्सी दौड़,जोड़ी मिलाओ,पर्चा उठाओ इनाम पाओ आदि खेल करवाई। कुर्सी दौड़ के बाद दैनिक जीवन से संबंधित वस्तुओं एवं चित्रकार्ड को उठाकर बच्चों से पूछा गया।इससे माताएं भी बच्चो को घर में छोटी-

छोटी वस्तुओं के बारे में जानकारी देते हुए सीखाने का प्रयास करेंगे। गणितीय कौशल के अंतर्गत आवाजों की गिनती बताया गया। इस गतिविधि में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की आवाज को सुनकर पहचाने को कहा गया।बच्चों ने आवाज सुनकर वस्तुओं के नाम बताएं तथा जोड़ घटाना को भी अपनी माता के सहयोग से बताएं। जोड़ की चिन्ह की मदद से 1 से 20 तक संख्याओं को जोड़ना सीखेंगे ।माताओं को घर में घरेलू सामग्रीयों की मदद से बच्चों को जोड़ने की अधिक से अधिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित किया गया।कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान जयंती सिदार,द्वितीय स्थान सीता चौहान ने स्थान बनाया। बच्चों और उनकी माताओं को सब्जियों का कार्ड एवं बर्तनों वाला गतिविधि कराया गया। जिसमें सभी ने सफलता प्राप्त किया।उसके बाद थाली,सिटी बजाकर उसकी आवाज

पहचानने,कितनी बार सुनाई दी,गिनती कर माताओं ने सही उत्तर बताए। इस प्रकार गतिविधि का दिशा निर्देश देते हुए सुलोचना मांझी ने माताओं को प्रेरित करते हुए घर में भी बच्चों को घरेलू सामग्रियों का उपयोग कर पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस गतिविधि में बड़ी संख्या में माताएं एवं बच्चे,प्रधान पाठक द्वय एम एच उस्मानी व चंदन सिंह रात्रे,सौभाग्य भोई,अनुपमा नायक और सुंदर लाल डडसेना उपस्थित रहे।

Basna news प्राथमिक शाला जोगीदादर में वार्षिकोत्सव का आयोजन

Basna news प्राथमिक शाला जोगीदादर में वार्षिकोत्सव का आयोजन दिनाँक 02/03/2024 को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला जोगीदादर, प्राथमिक शाला रक्सा और पूर्व माध्यमिक शाला कलेण्डा (सिं.) के बच्चों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत कलेण्डा (सिं.) चमेली माधव पांडे जी, विशिष्ट अतिथि उप सरपंच हीरालाल नायक जी, गाँव के गौटिया सम्पत पांडे जी, गजानन्द पटेल जी (गणमान्य नागरिक) शशिभूषण रावल जी (शिक्षक MS कलेण्डा), चन्द्रभान नायक जी (प्रधान पाठक PS दिवानपाली) रहे।कार्यक्रम के पूर्व बच्चों एवं उपस्थित अतिथियों को विद्यालय परिवार की ओर से न्योता भोज कराया गया। साँस्कृतिक कार्यक्रम की शुभारंभ माँ सरस्वती के छाया चित्र में दीप प्रज्जवलित कर किया गया।स्वागत नृत्य PS रक्सा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। PS जोगीदादर के बच्चों ने विभिन्न गीतों में अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। MS और HS कलेण्डा (ग्राम जोगीदादर) के बच्चों ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर एक नाटक प्रस्तुत किया। गाँव की बच्ची लीला पटेल ने अपने मधुर गीतों से समां बाँध दिया।कार्यक्रम के अन्त में अतिथियों द्वारा बच्चों को आशीर्वचन और सभी बच्चों को पुरूस्कार वितरण किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में SMC सदस्यों, सभी ग्रामीणों, भूतपूर्व छात्र – छात्राओं , युवा साथियों, विद्यालय के शिक्षक नारायण प्रसाद गढ़तिया एवं संकुल के सभी शिक्षक – शिक्षिका साथियों का विशेष योगदान रहा।विद्यालय के प्रधान पाठक विजय कुमार भवसागर जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।मंच संचालन PS जोगीदादर के शिक्षक केशव प्रसाद साहू एवं PS रक्सा के प्रधान पाठक चन्द्रभानु बरिहा जी ने किया। न्योता भोज में बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन कराया गया। जिससे बच्चे बहुत आनंदित होकर खुशी जाहिर की।

आज क़ा राशिफल 05-03-2024 महाजनपद न्यूज़

आज क़ा राशिफल 05-03-2024 महाजनपद न्यूज़

:
मेष : शुभ अंक…4 शुभ रंग… गुलाबी काम को व्यवस्थित करने
में सफल होंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभदायक साबित
होगी। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। सोच-समझकर निवेश करें।
:
वृष: शुभ अंक… 1 शुभ रंग… बादामी किसी बड़े एग्रीमेंट के
होने की संभावना है। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित
रहेंगे। परिवार को समय नहीं देने से तनाव बढ़ सकता है।

मिथुन: शुभ अंक… 6 शुभ रंग…सुनहरा शुभ समाचार मिल
सकते हैं। आपको प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है।
बातचीत में नरमी बरतें। विवादास्पद मामलों से दूर रहें। धैर्य रखें।

कर्क: शुभ अंक… 9 शुभ रंग… हरा घर में धार्मिक आयोजन
संबंधी योजना बनेगी। नया वाहन खरीदने का मन बनेगा। कार्यस्थल
पर टारगेट हासिल करने का दबाव रहेगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी।

सिंह: शुभ अंक… 1 शुभ रंग…गुलाबी अपनी कार्यकुशलता से
उच्चाधिकारियों को प्रभावित कर लेंगे। परिजनों के साथ भ्रमण पर जा
सकते हैं। रक्त विकार की समस्या बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी।

..

कन्या शुभ अंक…. 6…4 शुभ रंग…पीला अपनों से उपहार पाकर
खुश होंगे। ऑनलाइन से जुड़े व्यवसाय में प्रगति होगी। वाद-विवाद
की स्थिति बन सकती है, नरमी बरतें। संतान सुख मिलेगा।
:
:
तुला : शुभ अंक…5 शुभ रंग… मेहंदिया शेयर बाजार में तेजी मंदी
:के कारण असमंजस बना रहेगा। पड़ोसियों के साथ मतभेद हो सकते
हैं। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। यात्रा सुगम रहेगी।

वृश्चिक : शुभ अंक… 3 शुभ रंग…
नीला बनते काम में व्यवधान
आ सकता है। संतान के लिए अनचाहे फैसले लेने पड़ सकते हैं।
दूसरों की इच्छाएं पूरी करते समय अपने हितों का भी ध्यान रखें।

धनु: शुभ अंक… 4 शुभ रंग…सफेद मित्रों एवं सहयोगियों
से मुलाकात सुखद रहेगी। नौकरी बदलने में प्रयारत लोगों को
सफलता मिल सकती है। व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे

मकर: शुभ अंक… 2 शुभ रंग… आसमानी वक्त के अनुसार खुद
को ढालने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस संबंधी कार्यों में नुकसान की
आशंका है। अनुभवी लोगों के सहयोग से काम में आसानी होगी।

कुंभ: शुभ अंक… 7 शुभ रंग…जामुनी आप अपनी रुचिपूर्ण
कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग
मिलेगा। व्यवसाय में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं

मीनः शुभ अंक… 3 शुभ रंग…सुनहरा घर में किसी मांगलिक
आयोजन की योजना बनेगी सुख-सुविधा के सामान पर खर्च
करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

Mahasamund news खाद्य कारोबारियो के रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस हेतु  सांकरा और  कोमाखान में शिविर आयोजित

Mahasamund news खाद्य कारोबारियो के रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस हेतु  सांकरा और  कोमाखान में शिविर आयोजितम हासमुंद 4 मार्च 2023/ खाद एवं औषधि प्रशासन तथाअभिहित अधिकारी महासमुंद के मार्गदर्शन में खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के संबंध में जानकारी प्रदाय कर उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य शिविर का आयोजन किया गया।अभिहित अधिकारी

श्री उमेश साहू ने बताया कि जिले में 05 मार्च को पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत भवन सांकरा (जोक) में एवं 6 मार्च बुधवार को ग्राम पंचायत भवन (समरसता भवन) कोमाखान में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने समस्त छोटे-बड़े खाद्य कारोबारियों से अपील है कि इन

शिविरों में अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन के लिये आवेदन करें एवं असुविधा से बचें।खाद्य कारोबारकर्ताओ की समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नमूना सहायक उपस्थित रहेगें।

मुख्यमंत्री ने राजीम कुम्भ मेला मे महतारी वंदन योजना की पहली किस्त कब जारी होगी पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। राजिम कुंभ की शुरूआत डॉ. रमन सिंह की मुख्यमंत्रित्व काल में हुई थी। पिछले पांच वर्षों की इसका स्वरूप कुछ बिगड़ गया था। इस वर्ष कुंभ का आयोजन 10 गुना भव्यता के साथ हो रहा है। राजिम कुंभ के फिर से भव्य आयोजन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है और राजिम कुंभ का वैभव एक बार फिर लौटा है।  उन्होंने कहा कि कुंभ में शामिल होने आए साधु-संतों के आशीर्वाद से राज्य में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी श्रद्धालुओं को राजिम कुंभ के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया हम उसे पूरा करने के लिए लगातार फैसले ले रहे हैं। किसानों को बहुत जल्द धान बिक्री की अंतर की राशि मिलेगी। महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना शुरू होगा। पात्र विवाहित महिलाएं आगे भी फार्म भरकर महंतारी वंदन योजना का लाभ ले सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के गारंटी के अनुरूप में अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कराने के लिए हमनें श्री रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की है, जिसमें हर वर्ष हजारों लोगों को अयोध्या धाम का  दर्शन कराया जाएगा। 5 मार्च को रायपुर से इस योजना की पहल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राजिम कुंभ मेले की वेबसाइट लांच की और राजिम कुंभ पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में भगवान राजीव लोचन पर आधारित लाइट एंड साउंड शो का प्रदर्शन किया गया। हमने कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने का निर्णय लिया है। किसानों को दो वर्ष के बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित कर दी गई है। 24 लाख 72 हजार किसानों को धान बिक्री की अंतर की राशि के रूप में 13 हजार करोड़ रूपए देंगे।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजिम कुंभ के भव्य आयोजन के साथ-साथ इस साल का कुंभ रामोत्सव राजिम कुंभ के नाम से आयोजित करने की अनुमति दी है। साधु-संतों के आगमन और आशीर्वाद से कुंभ सफल होता है। मातृशोक के कारण मेरा शरीर मंच पर नहीं है, पर मेरी आत्मा एक महीने से यहीं है। पिछले 20 सालों में सबसे भव्य कुंभ इस बार हो रहा है। राजिम कुंभ तब तक पूरा नहीं होता जब तक साधु संत नहीं आते साधु संतों की अमृतवाणी से ही यह राजिम कुंभ कल्प सफल होता है। पूरे देश में चार कुंभ के होते हैं, ये चार कुंभ तो 12 साल में एक बार होते हैं, लेकिन राजिम कुम्भ कल्प पहला कुंभ है जो हर साल होता है।

सांसद श्री चुन्नीलाल साहू स्वागत ने भाषण देते हुए कहा कि राजिम केवल तीन नदियों का संगम नहीं है। तीन जिलों और छत्तीसगढ़ की संस्कृति का भी संगम है। महामंडलेश्वर यतिन्द्रानंद गिरी जी महाराज ने कार्यक्रम में कहा कि पांच वर्ष बाद राजिम कुंभ भव्य और दिव्य स्वरूप में दिख रहा है। भारत सहित पूरी दुनिया में इस समय सनातन संस्कृति का पुर्नजागरण हो रहा है। शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि उनका पहली बार राजिम आना हुआ है। यहां का नजारा देखकर लगा कि यह प्रयागराज और हरिद्वार से कम नहीं है। राजिम के कंकर-कंकर में भगवान श्री शिव बसे हुए हैं। माता जानकी द्वारा स्थापित शिवलिंग यहां कुलेश्वर महादेव के रूप में विराजमान है।

कार्यक्रम में सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, विधायक सर्वश्री रोहित साहू, श्री इंद्र कुमार साहू, संपत अग्रवाल, पूर्व विधायक रूप कुमारी चौधरी, चंद्रशेखर साहू और अमितेश शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और देशभर से आए साधु-संत तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।