बसना -: जगदीशपुर अनाथ आश्रम पर महाजनपद न्यूज़ ने हाल ही के दिनों मे बसना विधानसभा और थाना अंतर्गत जगदीशपुर नरसिंगपुर के अनाथ आश्रम का खबर प्रकाशन किया गया था बता दें क़ी वहाँ कई सालो से अनाथ बच्चों के नाम से आश्रम संचालन कर सहयोग लिया गया लेकिन बड़ी बात यह है क़ी अब आश्रम संचालक क़ा कहना है क़ी अब यहां कोई भी अनाथ बच्चा नहीं है यहां कुल 22 बच्चे है और सभी के माता पिता है और अब यहाँ छात्रा वास चलाया जा रहा है यह बयान महाजनपद न्यूज़ के पास अनाथ आश्रम कहे या छात्रावास संचालक ने दिया है संचालक ने कहा है क़ी अब एक भी बच्चे अनाथ नहीं है सबके माता पिता है और यहां रहकर पढ़ाई कर रहे यहां तक तो ठीक है लेकिन इतने सालो तक जो अनाथ बच्चे रह रह रहे थे ओ नन्हे मुन्हे बच्चे कहा गए यह एक बड़ा सवाल है क्या उन बच्चों को गोद दिया गया या कही और या एक भी बच्चा अनाथ नहीं था तो इतने सालो तक जिले मे अनाथ आश्रम के नाम से सहयोग मांग मांग कर क्या अपना स्वार्थ पूर्ति किया जा रहा था या उन अनाथ बच्चो का क्या हुवा ही निश्चित ही यह एक बड़ा सवाल है सूत्र बताते है इनके परिवार के प्रायवेट स्कूल तक है तो उन अनाथ बच्चों को अपने निजी स्कूलो मे क्यों नहीं पढ़ाया गया हालाकि अब आश्रम संचालक का कहना है क़ी अब यहाँ छात्रा वास चलाया जा रहा है जिनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया गया है!
आज का राशिफल 28-02-2024 महाजनपद न्यूज़
आज का राशिफल 28-02-2024 महाजनपद न्यूज़
:
:
मेष: शुभ अंक…. 1 शुभ रंग… गुलाबी व्यापारिक योजना लाभदायी
रहेगी। समय पक्ष का बना है। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल
सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों से मुलाकात होगी।.
वृष: शुभ अंक… 5 शुभ रंग…बादामी बातचीत में नरमी बरतें।
छोटी सी बात विवाद का कारण बन सकती है। मनमौजी रवैया
कॅरिअर में नुकसानदायी हो सकता है। निजी काम से यात्रा संभव है।
(2) मिथुन : शुभ अंक… 4 शुभ रंग पीला : गैर-जरूरी कार्यों में समय
और धन बर्बाद होगा। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलने के
आसार हैं। अटकी योजना फिर शुरू हो सकती है। विवाद से बचें।
कर्क: शुभ अंक… 6 शुभ रंग…हरा : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
जो काम अधूरे हैं उन्हें पूरा करने का अवसर मिल सकता है।
विरोधी भी आपके काम की तारीफ करेंगे। आलोचना से बचें।
सिंह: शुभ अंक… 3 शुभ रंग…नीला : उच्चाधिकारियों से मेलजोल
तरक्की में सहायक हो सकता है। आयात-निर्यात के कार्यों में लाभ
के आसार हैं। जानबूझकर की गई गलती का पछतावा होगा।
कन्या: शुभ अंक…9 शुभ रंग… बैंगनी बिखरे कामों को समेटने
में दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। मेहनत के बावजूद अपेक्षित
सफलता मुश्किल है। मेहमानों की आवाजाही से व्यस्तता बढ़ेगी।
तुला: शुभ अंक…2 शुभ रंग…नारंगी आकस्मिक घटनाएं
परेशान कर सकती हैं। विवादास्पद मामलों के समाधान से राहत
मिलेगी। साझेदारी में नए काम की शुरुआत संभव है। आय बढ़ेगी।
वृश्चिक शुभ अंक.. 7 शुभ रंग…
जामुनी : स्वास्थ्य का पाया
कमजोर रहेगा। लोग नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। रचनात्मक
रुचि को निखारने के अवसर मिल सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
धनु: शुभ अंक… 8 शुभ रंग… स्लेटी सहयोगी वक्त पड़ने पर पीछे
हट सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत के अवसर मिलेंगे। मांगलिक
कार्यों में खर्च की रूपरेखा बनेगी। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
मकर: शुभ अंक…9 शुभ रंग…आसमानी अधिकारों को लेकर
सजग रहने की जरूरत है। पारिवारिक परेशानी के चलते मानसिक
तनाव संभव है। रुकी हुई योजनाओं में खर्च की संभावना बनेगी।
कुंभ: शुभ अंक… 5 शुभ रंग…काला समय के साथ काम में
निखार आएगा। अधिकारी भी आपकी कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे।
साझेदारी टूटने से मन परेशान हो सकता है। राजकीय मामले सुलझेंगे।
मीन: शुभ अंक… 3 शुभ रंग… सफेद कामकाज में आ रही बाधा
दूर होगी। लगातार मिल रही सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कार्यस्थल पर वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी।
:
:
:
सिंघोड़ा थाना : एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास 145 किलो अवैध मादक पदार्थ गंजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
सिंघोड़ा थाना : एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास 145 किलो अवैध मादक पदार्थ गंजा के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना सिंघोडा में दिनांक 26/02/2024 को हमराह आरक्षक 799, 517, 830, 933 मय पुलिस अधिग्रहित वाहन क्रमांक CG 04 PL 2687 मे मय विवेचना कीट, सील चपडा के जुर्म जरायम पतासाजी अवैध मादक पदार्थ का रेड कार्यवाही वास्ते देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था ग्राम चारभांठा पहुंचा था कि जरिये मुखबिर से सुचना मिला कि एक गेरूआ कलर टाटा वाहन ट्रक क्रमांक MH 40 CM 7102 में एक व्यक्ति गांजा रखकर उडिसा से छ0ग0 की ओर आ रहे है कि सुचना से सूचना से SDOP महोदय सरायपाली को अवगत कराकर वापस आकर एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल में नाकाबंदी किया कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिया का ट्रक वाहन में एक व्यक्ति सवार होकर आते दिखे जिन्हे रोका गया पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा जवाब में भिन्नता पाये जाने से कडाई से पुछताछ करने पर ट्रक वाहन के पीछे डाला में भुसा बोरियो के नीचे गांजा रखना तथा उक्त गांजा को बरगढ के पहले उडिसा से नागपुर महाराष्ट्र ले जाना बताये नाम पता पुछने पर चालक अपना नाम धमेंद्र अहिरवार पिता रमेश अहिरवार उम्र 29 साल साकिन 02 नंबर नाका कामटी रोड मनीनगर मांडवा थाना यशोधरा नगर जिला नागपुर महाराष्ट्र निवासी होना बताये।
उडिसा तरफ से आ रहे रमेश नायक एवं पंकज गुप्ता को रोककर बुलाकर कार्यवाही में सहयोग करने धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर गवाहो के समक्ष मुखबिर सुचना पंचनामा एवं बिना वारंट तलाशी सुचना प्रतिवेदन तैयार कर आरक्षक 517 रोहित सिदार को डाक देने एसडीओपी कार्यालय सरायपाली रवाना किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही प्रारंभ करते हुए धारा 50 एनडीपीएस एक्ट का नोटिस देकर तलाशी हेतु सहमति लिया बाद पुलिस पार्टी, पुलिस अधिग्रहित वाहन क्रमांक CG 04 PL 2687 एवं साक्षियों का संदेही से तलासी लिवाया गया। संदेही द्वारा वाहन मे कागजात सील चपडा के अलावा कोई अन्य सामग्री नही होना बताया बाद संदेही के कब्जे की एक गेरूआ कलर टाटा वाहन ट्रक क्रमांक MH 40 CM 7102 की तलासी लिया गया तलाशी दौरान ट्रक वाहन के पीछे डाला में भुसा बोरियो के नीचे 06 नग प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा मिला जिसे बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया।
उक्त बोरियो के 05, 05 पैकेट से थोड़ा निकालकर आपस मे मिलाकर सुंघकर, चखकर, रगडकर पहचान किया गया जो मादक पदार्थ जैसा गांजा होना पाये जाने पर मादक पदार्थ पहचान पंचनामा तैयार किया गया बाद संदेही को मादक पदार्थ गांजा रखने एवं परिवहन करने के संबंध मे धारा 67(ख) एनडीपीएस का नोटिस देकर वैध दस्तावेज/कागजात पेश करने कहा गया जो किसी प्रकार का दस्तावेज/कागजात नही होना बताने पर आरक्षक क्रमांक 933 रमाकांत त्रिपाठी को डीसी देकर तौलकर्ता तलब करने मौके से रवाना किया गया जो आरक्षक क्रमांक 933 रमाकांत त्रिपाठी द्वारा कुछ समय पश्चात तौलकर्ता गुषामणी प्रधान पिता लक्ष्मण प्रधान उम्र 34 साल साकिन गनियारीपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. को इलेक्ट्रानिक तौल मशीन व 500 ग्राम का बाट लेकर वापस घटनास्थल आया घटना स्थल पर मादक पदार्थ गांजा तौल करने हेतु गुषामणी प्रधान को नोटिस दिया गया
बाद तराजू बाट का भौतिक सत्यापन किया गया जो फूल चार्ज होना पाया गया तराजू के उपर 500 ग्राम का बाट रखकर देखा गया जो 500 ग्राम ही होना पाये जाने पर तराजू बाट भौतिक सत्यापन पंचनामा तैयार किया गया। एक प्लास्टिक की पाल को जमीन मे बिछाकर हमराह स्टाफ के सहयोग से बरामद शुदा गांजा के प्लास्टिक बोरियो को खोलकर प्लास्टिक पाल के उपर आपस मे मिलाकर समरस किया गया तथा गवाहो के समक्ष 06 नग प्लास्टिक बोरियो मे नमीयुक्त मादक पदार्थ गांजा को भरकर तौल कराया गया जो कुल 145 किलोग्राम होना पाया गया। मौके पर गवाहो के समक्ष तौल पंचनामा तैयार किया गया बाद बोरियो मे भरे मादक पदार्थ गांजा को गवाहो के समक्ष सील चपडा से सीलबंद कर नमूना सील पंचनामा तैयार कर हस्ताक्षर युक्त पर्ची चस्पा किया गया। आरोपी धमेंद्र अहिरवार के कब्जे से पेंट जेब से एक पोको कंपनी का स्मार्ट मोबाईल सीम नंबर 8999201570 लगा कीमती 10000 रूपये एवं शर्ट जेब से नगदी 1500 रूपये, एक नग धारा 50 एनडीपीएस नोटिस, एक नग धारा 67(ख) एनडीपीएस नोटिस मिला जिसे बरामद कर मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया।
आरोपी के कब्जे से सम्पत्ति- 01- 06 नग प्लास्टिक बोरियो मे बोरी क्रमांक 01 से 05 तक 25, 25 एवं बोरी क्रमांक 06 में 20 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा तौलकर सील चपडा से सीलबंद कर हस्ताक्षर युक्त पर्ची चस्पा किया हुआ कीमती 7250000 रूपये, 02- घटना मे प्रयुक्त एक गेरूआ कलर टाटा वाहन ट्रक क्रमांक MH 40 CM 7102 जिसका इंजन नंबर 3.3LNGD05BWX505957 चेचिस नंबर MAT843002P7B04412, रजिस्टेशन परमीट बीमा का छायाप्रति कीमती 2000000 रूपये, 03- आरोपी धमेंद्र अहिरवार के कब्जे से पेंट जेब से एक पोको कंपनी का स्मार्ट मोबाईल सीम नंबर 8999201570 लगा कीमती 10000 रूपये एवं शर्ट जेब से नगदी 1500 रूपये, एक नग धारा 50 एनडीपीएस नोटिस, एक नग धारा 67(ख) एनडीपीएस नोटिस, कुल जूमला कीमती 9261500 रूपये। को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया।
आरोपी धमेंद्र अहिरवार पिता रमेश अहिरवार उम्र 29 साल साकिन 02 नंबर नाका कामटी रोड मनीनगर मांडवा थाना यशोधरा नगर जिला नागपुर महाराष्ट्र का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को धारा 52(1) एनडीपीएस एक्ट की नोटिस देकर गिरफ्तारी के कारणो से अवगत कराते हुए दिनांक 26/02/2024 के 19:10 बजे गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को दिया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत सम्पूर्ण कार्यवाही कर मौके पर देहाती नालसी क्रमांक 0/2024 धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट तैयार किया गया। कार्यवाही मे हमराह स्टाफ का सहयोग लिया गया। अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया
पिथौरा थाना : ग्राम किशनपुर में अपने घर में महुआ शराब बेचने वाले के खिलाफ करवाही।
पिथौरा थाना : ग्राम किशनपुर में अपने घर में महुआ शराब बेचने वाले के खिलाफ करवाही। थाना पिथौरा के उनि ने बताया की दिनांक 26.02.2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 394, 529 के मय शासकीय वाहन, विवेचना संबंधी कीट बाक्स, लेपटाप, प्रिंटर मशीन के अवैध शराब रेड कार्यवाही पर देहात रवाना हुआ था जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम किशनपुर का जगदीश सिन्हा अपने घर के आंगन में शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर गवाह श्रीमती नंदिनी यादव पति नित्यानंद यादव उम्र 33 साल साकिन वार्ड नंबर 07 किशनपुर एवं कल्पना यादव पति दुखीश्याम यादव उम्र 30 साल साकिन वार्ड नंबर 08 किशनपुर को धारा 160 जाफौ. का नोटिस तामिल कर साथ लेकर ग्राम किशनपुर में जगदीश सिन्हा के घर के आंगन में पहुंचकर घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम जगदीश सिन्हा पिता मोहित सिन्हा उम्र 23 वर्ष साकिन किशनपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद बताया तथा उसके घर के आंगन में रखे एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा करीबन 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब मिला जिसे गवाहों के समक्ष बरामद किया गया
उक्त शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ. का नोटिस तामिल किया गया नोटिस में लिखकर कोई वैध दस्तावेज नहीं है लिखित में दिया कि गवाहों के समक्ष एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा करीबन 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 4000/- रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 26.02.2024 के 12.20 बजे विधिवत मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया प्रकरण अजमानतीय होने से उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दिया गया । आरोपी के विरूद्ध बिना नंबरी देहाती नालसी क्रमांक 0/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
रायपुर : राज्यभाषा आयोग का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम
रायपुर : राज्यभाषा आयोग का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्यभाषा आयोग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन में तीन दिवसीय छत्तीसगढ प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 से 28 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिन लगभग 130 मंत्रालयीन कर्मचारी ने प्रशिक्षण का लाभ लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ के जाने माने साहित्यविद और लेखक डॉक्टर चितरंजन कर ने अपना व्याख्यान दिया और छत्तीसगढ़ी राजभाषा के प्रशासनिक उपयोग के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन लोक व्यवहार और प्रशासनिक कार्यों में छत्तीसगढ़ी के उपयोग और शब्दावलियों का प्रशिक्षण दिया गया। आज के प्रशिक्षक जाने माने शिक्षाविद डॉक्टर सुधीर शर्मा रहे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन अनुभाग अधिकारी और अवर सचिव स्तर के अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह राजपूत का सहयोग प्रदान कर रहे है।
रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना गौरवान्वित करने वाला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना गौरवान्वित करने वाला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री से वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता सुश्री स्नेहा बंजारे ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप, दुबई में सिल्वर मेडल विजेता सुश्री स्नेहा बंजारे ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर सुश्री बंजारे को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल करना गौरवान्वित करने वाला है। इससे प्रदेश का मान बढ़ा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आपकी सफलता से प्रदेश के बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी और कराटे के खेल में लड़कियां आगे आएंगी। बेटियों ने सदैव मिथकों को तोड़ने का काम भी किया है। हर क्षेत्र में बेटियों ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। उन्होंने खिलाड़ी सुश्री बंजारे से प्रतियोगिता के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्रतियोगिता में जीते हुए मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि यूएई में आयोजित विश्व कराटे चैंपियनशिप में कोरबा जिले की स्नेहा बंजारे ने सीनियर वर्ग के 68 किलो ग्राम वर्ग में रजत पदक जीता है।
प्रतियोगिता में विश्व के 84 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। भारत से 49 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ से एक मात्र खिलाड़ी के रूप में स्नेहा का चयन हुआ था। स्नेहा अपने वर्ग में 11 देशों के प्रतिभागियों को हराकर फाइनल में पहुंची थीं। फाइनल में उनका मुकाबला मिस्त्र के खिलाड़ी से हुआ और उन्होंने रजत पदक हासिल किया। स्नेहा वर्तमान में गुरुघासीदास विश्वविद्यालय में एमपीएड फाइनल ईयर की छात्रा है। बतौर खिलाड़ी स्नेहा ने अनेकों पदक जीते हैं ।
सरायपाली :- काव्य कलश युवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए कवि सुंदर लाल डडसेना मधुर
सरायपाली :- काव्य कलश युवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए कवि सुंदर लाल डडसेना मधुर
सरायपाली – काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया रायगढ़ छत्तीसगढ़ के द्वारा दिनांक 25 फरवरी 2024 रविवार को गायत्री मंदिर परिसर में कवि सम्मेलन एवं साहित्य समागम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के 40 युवा कलमकारों एवं साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।सम्मेलन की शुरुवात मां सरस्वती व वेदमाता गायत्री की पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलन,सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ आरंभ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम बघेल(अध्यक्ष ज्ञान प्रसार समिति छत्तीसगढ़)अध्यक्षता विनोद डडसेना विनम्र (युवा अध्यक्ष काव्य कलश)विशिष्ट अतिथि मनमोहन सिंह ठाकुर(संरक्षक काव्य कलश),अरविंद सोनी(प्रांतीय उपाध्यक्ष कवि संगम छत्तीसगढ़),राधेश्याम पटेल के साथ ही साथ वेदराम चौहान(सलाहकार काव्य कलश),
जमुना प्रसाद चौहान(संरक्षक काव्य कलश),अनामिका संजय अग्रवाल(अध्यक्ष महिला मोर्चा काव्य कलश),पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता(संस्थापक काव्य कलश),प्रियंका गुप्ता(कार्यक्रम संयोजिका एवम् अध्यक्ष काव्य कलश)के आतिथ्य में सुंदर लाल डडसेना मधुर सरायपाली को मोमेंटो,प्रमाण पत्र,पेन और पुष्प गुच्छ भेंट कर काव्य कलश युवा रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि सुंदर लाल डडसेना मधुर 2005 से काव्य लेखन और साहित्य साधना में लीन हैं,सुंदर लाल डडसेना मधुर की 500 से अधिक रचनाएँ भारत के विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं और विभिन्न साहित्यिक संस्थानों से 100 से भी अधिक सम्मान पत्र प्राप्त हो चुके हैं।सम्मानित होने पर संस्कार साहित्य सेवा समिति के कवियों डॉ सुकमोती चौहान,धनीराम नंद,मानक मगन,डीजेंद्र कुर्रे,गोकुलानंद के साथ शिक्षकों और ग्राम वासियों ने बधाई एवम शुभाकमनाएं प्रेषित की हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा : कानून व्यवस्था पर विपक्ष का हंगामा, स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की, विधानसभा में जमकर नारेबाजी,
छत्तीसगढ़ विधानसभा : कानून व्यवस्था पर विपक्ष का हंगामा, स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की, विधानसभा में जमकर नारेबाजी, छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 16वें दिन मंगलवार को राज्य में कानून व्यवस्था का मुद्दा गूंजा। विपक्ष ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव की मांग रखी। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 16वें दिन मंगलवार को राज्य में कानून व्यवस्था का मुद्दा गूंजा। विपक्ष ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव की मांग रखी। विपक्ष ने कहा, डबल इंजन की सरकार में अपराध डबल है। विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से विधानसभा में कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। विपक्ष ने हत्या, लूट, गोलीकांड पर जमकर हंगामा और नारेबाजी करते हुए गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की। विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर वृहद चर्चा की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने कहा, साधराम हत्याकांड, बैगा जनजाति के मामले में चर्चा हो चुकी है। इसलिए दोबारा चर्चा के कारण उपस्थित नहीं होता है।
इस पर सदन में विपक्ष ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के प्रदर्शन पर कहा, सदस्यों से निवेदन है कृपया सहयोग करें। विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा स्थगित कर दी गई। आसंदी के पास विपक्ष ने की नारेबाजी, सभी सदस्य निलंबित सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने फिर से प्रदेश में कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, सदस्य गंभीरता का परिचय दें। इसके बावजूद आसंदी के पास विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, विपक्ष गर्भगृह में नारेबाजी कर रहा है जो कि विधानसभा के नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने विपक्ष के सभी सदस्यों को निलंबित कर दिया। विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।
शा.उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में न्योता भोज का आयोजन
शा.उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में न्योता भोज का आयोजन कविता गुप्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम रिमजी द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी एवं प्राथमिक शाला रिमजी के सभी बच्चों को दिनांक 27 /02 /2024 को न्योता भोज के रूप में भरपेट खीर-पूड़ी खिलाया गया । इस न्योता भोज से सभी बच्चों में खुशी की लहर देखने को मिला एवं संस्था प्रमुख ओमप्रकाश साव और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंद्रकुमार चौहान व सभी सदस्यों द्वारा कविता गुप्ता जी को धन्यवाद दिया गया।
छत्तीसगढ़ : भूपेश सरकार के दौरान संचालित शराब दुकानों की जांच करेगी छत्तीसगढ़ की साय सरकार, मंत्री ने सदन में की घोषणा
छत्तीसगढ़ : भूपेश सरकार के दौरान संचालित शराब दुकानों की जांच करेगी छत्तीसगढ़ की साय सरकार, मंत्री ने सदन में की घोषणा छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार भूपेश बघेल सरकार के दौरान राज्य में संचालित शराब दुकानों की जांच करेगी। मंत्री ने मंगलवार को सदन में इसकी घोषणा की। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार भूपेश बघेल सरकार के दौरान राज्य में संचालित शराब दुकानों की जांच करेगी। मंत्री ने मंगलवार को सदन में इसकी घोषणा की।
दरअसल, छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 16वें दिन मंगलवार को शराब मामले पर भाजपा विधायक राजेश मूणत ने शराब बिक्री और नीति पर सवाल उठाया। भाजपा विधायक मूणत ने कहा, पूर्ववर्ती सरकार ने शराब के प्रकरण बनाएं, लेकिन किसी को जेल नहीं हुआ। दुकानों के भीतर दो प्रकार की शराब बिकी। सरकारी दुकानों में नियमों के खिलाफ शराब बिकी लेकिन प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पांच साल में मिलावटी शराब के 157 प्रकरण में केवल दो को जेल भेजा गया है।
